मथुरा

ग्लोबल नैतिक शिक्षा केन्द्र के तत्वाधान में ब्रज को नशा मुक्त बनाने के लिए ब्रज में मानमंदिर सेवा संस्थान, बल्लभकुल के सहयोग से नशामुक्ति ब्रजयात्रा का शुभारम्भ 11 सितम्बर को गोकुल से हुआ। बल्लभकुल भूषण पूज्य श्री पंकज बाबा की उपस्थिति में प्रातः 10 बजे यमुना पूजन कर गोकुल से यात्रा का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर पूज्य श्री पंकज बाबा ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के जीवन को ही नहीं अपितु क्षेत्र, समाज, व देश के हानिकारक साबित हो रही है। विश्व में आध्यात्मिक छवि बनाये हुये ब्रज में नशा के चलन ब्रज संस्कृति के लिए घातक सिद्ध हो रहा है ऐसे में आवश्यकता है उन लोगो को सजग करने की जो नशे के जाल में फंस चुके है या फंसते जा रहे है।  केन्द्र के संयोजक स्वामी नारायण बाबा ने कहा कि बिगड़ते स्वास्थ का पूरे विश्व में सामान्य रूप से हर जगह दिखाई देने वाला एक कारण नशा है। जिसमें शराब या अन्य प्रकार के डग्स का सेवन हो। सभी का शरीर पर प्रतिकूल असर पडता है। ऐसे में आवश्यकता है कि इन व्यसनों को समाज से पूरी तरह दूर कर दिया जाये और इसके लिए आवश्कता है एक बडे जन जागरण की। जिसमें सामाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता अनिवार्य है।  नशामुक्ति यात्रा गोकुल से प्रारम्भ हो मथुरा पहुॅची जहॉ रंगेश्वर महादेव के पास स्थित केशव गौडिय मठ में यात्रा का स्वागत किया गया इस अवसर पर भक्तिवेदान्त श्री माधव महाराज एवं भक्ति वेदान्त श्री वनमहाराज ने कहा कि नशा दीमक की भांति व्यक्ति को अंदर से खोखला कर देता है जिससे वह अन्त में गहरे अवसाद में चला जाता है तो नरक तुल्य है यह हमारे युवाओं को समझना होगा कि जिस नशे को वह आज का फैशन मान अपनाते जा रहे है वही उनका सबसे बड़ा शत्रु है।  मथुरा से बढकर यात्रा सतोहा, अडीग होते हुये अपने पहले पडाव गोवर्धन में गिरधारी गौडिय मठ पहुॅची। यात्रा के मध्य में जगह जगह जनसभा कर युवाओ, में बढते नशे के चलन एवं नशे के कारण उत्पन्न हो रही पारिवारिक क्लेश के उपर लोगों को नशा त्यागने के लिए प्रेरित किया गया।  इस अवसर पर पं. मुरारी लाल शास्त्री, अमृतलाल, भोले, मुकेश शर्मा, तेजपाल, ओमप्रकाश, भारत, बिरजदास, श्याम दास आदि मुख्य रूप से सम्मिलित रहे। बल्लभकुल भूषण पूज्य श्री पंकज बाबा ने कहा कि नशा एक दीमक की तरह देश के युवाओं को खोखला कर रहा है जिसके प्रति जागरूकता की कडी आवश्यकता है। 

Read More

जहां 2016 में बॉलीवुड जगत में कई सेलेब्स मिंगल से सिंगल हुए तो वहीं टेलीविजन जगत में टीवी सेलेब्स सिंगल से मिंगल हुए। साल के शुरुआत में मोहित सहगल-सनाया ईरानी एक दूजे के हुए फिर दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी ने शादी रचा ली। इसी क्रम में टीवी की एक और एक्ट्रेस जल्द ही अपने फैन्स को एक खुशखबरी दे सकती है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि घर घर पहचाने जाने वाली अक्षरा उर्फ़ हिना खान हैं। जी हां...खबरों की मानें तो हिना इसी साल 2016 में शादी कर सकती हैं। जाने माने लीडिंग एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक हिना अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार हिना खान इन दिनों जयवंत जायसवाल उर्फ रॉकी को डेट कर रही हैं। हालांकि जयवन्त ने बातों का मीडिया के सामने खण्डन किया। बता दें कि जयंत पिछले काफी समय से राजन शाही के साथ सुपरवाइज़िंग प्रॉड्यूसर के तौर पर काम कर रहे थे। हालांकि रॉकी ने शादी की खबरों को नकारा है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से हिना अपने परिवार के साथ विदेश घूम रही थीं। हिना ने अपने टूर की तस्वीरें भी अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट पर शेयर की थीं। गौरतलब है कि साल 2009 में हिना ने स्टार प्लस के शो क्या कहलाता है से बतौर लीड डेब्यू किया था। हिना स्टार प्लस के सीरियल सपना बाबुल का...बिदाई, चांद छुपा बादल में और मास्टरशेफ इंडिया कुकिंग शो-3 में गेस्ट अपीयरेंस में दिख चुकी हैं।              साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को गिरावट का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.40 बजे 137.19 अंकों की गिरावट के साथ 28,908.09 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 41.40 अंकों की गिरावट के साथ 8,911.10 पर कारोबार करते देखे गए।   बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 17.62 अंकों की तेजी के साथ 29,062.90 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 18.20 अंकों की गिरावट के साथ 8,934.30 पर खुला।               साभार-khaskhabar.com  

Read More

रियो डे जेनेरो । रियो से शनिवार की सुबह भारत के लिए दोहरी खुशी लेकर आई। भारत के दो खिलाडिय़ों ने हाई जंप में मेडल जीता। सोना और ब्रॉन्ज मेडल भारत के नाम रहा। ऊंची कूद में मरियप्पन थांगावेलू ने गोल्ड पर कब्जा जमाते हुए इतिहास रच दिया है तो वहीं, वरुण सिंह भाटी ने 1.86 मीटर कूद कर इसी इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया। मरियप्पन थांगावेलू ने 1.89 मी. की जंप लगाते हुए सोना जीता, जबकि भाटी ने 1.86 मी. की जंप लगाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। वह मुरलीकांत पेटकर (स्वीमिंग 1972 हेजवर्ग) और देवेंद्र झाझरिया (भाला फेंक, एथेंस 2004 ) के बाद गोल्ड जीतने वाले तीसरे भारतीय हैं। दोनों भारतीय खिलाडिय़ों ने रियो पैरा ओलिंपिक में गोल्ड और कांस्य पदक जीतकर करोड़ों हिंदुस्तानियों को झूमने का मौका दे दिया है। जबकि रजत पदक अमेरिका के सैम ग्रेवी को मिला। उधर, भारत के ही संदीप भाला फेंक कांस्य जीतने से चूक गए और वह चौथे स्थान पर रहे। थांगावेलू और भाटी की इस सफलता के बाद अभी तक के सभी पैरा ओलिंपिक खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या 10 हो गई है जिसमें 3 स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य शामिल है।                साभार-khaskhabar.com  

Read More

वृंदावन धाम में राधा अष्टमी पर भव्य कार्यक्रम हुआ और पूरा धाम राधामय हो गया। आप भी देखिए कार्यक्रम की मनोहारी तस्वीरें। राधा जन्मोत्सव पर पूरे वृंदावन को दुल्हन की तरह सजाया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश-विदेश से जन सैलाब उमड़ पड़ा।यहाँ के श्री राधा वल्लभ मंदिर में यह उत्सव बड़े धूम धाम से और बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है ।कई दिन पहले से ही यहाँ राधा रानी के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो जाती हैं । श्री राधाबल्लभ मंदिर से चाव (डोला सवारी) निकाली गयी ।मंदिर प्रांगण में सुबह से ही सुन्दर कार्यक्रमों की झड़ी लगी रही। सुमधुर समाज गायन हो रहा है और बधाइयां गाई गईं। भक्त भाव विभोर मस्ती में नाच रहे थे। राधे मेरी स्वामिनी अरू मैं राधेजू को दासजनम जनम मोहे दीजियो श्रीवॄन्दावन वास । राधा प्यारी ने जनम लियो है ।वृषभानु दुलारी ने जनम लियो है ।। मरनो हो तो मैं मरूं, श्री राधेजू के द्वार।कभी तो लाडिली पूछेंगी,ये कौन पडो दरबार॥ ब्रज की रज में लोटकर, यमुना जल कर पान ।श्री राधा-राधा रटते ही या तन सों निकलें प्रान ॥ भक्त मंत्रमुग्ध होकर झूम रहे थे, नाच रहे थे। देश-विदेश से भक्तों ने राधा अष्टमी से पहले ही वृंदावन में डेरा डाल लिया था और जैसे ही सुबह से कार्यक्रम की शुरूआत हुए पूरे शहर में भक्तों का रेला ही रेला नजर आ रहा था। भक्ति में सभी सराबोर थे। बुजुर्ग हों या महिलाएं या फिर बच्चे, भजनों पर झूमते नजर आ रहे थे। मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों में होड़ हो रही थी। प्रशासन को भी व्यवस्था बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम तक लोग भक्ति में सराबोर रहे। जगह-जगह भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम चलता रहा।                    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली विश्विद्यालय छात्रसंघ चुनावों के नतीजे आ गए हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनावों में एबीवीपी ने बाजी मारी है। एबीवीपी ने तीन सीटों पर और एनएसयूआई ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। इन छात्रसंघ चुनावों में एबीवीपी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के पद पर जीत दर्ज की जबकि संयुक्त सचिव के पद पर एनएसयूआई ने कब्जा किया। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अमित तंवर, उपाध्यक्ष पद पर प्रियंका और अंकित सिंह ने सचिव पद पर जीत दर्ज की। जबकि एनएसयूआई के मोहित ने संयुक्त सचिव के पद पर जीत दर्ज की। गौरतलब है कि डीयू में कल चुनावों के लिए मदतान हुआ था। इस बार वोटिंग का प्रतिशत मात्र 37 फीसदी रहा।                    साभार-khaskhabar.com  

Read More

घर के मंदिर में भगवान की मूर्तियां रखकर पूजा अर्चना करने की परंपरा सदियों पुरानी है। इस कारण घर में छोटा मंदिर होता है और उस मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमाएं रखी जाती है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में भगवान का वास नहीं है वो घर कभी घर नहीं बन सकता वो केवल एक मकान रहेगा। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि सभी मूर्तियां शुभ प्रभाव देने वाली नहीं होती। वास्तु के अनुसार, कई मूर्तियां ऐसी भी होती हैं, जिनके दर्शन करना मनुष्य के लिए अशुभ प्रभावों का कारण भी बन सकता है। आज हम आपको भगवान के ऐसे ही कुछ स्वरूप और मूर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके दर्शन करना अच्छा नहीं माना जाता।  1. भले ही किसी मूर्ति से कितनी ही गहरी आस्था जुडी हो, लेकिन मूर्ति खंडित हो जाए तो उसके दर्शन करना अच्छा नहीं होता है। ऐसी मूर्ति के दर्शन या पूजा करना अशुभ फलों का कारण बनता है।  2. पूजा स्थल में एक ही भगवान की दो मूर्तियां रखना भी अच्छा नहीं होता है। खासतौर पर अगर दोनों मूर्तियां आस-पास या आमने-सामने हो। ऐसी मूर्तियों के दर्शन करने से बार-बार लड़ाई होती है। 3. भगवान की मूर्ति घर में इस तरह रखनी चाहिए कि इनके पीछे का भाग यानि पीठ दिखाई नहीं दे। भगवान की पीठ का दिखना शुभ नहीं माना जाता।  4. मंदिर में भगवान की ऐसी मूर्ति रखनी चाहिए, जिसमें उनका मुंह सौम्य और हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में हो। रौद्र और उदास मूर्ति के दर्शन करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 5. भगवान की ऐसी किसी मूर्ति के दर्शन नहीं करने चाहिए, जिसमे वे युद्ध करते या किसी का विनाश करते नजऱ आए। ऐसी मूर्ति के दर्शन करना भी दु:खों का कारण बन सकता है।                                साभार-khaskhabar.com  

Read More

देखने में सुंदर और वजन में हल्का-फुल्हा फूल मखाना। लेकिन आप में से बहुत कम लोग यह जानते हैं कि मखाना पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है जो आपके कई रोगों को भी ठीक कर सकता है। फूल मखाना किसी औषधि से कम नहीं होता है। तो आइये जानते हैं फूल मखाने के गुणों बारे में...लंबे वक्त जवां दिखना है, तो एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर मखाने खाएं। दरअसल ये एंटी एजिंग डाइट है। कैल्शियम से भरपूर मखाना जोडों के दर्द में फायदेमंद होता है। गठिया में भी इसे खाने आराम मिलता है। मखानों को देसी घी में भूनकर खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है साथ ही दस्त जैसे रोग से छुटकारा मिलता है।फूल मखाने में कार्बोहाईडे्रट, प्रोटीन, वसा, खनिज लवण, फॉस्फोरस एवं लौह पदार्थ भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। मखानों को देसी घी में भूनकर खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है साथ ही दस्त जैसे रोग से छुटकारा मिलता है।                                   साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा। राधारानी के जन्मदिवस पर आज पूरे ब्रज में बधाई गाई जा रही हैं। बरसाना स्थित लाड़िली मंदिर में आज सुबह से प्राकट्योत्सव के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। पूरे बरसाने में राधे-राधे की गूंज सुनाई पड़ रही थी। चारों ओर शहनाई और नगाड़े बज रहे थे। लाड़िलीजी के प्राकट्योत्सव के मौके पर बरसानावासियों द्वारा मंदिर में समाज गायन का दौर काफी समय तक चलता रहा। सुबह भोर में राधारानी का जन्म हुआ। भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर राधे-राधे की गूंज सुनाई पड़ीं इसके उपरांत राधारानी के अभिषेक दर्शन में सपा के राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बरसाना स्थित लाडली जी मंदिर में आयोजित जन्मोत्सव पहुंचे। आज दर्शनों के उपरान्त अमरसिंह भावविभोर हो गए। वहीँ अपनी राजनितिक पारी के बारे में पूछने पर कहा, मेरा बरसाना आने का उद्देश्य सिर्फ किशोरी जू के दर्शन करना है। इसके अलावा और कुछ नहीं।  प्रशासन और स्थानीय नगर पंचायत द्वारा इस बार व्यापक इंतजाम किये गये थे। पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बरसाने में आज श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को देखते हुये भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। राधारानी के दर्शन पाने के लिये श्रद्धालुओं की होड़ लगी रही। ब्रज की अधीश्वरी देवी राधारानी के जन्म का महोत्सव संपूर्ण ब्रजमण्डल में अपूर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, एसपी ग्रामीण, एसडीएम गोवर्धन, सीओ छाता सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। सुबह से ही ब्रज के सभी मंदिरों में महारानी का जन्मदिवस बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। महिलाओं में तो इसको लेकर भारी आकर्षण था। राधाष्टमी के पावन पर्व पर अपनी आराध्य राधारानी के अभिषेक दर्शनों की एक झलक पाने के लिए देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं में तड़के से ही होड़ लगी रही। दर्शनार्थियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच लाड़ली जी के मंदिर में पहुंचकर राधारानी के दर्शन किय। सुरक्षा के मामले में खासे एहतियात बरते गए थे। इस दौरान मंदिर परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था।

Read More

श्रीराधारानी के जन्मोत्सव के अवसर पर ब्रज में पधारे राज्यसभा सांसद  मथुरा। राधारानी के जन्मोत्सव के अवसर पर मुझे बृजभूमि में आने का अवसर मिला और राधारानी की सद्प्रेरणा से में ऐसी जगह आया जहाँ मंदबुद्वि, मूकबधिर दिव्यांगजन की सेवा की जा रही है जो ये हमारे समाज के अंग है जो समाज की मुख्य धारा से हट गये है उन्हें जोड़ने का कार्य किया जा रहा हैं कल्याणं करोति जिस तरह के पुनीत कार्य कर रही है जो कार्य किया जा रहा है वह बहुत ही चिनौती पूर्ण कार्य है लेकिन कल्याणं करोति इस चिनौती पूर्ण कार्य को प्रशिक्षित शिक्षकों के द्वारा पूर्ण निष्ठा एवं लगन से कर रहे है जिससे ये मंदबुद्वि बच्चे बडे होकर चिनौती का सामना कर सके। जो इस कार्य में लगे वह देवता तुल्य है उनको नमन एवं प्रणाम करता है तथा साधुवाद के पात्र है इस महान कार्य के लिए ग्यारह लाख रूपये देने की में घोषणा की। आगे कल्याणं करोति व्यवसायिक शिक्षण-प्रशिक्षण एवं पुनर्वास संस्थान में विशेष शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं अपना शिक्षा का कार्य पूर्ण करेगें में उनसे आशा करता हूँ कि वह प्रशिक्षण के उपरान्त निःशक्तजनों की सेवा समर्पित भाव से करें। कल्याणं करोति एक पावन संस्था है यह समाज में असहाय व निर्बल भाईयों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। यह एक ईश्वरीय कार्य है और ईश्वर से कामाना है कि इस के कार्य में दिन रोज प्रगति हो मैं कल्याणं करोति के सेवा कार्य से बहुत प्रभावित एवं अभिभूत हूँ। श्रीराधारानी के जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि अमर सिंह राज्यसभा सांसद द्वारा कल्याणं करोति, मथुरा के प्रांगण में व्यक्त किये तथा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग तथा सहायक उपकरण ट्राईसाइकिल, कैलीपर्स, कृत्रिम पैर, श्रवण यंत्र वितरित किये। कल्याणं करोति द्वारा संचालित मंदबुद्वि, मूकबधिर विद्यालय का अवलोकन कर विधार्थियों को फल भेंट किये । कार्यक्रम का संचालन बृजमोहन मिश्रा ने किया । संस्था महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने संस्था द्वारा संचालित प्रकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं अभार व्यक्त किया। इस अवसर तुलसीराम शर्मा, जिला अध्यक्ष, चैधरी सुमेर सिंह, बृजमोहन मिश्रा, सुनील कुमार शर्मा, दिनेश दीक्षित, एस. के. शर्मा, ठाकुर किशोर सिंह, प्रवीन भारद्वाज, पूरन कौशिक, जितेन्द्र यादव आदि विशिष्टजन उपस्थित रहे।    

Read More