समाज की समस्या मेरी समस्या-नरेन्द्र कुमार इंजी. मथुरा । कोसीकलॉ नगर में बिजली की भीषण समस्या बनी हुई है। 24 धन्टों में से मात्र 8 धन्टे ही बिजली आपूर्ति चालू की जाती है। गर्मी का प्रकोप बढता जा रहा है। उपर से मच्छरों का प्रकोप बढ रहा है। जिससे कई घातक बीमरियॉ उत्पन्न हो रही है। विघुत कटौती अपने चरम पर आ गई है।जब एसडीओ को फोन करते है तो उनका फोन बंद रहता है या फिर फोन को उठाते नही है। वही समाजसेवी नरेन्द्र कुमार गुर्जर ने कहा कि आपकी कोई भी समस्या हो तो आप मुझे अवगत कराये मै हर संभव आपके साथ रहूॅगा। विघुत विभाग न तो दिन देख रहा है न ही रात। विघुत कटौती का कोई समय नही है। इस बारे में लोग आन्दोलन की स्थिति बना रहे है जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी विजली विभाग के अधिकारियों की होगी। मांग करने वालो में पिन्टू, राहुल, श्याम, हरीबाबू, दीपक, मनीष, रामबाबू आदि ।
Read More




