मथुरा

सैन फ्रांसिस्को । कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में बड़ा धावा बोलते हुए चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल ने केलिफोर्निया की सैनडियागो स्थित स्टार्ट अप नेर्वाणा सिस्टम्स को खरीद लिया है, जिसे एक भारतीय मूल के उद्यमी ने शुरू किया था।    इस सौदे की रकम का कंपनी ने हालांकि खुलासा नहीं किया है। लेकिन री/कोड रिपोर्ट के मुताबिक सॉफ्टवेयर क्षेत्र की इस बड़ी कंपनी ने क्वॉलकॉम के पूर्व रिसर्चर नवीन राव से नेर्वाणा को खरीदने के लिए 40 करोड़ डॉलर से अधिक की रकम चुकाई है।   इंटेल के डेटा सेंटर समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष डियाने ब्रेयंट ने बताया, ‘‘हम नेर्वाणा की सॉफ्टवेयर विशेषज्ञता का प्रयोग इंटेल के मैथ केरनाल लाइब्रेरी में करेंगे। नेर्वाणा का इंजन इंटेल के एआई पोर्टफोलियो को बढ़ाएगा।’’   इंटेल का प्रोसेसर करीब 97 फीसदी सर्वरों में इस्तेमाल होता है। इंटेल का सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोसेसर जेनोन प्रोसेर ई5 है।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

ग्रॉस आइलेट । रविचंद्रन अश्विन और रिद्धिमान साहा भारत को तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की पहली पारी को मजबूत स्कोर की बढ़ा रहे हैं। न्यूज अपडेट करते समय तक भारत ने पहली पारी में 115 ओवरों में 5 विकेट पर 316 रन बना लिए है। अश्विन 99 और साहा 93 रन बनाकर मेंदान पर जमें हुए है। भारत ने दूसरे दिन सुबह 234/5 से आगे खेलना शुरू किया और घरेलू गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाए रखा। साहा ने 46 रनों से आगे खेलना शुरू किया और 135 गेंदों में अर्द्धशतक पूरा किया। इससे पहले मंगलवार को भारत ने 126 रनों पर पांचवां विकेट खो दिया था, इसके बाद से अश्विन और साहा पारी को संभालने में जुटे हुए हैं। पहले दिन टॉस हारने के बाद भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। भारत को पहला झटका ओपनर शिखर धवन के रूप में लगा जो महज एक रन बनाकर दिन के तीसरे ओवर में गैब्रियाल की गेंद पर कैच आउट हो गए। धवन का कैच विकेटकीपर शेन डॉवरिच ने लपका। भारत को दूसरा झटका कप्तान विराट कोहली के रूप में लगा जो 3 रन बनाकर युवा गेंदबाज अलजारी जोसेफ की गेंद पर डेरेन ब्रावो की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद कुछ देर अजिंक्य रहाणे के साथ लोकेश राहुल ने पारी को जरूर आगे बढ़ाने का प्रयास किया लेकिन अर्धशतक जड़ते ही लोकेश राहुल (50) रॉस्टन चेस की गेंद पर ब्रेथवेट के हाथों कैच आउट हो गए। लंच के बाद आते ही भारत ने अपना चौथा विकेट भी गंवा दिया। इस बार युवा गेंदबाज जोसेफ ने रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। रोहित शर्मा 9 रन बनाकर विकेटकीपर डाउरिच के हाथों कैच आउट हो गए। वहीं, पांचवां विकेट अजिंक्य रहाणे के रूप में गिरा जो 35 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेलने के बाद रॉस्टन चेस की गेंद पर बोल्ड हो गए।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

वॉशिंगटन । अमेरिका ने कहा है कि भारत सरकार यदा-कदा धर्म के नाम पर होने वाली हिंसा और अतिउत्साही गौरक्षकों संबंधी मामलों पर कार्रवाई करने में सुस्त रही है, उसने इस पर अपनी चिंताएं स्पष्ट रूप से जाहिर की हैं। अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए अमेरिका के एंबेसेडर एट लार्ज रब्बी डेविड नाथन सुपरस्टीन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘जब कभी भारत सरकार हिंसा की घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई करने में धीमी रही हैं, हम उसे लेकर हमारी चिंताएं भारत के समक्ष व्यक्त करने में स्पष्ट रहे हैं। गाय को लेकर हुए कुछ विवाद इसी का एक उदाहरण है।’ सुपरस्टीन ने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता की 2015 की वार्षिक रिपोर्ट जारी करने के बाद भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘ऐसा कई बार हुआ है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा एवं सभी की सुरक्षा करने की आवश्यकता के बारे में बोले हैं और बहुत मजबूती से बोले हैं।’          साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । देश के अलग-अलग हिस्सों में दलितों के साथ हो रहे दुव्र्यवहार और उत्पीडऩ का मुद्दा गुरुवार को संसद में गूंजेगा। सरकार और विपक्ष दोनों ही इस मुद्दे पर बहस के लिए तैयार हैं। मंगलवार को कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा में कश्मीर मुद्दे पर चर्चा के दौरान दलित उत्पीडऩ का मामला भी सदन में उठाया था। आजाद ने मुद्दे पर बयान न देने को लेकर पीएम मोदी को जमकर सुनाया था।   पीएम पर साधा था निशाना आजाद ने कहा कश्मीर मुद्दे पर कहा कि पीएम लोकसभा से एक मिनट की दूरी पर रहते हैं लेकिन यह दूरी हजार किलोमीटर में बदल गई है। इसके बाद आजाद ने कहा था कि पीएम अफ्रीका के मसले पर ट्वीट करते हैं, पाकिस्तान के मसले पर ट्वीट करते हैं लेकिन हमारे देश पर वह सदन में बोल तक नहीं रहे। इसके बाद आजाद ने कहा कि देश में दलित भाइयों पर अत्याचार और कश्मीर मुद्दे पर मोदी को संसद ने नहीं सुना, बल्कि उन्होंने तेलंगाना और मध्य प्रदेश से बयान दिए।   कांग्रेस ने किया था वॉक आउट बीती 8 तारीख को संसद में दलितों पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा उठा था। इस दौरान कांग्रेस ने सदन से वॉक आउट किया था। साथ ही पीएम पर आरोप भी लगाया था कि वह दलित मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं हैं। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने मुद्दे पर चर्चा की मांग की थी।   माया ने मोदी सरकार को बताया था जिम्मेदार  बीते कुछ समय से देश में दलितों के साथ हो रहे दुव्र्यवहार की घटनाओं से नाराजगी है। गुजरात के ऊना में दलितों की पिटाई, संभल कांड और उत्तर प्रदेश में दलितों के साथ हो रहे अत्याचारों के मामलों को लेकर संसद में हंगामा होने के आसार हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने दलितों पर हो रहे हमलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। माया ने कहा था कि मोदी सरकार में दलितों के साथ दुव्र्यवहार की घटनाएं बढ़ गई हैं।           साभार-khaskhabar.com  

Read More

अपनी आगामी फिल्म ‘रॉक ऑन-2’ के लिए तैयारी कर रहीं अभिनेत्री प्राची देसाई का कहना है कि फिल्म जगत अन्य चीजों की तुलना में रूप-रंग को ज्यादा महत्व देता है। प्राची ने बताया, ‘‘मुझे लगता है कि ऐसे कई प्रतिभाशाली कलाकार हैं, जिन्हें कुछ कारणों से उनके योग्य पद नहीं मिल पाया। मुझे लगता है कि फिल्म जगत रूप-रंग पर ज्यादा ध्यान देता है।’’बॉलीवुड की 27 वर्षीया अभिनेत्री को पिछली बार फिल्म ‘अजहर’ में देखा गया था। इस फिल्म को टेलीविजन चैनल ‘सोनी मैक्स’ पर 14 अगस्त को प्रसारित किया जाएगा। इस फिल्म में प्राची को भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन का किरदार निभाने वाले अभिनेता इमरान हाशमी और संगीता बिजलानी की भूमिका में नजर आईं नरगिस फाखरी के साथ देखा गया था। प्राची का कहना है कि लोग प्रतिभा को अधिक महत्व नहीं देते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि लोग प्रतिभा से अधिक रूप-रंग को जरूरी समझते हैं और फिल्म जगत भी इसी पर ध्यान देता है।’’    साभार-khaskhabar.com  

Read More

रियो डी जनेरियो । भारत ने मंगलवार को रियो ओलम्पिक की हॉकी स्पर्धा के अपने तीसरे पूल मैच में अर्जेटीना को 2-1 से हराया। यह 2009 के बाद अर्जेटीना पर भारत की पहली जीत है। ओलम्पिक हॉकी सेंटर के टर्फ पर खेले गए पूल-बी के इस मैच में भारत के लिए चिंगलेनसाना कांगूजाम ने आठवें और कोथाजीत सिंह खादानबाम ने 35वें मिनट में गोल किए। अर्जेटीना के लिए एकमात्र गोल गोंजालो पिलाट ने 49वें मिनट में किया। अपने दूसरे मैच में भारत को जर्मनी के हाथों 1-2 से हार मिली थी। खेल खत्म होने से तीन सेकेंड पहले क्रिस्टोफर रूर ने गोल करते हुए भारत को हार पर मजबूर किया था।    भारत के खाते में अब छह अंक...    भारत के खाते में अब छह अंक हैं तथा एक और जीत उसे क्वार्टर फाइनल में पहुंचा देगी। भारत अपने पूल में दूसरे स्थान पर है। भारत ने आयरलैंड पर जीत के साथ अपने अभियान का शानदार आगाज किया था लेकिन अपने से अपेक्षाकृत कमजोर आयरिश टीम के खिलाफ 3-2 की जीत बहुत प्रभावशाली नहीं थी।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो बोया जाता है, उसी की फसल काटते हैं। लोगों को कुत्ता, पिल्ला कहा जाए, उन्हें हराम... कहा जाए, यह कहां तक सही है। मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए आजम ने कहा कि 125 करोड़ का बादशाह कहता है कि उसे गोली मार दो। क्या वह इतना कमजोर है कि जालिम का हाथ नहीं रोक सकता और अपनी जान देने को तैयार है? उनको तो ऐसा करने वालों को खबरदार करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि गायें घुट घुट कर मर रही हैं लेकिन बादशाह के मुंह से निकला तो यह कि मुझे गोली मार दो। यूपी के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुल्क आजाद कराने का कुछ लोगों को बहुत गुमान था लेकिन मुल्क किसने आजाद कराया? जिसने एक प्याले में खाना खाया था, पानी पीया था। आज पूरी दुनिया में इसे दहशतगर्दों का मजहब साबित करने की कोशिश की गई। अभी तक अखिलेश जी की सरकार में ऐसा कोई काम नही हुआ कि कहा जाए कि किसी ने अस्मत लूटने वाले, घर को आग लगाने वाले की मदद की हो। अभी तक हमारे अखिलेश जी की सरकार में ऐसा कोई दाग नहीं लगा है। इसी के साथ भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, मैं मिसाल के तौर पर गुजरात का कत्लेआम बताना चाहता हूं। उसके बाद कितने जलजले आए। किसी का मजहब, किसी की जाति पूछकर उसे गाड़ी से उतार कर मार दिया गया। पीएम के बयान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ वह कहते हैं कि मेरी जान ले लो, दूसरी तरफ यह होता है। बिहार की जनता ने राज्य को बचा लिया, अगर भाजपा की सरकार बनी होती तो पूरा प्रदेश खून में नहा लेता।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । मंगलावर को हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पूरे रंग में नजर आए। इस बैठक में पीएम ने अपने सांसदो की जमकर क्लास ली और साफ निर्देश दिया कि सभी सांसद फोन पर कम बात करें। पीएम ने सांसदो से कहा कि आप सभी अच्छा काम करते है, लेकिन मोबाइल फोन पर आप दिनभर में जितनी बात करते हैं, उसका डाटा निकाल लीजिए, फिर उसमें 25 प्रतिशत की कटौती कर दीजिए। उसके बाद आप अपने कामों को समय से पूरा कर दिया करेंगे। इससे आपकी ऊर्जा भी बचेगी और आप ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिल सकेगें। इसके बाद पीएम मोदी ने सांसदो से कहा कि आपको सांसद बने और सरकार को बने दो साल से ज्यादा हो गए हैं। सरकार ने अपने दो साल के कामों की रिपोर्ट जनता के सामने रख दी हैं, लेकिन आप में ज्यादातर लोगों ने अभी तक अपने क्षेत्र में किए गए काम की, सरकार की योजनाओं से आपके क्षेत्र की जनता को कितना लाभ मिला है, उसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं दी हैं। यह चिंता का विषय है, इसलिए जल्दी से जल्दी अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन जमा कराइएं।   PM ने पहले भी लगाई थी सांसदों की क्लास बता दें कि इस साल बजट सत्र के दौरान भी पीएम मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में कहा था कि इस बात का ध्यान सबको रखना चाहिए कि सिर्फ सरकार और मेरे सांसद के तौर पर दो साल पूरे नहीं हो रहे हैं, बल्कि आपके भी दो साल पूरे हो रहे हैं। अब समय आ गया है कि कार्यक्रमों के जरिए हम जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं का और सरकार की उपलब्धियों के बारे में जाकर बताएं। साथ ही अपने दो साल के कामों की रिपोर्ट तैयार करे और पार्टी फोरम पर जमा कराएं। पिछले तीन महीनों में यह दूसरा मौका है जब पीएम ने सांसदो की क्लास ली है।   ‘किसी लालच में ना फंसें सांसद’ संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा कि आप लोगों को फोन पर बात करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कोई आपकी बात को रिकॉर्ड तो नहीं कर रहा है। 2005 में कुछ सांसदों का स्टिंग ऑपरेशन किया गया था, उसके बाद उन सांसदों की सदस्यता रद्द हो गई थी। कुछ लोग आपको लालच देकर फंसाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आप उनकी साजिश में ना फंसें।   सांसदों से काम करवाना चाहते हैं पीएम दरअसल, पीएम मोदी खुद भी काम करते हैं और अपनी पार्टी के सांसदों से भी काम करवाना चाहते है, लेकिन सांसद हैं कि पीएम मोदी की बात भी सुनने को तैयार नहीं हैं। मोदी को जानने वाले कहते हैं कि जब वह टिकट काटने पर आते हैं, तो बड़े से बड़े नेता की टिकट काटने में तनिक भी देरी नहीं करते हैं।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

इन दिनों अगर मीडिया में किसी ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी है तो वह है दीपिका पादुकोण। जैसा कि सभी जानतें हैं कि दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म पद्मावती में रानी पद्मावती की भूमिका अदा करेंगीं। लेकिन जी हाँ लेकिन दीपिका पादुकोण से पहले तेजश्वनी लोणारी रानी पद्मावती की भूमिका पर्दे पर अदा कर चुकीं हैं। हालांकि यह भूमिका सिल्वर स्क्रीन के लिए नहीं छोटे पर्दे के शो चित्तौड़ की रानी पद्मिनी का जौहर के लिए थी। रानी पद्मिनी का जौहर शो करीबन 108 एपिसोड का शो था लेकिन गिरती टीआरपी के चलते शो को 48 एपिसोड के बाद ही बन्द कर दिया गया। बता दें रानी पद्मावती चित्तौड़ की रानी और राजा रत्न सिंह की पत्नी थी। लेकिन उनका सारा साम्राज्य अलाउदीन खिलजी ने हथिया लिया था। जिस कारण रानी पद्मवती ने जौहर को चुना। बता दे उस जमाने में महिलाए व रानिया खुद को दुश्मनों से बचाने के लिए जलती हुई आग में कूद जाती थी। अब दीपिका पादुकोण इस किरदार को पर्दे पर कितना बखूबी निभा पाती है ये देखना काफी दिलचस्प होगा। इतना ही नहीं दीपिका ने इस फिल्म के लिए करीबन 12 करोड़ 65 लाख रुपए की फीस ली हैं। इसी के साथ दीपिका फिल्म इंडस्ट्री की पहली और सबसे महंगी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। गौरतलब हैं कि फिल्म पद्मावती में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती की भूमिका में नजर आयेंगें तो शाहिद कपूर राजा रत्न सिंह की भूमिका अदा करेंगें। वहीं रणवीर सिंह फिल्म अलाउदीन खिलजी की भूमिका निभाते हुए। फिल्म अगले वर्ष रिलीज हो सकती हैं।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली ।  भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने ओएनजीसी को कच्चे तेल के उत्पादन की ‘गलत और बढ़ाचढ़ा कर’ जानकारी देने पर फटकारा और कंडेंसेटे, बेसिक सेंडिमेंट और पानी इत्यादि को कच्चे तेल के उत्पादन में शामिल नहीं करने की संस्तुति की।    सोमवार को संसद के पटल पर रखी अपनी रिपोर्ट में कैग ने कहा, ‘‘कच्चे तेल के उत्पादन की गलत और बढ़ाचढ़ा कर जानकारी देने से कंपनी के प्रदर्शन की गलत जानकारी मिली है। इस कारण कंपनी पर साल 2012 से 2015 के दौरान 18,787.43 करोड़ रुपये सब्सिडी का अतिरिक्त बोझ पड़ा।’’   इसमें कहा गया कि कच्चे तेल के उत्पादन के ‘माप और पैमाइश’ में भी दुर्बलता है।    रिपोर्ट में कहा गया है कि ओएनजीसी ऑपरेशन के पश्चिमी तट के उत्पादन के बारे में दी गई जानकारी और बिक्री की गई वास्तविक मात्रा में काफी फर्क है।   सीएजी ने कहा कि इस अंतर की जांच की जानी चाहिए और सुधारात्मक कदम उठाए जाने चाहिए।    इसके अलावा इस रिपोर्ट में कहा गया है कि तटीय क्षेत्रों में अधिक उत्पादन दिखाने के बाद कंपनी ने कच्चे तेल की चोरी और बर्बादी या फिर तेल की खराब मात्रा जैसे बहाने बनाए, ताकि कंपनी के शेयरों पर असर न हो।    उन्होंने कहा, ‘‘कंपनी को कच्चे तेल की हर स्तर पर सही माप करने की प्रणाली लगानी चाहिए, ताकि उनके माप की सटीकता सुनिश्चित हो।’’     साभार-khaskhabar.com  

Read More