मथुरा

मुंबई । शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले ही दिन भारी गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। सुबह साढ़े नौ बजे मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के संवेदी सूचकांक में 546 अंकों की भारी गिरावट देखने को मिली। बाजार में इस भारी गिरावट की वजह अमेरिकी ब्याज दर में बढ़ोतरी की संभावना से जुड़ी अटकलें बताई जा रही हैं। सेंसेक्स आज के शुरूआती कारोबार में लगभग 546 अंक लुढक़कर 28,251.31 पर आ गया जबकि निफ्टी 8,700 के स्तर से नीचे आ गया। ग्लोबल मार्केट्स में जारी उथल-पुथल के बीच सोमवार को सेंसेक्स में गिरावट का यह दौर बाजार खुलते ही शुरू हो गया था। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स सुबह 316.16 अंकों की गिरावट के साथ 28,481.09 पर, जबकि एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 133.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,732.95 पर खुला। ब्रग्जिट के बाद सेंसेक्स में यह सबसे बड़ी गिरावट है। इस गिरावट के साथ ही डॉलर के मुकाबिले रुपये में भी गिरावट दर्ज की गई। 35 पैसे की गिरावट के साथ रुपया 66.90 रुपये प्रति डॉलर पहुंच गया। 1 सितंबर के बाद रुपये की सबसे कमजोर शुरुआत देखने को मिली है। ये डॉलर के मुकाबले अपने 2 हफ्ते के निचले स्तर पर खुला है। 24 जून को ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से बाहर जाने के फैसले के बाद सोमवार को दर्ज की गई गिरावट, बाजार में सबसे बड़ी गिरावट है। कारोबारी सप्ताह से पहले दिन ही भारी गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। अमेरिका में ब्याज दरों में हो सकती है बढ़ोतरी कारोबारियों ने कहा कि निवेशकों ने आज दिन में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक आईआईपी और मुद्रास्फीति के आंकड़ों के जारी होने से पहले भी सतर्कता बरती। अमेरिकी ब्याज दर में संभावित वद्धि के बारे में नई अटकलों से जुड़ी चिंता के बीच वैश्विक शेयर बाजारों में नरमी से बाजार का रुख प्रभावित हुआ। वहीं सोमवार को चीन के शेयर बाजार भी गिरावट के साथ खुले। शंघाई कॉम्पोजिट सूचकांक पर चीनी शेयर 1.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,037.51 अंकों पर खुला। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शेन्झोन सूचकांक 1.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,578.78 अंकों पर खुला। चीनेक्सट सूचकांक 1.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,163.45 अंकों पर खुला।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 सितंबर से तीन टेस्ट मैच की सीरीज शुरू होने वाली है। इसी बीच बीसीसीआई ने सोमवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली को टेस्ट सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है। वहीं, अजिंक्य रहाणे को उप कप्तान बनाया गया है। टीम में रोहित शर्मा और शिखर धवन को बरकरार रखा है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट में शामिल रहे स्टुअर्ट बिन्नी और शार्दुल ठाकुर की टीम से छुट्टी हो गई है। संदीप पाटिल की अगुआई वाली सिलेक्शन कमेटी ने सोमवार को टीम का सिलेक्शन किया। मीटिंग में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले भी मौजूद थे।   15 सदस्यीय टीम इंडिया के लिए चुने खिलाड़ी विराट कोहली (कप्तान) , केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अंजिक्य रहाणे, मुरली विजय, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, भुवनेश्व कुमार, शिखर धवन, उमेश    जानें : कब-कब होने हैं मैच पहला टेस्ट 22 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 30 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच कोलकाता में और तीसरा टेस्ट 8 से 12 अक्टूबर के बीच इंदौर में खेला जाएगा।          साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी पोती और नातिन को दिल को छू लेने वाला खत लिखा था। इस खत में अमिताभ ने औरतों के लिए फिक्र जाहिर की थी, जिसमें उन्होंने पोती अराध्या और नातिन नव्या को हिम्मत से समाज का सामना करने और अपनी मर्जी से फैसले लेने की सीख दी थी। बिग बी के इस खत को काफी सराहना मिली और इंटरनेट पर यह काफी वायरल हुआ। बिग बी के फेसबुक वॉल से इसके 182k शेयर और ट्विटर से 4k रीट्वीट्स हुए। लेकिन दूसरी तरफ इस लेटर को लेकर बिग बी आलोचना के शिकार भी हुए। किसी ने इस लेटर को ‘पब्लिसिटी स्टंट’, किसी ने बनावट (हाइपॉक्रिसी) तो कुछ ने इसे उनकी आने वाली फिल्म ‘पिंक’ के प्रमोशन का हिस्सा बताया। अब बिग बी ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के जरिए इन आलोचकों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने खत में जो कुछ भी लिखा, वह अपने तजुर्बे से लिखा है। मुझे हमेशा से उन सब बातों पर विश्वास है और मैं उन्हें अपने परिवार में फॉलो भी करता हूं। फिल्म पिंक में किए काम ने मुझे उन जज्बातों से सीधा जोड़ दिया है। इस खत में जो बातें कही गई हैं कई नजरियों से वो पिंक का कॉन्सेप्ट है। लेकिन पिंक में, मैंने ऐसा एक भी डायलॉग नहीं बोला जिसे मेरा जमीर इजाजत नहीं देता। अगर मैं फिल्म में काम नहीं कर रहा होता तब भी मुझे वह कहने में कोई झिझक नहीं होती जो मैंने फिल्म में कहा है। हां, यह एक इमोश्नल तजुर्बा था, तो उसी तरह से ले जाया गया और मुझे महसूस हुआ कि उन अल्फाज को सभी को बताऊं।’ पिंक एक थ्रिलर है, जिसमें बच्चन वकील की भूमिका निभाते दिखेंगे। बच्चन के अलावा इस फिल्म में तापसी पन्नू, अंगद बेदी, कीर्ति और एंड्रिया तरियांग मुख्य भूमिका में हैं। सुजीत सरकार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिये बंगाली फिल्म निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी हिंदी सिनेमा में पदार्पण कर रहे हैं।            साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । यूपी के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बर्खास्त कर दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पत्र लिखकर उन्हें बर्खास्त किए जाने की अपील की है। गायत्री प्रजापति प्रदेश में कोयला व खनन मंत्री हैं और उन पर कई भ्रष्टाचार के आरोप लगते आएं हैं। ऐसे में अपनी सरकार की छवि को बेहतर बनाने के लिए अखिलेश यादव ने यह अहम फैसला लिया है। गायत्री प्रजापति को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का करीबी भी माना जाता है। इससे पहले यूपी सरकार पर खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को बचाने के आरोप लगते रहे है। ऐसे में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट ने कहा था कि यूपी सरकार द्वारा अवैध खनन के काम को बंद कराए जाने के काम में दिलचस्पी नहीं लिए जाने के बाद इस मामले में सीबीआई जांच के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचता है। भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर चुनावों से पहले घिरी सपा सरकार का यह कदम छवि को बेहतर बनाने की कोशिश के तहत देखा जा रहा है। लेकिन इस कदम से बहुत संभव है कि पिछले कुछ समय से समाजवादी पार्टी के अंदर की कलह एक बार फिर उभर कर सामने आए। प्रजापति अमेठी से विधायक हैं। उन्होंने संजय सिंह की पत्नी अमिता मोदी को हराकर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। बीपीएल कार्डधारी से बने करोड़पति गायत्री प्रजापति पर अवैध खनन को संरक्षण देने के आरोप हैं, जबकि इससे पहले वह बीपीएल कार्ड को लेकर भी विवादों में रह चुके हैं। अमेठी के परसांवा गांव में 2002 में गायत्री प्रसाद प्रजापति को बीपीएल कार्ड जारी हुआ। इसके बाद 2012 में जब वह विधायक बने तो उन्हें गरीबी रेखा से ऊपर वाला एपीएल कार्ड मिला। 2012 में सपा के टिकट पर अमेठी से विधायकी का चुनाव लडऩे वाले गायत्री ने तब 1.81 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी। मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक से नजदीकियों के कारण उनका यादव परिवार में रुतबा बढ़ा और फिर 2013 में मुलायम सिंह यादव के कहने पर अखिलेश यादव ने उन्हें खनन मंत्री बना दिया। 942 करोड़ रुपये की संपत्ति               साभार-khaskhabar.com  

Read More

पांच दिन बाद घर लौटा अनिकेत थाना व कस्बा राया गांव गजू से अपहृत किया गया छात्र पांच दिन बाद अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर भाग कर आज अपने परिजनों से मिला है। उसने अपनी आपबीती से परिवार एवं थाना पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस जांच में तेजी से जुटी हुई है।  मिली जानकारी के अनुसार गांव गजू राया निवासी रामचरन का बेटा अनिकेत कक्षा पांच का छात्र था। गत रविवार दोपहर तीन बजे करीब वह खेलने गया था, तभी उसे अज्ञात बदमाशों द्वारा अगवा कर लिया गया। परिजनों की तहरीर पर बिचपुरी चैकी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की गयी थी। गांव वालों द्वारा जाम लगाने के बाद मामला अपहरण की धारा में दर्ज हुआ था। अनिकेत के अनुसार, शुक्रवार को कार से बदमाश उसे गांव दिसावर स्थित रजवाह के बाग में हाथ-पैर बांधकर छोड़ गए। वह किसी तरह वहां से निकलकर गांव साथनी निवासी दूधिया राजू के घर पहुंच गया। राजू ने अनिकेत के घर सूचना दी। अनिकेत के पिता रामचरन दूध का काम करते थे। दोनों एक दूसरे को जानते थे। इसलिए राजू के परिवार वालों ने यह सूचना पुलिस को दी। बिचपुरी चैकी इंचार्ज विजय बहादुर और परिवार वाले अनिकेत को लेकर आए। अनिकेत का कहना था कि दो लोग उसके हाथ-पैर बांधकर रखते थे। वह हमेशा अपना मुंह ढक कर रहते थे। अनिकेत बस यही बता पा रहा है कि उसेबाजरा के खेत में एक ट्यूबवैल पर रखा गया था। 

Read More

दूसरा गम्भीर घायल  मथुरा। थाना व कस्बा कोसीकलां  के रेलवे स्टेशन पर रेल की चपेट में आकर दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि दोनो युवकों में से एक युवक के पैर कट गये। शनिवार की दोपहर दो बजे कलिंग उत्कल एक्सप्रेस मंे जनरल बोगी के दरवाजे पर बैठकर  दो युवक सफर कर रहे थे। गाडी कोसी स्टेशन से जेसे ही चली कि प्लेटफार्म और डिब्बे के बीच एक युवक के पैर आ गये और कट गये। इसके अलावा साथ बैठे दूसरे युवक के भी पैर घिसट गये जिससे वह भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं शोर शराबा सुन गाडी को रोका गया तथा पैर कटे युवक को तत्काल मथुरा रैफर कर दिया गया और दूसरे व्यक्ति को कोसी के स्थानीय हाॅस्पीटल में उपचार के लिये भेजा गया। पैर कटे व्यक्ति का नाम वृन्दावन निवासी सूरज विकास कंचन तथा दूसरे युवक ने अपना नाम गुरूग्राम हरियाणा निवासी नेत्रपाल बताते हुये कहा कि वह फरीदाबाद से फतेहपुर सीकरी जा रहा था।  

Read More

काॅलौनी वासियों ने फैक्ट्री प्रबन्धन के खिलाफ किया रोष व्यक्त  मथुरा। कोसीकलां नगर के नन्दगांव रोड स्थित अग्रवाल कालौनी मे शालीमार फैक्ट्री ने गत कुछ दिन पूर्व हजारों लीटर कैमीकल युक्त पानी छोडा था जिससे सैकडों की सख्ंया में घरों को नुकसान पहुंचा है और स्थानीय लोग भी बीमार पड चुके है। जिसकी शिकायत कालौनीवासियो ंने थाना कोसी कलां में की है। अग्रवाल कालौनी निवासी हरीसिंह, वासुदेव, थान सिंह, नेकराम आदि सैकडों की संख्या में लोग थाना में एकत्रित हुये। बताया कि उनकी कालौनी के समीप एक शालीमार कम्पनी हैं जिसमें से प्रतिदिन काफी जहरीला कैमीकल युक्त पानी निकलता है। जो कि उनकी कालौनियों में जाकर रूक जाता है। जिस कारण सैकडों घरों की नींव व दीवार कमजोर होकर चटक गयी है वहीं करीब 300 से ज्यादा घरों में काफी नुकसान है। इतना ही नहीं कालौनियो में अनेक प्रकार की बीमारियां भी फैल गयी है। जिससे सैकडों की संख्या में लोग बीमारी का शिकार हो गये हैं। सभी लोगो ने फैक्ट्री प्रबन्धन के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। जिसमें राधा देवी, पूजा शर्मा, गौरा देवी, दयावती, शशि, पिंकी, जमुनादेवी, मूर्ति, श्याम, सतीश शर्मा, ब्रजलाल, मोहन, रमेश, तोतीराम, डोरीलाल, किशन, मुकेश घनश्याम, तेजा आदि महिला व पुरूष उपस्थित थे। भाजपा नेता तरूण सेठ ने प्रशासन से उक्त कालौनियो से जल्द से जल्द पानी निकलवाये जाने की मांग की।

Read More

छः सूत्रीय मांगों को लेकर धरना निरंतर जारी  मथुरा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सविंदा कर्मचारी संघ द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर अमर गोपाल की अध्यक्षता में 13 मार्च को लखनऊ में हुए धरने पर लाठी जार्च के उपरांत प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उ.प्र.लखनऊ ने आश्वासन सविंदा कर्मियों के हित में जल्द ही मांगों को  पूरा किया जायेगा। लेकिन आज तक सविंदा के कर्मचारियों को कोई जवाव नही मिला स्वास्थ्य सविंदा कर्मचारी 6 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन व् भूख हड़ताल पर अड़े हुए है। संविदा कर्मचारियों ने आज मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय पर अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। ये कर्मचारी गत सोमवार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के सामने बैठकर धरना दे रहे हैं। इन कर्मचारियों के प्रान्तीय स्तर के नेता लखनऊ में भूख हड़ताल पर बैठे हुए है। प्रान्तीय नेताओं का कहना है कि जब तक संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को स्थायी नहीं किया जाता। जब तक उनका यह आन्दोलन जारी रहेगा। उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अमरगोपाल सिंह यादव और महामंत्री डा. विकास यादव ने कहा कि संविदा कर्मियों ने धरने पर बोलते हुये कहा कि हमारे इस धरना प्रदर्शन से जनपद स्तर पर प्रसव कार्य, टीकाकरण एवं मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सेवायें बाधित हो रही है जिसके लिए हमें खेद है किन्तु यह हमारी मजबूरी है जहां सेवा में रहते हुए संविदा कर्मियों को कोई भी जाॅब सिक्योरिटी नहीं है वही किसी भी प्रकार की कोई भी जीवन एवं परिवार से जुड़ी हुई सुविधा उपलब्ध नहीं है। हमारी प्रदेश सरकार से मांगे है कि संविदा पर काम करने वाले चिकित्सा कर्मियों को स्थायी किया जाये। हमारी मांगे नहीं मानी गई तो चिकित्सा सुविधायें प्रभावित होगी और मरीजों को इनका लाभ नहीं मिल पायेगा। प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह हमारी मांगों को पूरा करें। जिससे मरीजों को इसका लाभ मिल सके। 

Read More

डेंगू तथा चिकनगुनिया से बचाव के बताए उपाय  मथुरा। नयति मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल ने वाटर वक्र्स में सफाई कर्मचारियों के बीच जागरुकता अभियान की शुरुआत की, जिसमें नगर पालिका परिषद के तमाम कर्मचारियों के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे। इस अवसर पर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए डाॅ. गणपति गंगोली ने कहा कि नयति अस्पताल हमेशा से लोगों के बीच बढ़-चढ़ कर अपना दायित्व निभाता रहा है। अस्पताल ने पूर्व में भी काशीराम आवास योजना में फैले काॅलरा के समय पर कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इसी क्रम में आज नयति अस्पताल की टीम नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के बीच आकर उन्हें डेंगू तथा चिकनगुनिया से बचाव के उपाय बताने आई है। आजकल होने वाले मौसमी बुखार कभी-कभी काफी खतरनाक हो जाते हैं। डेंगू तथा चिकनगुनिया पूरे प्रदेश में काफी फैल रहा है, जिसकी वजह से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। लोगों को बुखार आने पर कतई लापरवाही नहीं करनी चाहिए। चिकनगुनिया तथा डेंगू के लक्षण दिखाई पड़ने पर तुरन्त किसी अच्छे अस्पताल में जाकर इलाज कराना चाहिए तथा बिना डाॅक्टर की सलाह के किसी भी दवा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। डाॅ. वाणी ने कहा कि डेंगू तथा चिकनगुनिया से बचने के लिए लोगों को अपने घर के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रयास करें कि कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें। अगर किसी को डेंगू या चिकनगुनिया हो जाता है तो उस मरीज को मच्छरदानी में ही सुलाना चाहिए क्योंकि ये रोग एक से दूसरे को फैलता है। इसके अलावा मरीज को अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। डिस्प्रिन नहीं खानी चाहिए, पैरासिटामोल का सेवन कर सकते हैं। कभी-कभी झोलाछाप डाॅक्टर जानकारी के अभाव में मरीज के कूल्हें या हाथ की मांसपेशी में इंजेक्शन लगा देते हैं वो कतई नहीं लगवाना चाहिए। नयति हाॅस्पिटल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में डाॅ. तेहेन्द्र चैधरी भी मौजूद थे।

Read More

मथुरा। ब्रज यात्रा में होगा ठाकुरजी लीलाओं का गुणगान श्रीमद् वल्लभाचार्यजी की प्राकटय पीठगृह पति परम् पूज्य श्री 108 श्री द्वारकेशलाल जी महाराज व् गोस्वामी श्री 108 पुरुषोत्तमलाल जी महाराज के अमरेली वालों के सानिध्य में ब्रज जीवन,विट्ठेलेशयात्रा संघ के तत्वाधान में 15 वर्ष बाद ब्रज में पधारेंगे ठाकुर द्वारिकाधीश व् लालजी प्रभू 13 सितम्बर से20 अक्टूबर 2016 तक आयोजित होने वाली ब्रज चैरासी कोस में विविध मनोरथ और ठाकुर जी की लीलाओं का होगा गुणगान। यात्रा प्रबंधक ब्रजेन्द्र भाई चतुर्वेदी माखन मिश्री वालों ने बताया कि यात्रा के सम्बन्घ में सभी व्यवस्थाऐं पूर्ण कर ली गयी है और यात्रा पौराणिक रीति रिवाज के अनुसार सभी स्थानों पर जायेगी और ठाकुरजी की लीलाओं का दर्शन करेंगी। यात्रा के मुकाम व्यवस्थापक लालू भाई पुरोहित ने बताया कि यात्रा के सभी मुकामों को देखकर व्यवस्था कर ली गई है और जहां-जहां मुकाम रहेगा, उन स्थानों पर पूर्ण व्यवस्था रहेगी और तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होगी। ब्रज यात्रा के मैनेजर राकेश तिवारी ने बताया आज 11 सितम्बर को प्रात 7ः30 पर पश्चिम एक्सप्रेस से द्वारकेशलाल महाराज तथा गुस्वामी पुरूषोत्तमलाल महाराज के साथ आयेंगे। यात्रा 13 सितम्बर को प्रातः 9ः00 बजे राधेश्याम आश्रम से शोभायात्रा के रूप में विश्राम घाट पर जायेगी और यात्रा नायक के साथ सभी तीर्थयात्री नियम लेंगे और 14 सितम्बर को प्रथम मुकाम मधुवन जायेगा। ब्रज यात्रा समिति के सदस्य भास्कर भाई सोनी ने बताया कि महाराज के साथ उनके अनेकों शिष्य भी आ रहे हैं और ठाकुरजी के विविध मनोरथों में वह बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। प्रेस वार्ता में ब्रज यात्रा मैनेजर राकेश तिवारी एडवोकेट,प्रबन्धक ब्रजेंद्र चतुर्वेदी,मुकाम व्यवस्थापक लालू पुरोहित,महाराज श्री के गौर बसंतलाल चतुर्वेदी आदि तीर्थ यात्री व् भक्तगढ़ मौजूद रहे ।

Read More