मथुरा

बड़े हर्षोल्लास के साथ मनी ईद की नमाज  मथुरा। आज बृहस्पतिवार ईद-उल-फितर फितर बड़े हर्षोउल्लास के साथ पूरे जनपद मेें मनाया गया। देश की तरक्की, अमन-चैन की दुआओं के साथ ईद की नमाज शान्तीपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। ईद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने भारी उत्साह बना हुआ था। सुबह से ही छोटे-छोटे बच्चे, बूढे और जवान अपने सिरों पर गोल टोपी लगाये और हाथों में चटाई लिये हुए डीग गेट स्थित शाही मस्जिद पर पहुंचना शुरू हो गये। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इन्तजाम किये थे। वहीं नगरपालिका द्वारा मुस्लिम बस्तियों में पेयजल और सफाई व्यवस्था के दुरूस्त इन्तजाम दिखाई दिये। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रशासन के आलाधिकारी सुबह से ही डीग गेट चैकी पर पहंुच गये और व्यवस्थाओं पर पैनी निगाह रखते देखे गये। ठीक 9 बजे शाही ईमाम लुत्फुल्ला खाँ ने नमाज अदा करायी। डीग गेट पर सभी राजनैतिक दलों के नेताओं ने मुस्लिम भाईयों को एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं जिलाधिकारी निखिल चन्द शुक्ला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर मथुरा वृन्दावन क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल, बसपा के मथुरा वृन्दावन क्षेत्र के प्रत्याशी योगेश, विधायक प्रदीप माथुर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौधिया आबिद हुसैन, विक्रम वाल्मीकि, राजेश यादव, तनवीर अहमद, चैधरी सईद मौजूद थे। 

Read More

मथुरा। वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र स्थित अक्षय पात्र के समीप बीतीरात एक बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सौशैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय धर्मवीर सिंह पुत्र केशरिया निवासी शिवाजी काॅलौनी जयसिंहपुरा बीतीरात्रि रमणरेती से उधारी के पैसे लेकर लौट रहा था तभी अक्षय पात्र के समीप उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और वह बुरी तरह घायल हो गया उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी रात्रि 11 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  

Read More

मथुरा। भारतीय जन संघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर आयोजित भाजपा जिला कार्य समिति की बेठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा की देश की मोदी सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाघ्याय के सपनों को साकार कर रही है । राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार गरीब, नौजवान, किसान, गरीब महिलाओं, दलित व शोषित आम लोगों के लिए काम कर रही है। गरीब महिलाओं की रसोई में निशुल्क गैस सिलेंडर पहुँचाने, गरीबों के लिए 12 रुपए वार्षिक पर दुर्घटना बीमा, 330 रुपए वार्षिक पर जीवन बीमा, गरीब कन्याओं के लिए सुकन्या योजना, व किसानों की फसल व परिवारों का बीमा के साथ किसानों के लिए डी ऐ पी पर 125 रुपए कम कर के भारी मात्रा में खाद की व्यवस्था की है।  भाजपा जिला अध्यक्ष तेजवीर सिंह ने कहा कि जनपद भर में हो रही लूट, हत्याओं, अपहरण व बलात्कार की घटनाओं को रोकने में मथुरा का जिला प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है, जिसके विरूद्ध भारतीय जनता पार्टी ने आंदोलन का शंखनाद कर दिया है। 9 जुलाई से 15 जुलाई तक भाजपा कार्यकर्ता थानों का घेराव करेंगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री चिंताहरण चतुर्वेदी ने एवं नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष का परिचय जिला महामंत्री तरुण सेठ व नव नियुक्त जिला पद अधिकारीयों का परिचय जिला महामंत्री सिद्दार्थ लोधी ने करवाया। बैठक में बाँके बिहारी माहेश्वरी, जिला प्रभारी ठाकुर रघुराज सिंह, ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, पदमसिंह शर्मा, लक्ष्मी नारायण पाठक, डाॅ. डीपी गोयल, पूर्व मंत्री रविकान्त गर्ग, लक्ष्मीनारायण चैधरी, प्रणत पाल सिंह, अजय पोईया, सतीश शर्मा, मुकेश गौतम, देवेन्द्र शर्मा, सार्थक चतुर्वेदी उपस्थित रहे। 

Read More

45 पेटी शराब छोड़कर भागे तस्कर  मथुरा। थाना हाइवे पुलिस ने बीतीरात गोवर्धन चैराहे के निकट से तीन गांजा तस्करों को मय 40 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने 45 पेटी शराब भी पकड़ी है तथा इस दौरान तस्कर पुलिस को देखकर वहां से भाग गये। आज पुलिस लाइन सभागार में इसकी जानकारी देते हुये एसपी देहात ने पत्रकारों को बताया कि गोवर्धन चैराहे के पास 50 सुबोध यादव मय सरकारी जीप चैकिंग रहे थे तभी गोवर्धन की तरफ से महिन्द्रा जीप संख्या यूपी 85 एजी 0416 दिखी जिसे रोका तो गाड़ी में तीन व्यक्ति रामू पुत्र विरजू अग्रवाल निवासी चैमुंहा थाना वृन्दावन व नितिन पुत्र संतोष निवासी लोहवन बगीची लक्ष्मीनगर थाना जमुना पार सोनू अग्रवाल पुत्र लालाराम निवासी लोहवन बगीची जमुनापार के कब्जे से तीन बोरा गांजा वजन 40 किलो बरामद हुआ। हाइवे पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों पर अपराध पंजीकृत कर जेल भेजा है। इस पुलिस कार्यवाही में एसआई इन्द्रजीत सिंह, एसआई गंगाप्रसाद, कांस्टेबल शिवकुमार, कांस्टेबल बलराम, कांस्टेबल राकेश कुमार का सराहनीय सहयोग रहा।  वहीं पुलिस के अनुसार बीती रात थानाध्यक्ष हाइवे सुबोध यादव को चैकिंग के दौरान भरतपुर की ओर से एक स्कार्पियों गाड़ी रंग काला आती हुई दिखी जैसे रोका गया तो नहीं रूकी पुलिस ने पीछा कर एटीवी कर के निकट गाड़ी को रोक लिया वहीं गाड़ी में सवार लोग भाग निकले जब गाड़ी की तलाशी ली गयी तो गाड़ी में 45 पेटी शराब गोआ मार्का अरूणाचल प्रदेश बरामद हुई। पुलिस भगे हुए लोगों का पता करने में जुट गयी हैं। 

Read More

नई दिल्ली। अपने इस्लामिक उपदेशों से मुस्लिम युवाओं को गुमराह करने के मामले में जाकिर नाइक पर शिकंजा कसता जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार विवादित भारतीय मुस्लिम धर्म प्रचारक जाकिर नाईक के भाषणों की जांच कर रही है और इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। विवादित धर्म प्रचारक नाईक हाल में तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने खुलासा किया कि एक जुलाई को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक चर्चित कैफे पर हमला कर एक भारतीय सहित 20 बंधकों को मौत के घाट उतारने वाले पांच आतंकवादियों में से दो उनके भाषणों से प्रेरित थे।   राजनाथ ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘हमने जाकिर नाईक के बयानों पर संज्ञान लिया है और इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। उनके भाषणों/सीडी की जांच की जा रही है और जो कुछ सही होगा किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक भारत सरकार का संबंध है, तो हम किसी कीमत पर आतंकवाद से समझौता नहीं करेंगे।’’ नाईक मुंबई के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के संस्थापक हैं। दूसरे धर्मों के प्रति नफरत की आग भडक़ाने वाले उनके बयानों के चलते यह संस्था ब्रिटेन व कनाडा में प्रतिबंधित है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस ने 10 नए मंत्रियों को शामिल करते हुए अपनी कैबिनेट का शुक्रवार को विस्तार किया। शिवसेना के दो विधायकों को राज्यमंत्री के रूप में शामिल किया गया है। पहले से  सरकार में शामिल शिवसेना के राम शिंदे को कैबिनेट मंत्री के तौर पर प्रमोशन दिया गया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए।  महाराष्ट्र में 10 नए मंत्रियों ने ली शपथ। इनमें बीजेपी के पांडुरंग फुंडकर, मदन येरावार, संभाजी निलंगेकर, जयकुमार रावल, रवींद्र चव्हाण, सुभाष देशुमख, शिवसेना के अर्जुन खोतकर और गुलाबराव पाटील, स्वाभिमानी शेतकरी संघटना के सदाभाऊ खोत और राष्ट्रीय समाज पार्टी के महादेव जानकर शामिल हैं।        इस कैबिनेट विस्तार के साथ-साथ कुछ फेरबदल भी संभव हैं। सरकार के सूत्रों की मानें तो विनोद तावड़े से मेडिकल एजुकेशन विभाग की जिम्मेदारी वापस ली जा सकती है। वहीं, मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री के करीबी गिरीश महाजन को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।    महाजन को आबकारी विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिल जाने की संभावना है। लोक निर्माण मंत्री चंद्रकांत पाटिल को राजस्व मंत्रालय मिलने की संभावना है, जो कि खड़से के इस्तीफे के बाद से खाली है।    पाटिल से टेक्सटाइल का जिम्मा लिया जा सकते है, जिसे मदन येरावर को सौंपा जा सकता है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम फिल्मों की शूटिंग के दौरान प्रस्ताव की पेशकश से आश्चर्य में हैं, लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि वह इस बात का खुलासा नहीं कर सकतीं कि उन्हें कौन-सी फिल्मों का प्रस्ताव मिला है।  उन्होंने कहा की फिल्म पर करार करने के लिए बाद घोषणा करने का अधिकार केवल निर्माता के पास होता है।  यह खबर है कि यामी को थ्रिलर फिल्म ‘रेस’ में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए लिया गया है। वहीं अभिनेत्री ने बताया कि वह फिलहाल सिर्फ ‘काबिल’ पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।  यामी ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं बहुत हैरान हुई, जब कई कहानियों के प्रस्ताव मिले। मैं नहीं बता सकती कि मुझसे कौन-सी फिल्म के लिए संपर्क किया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘फिल्म के करार की घोषणा करना निर्माता का विशेषाधिकार है।’’ यामी, ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म ‘काबिल’ में नजर आएंगी। यह फिल्म संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित और उनके बैनर फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस के तहत राकेश रोशन द्वारा निर्मित है। यह फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी।  अभिनेत्री ने साझा किया, ‘‘मैं वर्तमान में राकेश रोशन की फिल्म ‘काबिल’ पर ही ध्यान केंद्रित कर रही हूं और इसके लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।’’  साभार-khaskhabar.com

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि भारत की विकास वृद्धि दर बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई हो सकती है, क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार आर्थिक सुधार के संबंध में अपने वादों को पूरा करने की दिशा में धीमी रही है। हालांकि उसने नौकरशाही और एफडीआई की रोक कम करने की प्रशंसा की है।   विभिन्न किस्म के आर्थिक सुधार और विशेष तौर पर नौकरशाही के फैसलों को व्यवस्थित करने और कुछ क्षेत्रों में एफडीआई सीमा बढ़ाने की प्रशंसा करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कल एक रपट में कहा कि प्रस्तावित आर्थिक सुधार के संबंध में मोदी सरकार की प्रगति धीमी रही है जो उसके वादे के अनुरूप नहीं है। रपट में कहा गया कि कई प्रस्तावित सुधारों को संसद में पारित होने के लिए संघर्ष करना पड़ा। इसके कारण भाजपा नीत सरकार के समर्थन में आगे आए कई निवेशक पीछे हट रहे हैं।   रपट के मुताबिक, सरकार संसद में भूमि अधिग्रहण विधेयक पर पर्याप्त समर्थन हासिल करने में नाकाम रही और वस्तु एवं सेवा कर के ब्योरों के संबंध में विपक्षी दलों के साथ अभी भी विचार-विमर्श कर रही है। यदि इसे कमजोर न बना दिया गया तो यह भारत के पेचीदे कर ढांचे को व्यवस्थित कर सकता है और सकल घरेलू उत्पाद को तुरंत प्रोत्साहन प्रदान कर सकता है। विदेश विभाग के आर्थिक एवं कारोबार ब्यूरो की इस रपट में कहा गया, ‘स्पष्ट रूप से भारत विश्व की सबसे अधिक तेजी से वृद्धि दर्ज करती अर्थव्यवस्था है लेकिन निवेशकों के रुझान में नरमी से संकेत मिलता है कि करीब 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर वास्तविकता से अधिक बताई गई हो सकती है।’   साभार-khaskhabar.com    

Read More

लंदन। गत चैंपियन भारत की सानिया हिंगिस और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जो़डी को विंबलडन के महिला डबल्स से बाहर होना पडा है। इस जोडी को टूर्नामेंट के क्क्वार्टर फाइनल में हंगरी की टिमिया बाबोस और कजाखस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा की जोडी ने 6-2, 6-4 से शिकस्त दी।    पूरे मुकाबले में भारतीय-स्विस जोडी अपने क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई और सीधे सेटों में पराजित हो गई। मुकाबले एक घंटे से कुछ अधिक समय तक चला। प्रतियोगिता में भारतीय-स्विस जो़डी को शीर्ष वरीयता प्राप्त थी जबकि टिमिया-क्रिस्टीना को पांचवीं वरीयता मिली हुई थी।    साभार-khaskhabar.com

Read More

दो हुए फरार, तलाश जारी, लूटी गई रकम में से 25 हजार, बाईक व असलाह बरामद,  मथुरा। हाथरस के चीनी व्यापारी से 3 जुलाई को हुई 1़25 लाख रूपए की लूट का बल्देव पुलिस ने 72 घंटे के अंदर ही सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड के दौरान लूट में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूटे गए माल में से 25 हजार रूपए व असलाह बरामद कर लिया है, लूट 3 बदमाशों ने मिलकर अंजाम दी थी जिनमें अभी भी 2 फरार हैं।  उल्लेखनीय रहे कि बीती 3 जुलाई की प्रातः 11 बजे बाईक सवार तीन बदमाशों ने हाथरस के चीनी व्यापारी दिनेश माहेश्वरी से 1़25 लाख असलाहों के बल पर लूट लिए थे। दरअसल, दिनेश माहेश्वरी बल्देव में तगादा करने आए थे, उनके पास उगाही गई रकम को ही बदमाशों ने पानी की टंकी के पास से लूटा था। दिनदहाडे हुई इस घटना से पुलिस महकमा हरकत में आ गया।  सर्विलांस आदि के जरिए बल्देव पुलिस बदमाशों तक पहुंचने में जुटी हुई थी, जिसमें पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे। मुखबिर की सूचना पर आज बल्देव थाना प्रभारी प्रवीन कुमार मान ने बिहारी कोल्ड स्टोर सादाबाद रोड पर छापा मारा। यहां तीन बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायंरिग कर दी, साहस का परिचय देते हुए पुलिस ने भी जबावी कार्यवाही की। पुलिस के जबाव से बदमाशों के पांव उखड गए और वह भागने लगे। पुलिस ने एक बदमाश को धर दबोचा, जबकि दो भागने में सफल रहे।  बदमाश ने अपना नाम दीपक उर्फ दीपू 22 पुत्र स्व़ नत्थी सिंह निवासी नगला उदय सिंह बल्देव बताया, जबकि भागे साथियों के नाम अमित पुत्र जगदीशनिवासी अवैरनी बल्देव, सोनू उर्फ तोता पुत्र धर्मपाल निवासी नगला उदय सिंह बल्देव बताया। बदमाश ने चीनी व्यापारी के साथ हुई घटना का इकबाल भी किया। घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि दिनेश माहेश्वरी 3 जुलाई को बल्देव आए थे जहां बदमाशों ने उनसे लूटपाट की। व्यापारी ने कस्बा बल्देव के 2 स्थानों व अवैरनी के 3 स्थानों से तगादे की रकम उठाई थी, यह बदमाश अवैरनी से ही व्यापारी के पीछे लग गए थे। लूट की रकम को तीनों ने बराबर-बराबर बांट लिया, जिनमें 30 हजार दीपक के हिस्से आए। दीपक से 25 हजार रूपए व असलाह व एक बाईक भी बरामद की है। फरार सोनू शातिर बदमाश है जो कई थाना क्षेत्रों में लूट की घटना कर चुका है। फरार लुटेरों की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 5 हजार के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है। ़.

Read More