फिरोजपुर । उरी हमले के बाद भारत के सख्त रुख को देखते हुए पंजाब बॉर्डर के नजदीक पाकिस्तान सेना में काफी हलचल देखी जा रही है। फिरोजपुर में पाक सेना बॉर्डर से करीब 400 से 500 मीटर के पास तैनात कर दी गई है। वहीं दो दिन से रात के समय पाक सेना की गतिविधियां भी काफी बढ़ गई हैं। बॉर्डर के नजदीक खेती करने वाले लोगों ने पिछले दिनों बीएसएफ अधिकारियों से शिकायत की थी कि दो दिन से पाक रेंजर आधुनिक यंत्रों के साथ देखे गए हैं। फिरोजपुर बार्डर रेंज के आठ से दस जगह पाक सेना की गतिविधियां देखी जा रही हैं। जानकारी के अनुसार पाक अधिकारी दिन में जगह का चुनाव करते हैं और रात को वहां माइंस बिछाई जा रही हैं। वहीं रात के समय ही तोपों और टैैंकों की तैनाती की जा रही है। फिरोजपुर से पाकिस्तान के कसूर जिला मुख्यालय की दूरी करीब तीस किलोमीटर है। पाक वायु सेना पिछले तीन दिन से कसूर-कराची हाइवे पर लड़ाकू विमान उतारने व उड़ानें भरने का भी अभ्यास कर रही है। दो दर्जन से अधिक है गांव बॉर्डर पर चांदी वाला, गटटी रोजाके, गटटी निहाल ङ्क्षसह वाला के अलावा दो दर्जन से अधिक गांव है। वर्ष 1971 के युद्ध में भी इस क्षेत्र से पाक सेना के टैंक भारतीय सीमा में घुसे थे। अब फिर से रात के समय पाकिस्तानी टैंकों की आवाज रात को आने से लोगों मेें डर का माहौल है। बीएसएफ है अलर्ट बीएसएफ फिरोजपुर बार्डर रेंज के डीआइजी आरके थापा के अनुसार सरहद पर 24 घंटे बीएसएफ के जवान आधुनिक यंत्रों के चौकसी कर रहें है। साथ ही ही बड़े अधिकारी भी बॉर्डर के नजदीक ही अस्थायी रूप से रह रहें है। इसके अतिरिक्त सतलुज दरिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। साभार-khaskhabar.com
Read More




