मथुरा

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी उनसे जुडी हुई है और उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन प्राप्त है। मुलायम ने मीडिया से कहा कि उन्होंने बेदाग जीवन जीया है और सर्वोच्च न्यायालय ने भी उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों में उन्हें क्लीन चिट दे दी है। मुलायम सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। वह दिल्ली में निर्वाचन आयोग जाकर पार्टी के चुनाव चिह्न् साइकिल पर दावा पेश करेंगे। मुलायम के छोटे भाई और सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह हमेशा अपने भाई के साथ रहेंगे। शिवपाल ने कहा, मैं हमेशा नेताजी के साथ रहा हूं और अपनी आखिरी सांस तक उनके साथ रहूंगा। उन्होंने कहा कि मुलायम अब भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और रहेंगे। हालांकि, उन्होंने यह बताने से इनकार किया कि वह कितने बजे तक निर्वाचन आयोग के कार्यालय पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि पार्टी दो धड़ों में बंट गई है, जिनमें से एक की अगुवाई मुलायम और दूसरे की मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव कर रहे हैं। सपा में मचे घमासान के बीच रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गुट ने शिवपाल यादव को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया था। रामगोपाल यादव की ओर बुलाए पार्टी के आपात विशेष राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया था, जबकि मुलायम को पार्टी का सर्वोच्च नेता मानते हुए मार्गदर्शक का दर्जा दिया गया। अधिवेशन में अमर सिंह को सपा से निकालने का फैसला भी लिया गया। इसके बाद कुछ ही घंटों के भीतर मुलायम सिंह ने पलटवार करते हुए राज्यसभा सदस्य रामगोपाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया। मुलायम ने इसके साथ ही अन्य राज्यसभा सदस्यों नरेश अग्रवाल और पार्टी के उपाध्यक्ष किरणमय नंदा को भी पार्टी से निकाल दिया।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 51वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सलमान को कई किमती और शानदार तोहफा मिला होगा। सलमान ने अपना जन्मदिन कुछ करीबी दोस्तों और परिवार के साथ मनाया। लेकिन सलमान को जो बधाई सबसे ज्यादा पसंद आई है, वो आपको इमोशनल कर देगी। सलमान ने इस बधाई को द मोस्ट स्वीटेस्ट विश बताया है। अपने बर्थडे पर सलमान ने अपनी एप बीइंग इन टच- सलमान ख़ान लांच की थी, जिस पर उन्होंने ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो कुछ स्पेशल बच्चों (ऑटिस्टिक) का है, जो सलमान के लिए अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। इनमें से एक बच्चा तो यहां तक कहता है कि, अगर मुझे कहीं भगवान मिले, तो मैं उनसे कहूंगा कि मुझे एक बार सलमान खान से मिलवा दें। कुछ बच्चे अपने पसंदीदा सलमान खान के गानों और फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। सलमान इस वीडियो को देखकर काफी भावुक हो गए। इस वीडियो को सलमान ने अपने ट्वीटर अकाउंट में शेयर करते हुए लिखा द मोस्ट स्वीटेस्ट विश।            साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर । डॉलर कमजोर होने से ग्लोबल बाजार में सोना दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसके असर से जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 200 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हो गया। चांदी में 50 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी रही। चांदी कलदार के भाव पड़े रहे। शुक्रवार को अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में फरवरी डिलीवरी सोना 0.01 फीसदी बढक़र 1,157.80 डॉलर तथा मार्च डिलीवरी चांदी 0.31 फीसदी की तेजी से 16.17 डॉलर प्रति औंस हो गई। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक दूसरी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर कमजोर होने से ग्लोबल बाजार में सोना दो साल के आखिरी कारोबार दिन दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इस साल सोना पिछले साल के बंद भाव के मुकाबले 9 फीसदी ऊंचा है। इससे पहले लगातार तीन साल सोना गिरावट के साथ बंद हुआ था। सोने में सुधार से चांदी के भाव भी उछल गए। इसके चलते घरेलू बाजार में सोने-चांदी के भावों में बढ़त देखने को मिली। पिछले तीन दिन से सोने-चांदी के भावों में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी (999) 40,000, चांदी रिफाइनरी 39,500 रुपए प्रति किलो रही। चांदी कलदार 68,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 28,200 रुपए, सोना जेवराती 26,800 रुपए तथा वापसी 25,900 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे।               साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । समाजवादी दंगल में अब एक नया मोड आ गया है। आज अखिलेश और मुलायम सिंह ने अपने विश्वस्त विधायकों के साथ बैठकें की। इसमें भी अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह पर भारी पडे। जहां अखिलेश की बैठक में 200 विधायक पहुंचे तो मुलायम की बैठक में सिर्फ 18 विधायक ही पहुंचे। इसके बाद स्पष्ट हो गया कि विधायकों का बहुमत अखिलेश के साथ है। बैठक के बाद अखिलेश अपने पिता और पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह से मिलने पहुंचे।  अखिलेश के साथ आजम खान भी मुलायम से मिलने के लिए पहुंचे। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार अखिलेश ने मुलायम से अमर सिंह को पार्टी से बाहर निकालने की मांग की है। इन सब घटनाक्रम के बीच समाजवादी पार्टी की ऑफिशियल वेबसाइट से अखिलेश यादव के निलंबन पत्र को हटा लिया गया है।  साथ ही रामगोपाल यादव के निलंबन पत्र को भी हटा दिया गया है। इतना ही नहीं वेबसाइट से शिवपाल का नाम भी हटा दिया गया है। गौरतलब है कि टिकट बंटवारे को लेकर हुए दंगल के बीच कल शाम को मुलायम सिंह ने अखिलेश यादव और मुलायम सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया था। गौरतलब है कि टिकट बंटवारे में अखिलेश की कोई सलाह नहीं ली गई। मुलायम सिंह ने जब उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की तो उसमें से अखिलेश के करीबियों के टिकट काट दिए गए। इसके बाद अखिलेश ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इसके बाद विवाद ज्यादा बढ गया। मुलायम ने कल अखिलेश को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। इस नोटिस में पूछा गया कि अखिलेश ने किस हक से लिस्ट जारी की।                 साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । यूपी में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह और सीएम अखलेश यादव टिकट बंटवारे को लेकर आमने सामने हैं। गौरतलब है कि टिकट की इस लडाई में कल पिता मुलायम ने बेटे अखिलेश को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा गया। इसके बाद कई पार्टियां अखिलेश को समर्थन देने की बात कर रही हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने भी अखिलेश के समर्थन की बात कही है। ज्ञातव्य है कि अखिलेश भी कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात करते रहे हैं।  ज्ञातव्य है कि अखिलेश ने कहा था कि अगर कांग्रेस के साथ गठबंधन होता है तो 300 से ज्यादा सीटें लेकर आएंगे। लेकिन अब तो खेल ही पलट गया है। अखिलेश को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।  ऐसे में ममता बनर्जी ने भी अखिलेश को सपोर्ट किया है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार सुबह अखिलेश यादव को फोन किया। ममता बनर्जी ने अखिलेश को फोन कर कहा कि आप डटे रहो हम आपके साथ हैं। ममता ने कहा कि यूपी में सरकार चाहे किसी की भी बने लेकिन भाजपा को एक भी वोट नहीं मिलना चाहिए। वहीं बसपा के सुधींद्र भदौरिया का कहना है कि यह पूरी लडाई महज पैसों के बंदरबाट को लेकर है, जो कि उन्होंने बीते चार साल की सरकार में लूटे हैं।                  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा । संस्कार पब्लिक स्कूल में प्रदर्शनी आभा का आयोजन किया गया, जिसमें विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा गणित विषय से सम्बन्धित माॅडलों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता और कृष्णवीर चैधरी ब्लाॅक प्रमुख राया ने संयुक्त रूप से किया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने संसद भवन, लाल किला, स्मार्ट सिटी, इंडिया गेट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लान्ट आदि माॅडलों के द्वारा अपनी प्रतिभा दिखाई। विज्ञान वर्ग में खुशी, स्नेहा राना, गजेन्द्र राजपूत, मोहम्मद कैफ, अनुज, मानवेन्द्र, खुशी, मंयक, लव, शिवंग, शिवांश, अमन के माॅडल उत्कृष्ट रहे। सामाजिक विषय वर्ग में दुष्यंत, स्नेहा, मोहित, चैधरी आयुर्षि, मानवेन्द्र, जयवर्धन, योगेश, मयंक, प्रशान्त, तनु, दीपक, आशीष, तथा गणित वर्ग में तरूण, कृष्णा सारस्वत, प्रेरित आदि के माॅडल उत्कृष्ट रहे। नगरपालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने छात्रों के माॅडलों की प्रदर्शनी की प्रशंसा की और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया व विजयी विद्याथियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमेन आरपी सिंघल, वाइस चेयरमेन अभिनव सिंघल, डायरेक्टर अंकिता ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मिथुन शर्मा तथा प्रधानाचार्य शोभना ने बच्चों के परिश्रम की प्रशंसा की तथा विद्यालय के शिक्षकों हरीश पचैरी, विश्वदीप पचैरी, मीनू अरोड़ा, कुलदीप सिंह, शिवकुमार, संगीता सरीन, प्रति अरोड़ा, प्रियंका,पणिनी, राजेश्वरी, गीताजलिं ने अपना बहुमूल्य समय देकर आयोजन को सफल बनाया। 

Read More

मथुरा । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जनवरी 2017 अर्हता दिनांक के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन की तिथि 2 जनवरी के स्थान पर 12 जनवरी कर दी है। अपर जिलाधिकारी प्रशासनध्उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग के निर्देशानुसार पुनरीक्षण कार्य में प्रमुख भूमिका निभाने वाले जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं बूथ लेबल अधिकारी के रूप में लगे कर्मचारियों को आयोग की अनुमति के बिना पुनरीक्षण अवधि के बीच स्थानान्तरित करने पर रोक लगा दी गई है।

Read More

मथुरा । श्री हरदम सिंह वैदिक कालेज नूरपुर बलदेव में नूतन वर्ष के स्वागत में बीटीसी की छात्राओं के द्वारा आज शनिवार को दोपहर 11 बजे से भव्य रंगारंग कार्यक्रम के साथ विभिन्न प्रतियोगितायें विद्यालय परिसर में आयोजित की जायेगी। साथ आयोजित प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित भी कार्यक्रम में दिये जायेंगें। यह जानकारी संयोजक राहुल वैदिक ने दी।

Read More

छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मन मोहा मथुरा । राजीव इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव में नन्हें-मुन्ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने हर किसी का मन मोह लिया। दो दिन चले वार्षिकोत्सव अनुगूँज के पहले दिन किंडर गार्डन से लेकर कक्षा पाँचवीं तक के छात्र-छात्राओं ने धूम मचाई तो दूसरे दिन कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आर.के. एजूकेशन हब के अध्यक्ष डा. रामकिशोर अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का आगाज स्वागत गान, गणेश तथा सरस्वती वंदना से किया गया। इसके पश्चात छात्रों ने मेरे सपनों का राजीव कार्यक्रम के माध्यम से राजीव इंटरनेशनल स्कूल के क्रियाकलापों को की जानकारी दी। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने टीचिंग मैथड, डांस टाइम आदि के माध्यम से स्कूल के पाठ्यक्रम के साथ ही स्कूल की विशेष प्रार्थना सभाओं को भी प्रस्तुत किया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पेड़ों के कटाव एवं जल संरक्षण जैसी संवेदनशील समस्याओं को प्रस्तुत कर दर्शकों को जागृत किया। छात्र-छात्राओं की रोबोटिक्स एवं भारतीय नृत्य शैली के अलावा सुमधुर आवाज में सुनाई गई कव्वालियों की हर किसी ने सराहना की। छात्रों ने नृत्य नाटिका के माध्यम से नारी सशक्तीकरण की झलक दिखाई तो ’विष्णु अवतार’ नृत्य नाटिका से विष्णु के दस अवतारों की जानकारी भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. रामकिशोर अग्रवाल ने बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्रों ने अपनी छिपी हुई अद्भुत प्रतिभा को सबके सामने प्रस्तुतकर रोमांचित कर दिया है। स्कूल के प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने कहा कि बच्चों ने अपनी मेहनत तथा लगन से कार्यक्रम को चार चाँद लगा दिए हैं। श्री अग्रवाल ने छात्रों और शिक्षकगणों की मेहनत को भी खूब सराहा। स्कूल के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र सिंह ग्रेवाल ने उपस्थित गणमान्य अतिथियों का आभार माना तथा बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाकर हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।  

Read More

मथुरा । जीएलए विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षकों एवं छात्रों को शोध रिसर्च में अग्रणी बनाने के लिए नई पहल की गयी है। कुलाधिपति ने गुणवत्ता पूर्ण शोध कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए नए बजट में इसको बढाया गया है, जिसमें छात्रों को प्रोत्साहित किया जायेगा। डीन रिसर्च एवं डेवलपमेंट प्रो. अनिरूद्ध प्रधान ने अवगत कराया है कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दुर्ग सिंह चैहान की पहल पर कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शोध कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2016-17 के बजट में शोध के लिए नए बजट का प्रावधान किया है। विवि के सभी अध्यापकों एवं षोध छात्रों को एससीआई जनरल में रिसर्च पेपर प्रकाशित कराने पर दस हजार रूपये तथा स्कोपस रिफर्ड जनरल में पेपर छपने पर पांच हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान है। प्रो. प्रधान ने बताया कि जीएलए में स्नातक स्तर के प्रत्येक छात्र को भी शोध कार्यों से जोड़ा जायेगा। प्रो. प्रधान ने बताया कि वर्तमान में डीआरडीओ के तीन वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने पीएचडी उपाधि के लिए प्रो. दुर्ग सिंह चैहान के निर्देशन में रजिस्ट्रेशन कराया है जो विश्वविद्यालय के शोध में बढ़ते कदम की पहचान है। शोध के नये प्लान के क्रियान्वयन से शोधार्थियों को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराया जायेगा तथा स्टार्ट-अप फण्ड बनाकर स्नातक स्तर के छात्रों को शोध के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। जीएलए ने शोध छात्रों को प्रदान की हैं पीएचडी उपाधि पंचम दीक्षांत समारोह के दौरान जीएलए ने नौ शोध छात्रों को पीएचडी उपाधि प्रदान की हैं। दिवाकर भारद्वाज को कम्प्यूटर साइंस, प्रतिभा कुमारी, मनोज कुमार एवं विकास कुमार शर्मा को मेकेनिकल इंजीनियरिंग, प्रतीक माहेश्वरी एवं कोमल खण्डेलवाल को प्रबंध शास्त्र, विशोल गोयल को ईसीई, नीतू सोरोट को भौतिकी एवं अम्बुज कुमार मिश्रा को गणित विज्ञान में पीएचडी उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है। 

Read More