मथुरा

मथुरा। गोवर्धन कस्बे में नौकरी के लिए राजस्थान चितौड़गढ़ से बुलाये गए एक युवक को आज दिन दहाड़े बरसाना रोड स्थित मडौरा गॉव के निकट आधा दर्जन से अधिक बदमाशो ने हथियारों के बल पर लूट लिया। लूट के शिकार युवक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।  मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले के निम्मिखेड़ा निवासी मोहम्मद इमरान को संजय पंडित नाम के युवक ने नौकरी का झांसा देकर बुलाया था और आज सुबह लगभग 10: 30 बजे युवक बरसाना रोड स्थित मडौरा गांव के पास से गुजर रहा था तभी मोटर साईकिल पर पहले एक युवक आया और उससे पूछताछ करने लगा इसी बीच 6, 7 अन्य युवक हथियारों से लैस हो कर मौके पर आये इमरान को डरा धमका कर उससे उसका मोबाइल फोन लेपटॉप और तीन हजार नगदी लूट कर मौके से भाग गए राह गुजरते ग्रामीणों की मदद से इमरान ने थाने में घटना की लिखित तहरीर दी है।

Read More

मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र अन्तर्गत ए टी वी नगर के पिछवाडे आज एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाया है । बताया गया कि काॅलोनी के पिछवाडे रहने वाली पप्पी नामक 32 वर्षीय महिला की आज मौत हो गयी। मौत का कारण ससुराली जन बीमारी बता रहे हैं वहीं मायके पक्ष का कहना है कि पप्पी को काफी समय से ससुराली जन प्रताडित कर रहे थे जिसके चलते उसकी हत्या की गयी है। पुलिस ने बास्तविकता का पता लगाने के लिये मृतका का षव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।  

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा राया के बलदेव रोड स्थित राॅय इंडेन गैस एजेंसी के हॉकरों द्वारा वितरको द्वारा ग्राहकों को दिए जाने वाले सिलेंडरों में घटतौली की शिकायत पर आज बाँट मांप विभाग की टीम ने  राया के ग्राम खजुरी पर एक गाड़ी को पकड़ा जिसमें कुछ सिलेंडर पकडे गये। घटतौली के गैस के सिलेन्डर का मामला राया स्थित राॅय इंडेन गैस सर्विस का है। इस सम्बन्ध में वितरकं वीरेंद्र राय ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नही है, जानकारी करके ऐसे हॉकरों के खिलाफ जाँच कर कार्यवाही की जायेगी। बाँट मांप विभाग की इस कार्यवाही से हाॅकरों में हड़कंप मच गया।

Read More

गोवर्धन। नौकरी लगाने के नाम पर एक बेरोजगार राजस्थान निवासी युवक को बन्धक बनाकर नगदी मोबाइल और लैपटाॅप लूट लिए गये। क्षेत्र के लोग बता रहे है कि यह टट्लुओं का काम था। गोवर्धन क्षेत्र और उससे जुडे गांव में टटलू आये दिन ऐसी घटनाओं को अन्जाम दे रहे हैं। वहीं उनकी आड़ में पेशेवर बदमाश भी अपने हाथ धोने से नही चूक रहे हैं। घटना आज सुबह की है। राजस्थान के निम्बाहेड़ा निवासी मौहम्मद इमरान पुत्र अब्दुल हमीम को नौकरी लगाने के नाम पर कुछ लोगों ने मथुरा बुलाया यहां से उसे मोबाइल पर मैसेज दिया गया कि वह गोवर्धन के डीग अड्डा पर पहुंचे। जब बेरोजगार युवक गोवर्धन डीग अड्डा पहुंचा तो वहां पर एक युवक बाइक पर सवार होकर आया और उसे मरोड़ा के जंगलों में ले गया जहां मौजूद लोगों ने उसे हाथ पैर बांधकर पटक दिया। और उसके पास जेब में रखे तीन हजार रूपये लैपटोप मोबाइल लूट लिये। पीड़ित युवक जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर गोवर्धन आया जहां उसने थाना प्रभारी को सारी घटना से अवगत कराया। अब पुलिस मामले की जांच करने का भरोसा दिला रही हैं। 

Read More

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र अन्र्तगत आवास विकास की कदम बिहार काॅलौनी में एक विवाहिता ने गृह कलेश के चलते फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरी काॅलौनी में सनसनी फैली हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार गायत्री उर्फ पप्पी 32 वर्ष पत्नी रामनिवास निवासी कदम बिहार काॅलौनी ने गृह कलेश के चलते फांसी का फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना जब परिजनों को लगी तो घर में हड़कंप मच गया। विवाहिता की मौत की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गयी। घटना की  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। 

Read More

जमीनों पर कब्जे, वाहन चैकिंग के नाम पर लूट और महिला अत्याचार बन्द हो मथुरा ;संवाददाताद्ध। आज भारतीय जनता पार्टी के होली गेट मंडल की ओर से शहर कोतवाली का भाजपाईयों ने घेराव किया इस दौरान पुलिस द्वारा बढ़ते अपराधों को न रोक पाने और चैराहो-तिराहो पर वाहन चैकिंग के नाम पर लूट बन्द करने आदि मामलों में पुलिस के खिलाफ भाजपा के नेताओं ने जमकर आवाज बुंलद की। पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित मौजूद वक्ताओं के विचारों का यही लब्बों-लबाब था।  जिलाध्यक्ष उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण की नगरी प्रदेश में सपा सरकार के रहते अपराध और गुनाहओं का केन्द्र बन गई हैं। पुलिस में परिवार वाद से फैल रहे भ्रष्टाचार से स्थिति और भी भयावह हो गई हैं। पुलिस दफ्तर और थाने कोतवालियों पर सपा के दलालों का कब्जा है बिना पैसे रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही और दर्ज भी हो जाये तो मोटी रकम लिये बिना अपराधियों पर कार्यवाही नहीं होती। नगर के हर चैराहे-तिराहे पर वाहन चैकिंग के नाम पर लूट हो रही हैं। पुलिस के संरक्षण में सरकारी जमीनों और सार्वजनिक स्थलों पर कब्जे हो रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकार मूक बनकर चैथ वसूली कर रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे है यातायात पुलिस के भ्रष्टाचार के चलते दुर्घटनाऐं बढी हैं। भाजपा के लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। प्रदेश सरकार और राजनैतिक सरक्षण में पुलिस प्रशासन अपनी कारगुजारी से हत्या को आत्महत्या, रंजिशन हत्या लूट राहजनी चोरी की फर्जी घटना तथा डकैती को चोरी में दर्ज कराना अपना अधिकार मानने लगे हैं। जवाहर बाग कांड़ में प्रदेश को कलंकित किया है उसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। चैराहों-तिराहों पर वाहन चैकिंग के नाम पर लूट बन्द हो। लम्बित विवेचनाऐं समय से पूरी हो अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही हो, महिलाओं से छेड़खानी, लूटपाट की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अभियान चलाये। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र अग्रवाल, पूर्व विधायक अजय पोइया, केके गौतम जिला पंचायत सदस्य, अनीता यादव, मीरा मित्तल, दीना अग्रवाल, अवधेश उपाध्याय, रविन्द्र पाण्डेय, सिद्धार्थ लोधी, रविकांत गर्ग, मदन मोहन श्रीवास्तव, नट्टू पंडित, विजय शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, ठाकुर ओमप्रकाश, बलवीर धनगर, गम्भीर गुर्जर, धर्मेन्द्र अग्रवाल, राजू यादव, मदन मोहन, संजय शर्मा, हरीओम शर्मा, यशपाल शर्मा, दीपेश चतुर्वेदी, मोहिनी शर्मा, शिवकुमार, अनीता यादव, मीरा मित्तल, शारदा, मनीष चतुर्वेदी, वीना अग्रवाल, नीलम पांडे, मधू शर्मा, छाया रावत, प्रियंका यादव, कृष्णवीर, आदि उपस्थित थे।

Read More



Mediabharti