मथुरा

नई दिल्ली । देश की सबसे बडी पैसेंजर कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की जुलाई महीने में बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जुलाई में मारुति सुजुकी की बिक्री 12.7 फीसदी बढ़ी है। इस साल जुलाई में मारुति सुजुकी ने 1.37 लाख वाहनों की बिक्री की है, जबकि पिछले साल जुलाई में कंपनी ने 1.21 लाख वाहनों की बिक्री की थी।   हालांकि मारुति सुजुकी के एक्सपोर्ट में मामूली बढ़त दिखी है। सालाना आधार पर जुलाई में मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट 11308 यूनिट से 0.3 फीसदी बढक़र 11338 यूनिट रहा है। सालाना आधार पर जुलाई में घरेलू बाजार में मारुति सुजुकी की बिक्री 1.10 लाख यूनिट से बढक़र 1.25 लाख यूनिट रही है। सालाना आधार पर जुलाई में मारुति सुजुकी के पैसेंजर कारों की बिक्री 91602 यूनिट से 2.2 फीसदी बढक़र 93634 यूनिट रही है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

सिडनी । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया में खेली जानी वाली महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) की फ्रेंचाइजी सिडनी थंडर्स के साथ 2016-17 सत्र के लिए करार कर लिया है। थंडर्स ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की। हरमनप्रीत इसके साथ ही किसी भी विदेशी लीग से जुड़ने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी बन गई हैं। थंडर्स के महाप्रबंधक निक कमिंस ने बताया कि कि हम हरमनप्रीत जैसी प्रतिभा को अपने साथ जोड़ने से खुश हैं। वे हमारी सूची में शीर्ष पर थीं। हम इस बात से खुश हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेलने की अनुमति दे दी। उन्होंने कहा कि सिडनी थंडर्स को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बदलाव लाने पर गर्व है। क्लब के लिए पहली भारतीय खिलाड़ी से करार करना काफी गर्व की बात है। भारतीय उप-कप्तान को ऑस्ट्रेलियाई लीग की तीन टीमों से प्रस्ताव मिला था, लेकिन थंडर्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ने में कामयाबी हासिल की। रमनप्रीत ने एक बयान में कहा है कि यह शानदार अहसास है। टी20 टूर्नामेंट डब्ल्यूबीबीएल महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अच्छा मंच है। देश की तरफ से बीबीएल क्लब से करार करने वाली पहली खिलाड़ी बनना मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ पल है। उन्होंने कहा कि मैं ऐसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलना चाहती थी जहां मैं अपनी प्रतिभा दिखा सकूं। इसलिए मैं सिडनी थंडर्स के लिए खेलना चाहती थी। मेरा लक्ष्य मेरी टीम को खिताब दिलाना होगा। उल्लेखनीय है कि 27 वर्षीय हरमनप्रीत ने अब तक भारत की ओर से दो टेस्ट, 55 वनडे और 61 टी20 मैच खेले हैं। दाएं हाथ की बल्लेबाज व दाएं हाथ से ही मध्यम तेज गति की गेंदबाज हरमनप्रीत ने टेस्ट में 26 रन बनाने के साथ 9 विकेट, वनडे में 1494 रन बनाने के साथ 11 विकेट और टी20 में 992 रन बनाने के साथ 13 विकेट चटकाए हैं।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

बुलदंशहर । उत्तर प्रदेश बुलंदशहर में मां और बेटी के साथ हुए गैंगरेप के मामले में जहां पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं इस घटना में पुलिस की बड़ी लापरवाही भी सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि पुलिस अगर पूर्व की घटनाओं पर चेत जाता, तो वह नहीं होता जो शुक्रवार रात हुआ। हालांकि अब पुलिस ने वादा किया है कि सोमवार को सभी आरोपियों की गिरफ्तार हो जाएगी। उधर रेप पीडि़ता नाबालिग लडक़ी के पिता ने चेतावनी दी है कि अगर दोषयिों को तीन महीने के अंदर सजा नहीं दिलाई गई तो उनका पूरा परिवार आत्महत्या कर लेगा।   5 पुलिस अफसर सस्पेंड   पिता ने कहा कि पुलिस ने हमें तीन महीने की डेडलाइन दी है। यह वारदात खराब लॉ एंड ऑर्डर के चलते ही हुई है। अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम जहर खा लेंगे। उन्होंने कहा कि हम उन बदमाशों की आंखें निकाल लेंगे। इससे पहले इस मामले में लापरवाही करने वाले एसएसपी, सिटी एसपी और सीओ समेत पुलिस के पांच अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया।   ऐसे हुई पुलिस कोताही   दरअसल कोतवाली देहात इलाके में पहले भी एक्सल फेंककर लूटपाट की दो वारदातें हुई थीं, लेकिन तब पुलिस ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया। सख्त कार्रवाई तो दूर, लूट की वारदात छिनौती व चोरी की धाराएं लगाकर निपटा दी गईं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, धाराओं के इस खेल में तत्कालीन एसएसपी बुलंदशहर की अहम भूमिका थी। डीजीपी मुख्यालयको इन घटनाओं की जानकारी मिली है।सात और 12 मई को कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई वारदात का भी  वही तरीका था, जो शुक्रवार रात हुई वारदात में था। एक्सल गैंग ने रास्ते में एक्सल फेंककर गाडियां रुकवाईं और लूटपाट की। जब कोतवाली देहात पुलिस और जिले के कप्तान तक खबर पहुंची तो पुलिस उन्हें दबाने में जुट गई।   12 मई वाली वारदात को देहात पुलिस ने चोरी की धारा (379) व सात मई की वारदात को छिनैती (आईपीसी की धारा 356) में दर्ज किया। अगर ये दोनों वारदातें सही धाराओं में दर्ज कर लटेरों की तलाश की गई होती, तो शायद वे सलाखें के पीछे होते। उस वक्त आईपीएस पीयूष श्रीवास्तव बुलंदशहर के एसएसपी थे। वैभव कृष्ण ने 18 मई को जिले की कमान संभाली थी। शुक्रवार को हुई वारदात के बाद उनकी जानकारी में ये दोनों मामले सामने आए।   ...तो अफसरों ने की लापरवाही  सूत्रों के मुताबिक, जब हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बारे में संबंधित अफसरों से पूछा गया, तो उन्होंने बताया, ऐसे तत्कालीन एसएसपी और अन्य अधिकारियों के कहने पर किया गया। अभ डह्वीजीपी मुख्यालय ने इन तथ्यों की पड़ताल करा रहा है।   क्या है पूरा मामला ?   यह वारदात शुक्रवार रात की है। पीडि़त परिवार दो बड़े भाई शनिवार रात को मां की तेहरवीं करने घर जा रहे थे। एसेंट कार में दोनों भाई, दोनों की पत्नियां और बड़े भाई का बेटा और और छोटे भाई की 13 साल की बेटी थी। दर्जनभर हथियारबंद बदमाशों ने गाड़ी पर लोहे की भारी चीज फेंककर भ्रम फैलाया कि गाड़ी में कोई खराबी आ गई है। जब गाडी रुकी, तो बदमाशों ने पहले तो लूटपाट की और बाद में गाड़ी में मौजूद मां और उसकी 13 साल की बेटी को हाइवे से खींचकर खेतों में ले गए और उनका गैंगरेप किया। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल से पुलिस चौकी कुछ ही दूरी पर थी। जिस गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया, उसमें अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ, पलवल और फरीदाबाद तक के घुमंतू अपराधी शामिल बताए जा रहे हैं। ये घुमंतू बावरिया, छेमार और अहेडि़øा जाति से जुड़े हुए हैं। एक आरोपी सलीम को लोकेश मेरठ में मिली है।   एडीजी ने कहा- घटना शर्मनाक  यूपी पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी ने मामले को बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने डीजीपी के साथ बुलंदशहर जाकर हालात का जायजा लिया। डीजीपी ने बताया कि आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। इसमें एसटीएफ को भी लगाया गया है। चौधरी ने बताया, ‘ये लोग एक खास तरह से घटना को अंजाम देते हैं। वे सडक़ पर चलती गाड़ी के नीचे कोई लोहे की चीज फेंकते हैं, जिससे ऐसा लगता है मानो गाड़ी से कोई चीज गिरी हो। उसके बाद जब गाड़ी सवार उतरता है, तो ये लोग लूटपाट को अंजाम दे देते हैं। इस बार इन लोगों ने लूटपाट के साथ रेप भी किया।   रेप आशंका, पर प्राइवेट पर चोट नहीं   इधर, पीडि़ता की मां की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की आशंकी की बात आई है। लेकिन दोनों के ही प्राइवेट पार्ट पर चोट नहीं है। मां की उम्र 32 वर्ष और बेटी की उम्र 14 वर्ष बताई जा रही है। दोनों के स्लाइड टेस्ट रिपोर्ट का इंतषार किया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के डीएनए और अन्य नमूने लेकर उनकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।   वहीं, इस वारदात के बाद से डीजीपी तक की कुर्सी खतरे में है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सख्त निर्देश था कि खुलासा न होने की स्थिति में शीर्ष अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। सीएम का सख्त रुख देखते हुए एडह्वीजी (कानून-व्यवस्था) दलजीत सिंह चौधरी को बुलंदशहर भेजने का फैसला हुआ, लेकिन उन्हें बीच रास्ते से वापस बुलाकर डीजीपी व प्रमुख सचिव गृह बुलंदशहर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल की दौरा किया और पीडि़त परिवार से बातचीत की। बुलंदशहर की डीएम आंजनीय सिंह ने बताया कि रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से गैंगरेप पीडि़ताओं को इलाज के लिए 50-50 हजार रुपये दिए गए हैं।   इन पुलिस अफसरों पर हुई कार्रवाई, राभवन की भी नजर राज्य सरकार ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए एसएसपी, एसपी, सीओ, दो इंस्पेक्टरों, बीट दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। एसएसपी (बुलंदशहर) वैभव कृष्ण, एसपी सिटी राममोहन सिंह, सिओ हिमांशु गौरव को सस्पेंड किया गया है। गैंगरेप की इस घटना के मामले पर राजभवन की भी नजर बनी हुई है। हालांकि इस मामले पर राज्यपाल ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल के निर्देश पर पूरे घटनाक्रम और उस पर सरकार की कार्रवाई का ब्योरा जुटाया जा रहा है।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । आंतकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन चीफ की धमकी के बावजूद राजनाथ सिंह के पाकिस्तान दौरे में कोई बदलाव नहीं है। बता दें कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस हफ्ते दक्षिण एशियाई देशों के संगठन ‘सार्क’ की बैठक में हिस्सा लेने के लिए इस्लामाबाद जाने वाले हैं। हिजबुल मुजाहिद्दीन प्रमुख सैय्यद सलाहुद्दीन ने एक रैली में सिंह को पाकिस्तान आने से रोके जाने की धमकी दी थी। सूत्रों के मुताबिक, मेजबान देश पाकिस्तान ने गृहमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली है।   पाकिस्तान सरकार को भी धमकी  एक रैली में हिजबुल मुजाहिद्दीन प्रमुख सैय्यद सलाहुद्दीन ने राजनाथ पर ‘कश्मीर में सेना तैनात करके मासूमों का खून बहाए जाने’ का आरोप लगाया था। सलाहुद्दीन ने पाकिस्तान सरकार को राजनाथ का स्वागत किए जाने के खिलाफ आगाह किया। इस मामले में पाकिस्तान सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आया है। बता दें कि गृहमंत्री का यह दौरा इसलिए भी अहम है, क्योंकि हाल ही में कश्मीर के हालातों की वजह से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा पिछले कई दनों बडे पर्दे से दूर है। फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ से बी टाऊन में वापसी कर रही है। इस फिल्म को लेकर अभिनेत्री प्रीति काफी उत्साहित है। क्योंकि इस फिल्म में इस अभिनेत्री को ढेरो उम्म्मीदें है। प्रीति जिंटा का कहना है कि वह अभिनेता सनी देओल के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं, क्योंकि सनी उनके पसंदीदा हैं।प्रीति ने सनी के साथ फिल्म की शूटिंग के मौके पर कहा, ‘‘मैं उनके साथ काम करने को उत्साहित हूं। वह मेरे पसंदीदा हैं।’’ सनी देओल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दिल्लगी’ में अतिथि भूमिका निभा चुकीं प्रीति फिल्म ‘फर्ज’, ‘ये रास्ते हैं प्यार के’, ‘द हीरो’ में भी नजर आ चुकी हैं। लंबे समय बाद सनी के साथ काम करने के बारे में पूछे जाने पर प्रीति ने कहा, ‘‘ज्यादा लंबा समय नहीं रहा। मैं सेट पर वापसी के साथ खुश हूं और मुझे देओल परिवार पसंद है। वह हमेशा से मेरे दिल के करीब रहे हैं। मैं पहले उनसे डरती थी, लेकिन उनके साथ फिल्म करने पर खुश हूं, क्योंकि यह मजेदार होगी।’’ फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ प्रीति की शादी के बाद पहली फिल्म है। उन्होंने लॉस एंजेलिस के जीन गुडइनफ के साथ शादी की है। ‘भैयाजी सुपरहिट’ में अमीषा पटेल भी दिखाई देंगी।              साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । विदेशी बाजारों की दमदार तेजी के सहारे घरेलू बाजार में ढाई साल के लम्बे अन्तराल के बाद सर्राफा बाजार में सोना शनिवार को 31 हजार के जादुई अंक को पार करने में सफल हुआ। 24 दिन बाद सोना स्टैंडर्ड ने 540 रुपये प्रति दस ग्राम की बढत के साथ ही 31,340 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। 26 फरवरी 2014 के बाद सोने का यह सबसे उच्चतम स्तर है।   सोने के साथ-साथ चांदी में भी 1000 रुपये की बढत हुई। इस बढत के साथ ही चांदी 47,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त के साथ 31,190 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।   पीली धातु की कीमत में आई तेजी से गिन्नियों की चमक भी बढ़ी और यह 300 रुपए उछलकर 24,300 रुपए प्रति आठ ग्राम पर पहुंच गई। औद्योगिक मांग में बढ़ोतरी और अंतर्राष्ट्रीय बाजार की तेजी के बल पर चांदी में उछाल दर्ज किया गया। चांदी हाजिर 1,000 रुपए की मजबूती के साथ ढाई सप्ताह के उच्चतम स्तर 47,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।   भविष्य में मांग निकलने की उम्मीद में चांदी वायदा बाजार में भी 180 रुपए की मजबूती रही और यह पिछले दिवस के मुकाबले बढक़र 47,480 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। हालांकि सिक्कों की लिवाली और बिकवाली भाव गत दिवस के क्रमश: 76 हजार और 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।               साभार-khaskhabar.com  

Read More

किंग्सटन (जमैका) । भारतीय क्रिकेट टीम ने सबीना पार्क मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक मेजबान वेस्टइंडीज पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। वेस्टइंडीज की पहली पारी 196 रनों पर समेटने के बाद भारत ने स्टम्प्स तक एक विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक लोकेश राहुल 75 और चेतेश्वर पुजारा 18 रनों पर नाबाद लौटे।    भारत ने शिखर धवन (27) के रूप में एक विकेट गंवाया है। धवन और राहुल ने पहले विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी 19.3 ओवरों की रही। धवन को रास्टन चेस ने आउट किया। धवन ने अपनी 52 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए। दूसरी ओर, मुरली विजय के चोटिल होने के कारण टीम में जगह पाने वाले राहुल ने अपनी उपयोगिता साबित करते हुए 114 गेंदों पर 10 चौके लगाए हैं। वह पुजार के साथ 39 रन जोड़ चुके हैं। भारत पहली पारी की तुलना में 70 रन पीछे है लेकिन इके बावजूद पहले दिन के खेल के आधार पर उसने मेजबान टीम पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इससे पहले, ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (52-5) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज की पहली पारी 196 रनों पर समेट दी। टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए अश्विन के अलावा इशांत शर्मा और मोहम्मद समी ने दो-दो सफलता हासिल की। एक विकेट अमित मिश्रा को भी मिला। कैरेबियाई पारी की समाप्ति के साथ ही चायकाल की घोषणा कर दी गई। मेजबान टीम ने 52.3 ओवरों का सामना किया। उसकी ओर से जेम्स ब्लैकवुड ने सबसे अधिक 62 रन बनाए। इसके अलावा मार्लन सैमुएल्स ने 37 तथा अपना पहला टेस्ट खेल रहे मिग्वेल कुमिंस ने नााद 24 रन बनाए। ब्लैकवुड और सैमुएल्स ने सात रनों पर तीन विकेट गिरने के बाद चौथे विकेट के लिए 81 रन जोड़े। यह कैरेबियाई पारी की सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई। इससे पहले और इसके बाद भारतीय टीम पूरी तरह मेजबानों पर हावी रही। ब्लैकवुड ने अपना शानदार क्लास दिखाते हुए महज 62 गेदों का सामना कर सात चौके और चार छक्के लगाए। सैमुएल्स ने 88 गेंदों का सामना कर पांच चौके और दो छक्के लगाए जबकि कमिंस ने 25 गेदों पर दो चौके और इतने ही छक्के जड़े। कुमिंस ने शेनॉन गेब्रियल के साथ अंतिम विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को 200 के करीब पहुंचाया। यह इस सीरीज में कैरेबियाई टीम का अब तक का न्यूनतम स्कोर है। चार मैचों की सीरीज में मेजबान टीम 0-1 से पीछे है। उसे पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 92 रनों से हार मिली थी। यह विदेश में भारत की सबसे बड़ी जीत है। उस मैच में अश्विन ने दूसरी पारी में सात विकेट लिए थे।                 साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एक बार फिर से मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से रुबरु हुए। रेडियो कार्यक्रम मन की बात के माध्यम से वह हर महीने के आखिरी इतवार को लोगों से मुखातिब होते हैं। अबकी बार मन की बात के जरिए पीएम मोदी ने रियो ओलिंपिंक में गए खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं और लोगों से भी कहा कि वह अपनी शुभकामनाएं शेयर करें। पीएम मोदी ने आज इस कार्यक्रम के जरिए गर्भवती महिलाओं के लिए एक स्कीम का ऐलान किया जिसके तहत अब वे गर्भाधान के नौंवे महीने में फ्री हेल्थ चेकअप करवा पाएंगी। ये हेल्थ चेकअप सरकारी अस्पतालों में होंगे।    पढें : मोदी के ‘मन की बात’ की खास बातें   देशवासी खिलाडियों को सपोर्ट करें रियो गए खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा, खिलाड़ी रातोंरात नहीं बनते। इसके लिए कडी मेहनत करनी पडती है। हम सभी देशवासी खिलाडिय़ों को सपोर्ट करें। इन खिलाडिय़ों का संदेश पहुंचाने के लिए देश का पीएम पोस्टमैन बनने के लिए तैयार है। आप ऐप पर शुभकामना भेजिए। मैं पहुंचाऊंगा। इस दौरान पंजाब के सूर्य प्रकाश की कविता पढ़ी। इसमें कहा- रियो में ध्वज लहराओ।   फ्रॉड मेसेज से बचने की सलाह   मोदी ने क्रॉड कॉल और ई-मेल पर भी देशवासियों को सलाह दी। मोदी ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक रिटायर्ड शख्स को कीमती उपहार का मेसेज आया। उन्हें कहा गया कि वे इसके लिए दो लाख रुपये जमा कराएं। उन्होंने लालच में आकर तुरंत जमा करा दिए और बाद में पछताए। मोदी ने सलाह देते हुए कहा कि किसी भी अनजान मेसेज-ईमेल के बाद क्रेडिट और डेबिट कार्ड नंबर शेयर न करें। यह नए तरीके की धोखाधड़ी है। इससे बचना और सजग रहना चाहिए। परिजनों और दोस्तों को भी सजग करना चाहिए।   प्रेग्नेंट महिलाएं कराएं फ्री हेल्थ चेकअप   मोदी ने गर्भावस्था के दौरान होने वाली मौतों का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा कि एक दशक में माता की मौत की दर में कमी आई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया है। इसके जरिए हर महीने की 9 तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं की सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क जांच की जाएगी। उन्होंने डॉक्टरों से अपील करते कहा कि वे साल में 12 दिन गरीबों के नाम कर दें।     बारिश के मौसम में बीमारियों से रहें सतर्क   मोदी ने कहा कि कुछ समय पहले अकाल की चिंता कर रहे थे। अब बारिश और बाढ़ की खबरें आ रही हैं। कुछ परेशानियां होने के बावजूद बारिश से मन पुलकित हो जाता है। कभी-कभी इससे बीमारी होती है। लेकिन अगर हम जागरूक रहें, सतर्क रहें तो बचने के रास्ते आसान है। डेंगू से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान रहे। बच्चों पर ध्यान रहे। डेंगू सुखी-समृद्ध इलाके में सबसे पहले आता है। गरीब बस्तियों में होता है ये सोच नहीं होनी चाहिए। हमें चलते-फिरते एंटीबायोटिक लेने की आदत है। ये गंभीर बीमारी पैदा कर सकती है। डॉक्टर्स की सलाह के बिना इसे न लें।   कलाम के सपने ऐसे पूरी कर रही सरकार   मोदी ने कहा कि उनकी सरकार पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सपनों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा, कलाम जी की पुण्यतिथि पर देश दुनिया ने श्रद्धांजलि दी। मुझसे पूछा गया कि आपकी सरकार कलाम के सपनों को साकार करने के लिए क्या कर रही है। पल-पल बदलती टेक्नॉलजी से कदम मिलने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। अटल इनोवेशन मिशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत सरकार ने अटल टिंकरिंग लैब की योजना बनाई है। स्कूलों में ऐसी लैब के लिए आर्थिक मदद दी जाए। इसके लिए 13 हजार से ज्यादा स्कूलों ने आवेदन किया है।    ऐंटीबायॉटिक से बचने की सलाह   मोदी ने लोगों को ऐंटीबायॉटिक से बचने की सलाह भी दी। मोदी ने कहा, जिंदगी इतनी आपाधापी वाली बन गई है कि अपने लिए सोचने का वक्त नही होता है। हम तुरंत राहत पाने के लिए ऐंटीबायॉटिक ले लेते हैं। यह आदत बहुत गंभीर संकट पैदा कर सकती है। डॉक्टरों की सलाह के बिना ऐंटीबायॉटिक न लें। अनाप-शनाप ऐंटीबायॉटिक से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता खत्म हो जाती है। डॉक्टरों ने जितने दिन ऐंटीबायॉटिक लेने को कहा है, उतना ही लीजिए। जितनी गोली का कोर्स तय हुआ हो, उसे पूरा करें। ऐसा न करने पर मरीज को ही नुकसान होता है। ऐंटीबायॉटिक की दवाइयों में जो पत्ता रहता है, उसमें लाल लकीर से सचेत किया जाता है। उस पर जरूर ध्यान दें। मोदी ने बारिश के मौसम में डेंगी से बचने के लिए जागरूक रहने की अपील भी की।                  साभार-khaskhabar.com  

Read More

पुणे । बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के देश छोडने वाले असहिष्णुता के बयान को लेकर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने उन पर निशाना साधा और इस बयान को घमंड से भरा बताया। रक्षा मंत्री ने आमिर का नाम लिए बिना कहा कि एक अभिनेता ने कहा है कि उनकी पत्नी भारत से बाहर जाना चाहती है। यह दंभपूर्ण बयान है। यदि मैं गरीब हूं और मेरा घर छोटा है तो मैं तब भी अपने घर से प्यार करूंगा और हमेशा उसे बंगला बनाने का सपना देखूंगा। रक्षा मंत्री सियाचिन पर मराठी पत्रकार-लेखकर नितिन गोखले की पुस्तक का विमोचन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। पिछले साल नवंबर में आमिर ने यह कहते असहिष्णुता के कथित बढ़ते माहौल पर सुर में सुर मिलाया था कि वह ऐसी बढ़ती घटनाओं से स्तब्ध हैं और उनकी पत्नी किरण राव ने सुझाव तक दिया था कि देश छोड़ दें। जेएनयू में देशविरोधी नारेबाजी की कथित घटना का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए पर्रिकर ने कहा, कैसे कुछ लोगों को देश के विरोध में बोलने का साहस हो जाता है। ऐसे लोग, जो लोग देश के खिलाफ बोलते हैं, उन्हें इस देश के लोगों द्वारा पाठ पढ़ाने की जरूरत है।                   साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा । निरीक्षक विजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से राया थाना प्रभारी बनाया है, निरीक्षक संजीव कुमार तौमर को यहां से हटाकर प्रभारी नियंत्रण कक्ष बनाया है। निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को छाता से चुनाव सेल प्रभारी मथुरा, निरीक्षक गिरीश चन्द्र सेठ को केजेएल भेजा है। स्वाट टीम प्रभारी चन्द्रभान सिंह को केजेएस/एसआईएम भेजा है।  राजकेसर यादव को एसएसपी का पीआरओ बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षकों में लोकेश भाटी को चैकी प्रभारी गोपालबाग कोसीकलां, राजेश कुमार केा चैकी प्रभारी सहार बरसाना, इन्द्रजीत सिंह को चैकी प्रभारी धौलीप्याऊ, अशोक कुमार यादव को थाना कोतवाली, विजेन्द्र सिंह को चैकी प्रभारी कोकिलावन, प्रदीप कुमार को चैकी प्रभारी कस्बा कोसीकलां, संतोष यादव केा चैकी प्रभारी बाद, चित्रांशु वर्मा को चैकी प्रभारी बंगालीघाट, मवासी लाल को केजेएस, केपी सिंह को चैकी प्रभारी मण्डी हाईवे, सचिन कुमार को थाना राया, विपिन कुमार को थाना नौहझील, राकेश कुमार केा चैकी प्रभारी जैंत, महावीर ंिसह को केजेएस/एसआईएम, नगेन्द्र सिंह को केजेएस, रघुराज सिंह को थाना बरसाना, जयसिंह को केजेएस, प्रबल प्रताप सिंह को डीगगेट चैकी प्रभारी, अवनेश कुमार केा केजेएस, सुभाषचन्द्र को चैकी प्रभारी सेही, अनुराग यादव केा केजेएस, पवन अग्निहोत्री को चैकी प्रभारी केशवधाम वृन्दावन, कुलदीप यादव को एसएसआई थाना राया, श्याम सिंह को एसएसआई कोतवाली, ब्रजकिशोर राय को केजेएस, सूर्यभान यादव को थानाध्यक्ष छाता, रामेन्द्र शुक्ला केा थानाध्यक्ष महावन, सतीशचन्द्र यादव को थानाध्यक्ष नौहझील बनाया है।

Read More