मथुरा

मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धन मथुरा रोड पर शुक्रवार दोपहर जेनर्म बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाइवे क्षेत्र स्थित मथुरा गोवर्धन रोड पर बिरला स्कूल के समीप दोपहर जेनरम बस ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार 24 वर्षीय योगेश सैनी पुत्र सरमन सैनी निवासी सैहरा पाईसा अडींग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना हाइवे को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक योगेश सैनी का शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा परिजनों को सूचना दे दी। 

Read More

उरी पर हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के कलाकारों का भारत में विरोध शुरू हुआ। इस दौरान फवाद खान भी पाकिस्तान लौट गए। तब से लेकर अब तक कई बयान आए लेकिन फवाद ने चुप्पी साधे रखी। कई दिन बीत जाने के बाद अब फवान ने मुंह खोला है। फवाद कहते हैं कि मैं जुलाई के महीने से अपनी पत्नी के साथ लाहौर में हूं। अब मैं दो छोटे बच्चों का पिता हूं और इस नाते चाहता हूं कि पूरी दुनिया में शांति स्थापित हो। इससे हम अपने बच्चों के लिए बेहतर कल और सुखद भविष्य दे सकेंगे। पहली बार मैं इस बारे में कुछ बोल रहा हूूं। फवाद कहते हैं कि इस दौरान मेरे बारे में जो भी कहा गया, वो मेरी तरफ से नहीं था। उसे मुझसे जोडक़र नहीं देखा जाए। मैं भारत और पाकिस्तान के अपने सभी फैन्स के साथ दुनिया के उन तमाम लोगों का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। दुनिया अलग अलग मुद्दों पर बंटी हुई है, लेकिन उसे प्यार और शांति के धागे से पिरोने की जरूरत है।            साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । पहलवान नरसिंह यादव पर डोपिंग मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। सीबीआई सोनीपत पुलिस से इस मामले की जांच संभालने की प्रक्रिया में है। नरसिंह पिछले काफी समय से अपने केस की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। नरसिंह को उम्मीद है कि सीबीआई जांच के बाद सारी तस्वीर साफ हो जाएगी कि उन्हें किसी साजिश के तहत फंसाया गया था।  रियो ओलंपिक से कुछ दिन पहले ही नरसिंह यादव को डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। जिसके चलते नाडा ने उनपर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि उन्हें रियो में जाने की अनुमति तो मिली, लेकिन रियो में नरसिंह ने खेल पंचाट के सामने ये दलील रखी थी कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है। धोखे से किसी ने उनके खाने में कुछ मिला दिया था। पर वाडा ने उनकी इस दलील को नहीं माना था और उन पर बैन लगा दिया था। नरसिंह का यह भी कहना था कि यह गड़बड़ी सिर्फ इसलिए की गई ताकि वह ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले सके।             साभार-khaskhabar.com  

Read More

गाजियाबाद । 84वें एयरफोर्स डे पर शनिवार को दिल्ली से सटे गाजियाबाद में वायुसेना का भव्य शो देखने को मिला। इस मौके पर हिंडन एयरबेस पर वायुसेना के जांबाजों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए। पैराशूटर्स ने जहां लोगों का दिल जीता वहीं तिरंगे के रंग के पैराशूट से छलांग भी लगाई।  वायुसेना डे पर राष्ट्रपति प्रणम मुखर्जी ने देश के जांबाजों को सलाम किया। पीएम मोदी ने भी अपने संदेश में जांबाजों को सलाम किया और कहा कि सभी एयर वॉरियर्स और उनके परिवारवालों को सलाम। आपके अदम्य साहस से हमारा देश और आसमान महफूज है। 84वें एयरफोर्स डे पर देश के विभिन्न एयरफोर्स स्टेशनों में स्काई मार्च पास्ट के आयोजन किए जा रहे हैं। हिंडन एयरबेस पर आसमान में देश की आन बान शान दिखी। लड़ाकू विमानों ने हवा में मार्चपास्ट किया। इसमें लड़ाकू विमान सुखोई के साथ-साथ और देसी फाइटर प्लेन तेजस ने भी शिरकत की।              साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । भारतीय सेना की पीओके में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल कर विवादों में आए मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम को माफिया डॉन रवि पुजारी से धमकी मिली है। इसके बाद उनकी पत्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। निरुपम की पत्नी गीता निरुपम ने अपने पत्र में लिखा है कि वह भारत में बेहद असुरक्षित महसूस कर रही हैं, इस वजह से उनके परिवार को सुरक्षा दी जाए। उन्होंने कहा कि उन लोगों को सोशल मीडिया पर गालीयां दी जा रही है और घर पर फोन करके अश्लील बातें की जाती हैं। संजय निरुपम ने शुक्रवार को दावा किया था कि पुजारी ने उन्हें फोन कॉल कर बयान पर सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है। कांग्रेस नेता ने पत्रकारों को बताया कि 5 अक्टूबर की सुबह करीब सवा ग्यारह बजे उनके आवास के लैंडलाइन नंबर पर विदेशी नंबर से कॉल आया था। उन्होंने इसकी शिकायत वर्सोवा पुलिस थाने में भी कर दी है। उन्होंने कहा कि फोन करने वाले ने धमकी दी कि वह सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयान के लिए माफी मांगे, नहीं तो उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। निरुपम ने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद मुंबई पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। अब तक उनसे इस सिलसिले में कोई जानकारी नहीं मांगी गई है। उन्होंने इसके लिए भाजपा सरकार को दोषी ठहराया। निरुपम ने कहा कि उन्हें विरोध करने की वजह से गुंडों की मदद से धमकाया जा रहा है।               साभार-khaskhabar.com  

Read More

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। अष्टमी व नवमी तिथि के दिन तीन से नौ वर्ष की कन्याओं का पूजन किए जाने की परंपरा है। धर्म ग्रंथों के अनुसार तीन वर्ष से लेकर नौ वर्ष की कन्याएं साक्षात माता का स्वरूप मानी जाती है।कन्या पूजन का विधान--- मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए नौ कन्याओं के पूजन का विधान है। वैसे तो आम तौर पर सभी शुभ कार्यों का फल प्राप्त करने के लिए कन्या पूजन किया जाता है, लेकिन नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। सभी लोग जानते हैं कि नवरात्र का पर्व श्राद्ध के ठीक बाद होता है। श्राद्ध में जहां हम अपने पितरों की पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसन्न करते हैं वहीं नवरात्र में माता को प्रसन्न करने के लिए हम उपवास-आराधना आदि करते हैं जिससे भय, विघ्न और शत्रुओं का नाश होता है। मान्यता है कि होम, जप और दान से देवी इतनी प्रसन्न नहीं होतीं जितनी कन्या पूजन से प्रसन्न होती हैं।वास्तु दोष हो दूर----- नवरात्र में सभी तिथियों को एक-एक और अष्टमी या नवमी को नौ कन्याओं की पूजा होती है। मान्यता है कि यदि वास्तुदोष से ग्रसित भवन में पांच कन्याओं को नियमित सात दिन तक भोजन कराया जाए तो उस भवन के सारे दोष मिट जाते हैं। हर उम्र का अलग रूप----- शक्ति के आराधकों के लिए इस दिन कन्याएं साक्षात मां दुर्गा के समान होती हैं। इनकी आराधना करने से मां प्रसन्न होती हैं और मनोकामना पूर्ण करती हैं। नवरात्र में दो वर्ष से दस वर्ष तक की ही कन्याओं का पूजन किया जाना शुभ माना जाता है। शास्त्रों में दो वर्ष की कुमारी, तीन वर्ष की त्रिमूर्त, चार वर्ष की कल्याणी, पांच वर्ष की रोहिणी, छह वर्ष की कालिका, सात वर्ष की शांभवी एवं आठ वर्ष की कन्या को सुभद्रा बताया गया है। ये देवी के वे रूप हैं जिनकी आराधना मात्र से व्यक्ति के सारे क्लेश कट जाते हैं और व्यक्ति परम सुखी हो सत्कामी हो जाता है।कन्या देवी के शक्ति स्वरूप-  पूजी जाने वाली कन्याओं को देवी के शक्ति स्वरूप का प्रतीक बताया गया है। नवरात्र में माता के नौ रूपों क्रमश: शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी एवं सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। कहते हैं कि कुमारी पूजन से दुख-दरिद्र दूर होता है तथा शत्रु का शमन होता है। इससे धन, आयु एवं बल की वृद्धि होती है। त्रिमूर्ति की पूजा से धर्म, अर्थ तथा काम की सिद्धि मिलती है। इसी तरह कल्याणी की पूजा करने से विद्या, विजय एवं राजसुख की प्राप्ति होती है। चंडिका की पूजा से ऐश्वर्य एवं धन की पूर्ति होती है। संग्राम में विजय पाने और दुख-दरिद्र को दूर करने के लिए शांभवी तथा कठिन कार्य को सिद्ध करने के लिए दुर्गा के रूप की पूजा की जाती है। सुभद्रा का पूजन करने से मनोकामना पूरी होती है तथा रोहिणी की पूजा से व्यक्ति निरोग रहता है। अष्टमी को जरूरी कन्या पूजन---- नवरात्र में अगर उम्र के हिसाब से कन्याएं मिलें तो हर दिन उनके पूजन का विधान है अन्यथा अष्टमी के दिन कन्याओं को आसन पर बैठा कर मां भगवती के नामों से पृथक-पृथक उनकी पूजा करनी चाहिए। कन्याओं के पूजन और उनकी आरती उतारने के बाद उनको भोजन कराते हुए वस्त्र आदि भेंट कर उन्हें विदा करना चाहिए। नवरात्र में किया गया पूजा-पाठ एवं आराधना कभी निष्फल नहीं होती अपितु श्रद्धालुओं को उसका फल निश्चित रूप से मिलता है।                साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी को हाल में एक बार फिर दांतों की समस्या से निजात के लिए रूट कैनाल कराना पड़ा, जिसके कारण वह बहुत दुखी हैं। ‘रॉकस्टार’ अभिनेत्री ने बुधवार को ट्विटर पर बताया कि उन्हें एक अन्य ‘रूट कैनाल’ कराना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘दूसरा रूट कैनाल। क्या दांतों की समस्या का कोई प्राकृतिक उपचार नहीं हो सकता? मैं बहुत दुखी हूं।’’ नरगिस को इससे पहले रितेश देशमुख अभिनीत फिल्म ‘बैंजो’ में देखा गया था। वरुण धवन और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म ‘ढिशूम’ में भी नजर आई थीं।               साभार-khaskhabar.com  

Read More

इंदौर । विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टेस्ट टीम लगातार सफलता हासिल कर रही है। दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज को हराने के बाद भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी सीरीज जीत ली है। तीन टेस्ट की सीरीज में भारत 2-0 से आगे हो गया है। तीसरा व अंतिम टेस्ट यहां के होल्कर स्टेडियम में 8 अक्टूबर से खेला जाएगा। कोहली की कप्तानी में भारत ने 16 में से 9 टेस्ट जीते और सिर्फ दो गंवाए जबकि पांच ड्रा रहे। वे भारत में एक भी टेस्ट नहीं हारे हैं। दो साल पहले टीम की कमान संभालने वाले कोहली का मानना है कि अच्छी कप्तानी की कुंजी साहसिक फैसले लेने और नतीजे की परवाह किए बिना उनका डटकर समर्थन करने में है। कोहली हालांकि खुद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के कायल हैं। उन्होंने बीसीसीआई टीवी से कहा कि कई बार फैसले लेना काफी कठिन होता है और इसके लिए काफी हिम्मत चाहिए होती है। मैंने धोनी से बहुत कुछ सीखा है। आपके फैसले सही या गलत हो सकते हैं लेकिन उन पर डटे रहने के लिए साहस चाहिए और यही कप्तान की निशानी है। कोहली का मानना है कि कप्तानी की जिम्मेदारी ने उन्हें बेहतर क्रिकेटर बनाया है। उन्होंने कहा कि देश की टेस्ट टीम का कप्तान होना फख्र की बात है। मुझे इस पर गर्व है। मेरे लिए इससे बढक़र कुछ नहीं। इस अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुझे बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद मिली। उन्होंने कह कि मेरे लिए सफेद जर्सी पहनकर मैदान पर उतरना फख्र की बात है। टेस्ट क्रिकेट जैसी परीक्षा किसी और प्रारूप में नहीं होती। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक तक पहुंची और उनका लक्ष्य इस लय को कायम रखना है। उन्होंने कहा कि हमें विश्व स्तरीय टीम बनना चाहिए है और हमारी टीम के हर खिलाड़ी के जेहन में यही है। आप किसी भी प्रारूप में खेलें, आपका लक्ष्य यही होता है। टेस्ट टीम को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने में मुझे गर्व महसूस होता है और मजा आता है। खुद को आजमाने की यह चुनौती है और पूरी टीम के साथ एक लक्ष्य की ओर हम बढ़ रहे हैं। इसमें कोई दबाव महसूस नहीं होता। महान खिलाड़ी बनने के लिए आपको एक टीम के रूप में अच्छा खेलना होता है जिसके बाद ही निजी प्रदर्शन मायने रखता है। उतार-चढ़ाव तो आएंगे जब आपको आलोचना और नकारात्मक चीजों का सामना भी करना पड़ेगा लेकिन इसी में असल परीक्षा होती है।          साभार-khaskhabar.com  

Read More

जैसलमेर । जैसलमेर में पाकिस्तान बॉर्डर स्टेट्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जैसलमेर पहुंच गए हैं। राजनाथ यहां बीएसएफ सेक्टर हेड क्वार्टर में पाक सीमा से लगे चार राज्यों जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान व गुजरात के प्रतिनिधियों के साथ सीमा सुरक्षा को लेकर बैठक ले रहे हैं। बैठक में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी, पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल मौजूद हैं।   सीमा पर तनाव को लेकर चर्चा   राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां बीएसएफ हैडक्वार्टर पर सीमा सुरक्षा को लेकर बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी, पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजूजू सहित चारों राज्यों के प्रतिनिधि व बीएसएफ के आला अधिकारी मौजूद थे।   देश की सुरक्षा सर्वोपरिराजनाथ ने कहा कि इन दिनों में भारत-पाक सीमा पर तनाव बढ़ा है। ऐसी घड़ी में हमें संयम से काम लेना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर देश की सुरक्षा पर आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सीमा सील करने के लिए मॉनीटरिंग की जाएगी।          साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि वो लखनऊ जाकर पहले राम मंदिर बनाने की घोषणा करें। दरअसल पीएम दशहरे के मौके पर लखनऊ में रावण दहन के कार्यक्रम में शामिल होने वाले है। इसके अलावा शिवसेना के मुखपत्र सामना में पाक अधिकृत कश्मीर और बलूचिस्तान का भी मुद्दा जोर शोर से उठाया गया है। सामना में कहा गया है कि प्रधानमंत्री का अगला लक्ष्य अब पाक अधिकृत कश्मीर और बलूचिस्तान की स्वतंत्रता है। प्रधानमंत्री ने अगली दिवाली बलूचिस्तान मे जाकर मनाई तो हमें आश्चर्य नहीं होगा। इसके अलावा शिवसेना ने कहा कि पीएम मोदी ने वाराणसी जाकर गंगा आरती की थी, उसी तरह अयोध्या मे जाकर राम के दर्शन करने चाहिए और राम मंदिर बनेगा ही ऐसी घोषणा कर शहीद राम सेवकों को श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए। पीएम कहें कि मैं सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए लखनऊ नहीं आया हूं, बल्कि राम मंदिर की घोषणा करने आया हूं।           साभार-khaskhabar.com  

Read More