मथुरा

मथुरा । बल्देव कस्बा निवासी एक युवती को क्षेत्र के ही एक महिला सहित तीन लोग बहला-फुसलाकर भगा ले गये। लड़की अपने घर से नगदी और जेबर भी ले गई है। उसके पिता ने इस सम्बन्ध में तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार गंगा प्रसाद पंाडेय पुत्र गिर्राज की 21 वर्षीय पुत्री बबिता को राहुल पुत्र बलराम पांडेय, बलराम पुत्र पुरूषोत्तम, उसकी पत्नी अंजू निवासीगण जगन्नाथपुरी बल्देव बहला-फुसलाकर ले गये। लड़की अपने घर से 2 लाख 10 हजार रूपये व 250 ग्राम सोने के जेबर भी ले गई है। बेटे और मां-बाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। 

Read More

मथुरा । राया कस्बे के गांव हौल्ला निवासी प्रियंका पुत्री बिजेन्द्र ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसके ससुरालीजन दहेज में कार की मांग पूरी न करने पर उसका उत्पीड़न कर रहे है। इस सम्बन्ध में पति विष्णु, मुरारी व लक्ष्मण जेठ तथा विमलेश पत्नी लक्ष्मण निवासी मोहकमपुर थाना इग्लास वहीं गोपालपुरा आर्य समाज रोड थाना कोतवाली निवासी प्रीति पुत्री प्रताप सिंह ने रिपोर्ट लिखाई है कि अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रूपये और बाइक की मांग पूरी न करने पर उसके ससुरालीजन उत्पीड़न कर रहे है। इन लोगों ने उसके ऊपर मिटटी का तेल डाल दिया जलाने का प्रयास किया और पति ने करंट लगाया। इस संबंध में पति नरेश देवर राजेश और विकास ननद जोसना ससुर रमेश सास माया आदि निवासी नई बस्ती बालूगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। 

Read More

मथुरा । चैकी कृष्णानगर अन्तर्गत राधानगर निवासी एक महिला को पैसे का लालच देकर दो लड़के सोने के जेबरात लेकर उड़नछू हो गये। महिला के पुत्र ने दोनों के खिलाफ चैकी पर रिपोर्ट दर्ज करायी है। बताया गया कि कमल खत्री निवासी राधानगर की मां को झांसे में लेकर कृष्णानगर क्षेत्र से दो लड़के पैसे का लालच देकर उनके सोने के जेबर उतरवा ले गये। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

Read More

पदयात्रा और जनसभा के लिये कांग्रेसियों में भारी उत्साह, विधान मंडल दल के नेता ने किया सभा स्थल का निरीक्षण कोटवन से लेकर मथुरा तक होडिंग, बैनर और झण्डों की लाइन मथुरा । आज सोमवार कांगे्रस की पदयात्रा शुरू ‘27 साल यूपी बेहाल’ के मथुरा आगमन को लेकर पिछले दस दिनों से कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता और मथुरा वृन्दावन के लोकप्रिय विधायक प्रदीप माथुर सहित पूरे जिले के कांग्रेसजन यात्रा को सफल बनाने में लगे है। कोसी, छाता, बरसाना, गोवर्धन, चैमुंहा, जैंत, छटीकरा, वृन्दावन, मथुरा और देहात अनचलों में भी लोगों से यात्रा में आ रहे कांग्रेस नेताओं के विचार सुनने और स्वागत करने की अपील कर रहे है। उप्र में पिछले 27 वर्षों से शासन कर रहे विभिन्न राजनैतिक दलों ने प्रदेश की स्थिति खराब कर दी है। न रोजगार उपलब्ध है न विकास के कार्य। आये दिन लूट हत्या डकैती बलात्कार जैसी घटनाओं ने प्रदेश में जंगल राज कायम कर दिया है। लोग सुरक्षा को लेकर भयभीत है। सत्ता के रखवाले ढंग के बंदरवाट में जनहित को भूल गये है। जनमानस त्राहि-त्राहि कर रहा है। इस बदहाली के लिये जिम्मेदार पिछली सरकारों की पोल खोलने और यूपी को बदहाली से बचाने के लिये कांग्रेस की यह यात्रा कल मथुरा आ रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजब्बर, गुलामनवी आजाद, प्रमोद तिवारी, राजा रामपाल, सहित कांग्रेस के बड़े नेता लोगों को जागरूक करने आ रहे है। कांग्रेस विधायक प्रदीप माथुर ने इसकी जानकारी देते बताया कि कोटवन बाॅर्डर से ही यात्रा शुरू होगी। और मथुरा में जुबली पार्क पर सायं जनसभा को कांग्रेस के नेता सम्बोधित करेंगे। आज सुबह से ही शहर के अलावा सभास्थल पर भी विधायक प्रदीप माथुर और कांग्रेस पदाधिकारियों ने वहां का निरीक्षण किया। ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस की ओर प्रेरित करने और नीतियों को जन-जन तक पहंुचाने के प्रयास में कांग्रेसजन जुटे हुये है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सोहनसिंह सिसौदिया, नगर अध्यक्ष आबिद हुसैन, प्रदेश कांग्रेस के सचिव मलिक अरोड, वरिष्ठ नेता बिहारी कांत तिवारी, महिला कांग्रेस सहित सभी संगठनों ने यात्रा का स्वागत और जनसभा में भाग लेने की अपील की है। इस यात्रा और जनसभा केा लेकर कांग्रेसियों में बेहद उत्साह है। पूरे शहर को होडिंग, बैनर, झण्डों से सजाया गया है। कोसी कोटवन से लेकर मथुरा तक यात्रा के चर्चे है सभी जगह बैनर पोस्टर लगे है।  

Read More

मथुरा । 27 साल यूपी बेहाल कांग्रेस यात्रा के आज सितम्बर को मथुरा आगमन को लेकर पूरी कांग्रेस जी-जान से जुटी हुई है। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में जाकर यात्रा के स्वागत और कांग्रेस नेताओं के उदगार सुनने की अपील कर रही है। इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अजय शर्मा, राहुल अरोड़ा, ने शहर अध्यक्ष के साथ विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों से यात्रा सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने चन्द्रपुरी, धौलीप्याऊ, नटवर नगर, मोतीकुंज, चन्दनवन, लक्ष्मी नगर, किशोरी नगर, जयसिंहपुरा, खादर, अर्जुनपुरा, मण्डीरामदास, सुखदेव नगर, नवनीत नगर में जनसंपर्क कर लोगों से रैली में पंहुचने की अपील की। इस अवसर पर  शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन, मधुवन दत्त चतुर्वेदी, सचिव धर्मेन्द्र शर्मा, हाजी शाहुबुददीन दीपक तिवारी, ठा अशोक सिंह, विक्रम चैधरी, मनोज शर्मा एडवोकेट, राहुल अरोड़ा, अभिषेक गर्ग तथा महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जनसम्पर्क में भाग लिया।   

Read More

मथुरा । श्री कृष्ण जन्मस्थान लीला मंच पर चल रहे श्रीराम लीला महोत्सव में शिव-पार्वती विवाह की लीला देख श्रद्धालु गदगद हो गये। रामलीला सभा के तत्वावधान में हो रहे इस आयोजन में सबसे ज्यादा आकर्षक शिवजी की बारात रही।  लीला मंचन के दौरान हिमालय के राजा हिमवान और रानी मैनावती के यहाँ पार्वती का जन्म हुआ। नारदजी ने हिमवान से पार्वती के सुलक्षण बताए। भगवान शंकर ने सप्त ऋषियों को पार्वतीजी की मनोइच्छा जानने को भेजा। सभी देवताओं ने कामदेव को शिव के अन्दर प्रेम को जगाने के लिए प्रेरित किया लेकिन कामदेव शिव के क्रोध का शिकार हो गया। विष्णु, ब्रह्मा, इंद्र आदि देवताओं के अनुरोध पर शंकर जी दूल्हा का वेश धारणकर दिगपाल, भूत, प्रेत, पिशाच आदि देवताओं के साथ  बारात लेकर राजा हिमवान के यहाँ पहुँचते हैं। शिव की बारात बड़ी अलौकिक थी। इस अवसर पर गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, राजकुमार, आदित्य कुमार, दिनेश चन्द्र, उमेश, बनवारी लाल गर्ग, सर्वेश शर्मा, अशोक गुडेरा, अशोक वंसल, अजय मास्टर, राजनारायण गौड़, विपुल पारिक आदि उपस्थित थे

Read More

मथुरा । भारतीय जनता पार्टी मथुरा शहर के चारों मण्डलों द्वारा जिलाध्यक्ष चै. तेजवीर सिंह के नेतृत्व में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर डैम्पीयर नगर स्थित दीनदयाल पार्क में दीनदयालजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद,भाजपा जिलाध्यक्ष चैधरी तेजवीर सिंह ने कहा की माँ भारती के अमर सपूत, भारतीय समाज जीवन का प्रत्यक्ष अनुभूत साक्षात्कार करके समाज के अंतिम व्यक्ति के सर्वागींण विकास के लिये अंत्योदय का व्यवहारिक सिद्धांत प्रदिपादित करने वाले ऐसे  समाजशास्त्रि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की आज हम सभी जन्म शताब्दी मना रहे है। आज हम सभी पं दीनदयाल उपाध्याय जी के आत्मीय स्वजनो को मिलकर संकल्प लेना चाहिए कि हमारे समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, विकास के अवसरों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के लिये अपने अपने व्यैक्तिक जीवन में प्रयास करेंगें। पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र अग्रवाल ने अपने कहा कि उनके विचार सृष्टि संघर्ष पर नहीं, समन्वय एवं सहयोग पर टिकी हुई है। पुरुष-प्रकृति के संघर्ष से नहीं, अपितु उनकी परस्पर आधीनता से सृष्टि बनती है। कार्यक्रम में गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, विनोद अग्रवाल, नगेन्द्र सिंह सिकरवार, डाॅ. दीपा अग्रवाल, होली गेट मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र अग्रवाल, धौली प्याऊ मण्डल अध्यक्ष राजीव राज पाठक, छावनी मण्डल अध्यक्ष सार्थक चतुर्वेदी व युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित शर्मा ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी, पूर्व विधायक अजय कुमार पोईया, डाॅ. डी.पी गोयल, सिद्धार्थ लोधी, भूपेंद्र चैधरी, मोहिनी शर्मा, मदन मोहन श्रीवास्तव, संजय शर्मा, प्रदीप गोस्वामी, योगेन्द्र चतुर्वेदी, रामकृष्ण पाठक, कुन्जबिहारी चतुर्वेदी, धनश्याम सिंह हरियाणा, मुकेश आर्यबन्धु, मेघश्याम सैनी, दीपेन्द्र चतुर्वेदी, मनीष चतुर्वेदी, राजू यादव, धर्मेश तिवारी, रामदास चतुर्वेदी, संजय गोविल, मीरा मित्तल, संगीता खन्ना, कल्पना गर्ग आदि मौजूद थे। संचालन विजय शर्मा ने किया।

Read More

कम्प्टीशन युग में विद्यार्थी योग्यता के आधार पर ही ऊचांई छू सकते हैं मथुरा । प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने आव्हान किया कि छात्र समय की उपयोगिता समझें और मन लगाकर पढके उच्च योग्यता हासिल करें। उन्होंने कहा कि आज कम्पटीशन का युग है जिसमें विद्यार्थी योग्यता के आधार पर ही ऊचांइयों को छू सकते हैं।  माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री यहां चम्पा अग्रवाल इंटर काॅलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्वज फहराकर-माॅ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  उन्होंने सीमा पर आतकंवादियों द्वारा आये दिन जवानों को मारे जाने और केन्द्र सरकार के मूकदर्शक बने होने की बात रखते हुए कहा कि वर्तमान में मंहगाई एवं अराजकता की स्थिति से जनता कराह रही है, गंगा और यमुना के प्रदूषण की स्थिति जस की तस बनी हुई है प्रदेश के मंत्री ने स्वामी विवेकानंद का कथन उद्धृत करते हुए कहा कि उनके मतानुसार जो अपने को नहीं पहचानता वह नास्तिक और पहचानने वाला आस्तिक की श्रेणी में है, किंतु केन्द्र सरकार ने इसकी परिभाषा ही बदल दी है। उन्होंने छात्राओं का आव्हान किया कि वे किसी प्रकार गलत शब्दों जालों में न फंसे और वर्तमान कम्पटीशन युग में पढ लिखकर उच्च योग्यता हासिल करते हुए राष्ट्र निर्माण में सहभागी बने। पूर्व में चमेली देवी कन्या इंटर काॅलेज की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना, महाराजा अग्रसेन की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान एवं स्वागतगान प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में उप शिक्षा निदेशक आर0पी0 शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक इंद्र प्रकाश, देशराज पाल, बीएस पाल, उपेन्द्र पाल यादव, उमेश अग्रवाल, डा0 अशोक अग्रवाल, विशन चंद्र अग्रवाल सहित स्कूली छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा । मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अचानक अचेत होकर गिरी एक महिला को जब वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी नब्ज को टटोला तो वह मृत पायी गयी। सम्भावना व्यक्त की जा रही है। बीमारी के चलते उसकी मौत हुई है। महिला के पास से कुछ दवाईयां भी मिली है। रेलवे पुलिसकर्मी के अनुसार अनिता अहेरवार 47 वर्ष परमानंद अहेरवार निवासी गांव ज्यौनार थाना छोटी बढौली जिला मप्र मथुरा-वृन्दावन दर्शनों के लिये आज यहां आई थी। आज अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने महिला के पास मिले कागजों के आधार पर उसके परिवार के लोगों को सूचना दी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। 

Read More

मथुरा । राया कस्बे की रिर्पोटिंग चैकी बिचपुरी अंतर्गत गांव परसागढ़ी में बकरी के बच्चे को कुंऐ से निकालने के प्रयास में दो युवको की जान चली गई। दोनों युवकों की मौत के बाद मृतकों के परिवार में हड़कंप मच गया। घटना से गांव में शोक की लहर है। बताया गया कि गांव परसागढ़ी में काफी समय से बंद पड़े कंुऐ में दो दिन पूर्व बकरी का बच्चा गिर गया था जिसे निकालने के लिये आज सुबह गांव के दो युवक 14 वर्षीय पवन पुत्र बैनीसिंह तथा 20 वर्षीय विष्णु पुत्र विजयचंद रस्सी बांधकर कुंऐ में घुसे। कुंऐ में जहरीली गैस बनने के कारण वे घबड़ा गये और गिर पड़े जिन्हें निकालने के लिये गांव का युवक श्रीकांत पुत्र रूमराम ने कुंऐ में घुसने की कोशिश की तो वह भी बीच में पहंुचकर अचेत होने लगा। जिसे तत्काल ग्रामीणों ने ऊपर खींच लिया। पूरे गांव में इस खबर के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहंुचे चैकी इंचार्ज विजय बहादुर सिंह ने बेहोश दोनों युवकों को ग्रामीणों के सहयोग से कांटे की सहायता से कुंऐ से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहंुचाया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। दोनों मृतकों के परिवार का इस घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है। 

Read More