मथुरा

मथुरा। थाना हाईवे व मगोर्रा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में 2 युवक को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त गोविंद नगर पुलिस ने 2 मादक पदार्थ तस्करों को बंदी बनाया है। थाना हाईवे में तैनात उपनिरीक्षक प्रवीन मिश्रा ने गत रात्रि त्रिवेणी फैक्ट्री के निकट से गश्त के दौरान बनवारी उर्फ भिक्का पुत्र जग्गो ठाकुर निवासी असगरपुर थाना हाईवे को दबोचा। जामा तलाशी लेने पर पकडे गए युवक के पास से नशीला पाउडर बरामद हुआ है। इसके अलावा थाना मगोर्रा प्रभारी प्रेमचन्द्र यादव ने गत रा िमौहल्ला रामपट्टी से गश्त के दौरान मुकेश पुत्र जबर सिंह निवासी मौहल्ला रामपट्टी मगोर्रा को संदिग्धावस्था में घूमते हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर इसके पास से 260 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है। वहीं थाना गोविंद नगर में तैनात उपनिरीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने गत रात्रि मुखबिर की सूचना पर अमरनाथ मोड पर छापा मारा। छापेमारी में उन्होंने दो युवकों को यहां से पकडा, जिनके पास से तलाशी में 825 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम अयूब पुत्र चुनुआ, चबन्नी उर्फ आबिद पुत्र चुन्ना निवासी मेवाती मौहल्ला थाना गोविंद नगर बताए हैं। 

Read More

पीड़ित ही निकला लुटेरा वृन्दावन। गत 9 अगस्त को वृन्दावन गोवर्धन रोड पर नगला मोहरसिंह गांव के पास बाइक सवार मोहनलाल पुत्र राजेश निवासी नगला मदारी सादाबाद से आंखों में मिर्च झोंककर दो लाख रूपये लूटने का मुकदमा दर्ज कराया गया था।  इसको लेकर आज प्रेसवार्ता में मीडिया के सामने खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाल वृन्दावन मुनीश चन्द और जैंत चैकी प्रभारी राकेश यादव ने टीम बनाकर इसका जब पता लगाया तो मालूम पड़ा कि जिसने लूट का मुकदमा दर्ज कराया था वह ही लूटेरा निकाला। पुलिस ने बताया कि मोहनलाल पीड़ित मायको फाइनैंस में कलैक्शन कर्मचारी था जो कंपनी के सदस्यों से मासिक किस्त की राशि एकत्र कर जमा करता था। जब उसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और लूटी गई संपत्ती मौके पर चलकर बरामद कराने का आश्वासन दिया। कृष्णकुंज टाउनशिप स्थित किराये के मकान से कथित लूट की धनराशि एक लाख 95 हजार 500 रूपये बरामद कराये। मोहनलाल शातिर अपराधी है कंपनी की रकम हड़पने को उसने यह प्रयास किया। 

Read More

रक्षाबंधन पर गया था ससुराल  मथुरा। ससुर द्वारा आॅल्टो कार न देने से क्षुब्ध दामाद ने गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर डाली। चार लोगों के खिलाफ वृन्दावन कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।  मिली जानकारी के अनुसार किशोरपुरा वृन्दावन निवासी सोनू पुत्र दाऊदयाल का विवाह ढाई वर्ष पूर्व तुलसी पुत्री मुकेश निवासी मटिया कृष्णापुरी अलीगढ़ से हुआ था रक्षाबंधन के दिन सोनू अपनी पत्नी तुलसी को लेकर अलीगढ़ राखी बंधवाने के लिये ले गया था। यहां पर उसने अपने ससुर मुकेश से अल्टो कार की मांग की। मुकेश ने असमर्थता जताते कहा कि वह शादी में बाइक दे चुका है। आगे उसकी सामाथ्र्य नहीं है। इसी बाद से क्षुब्ध होकर सोनू अपनी पत्नी को उसके मायके अलीगढ़ से ले आया और गुरूकुल रोड वृन्दावन में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में मृतका के पिता की ओर से सोनू उसके भाई आकाश व सनी तथा मां चमन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 

Read More

मथुरा। हाइवे अन्तर्गत एक व्यक्ति ने सतोहा पर अज्ञात ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नंदकिशोर पुत्र लालसिंह निवासी सतोहा सड़क पार कर रहा था तभी तेज गति से आती बाइक ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

Read More

मथुरा। शेरगढ़ स्थित अशोक मिश्रा गल्र्स डिग्री काले में 70वें स्वतंत्रता समारोह के अवसर पर महाविद्यालय में ध्वजारोहण के अपने सम्बोधन में कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि उप्र सरकार के पूर्व उच्च शिक्षामंत्री एवं वर्तमान विधायक पं. श्यामसुन्दर शर्मा ने कहा कि आज 70वर्षों में यदि किसी ने भारत को क्षति पहंुचायी है तो वह है उच्च राजनेता, उन्होंने कहा कि आज भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है लेकिन प्रतिभाओं का सम्मान एवं उनका प्रयोग नहीं हो रहा है। शिक्षाविद ललित कुमार वाजपेयी ने कहा कि हमने 70 वर्षों में सभी क्षेत्रों में विकास किया है लेकिन एक कमी जो नजर आती है, वह ‘चरित्र निर्माण‘ आज हमारे नागरिकों में उच्च आदर्श, संस्कार, संवेदनाऐं समाप्त होती जा रही हैं जो कि चिन्ता का विषय है। महाविद्यालय की छात्रा खुशबू, अन्जू द्वारा ‘सारे जहां से अच्दा हिन्दोस्तान हमारा‘ देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया महाविद्यालय की बीएससी की छात्रा निशा ने हिन्दी में 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शानदार भाषण दिया जिसकी सभी ने खूब सराहना की। महाविद्यालय की छात्रा भावना, पिंकी, ममता ने देश मेरा रंगीना, पैरों में पायल, हाथ में कंगना, ये है मेरा इण्डिया नृत्य प्रस्तुत किया गया अनेक नृत्य कार्यक्रम से सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डाॅ. कैलाश चन्द्र ने तथा संचालन राजनीति के प्राध्यापक उमाशंकर शर्मा ने किया। इस अवसर पर डाॅ. अलुल्य कुमार मिश्रा, सरला मिश्रा, डाॅ. नेहा मिश्रा, पूजा गर्ग, लवली गोयल, दिनेश चन्द, महेश ठाकुर, अजय मिश्रा, योगेश, विष्णु, हरीश चन्द्र शर्मा, अमरपाल प्रधान आदि उपस्थित थे। 

Read More

एक सप्ताह से छात्राओं की पढ़ाई बाधित मथुरा। गांव अकबरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोसी ड्रेन के ओवरफ्लो होने तथा बारिश के पानी से तालाब में तब्दील हो गया है। एक सप्ताह से छात्राओं की पढ़ाई बाधित है। पहले बाउंड्रीवाल बनते ही टूट कर गिर गई और अब बारिश और नाले के उफान से विद्यालय प्रांगण पूरी तरह जलमग्न हो गया है। इसके अलावा आसपास के खेत भी पानी से लबालव हैं। किसानों की फसलें डूब गई हैं। जलभराव से स्कूल आठ दिन से बंद है। पानी निकालने का कोई समाधान नहीं किया गया है। इसे लेकर स्कूल प्रबंध समिति, वार्डन और छात्राएं तथा उनके अभिभावक परेशान हैं। पिछले दिनों मानकों की अनदेखी कर बनाई गई बाउंड्रीवाल भी टूट गई थी, जिसे आनन-फानन में सही कराया गया था। दो एकड़ में 32 लाख रुपये से बांउड्रीवाल की गई थी। इसमें मानकों की पूरी तरह अनदेखा किया गया है। अगर दो चार दिन पानी भरा रहा तो बांउड्रीवाल फिर गिर सकती  है। सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला सचिव ठा. देशराज सिंह, रंजीत सिंह, विज्जो, किरतो, महीपाल, अतर सिंह, डाॅ. दिगंबर सिंह, नत्थी सिंह, डाॅ. बलवीर सिंह, सहदेव दरोगा आदि का कहना है कि कुछ लोगों ने स्कूल के निकट होकर जाने वाले नाले पर अवैध कब्जा कर लिया है। इससे जलनिकासी नहीं हो पा रही है।  यह नाला गांव के पक्के तालाब में जाता था, वहां से पानी बढ़ौता के डहर में होकर राल ड्रेन में चला जाता था। अब नाले पर अवैध कब्जे होने से जलभराव की समस्या हो गई है। उन्होंने डीएम से छोटे नाले से अवैध अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की है, जिससे जलभराव की समस्या से छुटकारा मिल सके। कोसी ड्रेन के ओवरफ्लो होने से स्कूल के ही चारों पानी नहीं भरा, बल्कि वाल्मीकि बस्ती में भी पानी भर गया है। कई वाल्मीकियों के मकानों में पानी भर गया है। वे तंबुओं में रह कर गुजारा कर रहे हैं। 

Read More

मथुरा। जिला मजिस्ट्रेट निखिल चन्द्र शुक्ला ने सिगरेट एवं तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पाद प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम के क्रियान्वयन विषयक शासनादेश का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डी.एम.ने कहा कि अधिनियम के मुख्य प्राविधानों में धारा-4 के अंतर्गत सभागार, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, प्रतीक्षालय, मनोरंजन केंद्र, रेस्टोरेंट, शासकीय कार्यालय, न्यायालय परिसर, शिक्षण संस्थान, पुस्तकालय, लोक परिवहन, अन्य कार्यस्थल एवं कार्यालय आदि धूम्रपान निषेध क्षेत्र में आते हैं। उन्होंने आदेश दिए हैं कि ऐसे सभी सार्वजनिक क्षेत्रों/स्थलों पर धूम्रपान निषेध क्षेत्र-यहाॅं धूम्रपान करना दण्डनीय अपराध है, सूचना के साइनेज लगवाए जायें। उन्होंने कहा कि धारा-5 उत्पादों का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष प्रचार- प्रसार,प्रयोजन आदि पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाती है। इसके उल्लंघन पर अधिनियम की धारा-22के अंतर्गत प्रथम दोष सिद्धि पर 2 वर्ष का कारावास/एक हजार रूपए तक का अर्थदण्ड अथवा दोनों और द्वितीय दोष सिद्धि पर 5 वर्ष का कारावास/5 हजार रूपए तक का अर्थदण्ड अथवा दोनों का प्राविधान है। धारा-6(अ) में 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को/के व्दारा तम्बाकू बेचना प्रतिबंधित है। इस हेतु सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पादों की दूकानों एवं गुमटियों पर- 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को तम्बाकू उत्पाद बेचना दण्डनीय अपराध है, लिखे साइनेज लगाना आवश्यक है। इसके अलावा धारा-6(ब) के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज की परिधि में तम्बाकू बेचना प्रतिबंधित है, जिस हेतु विद्यालय परिसर के बाहर किसी सहज दृश्य स्थान पर इस संदेश का बोर्ड प्रदर्शित करना है। अधिनियम की धारा-21 व 24 में सार्वजनिक स्थानांें पर तथा किसी अवयस्क व्यक्ति को/के द्वारा तम्बाकू बेचने के अपराध में दो सौ रूपये तक का जुर्माने का प्राविधान है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने इस क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, प्राधिकरण सचिव, प्रभारी अधिकारी नजारत कलेक्ट्रेट सहित सभी उप जिलाधिकारियों को अधिनियम का कडाई से पालन करने हेतु परिपत्र जारी किया है। 

Read More

मथुरा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत स्थानिक आपदाओं-जलप्लावन, ओलावृष्टि, भू-स्खलन व फसल कटाई के उपरांत 14 दिन तक खेत में कटी हुई बीमित फसल को बेमौसम/चक्रवती वर्षा से क्षति की स्थिति में कृषक को आपदा के 48 घण्टे के अंदर व्यक्तिगत दावा करना आवश्यक है, जबकि योजना में कवर किये जा रहे अन्य जोखिमों से बीमित फसल की क्षति की स्थिति में क्षतिपूर्ति आंकलन की प्रक्रिया ग्राम पंचायत स्तर पर बीमा कम्पनियों के स्तर से स्वतः निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप किये जाने का प्राविधान है। उप कृषि निदेशक ने जानकारी दी कि बीमित ग्राम पंचायत में बीमित फसल के उत्पादक कृषक द्वारा अपने बैंक अथवा सीधे सम्बन्धित बीमा कम्पनी के टोल फ्री नंबर-18001030061 पर जनपद, कृषक का नाम व पूरा पता, ग्राम पंचायत-न्याय पंचायत व ब्लाॅक, बीमित फसल, आपदा की प्रकृति व बीमित फसल में उपज में क्षति का प्रतिशत तथा बैंक का नाम-शाखा जहां से बीमा कराया, विवरण के साथ व्यकितगत दावा आपदा के 48 घंटे के अंदर प्रस्तुत करना आवश्यक है।

Read More

नरसीपुरम काॅलौनी के वाशिन्दों ने की नारेबाजी  मथुरा। मथुरा के आरटीओ कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क की हालत इतनी खराब है कि वहाँ से आने जाने वाले लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । जिसको लेकर लोगों ने कार्यालय का घेराव किया और जम कर नारेबाजी की। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने वाले लोग नरसी पुरम कॉलोनी के है । आरटीओ कार्यालय आने जाने लोगों को सड़क पर हुए जलभराव में से गुजरना पड़ता है।  इन लोगो की मांग  है कि सड़क का निर्माण कराया जाये, जिसे आने वाले लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, और थोड़ी सी बारिश में सड़क पर पानी भर जाता है और कई बार वाहन यहाँ फंस जाते है । और स्थानीय लोगों के साथ साथ यहाँ से गुजरने बाले लोगों को भी यहाँ से निकलने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। साथ ही स्कूल के छोटे छोटे बच्चों जब इस रोड के किनारे लगे पर लगे ट्रांसफार्मर के पास से गुजरते है । जो की कभी भी यहाँ बड़ी घटना को न्योता दे सकता है,  लोगों का कहना है, कि ये आरटीओ कार्यालय आने का ये मुख्य मार्ग है। लेकिन इस रोड की बदहाल स्तिथि ये बताती है कि अगर आरटीओ कार्यालय की सड़क ही इतनी खस्ता हालत है। तो शहर की सड़कों की कितनी खस्ता हालत होगी ।

Read More

दस सालों में जलभराव से निजात नहीं दिला सके क्षेत्रीय विधायक वृन्दावन। विगत कई वर्षों से जलभराव का दंश झेल रहे मथुरा दरवाजा क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार को हुई बारिश में जलभराव के कारण जनप्रतिनिधियों को जमकर कोसा मानसून में जलभराव होना आम बात हो सकती है लेकिन मथुरा दरवाजा क्षेत्र के वाशिंदे विगत कई वर्षों से जलभराव के कारण आर्थिक व मानसिक परेशानी उठाते चले आ रहे हैं। हर बार मथुरा दरवाजा क्षेत्र में मानसून कहर बनकर टूटता हैं, गौरतलब है कि मथुरा दरवाजा क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ और क्षेत्रों की अपेक्षा नीचे स्थान पर हैं। जहां आधा घण्टे की बारिश में ही घरों और दुकानों में पानी भर जाता है। बताते चलें कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया का निवास स्थान भी इसी क्षेत्र में हैं। यहां के लोग जलभराव के कारण पिछले दो शुक्रवार से नमाजे जुमा अता नहीं कर पा रहें हैं। लोग घुटनों से ऊपर तक गन्दे पानी से होकर मस्जिद तक जाने का मजबूर हैं। ज्यादातर लोग जलभराव बढ़ने के कारण जुमा की नमाज अता नहीं कर पाये। जिससे क्षेत्रीय लोगों का पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। पालिका प्रशासन के साथ क्षेत्रीय विधायक पर उपेक्षा का आरोप लगाया। आक्रोशित जावेद अब्बासी, जमालु कुरैशी, नन्ने अब्बासी, मोहम्मद्दीन कुरैशी आदि ने कहा कि चुनाव से पूर्व क्षेत्रीय विधायक द्वारा जलभराव की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया था। तब से आज तक मथुरा दरवाजा क्षेत्र के लोग विकास की बांह जोट रहे हैं। साथ ही कहा कि विधायक जी जेनर्म योजना का ढिंढोरा पीटते हैं। लेकिन जेनर्म योजना का लाभ उक्त क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पाया है। आक्रोशित लोगों ने ऐलान कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनावों में उसी वोट देगंे जो हमारे क्षेत्र को जलभराव की समस्या से निजात दिलायेगा।  

Read More