किंगस्टन । भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत जीत के करीब पहुंच गया था लेकिन वेस्टइंडीज ने गेम को चेंज करते हुए मैच को ड्रॉ करा दिया। हांलांकि भारत चार मैचों की इस श्रंख्ला में अभी भी 1-0 की बढत पर है। ज्ञातव्य है कि भारत ने पहले टेस्ट मैच में आसानी से जीत दर्ज की थी। दूसरे टेस्ट मैच में भी चौथे दिन के खेल तक मैच भारत के पक्ष में ही था। लेकिन मैच के पांचवे और अंतिम दिन भारत अपनी बढत को बरकरार नहीं रख पाया और नतीजा मैच ड्रॉ। पांचवे दिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोस्टन चेज भारत की जीत के बीच दीवार बन गए। रोस्टन की शानदार बल्लेबाजी और शतक के बदौलत वे मैच को ड्रॉ कराने में सफल रहे। वहीं भारतीय गेंदबाज भी पांचवे दिन कोई कमाल नहीं दिखा पाए। मैच की समाप्ति की घोषणा दिन का खेल खत्म होने से लगभग आधे घंटे पहले ही कर दी गई। मैच समाप्ति की घोषणा के वक्त वेस्टइंडीज का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 388 रन था, जबकि चेज 137 रन पर और कप्तान जेसन होल्डर 64 रन बनाकर क्रीज पर थे। ज्ञातव्य है कि भारत ने मैच के चौथे दिन भारत ने इंडीज के 4 विकेट झटके थे लेकिन पांचवे दिन भारतीय बल्लेबाज सिर्फ दो विकेट ही ले पाए। ज्ञातव्य है कि भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 500 रन का स्कोर बनाया था। वहीं वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोस्टन चेज पांच विकेट के साथ शतक जडने वाले गैरी सोबर्स के बाद पहले बल्लेबाज बन गए हैं। साभार-khaskhabar.com
Read More




