मथुरा

मथुरा । थाना हाइवे क्षेत्र अंतर्गत चंदनवन कॉलोनी निवासी अनूप सिंह अपने दो साथियों के साथ जैन एस्टलो कार से टाउनशिप की ओर जा रहा था। जैसे ही वह नवादा स्थित टेकमैन सिटी के समीप पहुंचा तभी अचानक कार के बोनट से धुआं उठता देखा लेकिन इससे पहले कि वह समझ पाते अचानक आग की लपटें तेज हो गई और यह आग क्षण भर में अंदर की तरफ आ गई। कार में बैठे अनूप सिंह व उनके साथियों ने कूदकर जान बचाई। कार हाइवे पर धूं-धूं कर जलती देख क्षेत्र में हडकंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड एकत्रित हो गई। जिससे हाइवे पर काफी लंबा जाम लग गया। सूचना पर फायरब्रिगेड गाडी पहुंच गई और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी गाडी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस ने भीड को नियंत्रित कर रोड को चालू कराया। बताया गया कि गाडी में गैस किट लगी होने के कारण यह आग लगी। इस संबंध में पुलिस व फायरब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि आग के लगने का क्या कारण रहा।

Read More

मथुरा । महाराष्ट्र के शिरड़ी में आयोजित नेशनल यूथ गेम प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश यूथ गेम कमेटी के खिलाडियों का दबदबा रहा। विभिन्न प्रतियोगिता में खिलाडियों ने दर्जनों पदक जीते। उत्तर प्रदेश यूथ गेम कमेटी के महासचिव संतोष सिंह राना के अनुसार 24 से 28 दिसम्बर को शिरणी में आयोजित प्रथम नेशनल यूथ गेम्स प्रतियोगिता में कबड्डी  में आखिरी मुकाबले में हरियाणा से हारकर उप विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।  वहीं बालिका वर्ग की कबडड़ी में उत्तराखण्ड को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसे अलावा एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 100 मी. में विष्णु स्वर्ण, 400मी में सुनीत कुमार रजत, 1500मी में अजीत कुमार रजत एवं पंकज ने 5000 मी. में स्वर्ण पदक जीता। खिलाडियों के जीत के बाद प्रथम बार जनपद लौटने पर जोशीला स्वागत किया तथा खिलाडियों को शुभकामनाएं दी गईं। हर्ष जताने वालों में यूथ गेम्स कमेटी के कोर्डिनेटर विनीता कुमार, योगेंद्र सिंह, सत्यभान, जय पाल सिंह राना, कोच सुनील, राहुल शिवा राजपूत, राकेश तरकर, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव हरीमोहन रावत, ओलंपिक संघ के सचिव कन्हैया गुर्जर, निरंजन सिंह सोलंकी, प्रताप सिंह आदि ने हर्ष जताया है।

Read More

मथुरा । मोतीझील स्थित राधा उपासना कुंज में ब्रज अकादमी द्वारा श्रीपाद बाबा महाराज का 20 वां समाराधन महोत्सव विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य प्रारंभ हो गया। महोत्सव में महंत बाबा संतदास एवं डा. राकेश हरिप्रिया ने कहा कि श्रीपाद बाबा जैसी विभूतियां बार-बार धरा पर जन्म नहीं लेती है। बाबा ने अपने जीवनकाल में ब्रज संस्कृति और धरोहरों को संरक्षित करने के लिए ब्रज अकादमी की स्थापना की थी। डा. गोपाल चतुर्वेदी एवं पं. बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि श्रीपाद बाबा अनेकानेक सद्गुणों की खान थे। उनका संपूर्ण जीवन पीड़ित मानवता की सेवा के साथ गौसेवा व संतसेवा में व्यतीत हुआ। इससे पूर्व महंत हरिबोल बाबा एवं संत किशोरीशरण भक्तमाली द्वारा महाराजश्री के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ त्रिदिवसीय महोत्सव प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर डा. चंद्रप्रकाश शर्मा, रामजीवन शर्मा, स्वामी मोतीराम शर्मा, अजीत मेहरा, ममता, अश्विनी कुमार, पं. भगवतशरण गौतम, महंत फूलडोल बिहारीदास आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा । नोटबंदी के बाद आई मंदी व ठप्प कारोबारों से उत्पन्न स्थिति के कारण गरीब मजदूर का जीना मुश्किल हो गया है। जनपद में विभिन्न माइक्रो फाइनेंस कंपनियों द्वारा दिया गया ऋण भी यह गरीब लोग चुका पाने पूरी तरह असमर्थ हो रहे हैं। न चुका पाने पर फाइनेंस कंपनियों द्वारा इनका लगातार उत्पीडन किया जा रहा है। इस संबंध में सैकडों महिलाओं ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले टैंक चैराहे से राजीव भवन तक रैली निकाली। यहां पहुंचकर धरने में परवर्तित हो गई। रैली का नेतृत्व कामरेड गफ्फार अब्बास एडवोकेट, राधा चैधरी, पूजा, रजनी, भावना, विमलेश, मोटी आदि द्वारा किया गया। कम्युनिस्ट पार्टी के प्रांतीय सचिव डा.गिरीश ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से देश में आर्थिक संकट पैदा हो गया है। इससे आम आदमी का जीना दुभर हो गया है। लोगों के दिन प्रतिदिन मुश्किलें खडी हो रही हैं। कारखानों, उद्योगों में कामकाज ठप्प हो चुका है, बेराजगारी बढ रही है। गफ्फार एडवोकेट व राधा चैधरी ने कहा कि कारोबार ठप्प होने के साथ-साथ बाजार होटल तक बंद हो रहे हैं। मंडी में हजारों टन सब्जी सड रही है। आलू किसान कोल्डों से आलू नहीं निकाल पा रहे हैं। मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। यह पूंजीपति परस्त जनविरोधी फरमान के कारण आर्थिक निकुसान काफी मात्रा में हो चुका है। इस नोटबंदी से अब तक 120 मौतें हो चुकी हैं। हमीदशाह ने कहा कि आम लोगों के पास क्या कालाधन था जो उन्हें परेशानी में झौंक दिया। देश 90 प्रतिशत कालाधन विदेशों में जमा है, उसे लाने की कोशिश नहीं की जा रही। कुल्लू भानू कुमार ने कहा कि जनपद में माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से महिला समूह ने जो ऋण लिया था। वह उसे अदा करने में स्थिति में नहीं हैं क्योकि उनका कारोबार ठप्प हो चुका है। उनका ऋण माफ किया जाये। फाइनेंस कंपनियों द्वारा ऋण लेने वाले लोगों का जबर्दस्त उत्पीडन किया जा रहा है। इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। अगर ऋण माफ नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बडा आंदोलन किया जायेगा।  

Read More

मथुरा । थाना जमुनापार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिहोरा निवासी विजय सिंह की पत्नी अनमोल की जलने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार गृह क्लेश के चलते उसने अपने ऊपर तेल डालकर आग लगा ली। सूचना पर मृतका के भाई सतीशचंद्र अपने परिवार सहित यहां पहुंच गये और उन्होंने बहिन की ससुरालीजनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही यह लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसकी बहिन का शोषण कर रहे थे। यह लोग मोटरसाइकिल व एक लाख रूपये की मांग कर रहे थे। गरीब होने के कारण हम लोग उनकी मांग पूरी नहीं कर सके तो इन लोगों ने बहिन के साथ मारपीट व उसका उत्पीडन कर दिया। गुरूवार को उन्हें सूचना मिली कि ससुरालीजनों ने उनकी बहिन के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने मृतका के पति विजय सिंह, सुसर राम सहाय, सास सहित छरू लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read More

नववर्ष पर ठाकुरजी धारण करेंगे नई पोशाक  मथुरा । 31 दिसंबर और 1 जनवरी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए उमडने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने भी तैयारियां तेज कर दीं हैं। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने पूर्व में मंदिर में हुईं दुघर्टनाओं और अनुभवों को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर प्रबंधन ने मंदिर परिसर और आस पास स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कैंप लगाए जाने की व्यवस्था की है। इसके लिए मंदिर प्रबंधन के द्वारा सीएमओ को पत्र लिखकर कैंप लगाए जाने की मांग की है। मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधार्थ स्वास्थ्य विभाग को मंदिर और आस पास लगभग 6 स्थानों पर कैंप लगाए जाने के लिए पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरों से व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी। इधर ठाकुुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत छैल बिहारी गोस्वामी ने बताया कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी की सुबह मंदिर में उनकी सेवा है। वर्ष के अंतिम और प्रथम दिन की तैयारियों के लिए सेवायत भी तैयारी में लगे हैं। ठाकुरजी को पहनाए जाने वाली पोशाकों और मंदिर की साज सज्जा के लिए कई यजमान सामने आ रहे हैं। 1 जनवरी को मंदिर को सजाया संवारा जाएगा। सुगंधित इत्रों का मंदिर में छिड़काव किया जाएगा। 1 जनवरी को ठाकुर बांकेबिहारी महाराज को भव्य पोशाक धारण कराई जाएगी। 

Read More

मथुरा । वृन्दावन परिक्रमा मार्ग कालीदह स्थित श्रीमद् भागवत धाम आश्रम पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में व्यासपीठ से भागवताचार्य नवीनभाई गोस्वामी ने कहा कि कृष्ण प्राप्ति का साधन श्रीमद्भावगत है। भगवान का दर्शन अल्प समय के लिए होता है परंतु भागवत हर समय कृष्ण का दर्शन कराती है। उन्होंने कहा वे धन्य हैं जिन्होंने भारत भूमि में जन्म लिया है। भागवत कथामृत का प्रवाह स्वर्ग लोक एवं इंद्रलोक में नहीं है। मानव-शरीर की प्राप्ति का फल भागवत प्राप्ति है। इस अवसर पर डा. पीडी पाटिल, भाग्यश्री पाटिल, ब्रजभूषण दुबे, डा. ज्योति दुबे, श्रीकांत शुक्ला, गिरीश गोस्वामी आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा । वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग चामुंडा कालोनी क्षेत्र में बीती देर सांय पुलिस ने छापामार कार्यवाही कर जुआ खेलते 9 लोगों को हिरासत में लिया। पकड़े गए लोगों से ताश की गड्डी के साथ 14770 रूपये भी बरामद किए। अध्धा चैकी प्रभारी प्रवीण यादव के नेतृत्व में की गई छापामार कार्यवाही में पुलिस ने राधारमण, मदन, रामू, नितिन, रंजीत, छोटू, दिनेश, ओमप्रकाश और संजय को हिरासत में लिया है। जिनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Read More

मथुरा । थाना गोवर्धन क्षेत्र स्थित गाॅव मुढसेरस के निकट से बिगत रोज पूर्व गोवर्धन पुलिस को मिली लूट की सूचना अफवाह मात्र निकली। उक्त लूट की बारदात को स्वयं बादी द्वारा ही अफवाह मात्र बताया गया है। बताते चलें कि बिगत रोज 29 दिसंवर को थाना गोवर्धन पुलिस को गाॅव मुढसेरस के निकट भेंस तथा मैक्स पिकप गाडी लूटने की जानकारी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही थाना गोवर्धन पुलिस हरकत में आ गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र मिश्र ने बरिष्ठ उपनिरीक्षक अवदेष कुमार के निर्देशन में पुलिस जांच टीम घठित कर जांच कराई तो मामला दो पक्षों के लेनदेन का निकला। शुक्रवार को बादी पक्ष के सहकुल पुत्र फजरू निवासीगण भीलमका डीग भरतपुर राजस्थान गोवर्धन थाने पहुॅचा और पुलिस तथा पत्रकारों को उक्त लूट की घटना को अफवाह मात्र बताते हुए कहा कि हम लोग गुरूवार को भीलमका डीग राजस्थान से पिकपमैक्स गाडी में भेंस बेचने के लिये मुढसेरस होते हुए गोवर्धन की पशु पैंठ जा रहे थे कि गाॅव मुढसरेस निवासी लीलेसिंह ने हमारी गाडी में लदी भेंसों को चोरी की समझकर रोक लिया। इसी को लेकर किसी ने गोवर्धन पुलिस को भेंस लूटने की जानकारी दे दी। जो कि अफवाह मात्र है हमारी भेंसे हमारे पास है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र नाथ मिश्र से बात की गई तो बताया कि गोवर्धन थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई लूट की घटना नही है।

Read More

राधाकुण्ड में आयोजित होने जा रहे भण्डारे के लिये जा रहा बताया सरकारी राशन मथुरा । एसडीएम गोवर्धन ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र स्थित मुखराई गाॅव के रास्ते सरकारी राशन से भरे हुए टैक्टर ट्रोली को उस समय पकड़ लिया जव उक्त सरकारी राशन राधाकुण्ड में आयोजित होने जा रहे एक भण्डारे में सप्लाई के लिये जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम एमपी सिंह को सूत्रों से जानकारी मिली कि मुखराई के रास्ते एक टैक्टर ट्रोली सरकारी राशन गोदाम से सरकारी राशन गैंहूं के बोरा लोडकर राधाकुण्ड की तरफ जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम गोवर्धन एमपी सिंह तत्काल प्रभाव से बिना किसी समय गंवाये मुखराई राधाकुण्ड मार्ग पर पहुॅच गये। और मुखराई की तरफ से सरकारी राशन को लेकर राधाकुण्ड की तरफ आ रहे टैक्टर ट्रोली को अपने कब्जे में लेकर राधाकुण्ड पुलिस चैकी पहुॅच गये। उक्त मामले की जानकारी एसडीएम एमपी सिंह ने खाद् पूर्ति निरीक्षक को देकर तत्काल माके पर बुलाया और बिस्तृत जानकारी जुटाने में जुट गये। तो वहीं मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त सरकारी राशन गोवर्धन के सरकारी राशन गोदाम से राधाकुण्ड में आयोजित होने जा रहे भण्डारे में सप्लाई के लिये भेजा जा रहा था। फिलहाल एसडीएम ने राशन से भरे टैक्टर ट्रोली को हिरासत में लेकर जाॅच पडताल शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक कोई किसी तरह की कार्यवाही सामने नही आई है। 

Read More