मथुरा

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम फिल्मों की शूटिंग के दौरान प्रस्ताव की पेशकश से आश्चर्य में हैं, लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि वह इस बात का खुलासा नहीं कर सकतीं कि उन्हें कौन-सी फिल्मों का प्रस्ताव मिला है।  उन्होंने कहा की फिल्म पर करार करने के लिए बाद घोषणा करने का अधिकार केवल निर्माता के पास होता है।  यह खबर है कि यामी को थ्रिलर फिल्म ‘रेस’ में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए लिया गया है। वहीं अभिनेत्री ने बताया कि वह फिलहाल सिर्फ ‘काबिल’ पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।  यामी ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं बहुत हैरान हुई, जब कई कहानियों के प्रस्ताव मिले। मैं नहीं बता सकती कि मुझसे कौन-सी फिल्म के लिए संपर्क किया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘फिल्म के करार की घोषणा करना निर्माता का विशेषाधिकार है।’’ यामी, ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म ‘काबिल’ में नजर आएंगी। यह फिल्म संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित और उनके बैनर फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस के तहत राकेश रोशन द्वारा निर्मित है। यह फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी।  अभिनेत्री ने साझा किया, ‘‘मैं वर्तमान में राकेश रोशन की फिल्म ‘काबिल’ पर ही ध्यान केंद्रित कर रही हूं और इसके लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।’’  साभार-khaskhabar.com

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि भारत की विकास वृद्धि दर बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई हो सकती है, क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार आर्थिक सुधार के संबंध में अपने वादों को पूरा करने की दिशा में धीमी रही है। हालांकि उसने नौकरशाही और एफडीआई की रोक कम करने की प्रशंसा की है।   विभिन्न किस्म के आर्थिक सुधार और विशेष तौर पर नौकरशाही के फैसलों को व्यवस्थित करने और कुछ क्षेत्रों में एफडीआई सीमा बढ़ाने की प्रशंसा करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कल एक रपट में कहा कि प्रस्तावित आर्थिक सुधार के संबंध में मोदी सरकार की प्रगति धीमी रही है जो उसके वादे के अनुरूप नहीं है। रपट में कहा गया कि कई प्रस्तावित सुधारों को संसद में पारित होने के लिए संघर्ष करना पड़ा। इसके कारण भाजपा नीत सरकार के समर्थन में आगे आए कई निवेशक पीछे हट रहे हैं।   रपट के मुताबिक, सरकार संसद में भूमि अधिग्रहण विधेयक पर पर्याप्त समर्थन हासिल करने में नाकाम रही और वस्तु एवं सेवा कर के ब्योरों के संबंध में विपक्षी दलों के साथ अभी भी विचार-विमर्श कर रही है। यदि इसे कमजोर न बना दिया गया तो यह भारत के पेचीदे कर ढांचे को व्यवस्थित कर सकता है और सकल घरेलू उत्पाद को तुरंत प्रोत्साहन प्रदान कर सकता है। विदेश विभाग के आर्थिक एवं कारोबार ब्यूरो की इस रपट में कहा गया, ‘स्पष्ट रूप से भारत विश्व की सबसे अधिक तेजी से वृद्धि दर्ज करती अर्थव्यवस्था है लेकिन निवेशकों के रुझान में नरमी से संकेत मिलता है कि करीब 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर वास्तविकता से अधिक बताई गई हो सकती है।’   साभार-khaskhabar.com    

Read More

लंदन। गत चैंपियन भारत की सानिया हिंगिस और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जो़डी को विंबलडन के महिला डबल्स से बाहर होना पडा है। इस जोडी को टूर्नामेंट के क्क्वार्टर फाइनल में हंगरी की टिमिया बाबोस और कजाखस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा की जोडी ने 6-2, 6-4 से शिकस्त दी।    पूरे मुकाबले में भारतीय-स्विस जोडी अपने क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई और सीधे सेटों में पराजित हो गई। मुकाबले एक घंटे से कुछ अधिक समय तक चला। प्रतियोगिता में भारतीय-स्विस जो़डी को शीर्ष वरीयता प्राप्त थी जबकि टिमिया-क्रिस्टीना को पांचवीं वरीयता मिली हुई थी।    साभार-khaskhabar.com

Read More

दो हुए फरार, तलाश जारी, लूटी गई रकम में से 25 हजार, बाईक व असलाह बरामद,  मथुरा। हाथरस के चीनी व्यापारी से 3 जुलाई को हुई 1़25 लाख रूपए की लूट का बल्देव पुलिस ने 72 घंटे के अंदर ही सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड के दौरान लूट में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूटे गए माल में से 25 हजार रूपए व असलाह बरामद कर लिया है, लूट 3 बदमाशों ने मिलकर अंजाम दी थी जिनमें अभी भी 2 फरार हैं।  उल्लेखनीय रहे कि बीती 3 जुलाई की प्रातः 11 बजे बाईक सवार तीन बदमाशों ने हाथरस के चीनी व्यापारी दिनेश माहेश्वरी से 1़25 लाख असलाहों के बल पर लूट लिए थे। दरअसल, दिनेश माहेश्वरी बल्देव में तगादा करने आए थे, उनके पास उगाही गई रकम को ही बदमाशों ने पानी की टंकी के पास से लूटा था। दिनदहाडे हुई इस घटना से पुलिस महकमा हरकत में आ गया।  सर्विलांस आदि के जरिए बल्देव पुलिस बदमाशों तक पहुंचने में जुटी हुई थी, जिसमें पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे। मुखबिर की सूचना पर आज बल्देव थाना प्रभारी प्रवीन कुमार मान ने बिहारी कोल्ड स्टोर सादाबाद रोड पर छापा मारा। यहां तीन बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायंरिग कर दी, साहस का परिचय देते हुए पुलिस ने भी जबावी कार्यवाही की। पुलिस के जबाव से बदमाशों के पांव उखड गए और वह भागने लगे। पुलिस ने एक बदमाश को धर दबोचा, जबकि दो भागने में सफल रहे।  बदमाश ने अपना नाम दीपक उर्फ दीपू 22 पुत्र स्व़ नत्थी सिंह निवासी नगला उदय सिंह बल्देव बताया, जबकि भागे साथियों के नाम अमित पुत्र जगदीशनिवासी अवैरनी बल्देव, सोनू उर्फ तोता पुत्र धर्मपाल निवासी नगला उदय सिंह बल्देव बताया। बदमाश ने चीनी व्यापारी के साथ हुई घटना का इकबाल भी किया। घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि दिनेश माहेश्वरी 3 जुलाई को बल्देव आए थे जहां बदमाशों ने उनसे लूटपाट की। व्यापारी ने कस्बा बल्देव के 2 स्थानों व अवैरनी के 3 स्थानों से तगादे की रकम उठाई थी, यह बदमाश अवैरनी से ही व्यापारी के पीछे लग गए थे। लूट की रकम को तीनों ने बराबर-बराबर बांट लिया, जिनमें 30 हजार दीपक के हिस्से आए। दीपक से 25 हजार रूपए व असलाह व एक बाईक भी बरामद की है। फरार सोनू शातिर बदमाश है जो कई थाना क्षेत्रों में लूट की घटना कर चुका है। फरार लुटेरों की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 5 हजार के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है। ़.

Read More

मथुरा। शहर के गोवर्धन चैराहा के निकट 11 केवीए के तारों पर बैठे राष्ट्रीय पक्षी की करंट लगने से मौत हो गई। इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है। बताया जाता है कि बुधवार प्रातः गोवर्धन चैराहा के निकट 11 केवीए की एचटी लाइन पर मोर बैठा हुआ था, अचानक शॉर्ट सर्किट होने से राष्ट्रीय पक्षी की झुलस कर मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वन विभाग को सूचना दे दी है। 

Read More

मथुरा 06 जुलाई। बिजली विभाग की लापरवाही दो जानवरों की मौत का कारण बन गई। लापरवाही के कारण शहर के आजाद मार्केट के समीप विद्युत पोल में आ रहे करंट से चिपक कर दो गधों की मौत हो गई है। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।  बरसाती मौसम शुरू होते ही विद्युत पोलों में करंट आने लगा है, इस ओर विद्युत कर्मी जरा भी ध्यान नहीं दे रहे। इसका उदाहरण बुधवार को एक बार फिर देखने को मिला। जब विभागीय अधिकारियों ने बरसात के मौसम में विद्युत प्रभाव को रोकथाम को इंतजाम न करना दो गधोें की मौत का कारण बन गया। घटना डीगगेट क्षेत्र स्थित आजाद मार्केट की है। बताते हैं कि प्रजापति समाज का एक व्यक्ति अपने पशुओं को लेकर जा रहा था, इसी बीच दो गधे विद्युत खंभे से टुल गए और करंट की चपेट में आ गए। मृत गधों को नगर पालिका की टीम ने जेसीबी की मदद से हटाया। 

Read More



Mediabharti