मथुरा

मथुरा । अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर साठ वर्षीय लौहरे लाल पुत्र कोहकू निवासी अजय नगर थाना जमुनापार हाल निवासी पदू थाना मुरसान जिला हाथरस की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। 

Read More

मथुरा । थाना हाईवे क्षेत्र में पुराने एआरटीओ दफ्तर के आसपास एक सिपाही ने अज्ञात व्यक्ति का शव देखकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। सिपाही बलराम इस शव को लेकर आया था। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

Read More

मथुरा । दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों पर विवाहिता के ऊपर मिटटी का तेल डालकर आग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गयी। इस मामले में क्षेत्राधिकारी सदर के आदेश पर थाना जमुनापार में मामला दर्ज हुआ है। मृतक विवाहिता अनमोल के भाई विजय सिंह पुत्र रामसहाय निवासी इन्द्रपुरी थाना हाईवे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बहिन अनमोल से अतिरिक्त दहेज में एक बाइक, एक लाख रूपये की मांग पूरी न करने पर उसकी बहिन के ऊपर मिटटी का तेल डालकर उसकी मृत्यु कर दी। इस संबंध में सतीशचन्द्र पुत्र स्व. भूरी सिंह निवासी सिहोरा थाना जमुनापार आदि छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

Read More

मथुरा । थाना छाता अंतर्गत कस्बे में गत 27 दिसम्बर को एक महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में उसके भाई ने घरवालों के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार जगपाल पुत्र श्याम सिंह निवासी अऊ थाना डीग भरतपुर का कहना है कि उसकी बहिन सरोज को दुष्प्रेरणा के चलते उसके द्वारा आत्महत्या कर ली गयी। इस संबंध में मृतका के घरवालों शेरपाल पुत्र नन्ने सिंह निवासी नरी छाता आदि तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

Read More

मथुरा । राया थाने के उपनिरीक्षक दिनेशपाल सिंह ने कस्बे से वकील पुत्र रसीद निवासी मौहल्ला व्यापारियान राया और उसके साथी को पांच-पांच लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है।

Read More

मथुरा । मांट थाना क्षेत्र अंतर्गत तहसील से एक वकील के आॅफिस से चोर प्रिन्टर, सीपीयू चुरा ले गये। इस संबंध में सुखवीर सिंह एडवोकेट ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More



Mediabharti