मथुरा

संस्थाध्यक्ष पंकज महाराज व्यवस्थाओं पर रखे हुए है नजर  मथुरा। जयगुरुदेव मन्दिर पर लगने वाले गुरुपूर्णिमा महापर्व के लिये पाण्डाल सजने लगे हैं। सत्संग मंच को तैयार किया जा रहा है। आगन्तुकों के आने की तादात बढ़ने लगी है। स्वयंसेवी कार्यकर्ता सेवादार अथक परिश्रम करके व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त करने में लगे  हुये हैं। संस्थाध्यक्ष पंकज महाराज व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुये हैं। मेला प्रभारी चरन सिंह एडवोकेट संस्था के सदस्यों व व्यवस्थापकांे की टीम के साथ व्यवस्था को सभालने में लगे हैं। आगन्तुकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सत्संग की शुरुआत हो गई है।       आज दर्शन मंच से श्रद्धालुओं को सत्संग सुनाते हुए राष्ट्रीय उपदेशक एवं प्रवक्ता बाबूराम ने कहा कि महापुरुषों के शरीर की रूहानी (आध्यात्मिक) किरणों से उनकी कर्मभूमि की माटी का कण-कण शोधित हो जाता है। इसलिये महान पुरुषों के स्थानों पर तीर्थ बन जाते हैं। उनके रहने के स्थान की पावन रज लोगों के लोक-परलोक दोनों के लिये कल्याण का काम करती है। ऐसे स्थानों पर जाने से मन में शान्ति, विचारों में शुद्धता आती है। उन्होंने अपने गुरु महाराज परम् सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज को अलौकिक शान्ति से सम्पन्न महापुरुष बताते हुये कहा कि वह देश में शाकाहार-सदाचार लाने के पक्षधर थे और लोगों को शराब जैसे खराब बुद्धि विवके नष्ट करने वाले नशो से बचने की सद्प्रेरणा देते थे। उनके सन्देश पहले भी प्रासंगिक थे, अब भी है और आगे भी रहेंगे। यदि लोग बाबा जयगुरुदेव की बात मान लें और शाकाहार-सदाचार चरित्रवान बन जांय और मादक द्रव्यों के सेवन से बच जाँय तोे देश खुशहाल हो जाय। देश और दुनियाँ के सारे रगड़े-झगड़े अपने आप समाप्त हो जाँय।  उन्होंने किसी भी प्रकार की जीव हिंसा या मानव हिंसा को मानवता के लिए घातक बताया। मानवता की रक्षा, इन्सानियत की हिफाजत के लिए सबको हिंसा से दूर रहने और साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने की अपील की।

Read More

गोवर्धन। मुड़िया पूनों मेला की आज से शुरूआत होने जा रही है। आज बृहस्पतिवार से पुलिसबल भी गोवर्धन पहुंचने लगेगा। एकल यातायत व्यवस्था इसके लिए तय की गई हैं। गोवर्धन जाने वाले वाहन मथुरा के गोवर्धन रोड़ से प्रवेश करेंगे और वापिस सौंख होकर लोटेंगे। परिक्रमा में वाहनों और दूसरे साधन प्रवेश नहीं कर पायेंगे। गोवर्धन में प्रवेश के सभी द्वारों पर पुलिस बैरियर लगाये जा रहे हैं। यातायत नियंत्रित करने के लिए कई स्थानां पर खासकर दानघाटी मंदिर, मानसी गंगा गोवर्धन के जतीपुरा राधाकुण्ड़ जैसे क्षेत्रों में यातायात पुलिस और नागरिक पुलिस के लोग व्यवस्था बनाने में लगे हुये हैं। बुधवार देर शाम आगरा मण्डल के आयुक्त और डीआईजी पुलिस ने मथुरा के जिलाधिकारी और एसएसपी के साथ भी दौरा किया था। दोनों मंडल अधिकारियों ने भी व्यवस्थाओं में कमी की बात स्वीकार करते यह भी कहा था कि जल्दी ही सारी व्यवस्थाऐं पूरी हो रही है और पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष और भी अच्छी व्यवस्थाऐं की जायेंगी। मेला बढ़िया ढंग से सम्पन्न होगा। पुलिस प्रशासन कोई कमी नहीं छोड़ेगा। गिरिराज दान घाटी मंदिर पर लगे सीसीटीवी कैमरे और उनके संचालन स्थल का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों की बैठक भी ली और दिशा निर्देश दिये।

Read More

मथुरा। केडी मेडिकल कालेज-हास्पिटल और रिसर्च सेण्टर में आज तुमला गांव, कोसीकलां, मथुरा निवासी रविता ने तीन बच्चियों को जन्म दिया। के.डी. हास्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सीजेरियन आपरेशन से रविता का प्रसव कराया। मां और तीनों बच्चियां स्वस्थ हैं। गौरतलब है कि कोई 10 दिन पहले तुमला गांव कोसीकलां निवासी रविता पत्नी भगत सिंह के.डी. हास्पिटल में चिकित्सकों से मिली तथा पेट दर्द और सांस लेने में परेशानी बताई। विभिन्न जांचों के बाद पता चला कि रविता के पेट में तीन बच्चे हैं। रविता की लगातार बढ़ती परेशानी को देखते हुए महिला रोग विशेषज्ञ डा. ऊषा वत्स और डाक्टरों की टीम ने सीजेरियन आपरेशन ;एलएससीएसद्ध का निर्णय लिया। कोई एक घण्टे चले आपरेशन के बाद रविता ने तीन बच्चियों को जन्म दिया। अब मां और बच्चियां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डाक्टरों की इस टीम में महिला रोग विशेषज्ञ डा. ऊषा वत्स, शिशु रोग विशेषज्ञ डा. डी.के. जुनेजा शामिल थीं। 

Read More

मथुरा। वृन्दावन परिक्रमा मार्ग स्थित सुखधाम आश्रम में कल्याण करोति, गोविन्द राम चैरिटेबिल ट्रस्ट एवं रामानन्द वैष्णव ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में 26 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को बाबा बलराम दास ने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान है आज के समय में सामूहिक रूप से किसी कार्यक्रम का आयोजन कराना बड़ा श्रम साध्य कार्य है। उन्होनें कहा कि सर्वसमाज के गरीब परिवारों की बहन बेटियों के लिये प्रतिवर्ष इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कल्याण करोति के सचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि इस प्रकार सामूहिक आयोजन से निर्धन परिवारों की सहायता होती है। साथ ही समाज में नई जागृति भी आती है। इससे पूर्व कार्यक्रम मंे आयोजकों द्वारा 26 जोड़ों का विधि विधान पूर्वक विवाह सम्पन्न कराकर नव विवाहित जोड़ों को जरूरत के सामान टीवी, कपड़े, बर्तन, अलमारी, कूलर आदि उपहार दिये गये। इस अवसर पर महेशानन्द सरस्वती, बाबा हरिबोल महाराज, भागवताचार्य संजीव कृष्ण, मुदृलकान्त शास्त्री, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, निरूपम भारगव, कृष्णमुरारी मोतीवाला, देवेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।   

Read More

मथुरा। सूरदास ब्रज रास स्थली विकास समिति के तत्वाधान में स्वामी गनेशी लाल कौशिक का 23वां स्मृति समारोह विश्व लक्ष्मी नगर मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुआ। सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम का प्रारम्भ हुआ। कु॰ ज्योति कौशिक, कु॰ कीर्ति कौशिक ने राग मालकोस में छोटा ख्याल प्रस्तुत किया मालिनीयां गूथलायी कु॰ विदूषी कौशिक ने परमानन्द स्वामी की पदावली प्रस्तुत की। नन्दलाल सौ मेरो मन मान्यो कहा करेगो कोयरी। इन युवा कलाकारों को सुन श्रोता झूम उठे। डा॰ नटवर नागर ने स्वामी का परिचय दिया और कविता प्रस्तुत की। परासौली के लाल गनेशी पुष्टिमार्ग अनुयायी हवेली संगीत के गायक हरि गुण गायक थे। आकाशवाणी के युवा कलाकार भगवान दास शर्मा ने राग बिहाग में ख्याल प्रस्तुत किया तथा हवेली संगीत को राग कान्हरा में झूला का पद गाया। ध्रुपद गायक कन्हैया लाल चतुर्वेदी, सौरभ चतुर्वेदी ने अलाप सहित पर गायन किया। स्वामी जी के पुत्र आकाशवाणी ने राग मल्हार में सावन दुल्है आयौ, चार मास की लगन लिखायो। वदरन अम्बर छायौ। पद गायन किया। वादक कलाकार पखाबज पर मोहन श्याम पचोरी, तबला चेतन्य सांरगी पर मनमोहन कौशिक एवं परम कौशिक, हारमोनियम पर मयूर कौशिक तथा श्रीकांत दास थे। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में नन्दकिशोर उपमन्यु एडवोकेट, मोहन स्वरूप भाटिया, कीर्तिपाल शर्मा, डा॰ सत्यदेव आजाद, अरूण वाजपेयी, मीनाक्षी वाजपेयी, डा॰ सुमन कुमार, एनके सिंह, रूचि कलिता, सुहाव आचार्य, नवीन वाष्र्णेय, चन्द्रेश अग्रवाल, डा॰ हेमेन्द्र चैधरी, डा॰ चन्द्रेश सिंह, रत्नेश द्विवेदी, सोनू झां, आकाशवाणी के मोहित कुमार, गुलाम साबिर, डोरी लाल गोला, गोविन्द गोला, डा॰ राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल, बाबू कौशिक, राजू शर्मा, मोदक कौशि। संचालन मनोज कौशिक ने किया तथा आभार डा॰ लावण्य कौशिक एवं मुकेश कौशिक ने व्यक्त किया। 

Read More

मथुरा। कोसीकलां के बठैन गेट के समीप बम्बे में एक शव तैरता हुआ आता देख लोगो का हूजूम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाला तथा पंचनामा भर कार्यवाही की।  मंगलवार की प्रातः कोसी बठैन मार्ग स्थित बम्बे में एक शव हरियाणा की तरफ से बहता हुआ आने की सूचना मिली। यह खबर सुनते ही लोगो का हूजूम वहंा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले तो शव को निकवाया। शव ने सफेद रंग की शर्ट और काले रंग की पेंट पहनी हुई थी। उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच की थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त पहले तो आसपास के लोगो से की फिर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव हरियाणा की तरफ से बहता हुआ आ रहा था। पहचान नही हो सकी है। 

Read More

मथुरा। कोसीकलां नगर के कोसी वन विभाग अधिकारी ने टीम के साथ कई गांवों में 77750 पौधों का रोपण किया। कोसी वन रेंज के अधिकारी मेघराज शर्मा के नेतृत्व में कोसी क्षेत्र के आसपास के गांवो में सोमवार को हजारों पौधे लगाये गये। उन्होने बताया कि प्रदेश का नाम गिनीज बुक आॅफ बल्र्ड रिकार्ड में दर्ज कराने के उददेश्य में प्रदेश के हर जिले, शहर, और गांवो में 5 करोड पौधें लगाने का संकल्प लिया गया। जिसमें प्रदेश सरकार के आव्हान पर उक्त पौधे हर स्थान पर लगाये गये। गांव अजनौंठी में 14 हजार पौधे लगाये गये। खैराल में 8750 पौधे, शेरनगर और कामर में 11000 पौधे तथा खिटावटा के तीनों खण्डों में 33000 पौधे लगाये गये। इस दौरान शीशम, नीम, जामुन, कदम, पीपल, पाखर, बबूल, खैर, शहतूत, तमाल आदि के पौधे लगाये गये। इस दौरान उनके साथ लक्ष्मण तिवारी, सुशील कुमार, शेरनगर, सुरेश चन्द शर्मा, राजवीर सिंह, महेन्द्र सिंह, मनोज कुमार आदि थे। 

Read More

गुरू विरजानंद जयंती के रूप में मनायी जाती है गुरूपूर्णिमा मथुरा। शहर के मसानी स्थित श्री गुरू विरजानंद आर्ष गुरूकुल वेदमंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष गुरू पूर्णिमा महोत्सव 18 व 19 जुलाई को गुरूकुल के अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश जी महाराज के सानिध्य में मनाया जायेगा। कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए मंदिर के मीडिया प्रभारी विवेक प्रिय आर्य ने बताया कि वेद मंदिर में गुरू पूर्णिमा का पर्व आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के गुरूवर श्री विरजानंदजी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में नवीन ब्रम्हचारियों की प्रवेश दीक्षा के साथ विद्वानों, उपदेशकों और सन्यासियों के प्रवचन का उत्तम सुयोग रहेगा तथा वेद मंदिर प्रमुख आचार्य स्व देश जी महाराज द्वारा आये श्रद्धालुओं को आशीर्वाद रूपी संत्सगज्ञान से मार्गदर्शन किया जायेगा। श्री आर्य ने सभी आर्य बंधुओं तथा धर्मप्रेमीयों से कार्यक्रम मंे भाग लेने की अपील की है। 

Read More

मथुरा। ग्रीन यूपी क्लीन यूपी अभियान के तहत जहां पूरे प्रदेश में वृहद स्थल पर वृक्षारोपड़ हुआ तो वहीं मथुरा वृन्दावन मार्ग स्थित वन चेतना केन्द्र में सपा प्रत्यासी डॉ. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व सपाईयों ने वृक्षारोपड़ किया गया। सपा नेता डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को वृक्षारोपड़ के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान देने की जरूरत है, पेड़ पौधे लगाने बाद उनकी देखरेख करना भी हमारी जिम्मेदारी है। सपा नगर अध्यक्ष नारायण यादव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण में सहयोग हेतु वृक्षारोपड़ करना अतिआवश्यक है। हमारे जीवन में पेड़ पौधों का बड़ा महत्व है। इस अवसर पर अरूण दीक्षित, संदीप शर्मा, मीडिया प्रभारी अशोक कुमार, विनय ठाकुर के अलावा वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Read More

सीसीटीवी कैमरों से रखी जायेगी असामाजिक तत्वों पर नजर मथुरा। गोवर्धन के लक्खी मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा सभी व्यवस्थाऐं पूरी कर दी गयी हैं जो कमियां रह गयी है उन्हें मेले से पूर्व पूरा करा दिया जायेगा।  यह जानकारी मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सीपीसिंह ने प्रतिनिधि से बात करते हुए कही। उन्होंने बताया कि मुड़िया पूर्णिमा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विकास प्राधिकरण द्वारा सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में शैाचालय की व्यवस्था कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि आन्यौर और जतीपुरा तथा राधा कुण्ड परिक्रमा मार्ग में यह व्यवस्था की गई हैं। वहीं सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में मिट्टी डलवाने का कार्य भी प्राधिकरण द्वारा उज्जवल स्ंास्था के सहयोग से पूरा करा दिया गया हैं। वहीं सप्त कोसी परिक्रमा मार्ग और गोवर्धन में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी की गई हैं। वहीं पूरे परिक्रमा मार्ग में प्रकाश व्यवस्था के लिए एलईडी एवं सोलर लाईटे लगाई गई है। जो लाईटे खराब है वह अधिकांश ठीक कर दी गयी है। मेले से पहले सभी व्यवस्थाऐं दुरूस्त हो जायेगी जिससे यात्रियों को कोई असुविधा न हो। 

Read More