मथुरा

पेइचिंग । भारत के हर मसले पर टांग अड़ाने वाला चीन अब दुनिया को बता रहा है कि क्यों भारत ओलम्पिक में फिसड्डी है। चीनी मीडिया ने बताया कि क्यों भारत विश्व की दूसरी सबसे बड़ी जनसंख्या के बावजूद पदकों से महरूम है। चीनी मीडिया ने कई कारण गिनाए हैं जिनके चलते ओलम्पिक में भारत का प्रदर्शन सही नहीं रहता। बता दें कि गुरुवार तक चीन रियो ओलिंपिक में 11 गोल्ड के साथ कुल 30 मेडल जीतकर अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। चीनी मीडिया ने तर्कों के साथ अपनी बात रखी है।   लिस्ट में आता है आखिर में एक वेबसाइट पर प्रकाशित एक आर्टिकल के मुताबिक पिछले तीन ओलिंपिक (2004 एथेंस, 2008 पेइचिंग, 2012 लंदन) देखें तो भारत ने अपनी जनसंख्या के लिहाज से जितने मेडल जीते हैं, वह उस हिसाब से लिस्ट में आखिरी नंबर पर आता है। अमीर और गरीब के बीच बड़े अंतर की वजह से गरीबों की जीने और खेल के लिए ऊर्जा बचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इस आर्टिकल के मुताबिक, सरकार खेलकूद की बुनियादी सुविधाओं पर बहुत कम खर्च करती है। बड़े खेल और प्रतिस्पर्धात्मक खेल, दोनों ही भारत में पिछड़ रहा है।   स्पोर्ट्स कल्चर की है कमी  एक अन्य वेबसाइट के मुताबिक भारत में स्पोर्ट्स कल्चर की कमी ओलिंपिक में असफलता का सबसे बड़ा कारण है। भारतीय संस्कृति ने स्थानीय खेलों के विकास में बाधा डाली है। अधिकांश परिवार अपने बच्चों को डॉक्टर और इंजिनियर बनाना चाहते हैं। खेल प्रतिभाओं को परिवार और यहां तक कि पड़ोसियों का भी विरोध झेलना पड़ता है। इसके अलावा आबादी का एक बड़ा हिस्सा निचली जाति का है और ऐसे लोगों को शिक्षा का मौका बमुश्किल ही मिल पाता है। इन्हें पर्याप्त पोषण भी नहीं मिलता है।   ग्रामीण भारत को नहीं ओलम्पिक की जानकारी एक सरकारी वेबसाइट ने लिखा है कि भारत में ग्रामीण इलाकों में ओलिंपिक के बारे में जानकारी न होना असफलता का एक बड़ा कारण है। शोधकर्ताओं ने कर्नाटक और राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में जांच की। उन्होंने ग्रामीणों से पिछले एक दशक में सुनी सबसे अच्छी नौकरी के बारे में पूछा। राजस्थान में 300 से ज्यादा ग्रामीणों के जवाबों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, आर्किटेक्चर इंजीनियर, डॉक्टर और वकील का जिक्र था। कर्नाटक की अर्थव्यवस्था बेहतर होने के बावजूद वहां के जवाबों में राजस्थान से कोई खास अंतर नहीं था।   क्रिकेट भी बड़ा कारण  आगे लिखा गया है कि ओलिंपिक तो छोडि़ए, किसी ने खेलों का जिक्र तक नहीं किया। और इसका अगला कारण बताया है क्रिकेट। क्रिकेट भारत का राष्ट्रीय खेल है। भारतीय इसे धर्म की तरह ही चाहते हैं। भारत में क्रिकेट पसंद नहीं करने वाले को नास्तिक माना जा सकता है। ऐसे में कई युवा दूसरे खेलों की ट्रेनिंग लेने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। हालांकि चीनी मीडिया ने यह तो नहीं बताया कि ओलिंपिक में चीन की सफलता का क्या राज है।                 साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विपश्यना से लौटते ही फिर से सक्रिय हो गए है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब, गोवा और गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए कमर कस ली है। केजरीवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तीन राज्यों में चुनाव की तैयारियों की जिम्मेदारी दी है। केजरीवाल ने जहां पंजाब का कार्यभार अपने पास रखा है, वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गोवा का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, गुजरात में तैयारियों का जिम्मा आशुतोष और कपिल मिश्रा को सौंपा गया है। केजरीवाल ने पार्टी नेताओं को अपने-अपने प्रदेश में 1 सितंबर से तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा उन्हें जिन प्रदेशों का जिम्मा सौंपा गया है, वहां महीने में 10-15 दिन गुजारने का भी निर्देश दिया गया है। पंजाब में जोरशोर से चुनाव की तैयारियों में जुटी आप बाकी दो राज्यों पर भी फोकस कर रही है। गुजरात के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को अपने लिए काफी संभावनाएं नजर आ रही हैं। ऊना में दलित युवकों की पिटाई के बाद केजरीवाल ने गुजरात का दौरा किया था।                 साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को एक बार फिर अमेरिका के लॉस एंजिलिस हवाईअड्डे पर अमेरिकी आव्रजन विभाग ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। शाहरुख ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें एयरपोर्ट पर आव्रजन अधिकारियों ने एक बार फिर हिरासत में ले लिया था। शाहरुख खान को किसी अमेरिकी एयरपोर्ट पर हिरासत में लेने का यह पिछले सात सालों में तीसरा मामला है। अमेरिका ने अपने इस कृत्य पर एक बार फिर शाहरुख के साथ हुए व्यवहार के लिए माफी मांग ली है। शाहरुख इस बात से काफी नाराज भी दिखाई दिए और अपने ट्वीट में कहा, ‘मैं समझता हूं कि दुनिया में जिस तरह से सुरक्षा होती है, मैं उसे पूरी तरह से समझता हूं और उसका सम्मान करता हूं लेकिन हर बार अमेरिकी आव्रजन विभाग हमें हिरासत में ले लेता है, वह शर्मनाक है।’ हालांकि बाद में शाहरुख ने अपने मजाकिया अंदाज में एक और ट्वीट किया कि अच्छी बात यह है कि मुझे इस हिरासत के दौरान कई पोकेमॉन पकडऩे की फुर्सत मिल गई। हालांकि आव्रजन विभाग ने दो घंटे तक रोके रखने के बाद छोड़ दिया। बाद में अमेरिकी विदेश विभाग ने शाहरुख खान को पूछताछ के लिए रोकने को लेकर खेद जताया।   कई बढिय़ा पोकेमॉन पकड़ पाया  50 वर्षीय शाहरुख ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘इसका अच्छा पहलू यह है कि इंतजार करते समय कई बढिय़ा पोकेमॉन पकड़ पाया।’ विदेश मंत्रालय ने इस बात पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है कि भारतीय सुपरस्टार को लॉस एंजिलिस हवाईअड्डे पर हिरासत में क्यों लिया गया।    शाहरुख अमेरिका में पहले भी हुए हैं शिकार बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब शाहरुख को अमेरिका के किसी एयरपोर्ट पर इस तरह हिरासत में लिया गया हो। इससे पहले 2012 में भी शाहरुख को न्यू यॉर्क एयरपोर्ट पर आव्रजन वालों ने हिरासत में ले लिया था। शाहरुख येल यूनिवर्सिटी के प्रोग्राम में स्पीच देने जा रहे थे। तब अमेरिकी कस्टम एवं सीमा सुरक्षा अधिकारियों ने शाहरुख खान को हिरासत में लिए जाने पर ‘गहरा’ खेद जताया था। 2012 की घटना के बाद शाहरुख ने कहा था कि उन्हें किसी तरह की चेकिंग से परेशानी नहीं है, लेकिन एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना और वह भी बिना किसी वजह के, यह परेशान करता है। साल 2009 में भी शाहरुख को न्यूजर्सी स्थित नेवार्क लिबर्टी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था। ऐसा इसलिए किया गया था, क्योंकि उनका नाम कंप्यूटर की अलर्ट लिस्ट में आ रहा था।   राजीव शुक्ला की अमेरिका को लताड़- अपना डाटा सुधारें  शाहरुख खान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने के मुद्दे पर कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि शाहरुख को बार-बार रोका जाना बिल्कुल गलत है। अगर आपके कंप्यूटर के डाटा में कोई समस्या है तो आप उसे सुधारें।   आमिर और जॉन अब्राहम भी हुए हैं शिकार  2002 में शिकागो एयरपोर्ट पर आमिर खान को रोककर पूछताछ की गई थी। इरफान खान भी दो बार अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोके जा चुके हैं। इसके अलावा नील नितिन मुकेश को उनकी मूवी न्यू यॉर्क की शूटिंग के वक्त एक एयरपोर्ट पर इसलिए रोक लिया गया था, क्योंकि आव्रजन अफसरों को उनका गोरा रंग देखकर उनके भारतीय होने का यकीन नहीं हुआ। जॉन अब्राहम एक बार इसलिए रोक लिए गए क्योंकि उनके पासपोर्ट पर लिखा था कि वह अफगानिस्तान जा चुके हैं।   पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की भी ली गई थी तलाशी बता दें कि सिर्फ बॉलीवुड सेलिब्रिटी ही नहीं, बल्कि कई और महत्वपूर्ण व्यक्तियों को इस तरह की चेकिंग से गुजरना पड़ा है। न्यू यॉर्क के जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की भी तलाशी ली गई थी। इस घटना के बाद भारत सरकार ने इस पर सख्त एतराज जताया था। कलाम के अलावा पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की 2002 और 2003 में डूल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कपड़े उतरवाकर तलाशी ली गई। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, अमेरिका में भारत की राजदूत मीरा शंकर, यूनाइटेड नेशंस में भारत के प्रतिनिधि रहे हरदीप पुरी भी इसी तरह रोके जा चुके हैं।                  साभार-khaskhabar.com  

Read More

उप जिलाधिकारी वैभव शर्मा ने किया गोवर्धन में क्षेत्रीय मीडिया हाउस का शुभारम्भ गोवर्धन। आज के दौर में मीडिया को प्रभावी बनाने की दिशा में गोवर्धन में हुए संयुक्त क्षेत्रीय मीडिया कार्यालय का शुभारम्भ न सिर्फ पत्रकार एकता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा वरन मीडिया के प्रभाव को भी समाज में स्थापित करने का कार्य करेगा उक्त विचार उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु ने इस मौके पर व्यक्त किये। इससे पूर्व गोवर्धन के उप जिलाधिकारी वैभव शर्मा ने कार्यालय का फीता काट कर विधिविधान से शुभारम्भ किया। वहीं रालोद नेता कुँ0 नरेन्द्र सिंह, कांग्रेस के महामंत्री पूरन कौशिक, सपा पि0व0 के प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी, व्यापार मण्डल के महासचिव गणेश पहलवान, इण्डिया टीवी के ब्यूरो चीफ मोहन श्याम शर्मा, पुष्प सवेरा के ब्यूरो चीफ विनोद अग्रवाल ने संयक्त रूप से गणेश जी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चना के साथ कार्य आरम्भ कराया।  उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु ने इस मौके पर कहा कि दैनिक पुष्प सवेरा, दैनिक स्वदेश और अग्रभारत समाचार के संयुक्त रूप से आरम्भ हुए इस कार्यालय का मकसद सामाजिक मुददों, जनसमस्याओं और अपराधों को संयुक्त रूप आवाज देकर बुलन्द करना है। रालोद नेता कुँ0 नरेन्द्र सिंह ने मीडिया के सयुक्त कार्यालय के शुभारम्भ पर यहां के पत्रकारों को बधाई देते हुए उनसे बेहतर पत्रकारिता की अपेक्षा की। कांग्रेस के महामंत्री पूरन कौशिक ने बताया कि इस संयुक्त प्रयास से निष्प्रभावी होती जा रही मीडिया के प्रभाव को पुनः स्थापित किया जा सकेगा। सपा नेता प्रदीप चैधरी ने मीडिया के बढ़ते कदमों को लोकतन्त्र के लिये संजीवनी बताया। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी टी0एन0 चैबे ने मीडिया हाउस से कस्बे कीे ज्वलन्त जन समस्याओं को उठाने की बात कही। थाना प्रभारी अरविन्द कुमार ने संयुक्त पत्रकारिता से अपराध और अपराधिक स्थिति को विचार विमर्श द्वारा सही दिशा मिलने का विश्वास जताया।  पुष्प सवेरा के क्षेत्रीय प्रभारी पंकज शर्मा ने भरोसा दिलाया कि ये कार्यालय संचार क्रान्ति के दौर में आधुनिक संचार साधनों से लैस और जन सुलभ बनकर कार्य करेगा। कार्यालय प्रभारी एवं क्राइम रिपोर्टर वीर नारायण शर्मा ने वर्तमान की क्षेत्रीय पत्रकारिता के लिये इस संयुक्त मीडिया हाउस की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं सभी अगन्तुक अतिथियों को चन्दन लगाकर व दुपटटा ओढ़ाकर ब्रजबिहारी कौशिक एवं राम शर्मा ने स्वागत किया। साथ ही उन्होंने मुख्यातिथि सहित विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।  इस मौके पर डीएलए के विज्ञापन प्रभारी दयाल सिंह, हरेकृष्ण कुम्हेरिया, वन बिहारी भारद्वाज, ब्रज बिहारी शर्मा, परीक्षित कौशिक, गौरव कौशिक, भारत कौशिक, तेजपाल ठाकुर, कमल यदुवंशी, मोहित गोस्वामी, सपा सां0प्र0 के जिला सचिव कृष्ण मुरारी, श्याम लाल शर्मा, शंकल लाल बौहरे, राधेश्याम मैम्बर, भगवान दास मुखिया, सतीस काका, डा0 रोशन शर्मा, मुकेश दीक्षित, डा0 संजीव कौशल, रामदत्त गौड़, गिरिधारी सेठी, मुकेश सिंघल, नन्द किशोर शर्मा, भारत उपाध्याय, संजू लाला, जगदीश पुजारी आदि उपस्थित रहे। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन मुकेश कौशिक ने किया।   

Read More

राज्य एकीकरण परिषद के उपाध्यक्ष ने जिला एकीकरण समिति के सदस्यों की सक्रियता को सराहा मथुरा। राज्य एकीकरण परिषद के उपाध्यक्ष आबिद खान ने आव्हान किया कि जनमानस में ऐसी भावना जागृत करें जो आजादी के समय हमारे देशभक्तों ने जाति धर्म से पृथक हो परतंत्रता की बेडी तोडने को मिलकर कार्य किया। उन्होंने कहा कि वे राज्य एकीकरण परिषद के अध्यक्ष/मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर हिन्दू मुस्लिम एकता और नागरिकों के बीच मनभेद-मतभेद मिटाने का संदेश लेकर निकले हैं। एकीकरण परिषद के उपाध्यक्ष यहां जिला पंचायत सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब चुनावी समय कुछ तत्व सामाजिक समरस्ता को क्षति पहुॅचाने का प्रयास कर सकते हैं। उनसे सावधान रहना होगा और सदभाव का माहौल सुद्ढकर अमनचैन कायम रखना होगा। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से अधिक सदस्यों की उपस्थिति पर खुशी जाहिर की और कहा कि यह प्रमाणित करता है कि यहां के सदस्य मात्रभूमि से प्यार करते हैं और मोहब्बत व एकता के अनुयायी हैं। साथ ही कहा कि अन्य जिलों के लिए उनकी ओर से यह उद्धरण रहेगा। उन्होंने जानकारी दी कि जिला एकीकरण समिति की बैठक व्यवस्था के पांच हजार रू0 प्राविधान को बढाकर दस हजार रू0 का प्रस्ताव किया गया है। साथ ही बताया कि राज्य सरकार की ओर से कबीर, सरदार बल्लभ भाई पटेल, गुरू गोविन्द सिंह, इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी आदि शांित पुरस्कार दिये जा रहे हैं जिनमें मथुरा से कोई प्रस्ताव नहीं पहुॅचा है। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था के लिए अच्छा कार्य करने वाले जनपद के नागरिकों की पूरे कार्य विवरण सहित रिपोर्ट भेजी जाय ताकि उन्हें प्रमाण पत्र एवं धनराशि देकर सम्मानित किया जा सके।  श्री खान ने भगवान कृष्ण की भूमि पर राष्ट्रीय एकता एवं अस्मिता के लिए अब्दुल हमीद, असफाक उल्ला खां, रामप्रसाद बिस्मिल, सरदार भगत सिंह, सरदार पटेल आदि महापुरूषों की भांति जुट जाने और दुनिया के लिए संदेश देने वाले महान कार्य करने की अपील की। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वे विभिन्न अवसरोें जिला एकीकरण समिति के सदस्यों का पूरा उपयोग करते हुए सहयोग लें। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी ने राज्य एकीकरण परिषद के अध्यक्ष सहित आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने पर जोर दिया, क्षेत्राधिकारी श्रीमती दुबे ने सभी का सहयोग आंमत्रित किया, सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्षध् समिति के सदस्य चैधरी युसुफ उस्मानी, राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार यादव, विधायक प्रदीप माथुर के प्रतिनिधि महेश रावत, जगन्नाथ पोद्दार व संदीप आदि ने एकता के कार्यक्रमों को बढावे के सुझाव दिये। चैधरी ब्रजेन्द्र सिंह ने काव्य पाठ के माध्यम से एकता का संदेश बढाने हेतु कहा कि-हिन्दू न मुस्लिमान चाहिए, सभी धर्मों का सम्मान करें ऐसा इंसान चाहिए। बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने आश्वस्त किया कि राज्य एकीकरण परिषद के उपाध्यक्ष एवं जिला एकीकरण समिति के सदस्यों की ओर से दिये गये सुझावों का पूरा अनुपालन किया जायेगा। 

Read More

मथुरा। गोविन्द नगर थाना क्षेत्र अन्र्तगत अर्जुन पुरा के वाहर से वन्द एक मकान के कमरे से गृह स्वामी का पंखे से लटका शव मिला है जिसे लेकर तरह तरह की आषंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।  मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन पुरा में रहने वाले रामनरायन पुत्र टहनी राम का शव आज सुबह उनके कमरे के अन्दर पंखे से झूलता मिला जिससे पूरे मौहल्ले में सनसनी फैल गयी। आस पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गये। लोगों का कहना है कि जिस कमरे में रामनरायन का षव लटका मिला उस कमरे का बाहर से ताला लगा था जबकि थाना प्रभारी गोविन्द नगर का कहना है कि मृतक की पत्नी कुन्ती इसी कमरे के उपर वाले कमरे में अपने बेटे के साथ सोई हुई थी, सुबह लगभग छह बजे वह जागकर अपने पति के कमरे में पंहुची तो वहां उसका शव लटका देख कर हक्की बक्की रह गयी उसके काफी शोर करने के वाद भी कोई पडोसी उसकी मदद को नही पंहुचा। थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट आने के वाद ही यह पता लग सकेगा कि मृतक ने आत्महत्या की है अथवा उसकी हत्या की गयी है।  

Read More

मथुरा। बीतीरात अड़ींग नहर के पास गोवर्धन के व्यापारी से लूट का प्रयास करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। पकडे गये बदमाशों में एक व्यापारी का सगा भान्जा है जिसने घटना की रणनीति तैयार की थी।  अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरूण कुमार सिंह ने आज पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों को घटना के खुलासे की जानकारी देते हुए बताया कि वीतीरात 11 बजे दिल्ली से धन एकत्रित कर बापस गोवर्धन लौटते व्यापारी पूरन चन्द अग्रवाल की बेगनार गाडी को अडींग नहर के पास पत्थर मार कर बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया था लेकिन पत्थर लगने के वाद भी गाडी रूकी नहीं जिससे बदमाश लूट में असफल रहे। गोवर्धन थाना प्रभारी अरविन्द कुमार उपनिरीक्षक अखिलेष कुमार ने मय पुलिस टीम के इस मामले में घनष्याम सैनी पुत्र राधे सैनी, सत्येन्द्र उर्फ सत्तो पुत्र वीरबल, पुष्पेन्द्र पुत्र निनुआ राम जाटव और गोरव पुत्र बल्लों बनिया निवासी गण गांव सकरवा गोवर्धन को गिरफ्तार कर 2100 ग्राम नशीला पाउडर, 3 तमंचे 315 वोर 6 कारतूस जिन्दा व एक खोखा कारतूस और एक डिसकबर मोटर साईकिल बरामद की है। मौके से हिस्ट्री सीटर बदमाश गोपी ठाकुर पुत्र रूपन ठाकुर निवासी डीग अडडा गोवर्धन मौके से भागने में सफल रहा। एसपी देहात ने पत्रकारों को बताया कि पकडे गये बदमाशों ने तीन मई 2016 को मगोर्रा क्षेत्र के ग्राम मलहू व भुन्डान के बीच मोटर साईकिल सवार लोगों से लूट का इकवाल किया है। पकडे गये बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनके द्वारा घटना में मोटर साइकिल के अलावा फारचुयुनर गाडी का भी प्रयोग किया जाता है।

Read More

मथुरा 10 अगस्त। रिफाईनरी पुलिस ने वीतीरात राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अगनपुरा कट से पच्चीस लाख की देशी शराव से भरा दस टायरा ट्रक पकड़ा है जिसमें एक आरोपी भी ट्रक के साथ था, को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। अपर पुलिस अधीक्षक देहात अरूण कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि थाना प्रभारी रिफाइनरी अरविन्द पाठक उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह ने मय पुलिस वल के अगनपुरा कट से ट्रक नम्बर एच आर 04 एन 0862 को पकड़ कर उसमें भरी एक हजार पेटी चंडीगढ निर्मित देशी शराव हारून खान पुत्र रंजीत खान निवासी नया मौहल्ला धर्म पुरी जिला धार मध्यप्रदेष को गिरफ्तार किया है हारून ने पुलिस को बताया कि उसने दो सौ पेटी शराव कलुआ चैहान पुत्र बूचा चैहान निवासी बाल्मीक बस्ती उल्लूबाग वृन्दावन को वेची थी उसके वाद शेष शराव लेकर ट्रक से आगरा जा रहे थे बरामद शराव की कीमत पच्चीस लाख रुपये बताई गयी है। 

Read More

मथुरा। जनपद में रिक्त 27 राशन की दुकानों का आगामी 31 अगस्त तक ग्राम पंचायत की खुली बैठक कर खण्ड विकास अधिकारी अपनी उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता के साथ प्रस्ताव कराके देंगे उन्हीें के अनुसार दुकान आंवटन की कार्यवाही होगी। इसमें यदि किसी प्रकार की अनियमिता होगी तो इसके लिए सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी उत्तरादायी होंग और उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी।  जिलाधिकारी निखिल चन्द्र यहां कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए रिक्त दुकानों के भरे जाने हेतु यह व्यवस्था दी। उन्होंने आपूर्ति विभाग से सम्बन्धित भारी शिकायतों के रहते जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि वे खुली बैठकों के माध्यम से अपात्रों के नाम हटवाते हुए पात्रों के कार्ड बनवाने का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करायें। साथ ही पुराने कार्डों के स्थान पर इस माह के अतिंम सप्ताह तक कार्ड प्रिन्ट होकर आने सम्बन्धी डीएसओ द्वारा दी गयी जानकारी के क्रम में निर्देश दिये कि इसके पूर्व अपात्रों के नाम संशोधन सम्बन्धी कार्यवाही पूर्ण कर ली जाय ताकि नये कार्ड पात्रो को जारी हो सकें। उन्होंने लोहिया आवास योजना में 605 आवासों हेतु धन आवंटन प्राप्त होने की सूचना पर निर्देश दिये कि पूरी पारदर्शिता के साथ इनकी सूची तैयार कर ली जाय और इनकी दैनिक प्रगति समीक्षा कर कार्य को तेजी से पूर्ण कराया जाय। उन्होंने गत वर्ष के अपूर्ण आवासों को इसी माह पूर्ण करने कडे निर्देश दिये। उन्होंने राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना में मजरों के विद्युतीकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के विद्युत अभियंता को निर्देश दिये। इसमें लोहिया ग्रामों का वरीयता से कार्य पूर्ण करने और खराब ट्रान्सफार्मरों को तत्परता से बदलवाने के आदेश दिये। उन्होंने कौशल विकास मिशन में प्रशिक्षण के साथ रोजगार दिलाने के अच्छे कार्य की सराहना की और पिछले सेवायोजितों का सर्वे कर रिपोर्ट देने सहित हर माह मेला आयोजित कर प्रशिक्षार्थियों को सेवायोजित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जवाहर बाग के प्रस्ताव सम्बन्धी पूरी अद्ययतन रिपोर्ट ज्ञात कर अवगत कराने के प्रभारी उद्यान अधिकारी को निर्देश दिये। साथ ही केवल चार थानों में सीसीटीवी कैमरा से अलग एक माह के दौरान कोई प्रगति न होने पर पुलिस अधिकारियों को एजेन्सी सम्बन्धी जानकारी प्राप्तकर व कब तक काम पूरा करेगी जैसे पूरी जानकारी लेकर अवगत कराने के निर्देश दिये।  उन्होंने उद्यम स्थापना, कामधेनु डेयरी योजना आदि के आवेदन स्वीकृति सहित ऋण वितरण की कार्यवाही शीघ्र कराने के अग्रणी बैंक प्रबन्धक को निर्देश दिये। साथ ही लोहिया ग्रामों के संपर्क मार्ग, महिला सुधारगृहों के रिेन्युवेशन कार्य को पूरी गुणपत्ता के साथ एक माह में पूर्ण कराने के आरईएस अभियंता को निर्देश दिये। साथ ही कहा कि तहसील भवनों हेतु भी धन प्रस्ताव हुए हैं, वे कार्य भी शीघ्रता से शुरू कर पूर्ण किये जायें। उन्होंने कहा कि उर्दू अध्यापकों के पद कब तक भरे जाने हैं इसकी पूरी जानकारी दी जाय और ग्रामीण शमशान सहित नगरीय अन्त्येष्टि स्थलों सम्बन्धी कार्य शीघ्रता से पूर्ण किये जायें।  डीएम ने आशा ज्योति कार्यक्रम हेतु प्रोबेशन अधिकारी को जिला महिला अस्पताल में उपलब्ध कराये कक्षों में कार्यक्रम 15 अगस्त से संालित कराने के निर्देश दिये। राष्ट्रीय पोषण मिशन, एएनएम सेन्टर्स, टीकाकरण अभियान पीसीपीएनडीटी एक्ट अन्धता निवारण कार्यक्रम, ट्रोमा सेन्टर आदि की विस्तार से समीक्षा करते हुए सुधार के उपाय सुझाये और निर्देश दिये कि आंगनबाडी केन्द्रों को पूरी तरह सक्रिय किया जाय और इनसे सम्बन्धित अभियान आदि की बेसिक शिक्षाधिकारी एवं आंगनबाडियों को सूचना देकर सत्यापन कराया जाय। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारी एवं भूमि विवाद सत्यापन टीम भी इनके बारें में जानकारी लेकर रिपोर्ट करेगी। उन्होंने शासन के निर्देश के क्रम में सम्बन्धित अधिकारियों को भ्रमण कर ग्रामीण कार्यों की सत्यापन रिपोर्ट भिजवाने सहित कार्यवाही के निर्देश दिये। साथ ही समाजवादी पेंशन एवं अन्य पेंशन योजनाओं में पात्रों को तत्परता से लाभान्वित करने के निर्देश दिये। साथ ही श्रम विभाग की शेष योजना में पंजीकरण कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया और कहा कि मजदूरों के लिए यह बहुत ही लाभकारी योजना है जिसमें कतई कोताई न बरती जाय। जिलाधिकारी लोहिया गांवों कि कार्य योजनाओं के अनुसार विभागीय अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये और समाजवादी पौष्टिक आहार योजना, रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना, आरोग्य निधि जन कल्याणकारी योजना, समाजवादी आवास योजना सहित मुख्यमंत्री घोषणाओं के सभी कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आगामी सितम्बर माह तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी योजनाओं एवं उनकी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डीडीओ, पीडी सहित अन्य विभागों के सम्बन्धित अधिकारीगण आदि बैठक में उपस्थित रहे। 

Read More

बॉलीवुड कि दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही दुल्हन बन सकती हैं।हाल ही सोना को उनके एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ पार्टी करते हुए स्पॉट किया गया था। लेकिन जब सोना से इस पर सवाल किया तो वह भड़क गयी। मुम्बई मिरर के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा के एक्स बॉयफ्रेंड बंटी सचदेवा ने उन्हें हाल ही में शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। हालांकि ये शादी कब होगी इसपर अभी संशय बना हुआ है। इतना ही नहीं सोना को घर बसाने की इतनी जल्दी है कि उन्होंने फिल्म नूर के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की। हालांकि उन्हें फिल्म्स के कई ऑफर मिले लेकिन उन्होंने सभी प्रोजेक्ट्स को रिजेक्ट कर दिया। हाल ही में सोनाक्षी को अर्जुन कपूर अपोजिट फिल्म मुबारका ऑफर की गयी, लेकिन उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दी। बता दें अर्जुन कपूर सोनक्षी सिन्हा के एक्स बॉयफ्रेंड हैं। फ़िलहाल सोनाक्षी की फिल्म अकीरा 2 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में वह जबरदस्त तरीके से एक्शन सीन करती हुई नजर आ रहीं हैं। फिल्म में विलेन की भूमिका में मशहूर निर्देशक-निर्माता अनुराग बासु नजर आयेंगें।         साभार-khaskhabar.com  

Read More