मथुरा

मथुरा। मथुरा रेलवे जंक्शन पर शनिवार को शहर के विधायक प्रदीप माथुर तथा उप्र के यश भारती सम्मान से विभुषित प्रख्यात नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा ने हाथों में झाड़ू लेकर निरंकारी भजक्तों के साथ सफाई की। संत निरंकारी चैरीटेबल फाउंडेशन के स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान के 11 चरण का शुभारंभ दिल्ली से आये निरंकारी प्रचारक संत सुरजीत सिंह ‘नशीला’ तथा शहर विधायक ने किया। निरंकारी मंडल के जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार, सेवादल संचालक मोहन सिंह, शिक्षक अशोक दयालु तथा मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण के नेतृत्व में लगभग निरंकारी भक्तों ने रेलवे स्टेशन के सभी प्लेट फार्मो की सफाई की। इसमें सादाबाद हाथरस तथा कोसीकलां के भक्तों ने भी भाग लिया। विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर चलाया जा रहा ‘स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान’ निरंकारी भक्तों के त्याग, समर्पण और सेवा भाव को दर्शाती सच्ची तस्वीर है। इस मौके पर अपनी कथक गुरू उमा डोगरा के साथ आयी प्रख्यात नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण नगरी स्वच्छता के लिए भी पहचानी जाए, इसके लिए हमें गम्भीरता पूर्वक स्वच्छता अभियान को अपनाना होगा, जिससे समृद्धि भी बढ़ेगी। मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण ने स्टेशन पर आये उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल डीके सिंह तथा उप्रके राज्य सूचना आयुक्त अरविंद सिंह विष्ठ को संत निरंकारी चैरीटेबल फाउंडेशन के स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान के 11 चरणों की जानकारी दी, जिससे वह काफी प्रभावित हुए। रेलवे मजिस्ट्रेट सुनील सिंह तथा एरिया मैनेजर एन.पी.सिंह ने भी निरंकारी भक्तों के उत्साह की तारीफ की। 

Read More

मथुरा। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने विवाहिता का उत्पीड़न किया। इससे तंग आकर विवाहिता के पिता ने आत्महत्या कर ली। न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज हुआ है। थाना जमुनापार के लक्ष्मीनगर पैट्रोल पम्प के पास रहने वाली राधा देवी पुत्री परशुराम ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसके ससुरालीजनों ने दहेज में एक लाख रूपये और भैंस की मांग पूरी न करने पर लगातार उसका उत्पीड़न किया। जिससे तंग आकर उसके पिता परशुराम ने आत्महत्या कर ली। इस सम्बन्ध में सतेन्द्र, धर्मेन्द्र, शैलेन्द्र, महेन्द्र पुत्रगण जनकसिंह उनकी मां रानी देवी उसके पति जनक सिंह तथा रेखा पत्नी धर्मेन्द्र निवासी इटावा के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करायी है। 

Read More

मथुरा। धन का सदुपयोग सेवा में, जनकल्याण कार्यो में दीन दुखी जनों की सेवा में करते है वे धन्य है ईश्वर के विशेष कृपा पात्र है। धर्म मैं धन के उपयोग से धन कम नहीं होता अपितु ईश्वर किसी न किसी माध्यम से उसे देता है। इसलिए हमें धन का सदुपयोग कर सेवा के कार्यो में लगाना चाहिए। यह उद्गार स्वामी महेशानन्द सरस्वती कल्याणं करोति मथुरा द्वारा आयोजित नेत्रदान पखवाड  के अन्र्तगत निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन समारोह के अवसर पर श्रीजी बाबा चिकित्सा संस्थान गोवर्धन रोड, मथुरा के प्रांगण में व्यक्त किये। इस अवसर पर मीरा अग्रवाल ने आप सकंल्प करें कि आपके मरणोंउपरान्त आपकी आॅंखों से कोई इस सुन्दर संसार को देख सकें तथा विचारणीय है कि उसकी आत्मा आपके इस दान से कितनी अभिभूत होगी व कितना सराहेगी। संस्था के महासचिव सुनील कुमार शर्मा जी ने शिविर की समीक्षा करते हुए बताया कि कल्याणं करोति मथुरा द्वारा आयोजित नेत्रदान पखवाडा मे 185 नेत्र दानदाताओं ने मृत्युउपरान्त नेत्रदान करने का संकल्प लिया एवं निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 584 नेत्र रोगियों ने परीक्षण कराया। जिसमें से 108 नेत्र रोगियों के आॅपरेशन डाॅ. रिक्की मित्त्ल एवं डाॅ. प्रतिभा बंसल की टीम द्वारा सम्पन्न किये गये। शिविर में नेत्र रोगियों के पलंग, विस्तर, चश्मे, भोजन, दवा आदि की व्यवस्था पूर्णतः निशुल्क रुप से की गयी।   

Read More

मथुरा। शहर में गणेश चतुर्थी महोत्सव के उपरांत अब गाजे-बाजे के साथ गणेश विसर्जन की यात्रायें निकलने का क्रम शुरू हो गया है। बड़ी उमंग के साथ युवक गाजे बाजे के साथ गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन में लगे हैं। आज शहर के होलीगेट क्षेत्र स्थित होली वाली गली में स्थापित गणेश प्रतिमा के विसर्जन को लेकर बैण्ड, बाजे और डीजे के साथ नाचते-गाते युवक चल रहे थे। गणेश विसर्जन का स्थान गोकुल बैराज के पास प्रशासन द्वारा नियत किया गया है। शहर के अन्य स्थानों पर भी गणेश प्रतिमा विसर्जन के कार्यक्रम अभी से शुरू हो गये हैं। 

Read More

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगीः कंसल  मथुरा। राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गाधी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आहवान पर उप्र में जनजागरूकता यात्रा 27 साल यूपी बेहाल के नाम से निकाली जा रही है। जो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर उप्र के प्रभारी गुलाम नवी आजाद और राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में 26 सितम्बर को मथुरा के जुबली पार्क में एक विशाल रैली को सम्बोधित करेंगे। इसी को लेकर आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आगरा मण्डल के प्रभारी प्रदीप कंसल ने इस यात्रा की तैयारियों को लेकर एक बैठक की। बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदीप कंसल ने कहा कि प्रदेश में 27 साल से भाजपा, सपा, बसपा की सरकारे रही है। जिससे प्रदेश में विकास अवरूद्ध हुआ है। आज देश-प्रदेश की जनता की निगाह कांग्रेस पर है और उप्र में इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। यह यात्रा इतनी विशाल होगी कि आजादी के 65 साल के बाद यह यात्रा एक ऐतिहासिक होगी। 26 सितम्बर को जुबली पार्क में इस विशाल रैली को कांग्रेस के प्रदेश नेता सम्बोधित करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने इस यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहंुचाने और इस विशाल रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस अवसर पर मलिक अरोड़ा, रणवीर पाण्डव, विजय चतुर्वेदी, महेन्द्र प्रताप गौतम, एमएम शर्मा, वीनेश सनवाल, दौलतराम गोला, डीडी गर्ग, कमलेश चैधरी, राजरानी निमेश, शिरका चैधरी, काशीनाथ मशीन वाले, संजय शर्मा, बाबूलाल सागर सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Read More

सपा लोहिया वाहिनी की बैठक सम्पन्न  मथुरा। सपा लोहिया वाहिनी की बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने कहा कि आने वाले पांच महीने में युवा मेहनत करके पुनः सपा की सरकार बनवाये। डा राजन रिजवी ने कहा कि अखिलेश ने यूपी में जितना विकास कराया उतना किसी ने नहीं कराया। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भारत भूषण ने कहा कि युवाओं का सबसे मजबूत संगठन सपा के पास है। इस अवसर पर मुन्ना मलिक, सीराज खान, मुरारी कुन्तल, ब्रिजेश राघव, प्रदीप यादव, राकेश कौशिक, नीरज लोधी आदि मौजूद थे। 

Read More

मथुरा। नयति मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल द्वारा पुलिसकर्मी तथा उनके परिवार के स्वास्थ्य की जांच के लिए पुलिस लाइन में रविवार को एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें काॅलेस्ट्राल, शुगर, सीबीसी तथा ईसीजी आदि की अस्पताल के योग्य चिकित्सकों द्वारा जांच की गई। शिविर में पुलिसकर्मियों के अलावा उनके परिवार के लोगों ने भी अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस कैम्प में लगभग 400 से अधिक पुलिसकर्मियों तथा उनके परिवारीजनों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। आगे भी नयति हाॅस्पिटल इस प्रकार के जागरुकता अभियान तथा हेल्थ कैम्प आदि का आयोजन करता रहेगा। नयति हाॅस्पिटल का यह संकल्प है कि जब-जब स्वास्थ्य के क्षेत्र में आवश्यकता पड़ेगी नयति हाॅस्पिटल के डाॅक्टर तथा अन्य स्टाफ पूरी तत्परता के साथ खड़े रहेगें।  इस अवसर जिले के कप्तान बबलू कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मियों को अपना अधिकांश समय समाज की सेवा में लगाना पड़ता है। जिसकी वजह से वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते, जिसके कारण उन्हें कई प्रकार की शारीरिक तथा मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है। उन्होंने नयति अस्पताल के द्वारा पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी तथा उनके परिवार के लिए चलाये गये निःशुल्क कैम्प के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि पुलिस के साथियों को नयति हाॅस्पिटल की तरफ से लगाये जाने वाले कैम्प से लाभ मिला होगा। नयति हाॅस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. गणपति गंगोली (हैड इमरजेन्सी विभाग) ने कहा कि पुलिसकर्मियों की दिनचर्या इस प्रकार की हो जाती है जिससे उनके खान-पान तथा आराम का कोई निश्चित समय नहीं मिल पाता, जिससे समयाभाव के कारण वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते। किसी भी प्रकार की तकलीफ होने पर समय निकालकर अपने स्वास्थ्य की जांच किसी योग्य चिकित्सक द्वारा अवश्य करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विगत दिवस हमने सफाईकर्मियों के बीच मौसमी बुखार को लेकर जागरुकता अभियान चलाया था और आज पुलिसकर्मियों के बीच हेल्थ कैम्प लगाने आए हैं। जनपद के सभी पुलिसकर्मी तथा उनके परिवारीजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निरन्तर इस प्रकार के कैम्प लगाए जाते रहेंगे।  कैम्प में गये हाॅस्पिटल के डाॅ. अपूर्व (हैड फिजियोथेरेपिस्ट) ने पुलिसकर्मियों को स्वस्थ रहने के लिए कई प्रकार के व्यायाम, योग तथा आसन आदि के बारे में बताते हुए कहा कि समय निकालकर अगर छोटे-छोटे व्यायाम प्रतिदिन करें तो कई प्रकार के शारीरिक तथा मानसिक परेशानियों से बचा जा सकता है। कैम्प में नयति हाॅस्पिटल की तरफ से डाॅ. वाणी, डाॅ. शुभ्रा के अलावा 20 से 25 लोगों का नर्सिंग स्टाफ मौजूद था।

Read More

उपजिलाधिकारी से आश्वासन के बाद खोला गया जाम  मथुरा। भारतीय किसान यूनियन भानू के आव्हन पर सम्पूर्ण प्रदेश में पूर्व प्रस्तावित चक्का जाम आज रविवार आयोजित किया गया। इसी के अन्तर्गत मथुरा जनपद में मथुरा गोवर्धन मार्ग अडीग में स्थानीय किसानों व भाकियू भानू के जिले के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रातः 11 बजे से धरना प्रारम्भ किया। जिसमें भारी संख्या में किसान कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं एवं यमुना भक्तों ने भाग लिया। धरने प्रदर्शन में किसान समस्याओं को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। भाकियू भानू के प्रदेश मुख्य महासचिव हरेश ठेनुआ ने सभा में जनपद की विद्युत, सडक, जलभराव, अधिकारियों की अकर्मण्यता व कार्य की गुणवत्ता आदि की समस्याओं को उठाया। जिलाध्यक्ष ठा. रमेश सिकरवार ने चेतावनी दी कि किसानो के बिना कोई सत्ता नहीं चलती है और उन्ही का शोषण हो रहा है यदि यही हाल रहा तो सरकारों को बदलने का कार्य भी अब किसान ही करेगें। भाकियू भानु के राष्टीय सलाहकार राधाकान्त शास्त्री ने यमुना आन्दोलन के विषय में अवगत कराते हुये बताया कि यमुना किसानों की ही नहीं अपितु सारे राष्ट की गम्भीर समस्या है। 15 मार्च 2016 को लाखो किसान और यमुना भक्त दिल्ली पहॅुचे जहाॅ भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री जी ने सरकार की तरफ से आश्वस्त किया था। परन्तु अभी तक यमुना के लिए कोई कार्य नहीं किया गया है। जिलाप्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने केन्द्र सरकार अपनी बातों से मुकर गई है जिसके घातक परिणाम उसे भुगतने पडेगें। नगर अध्यक्ष महेन्द्र राजपूत ने कहा कि किसानों की समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाये अन्यथा अभी तो चक्का जाम किया आगे देशव्यापी रेल रोको आन्दोलन किया जायेगा।  सडक पर धरने प्रदर्शन के चलते दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक जाम की स्थिति हो गई। जाम के चलते लगभग 20 किमी तक का मार्ग अवरूद्ध हो गया। उपजिला अधिकारी गोवर्धन के मौके पर आने के बाद उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। उपजिलाधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि किसान समस्याओं की जल्द ही निराकरण किया जायेगा इसके साथ ही केन्द्र स्तरीय व प्रदेश स्तरीय समस्याओं पर टिप्पणी लिखकर सरकार तक भिजवायेगे। उपजिलाधिकारी से आश्वासन मिलने के बाद जाम खोला गया। इसके तुरन्त बाद भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा जाम से अस्वस्थ लोगो को निकाला गया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके ।   इस अवसर पर मनीष, कुमेन्द्र कुमार, सत्यप्रकाश गर्ग, खन्ना सैनी, लक्ष्मीनारायण, मोहम्मद मदनी, रामप्रकाश फौजदार, हरचरन बघेल, नत्थो गोला, रामसिंह, मदन आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ विमला, ओमवती, रामवती, ईश्वरी देवी, शकुन्तला, सरिता देवी आदि उपस्थित रही। मुस्लिम समाज से नूर मोहम्मद, शकील अहमद, सलीम शहनशाह आदि उपस्थित रहे।     

Read More

मथुरा। रालोद कार्यकर्ताओ की बैठक कस्बा कोसी मे मंडी मे हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुऐ रालोद जिला अध्यक्ष रामवीर सिह भरंगर ने कहा की 6 अक्टूबर को पूर्व सांसद जयंत चैधरी पदयात्रा करेंगे। पदयात्रा कोटवन से लेकर भदनबारा बठैन होते हुऐ कोसी मे सम्पन्न होगी। अमर सिह पौनिया, ठा भगत सिह जादौन, सुरेश भगत ने कहा की रालोद ने हमेशा जनता के हित मे काम किया है करता रहेगा। पूर्व जिला मीडिया प्रभारी पवन चतुर्वेदी, कुवरचन्द रावत, डालचन्द चैधरी ने कहा की मथुरा जनपद की अधिकांश सड़के टूटी पड़ी है। सभी सडके गड्डे मे बदल चुकी है लेकिन प्रशासन चुप बैठा है।   

Read More

लम्बे अन्तराल के बाद फिल्मों में लौटी पूर्व विश्व सुन्दरी ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी वापसी के लिए क्या सोच कर निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म ‘जज्बा’ को चुना, यह तो वही अच्छी तरह से बता सकती हैं, लेकिन फिलहाल उनकी वापसी पूरी तरह से असफल रही है। ‘जज्बा’ के बाद आई उनकी दूसरी फिल्म ‘सरबजीत’ को लेकर भी निर्देशक ओमंग कुमार बहुत उत्साहित थे लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को जिस अंदाज में नकारा गया, उससे ऐश्वर्या राय के करियर पर संकट के बादल छाने लगे। अब उनके करियर की पूरी जिम्मेदारी निर्माता निर्देशक करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ पर टिकी है जिसमें वे अपनी उम्र से छोटे रणबीर कपूर के साथ रोमांस करनी नजर आएंगी। कहा जा रहा है करण जौहर की यह फिल्म सत्तर के दशक में आई ऋषि कपूर, राखी और शशि कपूर अभिनीत ‘दूसरा आदमी’ का रीमेक है। हालांकि करण जौहर इस आरोप को पूरी तरह से ठुकरा चुके हैं।  गौर करने वाली बात यह है कि ऐश्वर्या राय के पास वर्तमान में कोई फिल्म नहीं है। ऐसा भी नहीं है कि उनके पास निर्माता नहीं जा रहे हैं, लेकिन जो निर्माता उनके पास पहुंच रहे हैं, वे बडे बैनर से सम्बन्ध नहीं रखते हैं। ऐसे में ऐश्वर्या राय उनके दरकिनार कर रही हैं। उन्होंने स्वयं को फिल्मों में बनाए रखने के लिए इम्तियाज अली की अगली फिल्म, जिसका चलताऊ नाम ‘द रिंग’ बताया जा रहा है, में मेहमान भूमिका स्वीकार की है। इस फिल्म में शाहरुख खान की भी मेहमान भूमिका है लेकिन उनकी भूमिका कुछ उसी तरह की है जिस तरह से अमिताभ बच्चन की ‘अंधा कानून’ और ‘गिरफ्तार’ में थी। वहीं ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में ऐश के बोल्ड सीन्स को लेकर भी अफवाहों का बाजार गर्म है। जहां कभी मीडिया में खबर आ रही है कि ऐश के रणबीर कपूर के साथ बोल्ड सीन्स पर उनके पति अभिषेक बच्चन को कोई एतराज नहीं है वहीं दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि इन सीन्स के चलते बच्चन परिवार ऐश्वर्या से काफी नाराज है। खबर है कि अमिताभ बच्चन वे सारे लव सीन हटाने के लिए करण जौहर से कहेंगे। इस सारे प्रकरण पर करण जौहर का क्या रूख रहेगा, यह अभी नहीं कहा जा सकता, लेकिन जिस तरह से उनकी ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के अपोजिट अजय देवगन की शिवाय दीवाली पर टकराने जा रही है, उसे देखते हुए लगता नहीं कि वह अमिताभ बच्चन का इस तरह का कोई सुझाव स्वीकार करेंगे।    साभार-khaskhabar.com  

Read More