मथुरा । सदर बाजार पुलिस के उपनिरीक्षक राजीव कुमार ने बैराज मोड से रविन्द्र पुत्र रामचरन निवासी रैगड़ मौहल्ला सदर बाजार को 25 लीटर कच्ची शराब सहित पकड़ा है।
Read More
मथुरा । सदर बाजार पुलिस के उपनिरीक्षक राजीव कुमार ने बैराज मोड से रविन्द्र पुत्र रामचरन निवासी रैगड़ मौहल्ला सदर बाजार को 25 लीटर कच्ची शराब सहित पकड़ा है।
Read More
मथुरा । जेसीआई मथुरा गे्रटर ने यूरोपियन थीम से सुसज्ज्ति दिव्य-भव्य मंच पर जेसीआई ग्रेटर सदस्यों के नाम 2017 की पहली शाम कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बच्चों ने डिजनीलैण्ड का आनन्द लिया, बड़ों ने एरोप्लेन में बैठकर व सैलेब्रिटीज के स्टेचुओं के साथ फोटो खिचाये व स्वादिस्ट डिशों का रसास्वादन लिया। मुम्बई से आये इण्डियाज गाॅट टेलेण्ट के विजेता रहे ईशान, प्रीति व उनके साथी कलाकारों ने ‘अलबेला सजन आयो री’ व ‘बजने दे धड़क-धड़क बट लाउडली’ आदि फिल्मी गीतों पर व विख्यात कोरियोग्राफर ताहिरा शेख ने ‘मैं दीवानी हाॅ दीवानी, मस्तानी हो गई’ गीत पर धमाकेदार प्रस्तुतियों से सभी जेसीज का मन मोह लिया। जेसी विकास अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हाउजी भी खेली गयी जिसके विजेताओं विक्की अरोड़ा, पवन अग्रवाल, अभिषेक, संगम, लवली मित्तल व प्रीति अग्रवाल को तथा अन्य गेम विनर्स में रश्मि-विजय शोरावाला एवं पारूल-कपिल बंसल को अध्यक्ष जेसी विकास अग्रवाल, सचिव पवन अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष नितिन बृजवासी व सचिव करन मित्तल, रीट्सविंग चेयरपर्सन पायल गुप्ता व सचिव मोहिनी अग्रवाल, निवर्तमान चेयरपर्सन गुँजन अग्रवाल व सचिव पूजा अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, नीलम अग्रवाल ने पुरूस्कत किया। मुुख्य अतिथि उप्र कांग्रेस विधान मण्डल दल नेता प्रदीप माथुर ने पदाधिकारियों व पूर्व अध्यक्षों राजेन्द्र हाथी वाला, मलिक अरोड़ा, रवि सरीन, नरेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल सर्राफ, अनिल खण्डेलवाल, सुशील गर्ग आदि के साथ केक काटकर सभी का मुह मीठा कराया व नव वर्ष की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रीति माथुर, दीपा गर्ग, साधना सरीन, पुष्पा अरोड़ा, आभा अग्रवाल, राधा खण्डेलवाल, नीलम अग्रवाल, मनीष, मनोज अग्रवाल, अतुल गुप्ता, सोनिका, प्रशान्त शाह, वर्तिका, पराग गोयल, शिप्रा, पंकज मित्तल, मोहिनी, नितिन अग्रवाल, नेहा, मितेश सिंघल, कृष्णा, पवन बंसल, कविता, संजय जौहरी, सपना, पंकज चैधरी, प्रतिभा, नवीन अग्रवाल, अमित-अंशुल मित्तल, डाॅ. अल्पना, डाॅ. प्रकाश अग्रवाल, सुप्रिया, मनीष अग्रवाल, सरिता, उमेश अग्रवाल, बरखा, संजय अग्रवाल सीए, डौली, केके अग्रवाल, पूनम, विनय अग्रवाल, प्रीति, हरीश अग्रवाल, कल्पना, सुशील गर्ग आदि थे।
Read More
मथुरा । ज्ञान दीप शिक्षा भारती के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा प्रबंध-तन्त्र ने गीत-संगीत-काव्य-पाठ के अनन्तर नव वर्ष आयोजन की शुभ कामनाओं के साथ नव वर्ष आयोजन को एक नया स्वरूप भी प्रदान किया। आयोजन का ज्ञानदीप के संस्थापक मोहन स्वरूप भाटिया द्वारा विद्या-वाणी की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप-प्रज्ज्वलन करते हुए आह्वान किया कि विद्यार्थियों को शिक्षा देना मात्र वैतनिक कार्य नहीं है। यह आज की पीढ़ी को शिक्षित कर समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षक और शिक्षिकाएं आगामी वर्ष को आदर्श वर्ष बनाने के लिये आत्म-विश्लेषण कर शैक्षिक योगदान का संकल्प लें। शैक्षिक निदेशक केजी माहेश्वरी ने कहा कि समाज शिक्षक-वर्ग को गुरु के रूप में जो सम्मान देता है उस सम्मान को बनाए रखना उसका नैतिक दायित्व है। प्रधानाचार्या निधि भाटिया ने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षक-वर्ग वर्षभर के अनुभव के आधार पर आत्म- विश्लेषण कर विद्यार्थियों को संस्कारित शिक्षा प्रदान करें। इस अवसर पर भावना शर्मा, प्रियंका अग्रवाल, जयभूषण शर्मा, संध्या सक्सेना आदि ने गीत एवं नृत्यों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का संचालन कुसमा सिंह, संदीप कुलश्रेष्ठ तथा विश्वबंधु चतुर्वेदी ने किया।
Read More
कोसीकलां । एसपी के निर्देश पर सोमवार को घंटाघर चैराहे पर कस्बा चैकी प्रभारी कल्याण सिंह ने पुलिसबल के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों के कागजातों की जांच की गई। साथ ही इंश्योरेंश, लाइसेंस, हेलमेट, त्रिपल लोडिंग सहित अन्य कागजातों की जांच की गई। जिन वाहनों के कागजात सही नहीं पाए गए उन वाहनों को जप्त कर चालान काटा गया। पुलिस ने बाइक चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का सहित कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया।
Read More
कोसीकलां । नए साल के जश्न में शराब माफियाओं ने हरियाणा शराब से लोगों को सराबोर किया। शहर से लेकर देहात तक शराब से जुड़े कारोबारियों की साठगांठ के चलते अवैध शराब की बड़ी खेंप खपा दी गई। हैरत की बात तो यह है कि सरकारी ठेकों के आसपास तक हरियाणा शराब बेची गई फिर भी कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो सका। हरियाणा शराब की बिक्री के नाम पर बदनाम कोसीकलां में नए साल की पूर्व संध्या पर अवैध शराब की बड़ी खेंप उतार दी गई। शहर के तमाम ठिकानों पर शराब पहुंची तो गली-मुहल्लों में इसको भेज दिया गया। तमाम ठिकानों पर खुलकर इसकी ब्रिकी हुई तो सिस्टम पर भी सवाल उठने लगे। शराब कंपनी के लोगों तक इसकी शिकायत की गई तो वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए। इस बात से लोग समझ गए कि उनकी साठगांठ से ही यह धंधा चल रहा है। रात करीब 11 बजे तक शराब के ठेके बंद हुए फिर उनके पास में ही अवैध शराब के कारोबारियों ने अपना ठिकाना बना लिया। इसके बाद देर रात तक जगह-जगह हरियाणा शराब की बिक्री होती रही।
Read More
कोसीकलां । भाजपा कार्यकर्ता रविवार की रात्रि को बस द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो गए। कार्यकर्ता लखनऊ में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होंगे। बल्देवगंज चैराहे से पालिकाध्यक्ष भगवप्रसाद रुहेला ने बस को रवाना किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने का जोश व उत्साह नजर आ रहा था। कार्यकर्ताओं ने भाजपा व मोदी के समथर्न में जमकर नारेबाजी की और बस से रवाना हो गए। लखनऊ रवाना होने वालों में भाजपा नेता तरुण सेठ, नगर अध्यक्ष दयाशंकर अग्रवाल, सभासद सत्यवीर सांगवान, हुकम अग्रवाल, अनिल जैन आदि।
Read More