मथुरा

मथुरा । स्वतन्त्रता दिवस से पहले निरंकारी भक्तों ने न केवल स्वच्छता की सीख दी , बल्कि मथुरा रेलवे स्टेशन को गन्दगी की गिरफ्त से आजादी दिलाने का भी प्रयास किया। शनिवार को निरंकारी भक्तों ने दसवीं बार रेलवे स्टेशन को चमकाया। मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण ने बताया कि निरंकारी सत्गुरू माता सविन्दर हरदेव महाराज के उत्साहवर्धन पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाॅउंडेशन ने शनिवार को मथुरा सहित देश के  45 महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर सफाई अभियान चलाया, जिसमें देशभर के 20,000 से भी अधिक ‘संत निरंकारी सेवादल’ के सदस्य और संत निरंकारी मिशन से जुड़े तमाम श्रद्धालु-भक्तों ने भाग लिया। मथुरा रेलवे जंक्शन पर ’स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत संत निरंकारी चैरिटेबल फाॅउंडेशन द्वारा हुई सफाई में संत निरंकारी सेवादल के हाथरस, कोसीकलां,फरह से आये सदस्यों सहित लगभग 400 निरंकारी भक्तों ने अपना योगदान दिया। इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के सीसीएम एमएम ओझा ने मथुरा जंक्शन आकर निरंकारी भक्तों का उत्साहवर्धन किया। उनका संत निरंकारी चैरिटेबल फाॅउंडेशन के प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। गुजरात से आये बड़ौदा रिफाइनरी के मुख्य वित्त प्रबंधक एलपी भट्टराई ने कहा कि निरंकारी सत्गुरू की सीख हर मानव के लिए प्रेरक है। निरंकारी मण्डल के जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार ने कहा कि निरंकारी सत्गुरू जहां ब्रह्मज्ञान द्वारा आन्तरिक विकारों का प्रदूषण दूर कर रहे हैं। इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के डीसीएम नीरज भटनागर, एरिया मैनेजर एनपी सिंह, रेलवे मजिस्ट्रेट सुनील सिंह, निरंकारी सेवादल के संचालक मोहनसिंह, शिक्षक अशोक आदि मौजूद थे। सफाई अभियान में भगवती प्रसाद, वी.एस.ठकुरेला, विनोद अरोड़ा, मोहनसिंह, अशोक दयालु, योगेश बिर्जापुर, जितेन्द्र सिंह, एस.के. रावत, बच्चन सिंह, सुन्दर लाल, भरत, अशोक अरोड़ा,घासीराम, मुन्नालाल, रामबाबू, देवेन्द्र चैधरी, अशोक ओबराय, जगदीश सहगल, शशी अरोड़ा, सरस्वती भट्टराई आदि का सहयोग रहा। 

Read More

मथुरा । गोवर्धन कस्बा व थाना क्षेत्र के बरसाना रोड स्थित वृन्दावली प्याऊ के पास एक मकान में रहने वाली एक महिला आज इलैक्ट्रोनिक मशीन पर दही से छाछ और घी निकाली रही थी तभी मशीन में करंट आ जाने से महिला की मौत हो गई। मृतका के तीन बच्चे है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमन 33 वर्ष पत्नी केशव रात के जमे दूध को मशीन से चला रही थी तभी उसमें करंट आ गया और महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर क्षेत्र के लोग मृतका के मकान पर आ गये लोगों की भीड़ लग गई। इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर है। मृत महिला के तीन बच्चे हैं जिनमें 9 वर्षीय हरीओम, 13 वर्षीय मनोज, सात वर्षीय चुनमुन है। बरसात के मौसम में करंट की अक्सर घटनाऐं देखने को मिलती है। 

Read More

आमने-सामने हुई बाइकों की टक्कर में युवक घायल मथुरा । थाना फरह क्षेत्र अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे एक युवक कैन्टर ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कल शाम 6 बजे फरह के शहजादपुर पौरी निवासी नरेन्द्र सिंह 18 वर्ष पुत्र रतनसिंह वाहन के इंतजार में सड़क किनारे खड़ा हुआ था तभी तेज गति से आते कैन्टर संख्या यूपी 80 एएफ 9033 ने उसमें टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। वहीं आज सुबह बाइक पर कोकिलावन शनि दर्शन को जा रहे एक युवक को सामने से आती बाइक ने कुसुम सरोवर के पास टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अनिल पुत्र सीताराम निवासी पालई आज सुबह अपनी बाइक पर सवार होकर शनिदेव के मंदिर दर्शनों के लिए जा रहा था तभी सामने से तेज गति से आती बाइक ने कुसुम सरोवर के पास उसमें टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

Read More

मथुरा। घर में आये दिन के झगड़े, झंझट और आर्थिक तंगी से क्षुब्ध एक दंपत्ति ने आज कुंए में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लीं छाता क्षेत्र में हुयी इस वीभत्स घटना के बाद हर किसी के चेहरे पर खामोशी है। मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय नीरज पुत्र मोहन और उसकी पत्नी रेखा निवासी उन्दी थाना छाता शादी के बाद से अपने गांव में रह रहे थे। दोनों ईंट भट्टे पर मजदूरी किया करते थे। परिवारीजनों की मानें तो दोनों पति-पत्नी के बीच काफी समय से मतभेद चले आ रहे थे जिसके चलते आये दिन परिवार में झगड़ा होता रहता था। आये दिन के झंझट और गृहक्लेश के तंग आकर दोनों ने आत्महत्या करने का कड़ा कदम उठाने की ठान ली और बीतीरात 9ः30 बजे दोनों गांव से दूर बंबे के पास स्थित कुंए में कूद गये। जैसे ही इस घटना का पता परिजनों को लगा तो वे कुंए के पास पंहुचे लेकिन तब उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना लगते ही गांव में लोगों की भीड़ इकटठी हो गयी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम ग्रह पर परिजनों ने बताया कि इनमें काफी समय से आपसी मतभेद चले आ रहे थे इसी के चलते दोनों कुंऐं में कूद गये जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाऐं बनी हुई है। बताते हैं कि मृतक दंपत्ति के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं।

Read More

मथुरा। थाना बरसाना क्षेत्र अन्तर्गत एक महिला में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचना पहुंचा दी।  प्राप्त जानकारी के अनुसार शरीफन पत्नी मौहम्मद खान निवासी मेव खायरा थाना हथीन पलवल में बीतीरात्रि एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे वह गम्मीर रूप से घायल हो गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है तथा परिजनों को सूचना दे दी। 

Read More

मथुरा। कोतवाली वृन्दावन के छटीकरा में ट्रेन से कटकर आज दोपहर एक युवक की मौत हो गयी। बताते हैं कि मृतक युवक मेला देखने के लिये छटीकरा आया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को देरसायं पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा उसके पास से मिले कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दे दी।  मिली जानकारी के अनुसार गरूड़ गोविंद क्षेत्र में चल रहे मेले को देखने के लिए आगरा निवासी युवक आया हुआ था। आज बृहस्पतिवार छटीकरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस भी पंहुच गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, परिजनों को सूचना दे दी है। 

Read More

सिटी मजिस्टेªट को सौंपा ज्ञापन  मथुरा। बुलंदशहर के राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर मां-बेटी के साथ हुये बलात्कार की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जमकर कलक्टेट पर प्रदर्शन कर सिटी मजिस्टेªट को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने भी प्रदर्शन सभा को संबोधित किया।   भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहन-बेटियों की इज्जत आबरू खतरे में है। बुलंदशहर में हुई घटना के बाद स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने स्कूल जाना बन्द कर दिया है। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने जो घृणित बयान दिया है उसकी जितनी निन्दा की जाये कम है। उत्तर प्रदेश में पिछले चार वर्षो में तीन हजार से अधिक बलात्कार की घटनाऐं हुई है और प्रदेश सरकार इन घटनाओं को रोक पाने में अक्षम ही नहीं नकारा ही साबित हुई है। भाजपा के जिला प्रभारी रघुराज सिंह ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।  सभ्य समाज को यह घटना शर्मसार करने वाली है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चैधरी तेजवीर सिंह ने घटना को शर्मनाक बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाने और उसकी सीबीआई जांच कराये जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो रही है। थाने और चैकियां बेची जा रही है। प्रदेश सरकार का नियत्रंण पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर न होने के कारण वे अपनी मनमानी कर रहे है। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते इस घटना की कढ़ंे शब्दों में भत्र्सना की।  धरना स्थल पर पूर्व मंत्री रविकान्त गर्ग, देवेन्द्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, डीपी गोयल, पूर्व विधायक अजय पोईया, प्रणतपाल सिंह, श्याम अहेरिया, एसके शर्मा, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, योगेश आवा, रमेश चैधरी, सचिन चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र अग्रवाल, विजय शर्मा, मनीष चतुर्वेदी, मधु शर्मा, अभिनव आजाद सहित भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। धरना-प्रदर्शन एसएसपी निवास के सामने आयोजित किया गया था। अंत में सिटी मजिस्टेªट को भाजपाईयों ने ज्ञापन सौंपा। 

Read More

शिक्षा प्रेरकों को मिले राज्य कर्मचारियों का दर्जा मथुरा। प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों से सम्बद्ध ग्राम पंचायत लोक शिक्षा केन्द्रों पर कार्यरत प्ररकों ने आज अपनी मांगों को लेकर आदर्श लोक शिक्षा प्रेकर वैलफेयर एसोसिएशन के बैनरतले मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन आज जिलाधिकारी को सौंपा जिसमें शिक्षा प्रेरकों के मानदेय में वृ(ि करने, मानदेय भुगतान आॅनलाइन करने, शिक्षा प्ररकों को परिषदीय विद्यालयों से सीधा जोड़ने, प्रेरकों का नवीनीकरण तत्काल समाप्त करने, प्रेरकों का नियमितीकरण करने, बीएड डिग्री धारकों को शिक्षक भर्ती में दस प्रतिशत पद प्रेरकों से भरे जाने, अवशेष मानदेय एकमुश्त उनके खाते में भुगतान करने, प्रेरकों को राज्य कर्मचारियों का दर्जा देने सहित कुल ग्यारह मांगें की गयी हैं। शिक्षा प्रेरकांे ने कहा कि प्र्रत्येक ग्राम पंचायत लोक शिक्षा केन्द्रों पर दो शिक्षा प्रेरक नियुक्त किये गये थे वे 15 से 35 वर्ष तक के निरक्षरोें को साक्षर कर रहे हैं। शिक्षा प्रेरक अपना पूरा समय 10 से 5 बजे तक लोक शिक्षा केन्द्रों पर नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं। शिक्षा प्रेरकों को 20 माह से मानदेय नहीं मिला हैं। शिक्षा प्रेरक आर्थिक बदहाली का शिकार है तथा मानसिक रूप से टूट चुके है। इस अवसर पर इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह, प्रीति वर्मा, बीके धनगर, गनपति सिंह, लक्ष्मण, दिनेश शर्मा, मंजू कुमारी, सुनीता, सतेन्द्रपाल सिंह, लख्मीचन्द्र, सुमनलता, राजकुमारी, सुनीता कुमारी, मंजू पालीवाल, गायत्री, मालती, नरेन्द्र शर्मा, मनोज कुमार, सरोज, मुनेश कुमारी, शिवचरन, कुलदीप गौतम आदि मौजूद थे।

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई का कहना है कि जब उनकी फिल्में नहीं चलती हैं तो उन्हें बेहद दुख होता है। प्राची ने कहा, ‘‘मेरी फिल्मों का नहीं चलना दिल टूटने जैसा होता है। हम हमेशा कहते हैं कि हमने फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। मेरा विश्वास करें, किसी भी फिल्म को करने में हमारी मेहनत, समय और आशा कई चीजें जुड़ी होती हैं। हमारा फिल्मों से भावनात्मक रूप से लगाव हो जाता है।’’ प्राची इसके पहले खेल पर आधारित फिल्म ‘अजहर’ में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की पत्नी का किरदार निभाया है। उनकी अगली फिल्म संगीत पर आधारित ‘रॉक ऑन 2’ आने वाली है, जिसमें फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली और श्रद्धा कपूर भी हैं।          साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.30 बजे 126.92 अंकों की मजबूती के साथ 27,986.52 पर जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 33.45 की बढ़त के साथ 8,625.60 पर कारोबार करते देखे गए।   बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 60.35 अंकों की मजबूती के साथ 27,919.95 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 13.3 अंकों की बढ़त के साथ 8,605.45 पर खुला।             साभार-khaskhabar.com  

Read More