मथुरा

मथुरा। चैकी कृष्णानगर अन्तर्गत हरीनगर महोली रोड़ निवासी 19 वर्षीय लड़की को दो नामजद बहला-फुसलाकर भगा ले गये। लड़की की मां रमादेवी पत्नी नरेन्द्र सिंह निवासी गली नम्बर 3 हरीनगर ने इस सम्बन्घ में अपनी लड़की स्नेहलता को ले जाने वाले तरूण पुत्र देवलाल और उसके भाई लालसिंह निवासी नगला मोहन बल्देव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं गोविन्द नगर थाना अन्तर्गत अर्जुनपुरा निवासी 20 वर्षीय लड़की दिव्या को रवि पुत्र भूरी ंिसह, बन्टू पुत्र सुनील निवासी अर्जुनपुरा बहला-फुसलाकर भगा ले गये। उसके पिता मुनेश निवासी अर्जुनपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली के नक्कारची टीला निवासी शिप्रा पत्नी मोहन लाल ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में दस लाख रूपये की मांग पूरी न करने पर उससे मारपीट कर रहे है। इस सम्बन्ध में आत्मप्रकाश व सुरेशचन्द पुत्रगण दिनेशचन्द व उनकी मां माधुरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। 

Read More

मथुरा।  थाना नौहझील अन्तर्गत बांघई कट के पास तेज गति से आती गाड़ी के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते एक युवक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि गाड़ी नम्बर यूपी 78-7227 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते 28 वर्षीय रविन्द्र में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा देवेन्द्र निवासी शिवाजी नगर बाजना ने गाड़ी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। 

Read More

मथुरा। वृन्दावन नगर में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा 48 नव चयनित राष्ट्रीय युवा स्वंय सेवकों का 15 दिवसीय आवासीय इंडक्शन प्रशिक्षण के दसवें दिन ग्राम महावन का भ्रमण किया जहां श्री कृष्ण नेहरू युवती मण्डल महावन के पदाधिकारियों द्वारा स्वंय सेवकों का स्वागत किया तथा  गांव में युवा मण्डल द्वारा संचालित गतिविधियों पर मण्डल अध्यक्षा संतोष पारासर द्वारा प्रकाश डाला। इससे पूर्व स्वंय सेवकों द्वारा गांव महावन में स्वंच्छता पखवाडे के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली आयोजन प्रशिक्षण प्रभारी देवराज सिंह व लेखाकार रामवीर शर्मा व टीओटी ओपी मिश्र के नेतृत्व में निकाली गई। गांव महावन में एक स्वच्छता संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमें लेखाकार रामवीर शर्मा व टीओटी ओघ्पीघ्मिश्र ने अपने-अपने विचार प्रकट किये।

Read More

मथुरा। थाना रिफाइनरी में आगरा जोन के पुलिस उप महानिरीक्षक की अगुवाई में समाधन दिवस का आयोजन किया गया। समाधन दिवस में बडी संख्या में पफरियादियों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं गिनाई। मौके पर कुछेक का निस्तारण हो सका, शेष शिकायतों को जल्द से जल्द पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। शुक्रवार को थाना रिपफाइनरी में समाधन दिवस की अध्यक्षता आगरा जोन के डीआईजी अजय मोहन शर्मा ने की। इसके अलावा एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, सीओ रिपफाइनरी कु.अनुपम सिंह भी मौजूद रहे। समाधन दिवस में उच्चाधिकारियों के पहुंचने की सूचना पर बडी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थिति दर्जं कराई। 

Read More

मथुरा। भाजापा होलीगेट मंडल ने आज तिंरगा यात्रा की शुरुआत होलीगेट से की। यात्रा आन्तापाड़ा एवं जनरलगंज के सभी बूथों पर होती हुई आर्यसामज रोड पर समाप्त हुई। टोली का नेतृत्व मंडल प्रभारी दीपा अग्रवाल एव सैक्टर प्रभारी मनीष चतुर्वेदी ने संयुक्त रुप से किया। जिलामंत्री दीपा अग्रवाल ने कहा कि देश के अमर शहीदों को तिरंगा यात्रा के माध्यम से गली-गली बूथ-बूथ जाकर मोदी सरकार के उनका स्मरण कर रही हैं। मनीष चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा की जन काल्यणकारी योजनाओं की जानकारी तिरंगा टोली के माध्यम से जनता के बीच पंहुचाई जा रही है। कार्यकम मे वीरेन्द्र अग्रवाल, मदनमोहन श्रीवास्तव, लक्की कमल, संजय गोविल, रामवीर यादव, नरेन्द्र अग्रवाल, विष्णुदास अग्रवाल, लता अग्रवाल, विजय शर्मा, कृष्णमणि सुबेदार, दीपेन्द चतुर्वेदी, रामकिशन, विपुल पारिक आदि मौजूद थे।  

Read More



Mediabharti