मथुरा

मथुरा। होलीगेट मंडल की बैठक भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर हुयी। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ धरने के सम्बन्ध में योजना रचना तैयार की। बैठक में पूर्व मंत्री रविकान्त गर्ग ने सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलते कहा कि आज सारा प्रदेश अपराधिक घटनाओं से परेशान है। इन घटनाओं के विरोध में पूरे प्रदेश के अन्दर भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक थाने पर घटना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम 14 जुलाई का ज्ञापन देंगे। मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को आवाहन करते कहा कि मंडल की प्रत्येक बूथ से बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आम जनमानस में थाना घेराव के काय्र्रक्रम में सहभागिता करेगा। बैठक में विनोद अग्रवाल, पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया, देवेन्द्र शर्मा, मदनमोहन श्रीवास्तव, लकी कमल, सिद्धार्थ लोधी, संजय शर्मा, प्रदीप गोस्वामी, हरिओम शर्मा, मीरा मित्तल, संगीता खन्ना, विजय शर्मा, विपुल पारीक, दीपेन्द्र चतुर्वेदी, राजू यादव, सुमित शर्मा, सचिन चतुर्वेदी, पंकज गर्ग, महेश चतुर्वेदी, मुरारी शर्मा, किशन चतुर्वेदी, चन्द्र प्रकाश, सुरेन्द्र चतुर्वेदी, दीपक वर्मा, आदित्य कनौजिया, लोकेश अग्रवाल, कृष्णमणि सूवेदार, नानकचन्द्र महावर, प्रताप महावर, महेश चतुर्वेदी, संजय वर्मा मंयक, कंुजबिहारी चतुर्वेदी, विष्णुदास अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह, हेमन्त, कपिल पटेल, गणेश कुमार, गोविन्द सिंह, प्रेमचन्द्र गोला, गौरव मित्तल, नागेन्द्र आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। रालोद जिला अध्यक्ष रामबीर सिह भरंगर ने जिला अधिकारी कार्यालय पहंुचकरकर जिला अधिकारी से मुलाकात की और जिले की खराब सड़कों व जलभराव से अवगत कराया। रालोद नेता ने कहा कि जनपद मे छाता से गौमत, बाजना से मानागढी, शेरगढ से कोसी, अवैैरनी से पचावर, बुर्ज से नगौडा, बनख्ंाडी सौखखेड़ा से कारब, बल्देब मार्ग से कंजौली घाट आदि सड़कों का बडा बुरा हाल है। जलभराव के कारण काफी परेशानी का समाना जनता को उठाना पड़ रहा है। गणेश पुरम नाला बंन्द पडा है जिससे सारी कााॅलोनी मे घरों मे पानी भर गया है है। रालोद नेता पवन चतुर्वेदी ने कहा की जल्द जन समस्यो का समाधान नही हुआ तो रालोद जन आंदोलन को बाध्य होगी। इस अबसर पर डा. महाबीर सिंह, सोहनलाल बाल्मीक, उत्तम सिंह, मुखिया आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। आज मंगलवार राजीव भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मुड़िया पूर्णिमा मेले की व्ययवस्थाओं के सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। श्री वर्मा ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि मेले में आने वाले श्रृद्धालुओं हेतु चलायी जा रही बसों की व्यवस्था सुदृढ़ होनी चाहिये। प्रत्येक वर्ष होने वाली व्यवस्थाओं में सदैव यातायत की व्यवस्था पर प्रशासन द्वारा अतिरिक्त ध्यान दिया जाता है ताकि जाम की स्थिति का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि गोवर्धन चैराहे से मंडी चैराहे तक होने वाले जाम से बचने की व्यवस्था पहले ही करली जाये। बसों के अन्दर की सफाई, उन्हें खड़ा करने के लिये प्र्याप्त स्थान, बसों की संख्या आदि के लिये  उन्होंने एआरएम को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नये बस स्टेण्ड से गोवर्धन चैराहे तक तथा गोवर्धन में राजीव तिराहे से ब्लाक तिराहे तक कुछ छोटी बसों की भी व्यवस्था की जाये ताकि श्रृद्धालुओं की किसी भी प्रकार समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि आगरा से दिल्ली आने वाली बसों को टाउन शिप से मोड़ते हुए गोकुल बैराज राया होते हुए मोड़ा जाये।  उन्होंने सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुर्गा फाटक में लगा हुआ बैरियर कल तक हटा लिया जाये तथा रोड को समतल कर दिया जाये। उन्होंने यह भी कहा कि रोड को चार पहिया वाहन जाने लायक मजबूती से बनाया जाये। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परिक्रमा मार्ग पर कहीं भी बिजली के तार नीचे लटकते हुए न दिखायी दें उन्हें तत्काल ऊॅचा करवाने की कार्यवाही की जाये तथा वर्षा के मौसम को देखते हुए जहॅा-जहॅा लोहे के खम्भे हो ं उन्हें प्लास्टिक टेपरिंग करायी जाये। उन्होंने पी0डब्लू0डी0 के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परिक्रमा मार्ग पर मिटटी डलवाने का कार्य समय से पूर्ण कर लिया जायें तथा मानसी गंगा , कुसुमसरोवर तथा राधाकुण्ड आदि स्थानों पर लगने वाली बैरीकेटिंग का कार्य कल तक पूर्ण कर लिया जायें तथा लगायी जाने वाली बैरीकेटिंग मजबूत होनी चाहिये। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हैन्डपम्प की मरम्मत, पानी की निकासी, पानी के टैकर की व्यवस्था समय से पूर्ण करली जाये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि परिक्रमा मार्ग तथा अन्य महत्वपूर्ण चैराहों पर एम्बूलेन्स तथा प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था का कार्य शीघ्र ही पूर्ण करालेें। इसके अतिरिक्त श्री वर्मा ने खोया-पाया केन्द्र की व्यवस्था को और बेहतर करने के लिये निर्देश दिये। उन्होंने एसडीएम गोवर्धन से कहा कि वह स्वयं गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का भ्रमण कर अवैध अतिक्रमण तथा अनाधिकृत रूप से स्थापित दुकानों को तत्काल हटवायें। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अजय कुमार अवस्थी, एमवीडीए सचिव विजय कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी विवेक मिश्र, सिटी मजिस्टेªट रामअरज यादव, एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी सहित सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। जयगुरुदेव मन्दिर के प्रांगण में 17 से 21 जुलाई तक आयोजित जयगुरुदेव गुरुपूर्णिमा महापर्व का सत्संग मेला दस्तक देने लगा है। अपनी उत्तर प्रदेष के 50 जिलों की 50 दिवसीय षाकाहार-सदाचार मद्यनिषेध आध्यात्मिक जन-जागरण यात्रा को पूरी करके तैयारियों का जायजा लेने और गति बढ़ाने के लिये संस्थाध्यक्ष पंकज जी महाराज मथुरा वापस आ गये हैं। मेले की तैयारियाँ जोर-षोर से चल रही हैं। तैयारियों के सम्बन्ध में बैठकों के कई दौर चल चुके हैं। यह जानकारी जयगुरुदेव आश्रम के प्रवक्ता बाबूराम ने दी है। मेला प्रभारी चैधरी चरन सिंह एडवोकेट व मेला प्रबन्धक सन्त राम चैधरी के संयुक्त आवाहन पर एक महत्वपूर्ण बैठक आज जयगुरुदेव आश्रम के सभागार में सम्पन्न हुई। संस्था उपाध्यक्ष मनुभाई डी. पटेल की अध्यक्षता में बैठक की तैयारियों की समीक्षा की गई। आवास, प्रकाश, पेयजल, शौचालय निर्माण, सफाई, यातायात-नियन्त्रण, लाउडस्पीकर जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं पर व्यापक चर्चा हुई और तैयारियों पर सन्तोष व्यक्त किया गया। कार्यक्रम षुरु होने में बचे कम समय के मद्देनजर व्यवस्थाओं की गति तेज करने का निर्णय लिया गया। बाई पास मेले की रौनक से गुलजार होने लगा है। कई जनपदों से सेवादार कार्यकर्ताओं की टोलियाँ जत्थे की जत्थे आने लगी हंै। टेण्ट, रावटियों का अस्थाई ‘‘जयगुरुदेव नगर’’ वसना षुरू हो गया है। संस्था के प्रतिष्ठित सदस्यों के साथ संस्थाध्यक्ष पंकज जी महाराज ने मेला परिसर का दौरा करके तैयारियों की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को तीव्र गति से कार्य करने का निर्देष दिया। बैठक में प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी डा.के.के. मिश्रा कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय उपदेषक एवं प्रवक्ता बाबूराम व डा. राजबहादुर चैधरी, जीतूभाई पटेल, अनूप कुमार सिंह, रोहिताष गुप्ता, सतीष षुक्ला, आनन्द बहादुर सक्सेना सहित दर्जनों सदस्य व व्यवस्थाओं के व्यवस्थापक सम्मिलित हुये। 

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली द्वारा दर्ज कराए गए दीवानी मानहानि मुकदमे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं अन्य आप नेताओं के खिलाफ मुददे तय किए। हालांकि इन नेताओं ने दावा किया कि उन्होंने डीडीसीए मामले में जेटली के खिलाफ कोई मानहानिकारक बयान नहीं दिया था। न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडला ने केजरीवाल और पांच अन्य आप नेताओं के खिलाफ मुददे तय किए। उससे पहले मुख्यमंत्री के वकील ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जो कुछ कहा गया है वह पहले से ही लोगों के सामने है और उन्होंने अपनी तरफ से कुछ नहीं कहा। केजरीवाल के अलावा अन्य आप नेताओं राघव चडढा, कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह और दीपक बाजपेयी ने भी कहा कि वे भी आरोपों से बिल्कुल इनकार कर रहे हैं और वे केंद्रीय मंत्री की अर्जी का विरोध कर रहे हैं। अदालत ने उसके बाद सभी छह आप नेताओं के खिलाफ मुददे तय किए और यह निर्णय करने के लिए 27 सितंबर के लिए यह मामला संयुक्त पंजीकार के समक्ष भेज दिया कि उनके द्वारा मानहानिकारक बयान दिए गए हैं या नहीं। साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में बुधवार को मजबूती का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.39 बजे 46.76 अंकों की मजबूती के साथ 27,854.90 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 5.95 अंकों की मजबूती के साथ 8,527.00 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 104 अंकों की तेजी के साथ 27,912.14 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 19.4 अंकों की तेजी के साथ 8,540.45 पर खुला। साभार-khaskhabar.com

Read More



Mediabharti