मथुरा। सौंख कस्बे के गोवर्धन रोड़ स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर नव मतदाता पंजीकरण अभियान के अन्तर्गत शिविर लगाया गया। शिविर में युवाओं ने पूरे जोश के साथ करीब 225 युवाओं ने अपना वोट के लिये नामांकन फार्म भरा। शिविर का भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमराज सिंह कुन्तल ने फीता काटकर शुभारंम्भ किया। इस अवसर पर हेमराज सिंह कुन्तल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों युवा पहली बार अपने वोट का प्रयोग करेगें। और जिससें चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को लाभ मिलेगा। इस मौके पर सहकारी स्ंाघ, सौंख के चेयरमैन जगदीश कुन्तल, वृन्दावनसिंह प्रधान, पूर्व प्रधान थानसिंह, वीरीसिंह, नाहरसिह, किशनसिंह, ओमवीरसिह, जुगेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिह, हरवीर सिंह, राॅकीसिंह, मानसिंह, मुकेशसिंह आदि कार्यकार्ता मौजूद रहे।
Read More




