मथुरा। उप्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे ‘ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी’ अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में 6 करोड़ वृक्षारोपण कराने की योजना के अन्र्तगत मथुरा जनपद में विभाग द्वारा 11 जुलाई को 2 लाख 60 हजार 450 पौधों का रोपण किया जायेगा। इस कार्यक्रम में सभी विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे। जनपद को मथुरा, माॅट, गोवर्धन, कोसी तथा बल्देव के 05 रेन्जों में बांटा गया है। जनपद के 09 विकास खण्डों में वन विभाग की भूमि पर उपरोक्त कार्यक्रम सुबह 7.00 बजे से आरम्भ किया जायेगा।
यह जानकारी प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, एसके शुक्ला ने पत्रकारों को देते बताया कि 5 रेन्जों में 26 स्थानों पर 260450 पौधा रोपण का लक्ष्य रखा गया है जो मथुरा, कोसी, गोवर्धन, बल्देव, और मांट में कराये जायेंगे इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जहां-जहां वृक्षों का रोपण किया जाना है वहां गड्डों की खुदाई हो चुकी है। 11 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक वृक्षारोपण के कार्य में मनरेगा सहित 3500 मजदूरों को लगाया गया है। जो सुबह 9 बजे से 6 बजे तक वृक्षों को रोपित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्य में बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, विकास खण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं जिले के अन्य अधिकारियों को सैक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया हैं। जो विभिन्न जगह होने वाले वृक्षारोपण के कार्य को देखेंगे। उन्होंने बताया कि विश्व बैंक की टीम भी विभिन्न साइडोें पर पहंुचकर रोपित वृक्षों का आंकलन करेगी और यदि कहीं कोई कमी दिखाई देती है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करेगी। उन्होंने बताया कि धौरेरा के वन विभाग में 5500, राल ड्रेन 5500, झण्डीपुर ग्राम समाज की भूमि पर 7700, बरौठ खादन वन ब्लाक भाग प्रथम 11000, बरौठ खादर वन ब्लाक भाग द्वितीय 11000, मांटराजा खादर भाग-1 11000, मांटराजा खादर भाग-2 11000, मांटराजा खादर भाग-3 11000, मांटराजा खादर भाग-3 11000, मांटराजा खादर भाग-4 11000, मांटराजा खादर भाग-5 11000, मांटराजा खादर भाग-6 11000, आन्यौर वन ब्लाक 5500, आन्यौर वन ब्लाक गोविन्द कुण्ड़ 5500, आझई वन ब्लाक प्रथम 20000, आझई वन ब्लाक द्वितीय 12000, शेरनगर वन ब्लाक 11000, कामर ग्राम पंचायत 11000, खिटाविटा ग्राम समा भाग प्रथम 11000, खिटाविटा ग्राम समाज भाग द्वितीय 11000, खिटाविटा ग्राम समाज भाग तृतीय 11000, खैराल पौने चार वन ब्लाक 14000, अजनौठी वन ब्लाक 14000, ततरौता खादर भाग प्रथम 11000, ततरौता खादर भाग द्वितीय 5500, ततरौता खादर भाग तृतीय 11000 और नगर अकोस में 5500 वृक्षों का रोपण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इन वृक्षों के रख-रखाव पर वन विभाग के 150 कर्मचारी निगाह रखेंगे।
ग्राम प्रधान और विकास खण्ड अधिकारियों को भी इनकी देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने ये भी बताया कि वन विभाग के 1400 हैक्टेयर भूमि है इसी कारण यहां वृक्षारोपण का लक्ष्य कम रखा गया है। शहर में भी सड़क के किनारे व कालौनियांे में भी वृक्षारोपण का कार्य कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि एक लाख नौ हजार दो सौ बीयासी वृक्षों का रोपण विभिन्न विभागों द्वारा कराया जायेगा।
Read More