मथुरा

लखनऊ । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी जो रोड शो और जश्न मना रहे हैं वह ठीक नहीं है। देश गरीबी सूखा और महंगाई के दौर से गुजर रहा है और मोदी सरकार जश्न मनाने में व्यस्त है।  नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं वे कोई बादशाह नहीं हैं। कांग्रेस पर भाजपा के लगातार आरोपों पर सोनिया गांधी ने कहा कि यह एक षडयंत्र के तहत किया जा रहा है ये कांग्रेस मुक्त भारत कहते हैं इसलिए रोज-रोज नये आरोपों को जन्म दे रहे हैं और षडयंत्र के तहत कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश में लगे हैं। लंदन में उनके दामाद रॉबर्ट वॉड्रा की कथित बेनामी संपत्ति पर बवाल के संबंध में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह भी एक षडयंत्र का हिस्सा है। ये सब सरकार की साजिश है, अगर ऐसा कुछ है तो जांच करा लें। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।  आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वॉड्रा की परेशानी रह-रह का बढ़ जाती है। इस बार वॉड्रा पर लंदन में उनके बेनामी घर को लेकर आरोप लग रहा है। लंदन में वॉड्रा के बेनामी घर का खुलासा सरकार की जांच रिपोर्ट में हुआ है। मीडिया में चल रही खबरों की अगर मानें तो 2009 में हथियारों के एक विवादित सौदेबाज ने रॉबर्ट वॉड्रा को लंदन में एक बेनामी घर खरीद कर दिया था। जांच में एक ई-मेल का भी हवाला दिया गया है। जिसमें रॉबर्ट वॉड्रा और उनके सहयोगी मनोज अरोड़ा के बीच मेल में कई संदेशों का आदान-प्रदान हुआ है। हालांकि वॉड्रा के वकील ने लंदन में बेनामी घर होने के दावे को खारिज कर दिया है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल की बॉलीवुड सिंगर सलमा आगा को भारत का ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड मिल गया है। इसके बाद वह बिना वीजा के जब चाहें भारत आ सकती हैं। जिससे वह आजीवन कई कई बार और विभिन्न उद्देश्य से भारत आ जा सकेंगी और उन्हें पुलिस को रिपोर्ट नहीं करना पड़ेगा। गौरतलब है कि इस संबंध में सोमवार को उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। दरअसल ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त आगा एक्टर रहे स्वर्गीय जुगल किशोर मेहरा और अनवरी बेगम की नातिन हैं। उनकी मां नसरीन आगा भी एक एक्टर ही थीं। नसरीन 1946 में एक्टर और सिंगर के एल सहगल के अपोजिट नजर आई थीं।   ज्ञातव्य है कि ओसीआई स्कीम का लाभ उन्हें ही दिया जा सकता है जिनके दादा-दादी या नाना-नानी भारतीय संविधान की शुरुआत यानी 26 जनवरी 1950 तक भारतीय नागरिक थे या 26 जनवरी 1950 को भारत की नागरिकता लेने की योग्यता रखते थे। या फिर वो भारत के उस हिस्से से संबंध रखते थे जो 15 सितंबर 1947 के बाद देश से अलग हो गया। सलमा आगा ने बी.आर. चोपडा की फिल्म ‘निकाह’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसी फिल्म के गीत ‘दिल के अरमा आंसुओं में बह गए’ के लिए उन्हें 1982 में बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इससे पहले इसी साल जनवरी महीने में पाकिस्तानी मूल के सिंगर अदनान सामी को भारत की नागरिकता दी गई है। 59 वर्षीय कलाकार ब्रिटेन की नागरिक हैं। सलमा ने कार्ड के लिए आवेदन किया थौ ताकि वह कई बार, कई उद्देश्यों से भारत का दौरा कर सके और उन्हें देश में कितने भी समय तक रूकने के लिए पुलिस को सूचित नहीं करना पड़े। ओसीआई कार्ड किसी व्यक्ति को वित्तीय, आर्थिक और शैक्षणिक क्षेत्र में अप्रवासी भारतीयों के समकक्ष दर्जा देता है। लेकिन उन्हें कृषि या पौधारोपण संपत्ति खरीदने का अधिकार नहीं होता। नियमों के मुताबिक कोई भी विदेशी नागरिक जो किसी भारतीय नागरिक का बच्चा, पौत्र या प्रपौत्र हो वह ओसीआई कार्ड के योग्य है। ओसीआई कार्ड हासिल करने के लिए कुछ और भी नियम हैं।   साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई । विराट कोहली ने दो दिन पहले खत्म हुए टी20 टूर्नामेंट आईपीएल-9 में गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। कोहली ने टूर्नामेंट में चार शतक ठोके और सबसे ज्यादा रन बनाकर ओरेंज कैप पर कब्जा जमाया। कोहली को सोमवार रात यहां एक समारोह में साल का सिएट टी20 खिलाड़ी चुना गया जबकि पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर को आजीवन उपलब्धि पुरस्कार से नवाजा गया। इस दौरान कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी भी उपस्थित थे।    कोहली ने टी20 में बेहतरीन फॉर्म दिखाई है। उन्हें मार्च-अप्रेल में भारत में आयोजित टी20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। इसके बाद उन्होंने आईपीएल-9 के 16 मैच में रिकॉर्ड 973 रन ठोके। 60 वर्षीय वेंगसरकर ने करिअर में 116 टेस्ट में 17 शतकों की मदद से 6868 रन बनाए। उनके नाम पर लॉड्र्स मैदान पर लगातार तीन टेस्ट शतक जमाने का रिकॉर्ड है। वे 1983 की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा भी थे।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। सोना 185 रूपये और सस्ता होकर 28,665 रूपये प्रति 10 ग्राम रह गया। घरेलू बाजार में आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की सुस्त मांग के बीच विदेशों में कमजोरी के रूख से कीमतों पर असर पडा। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान से चांदी की कीमत 500 रूपये की गिरावट के साथ 38,500 रूपये प्रति किलो रह गई।    दिल्ली में सोना 99.9 फीसदी और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 185 रूपये की गिरावट के साथ क्रमश: 28,665 रूपये और 28,515 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। पिछले दो कारोबारी सत्रों में इसमें 375 रूपये की गिरावट आई थी। गिन्नी की कीमत 22,800 रूपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिरता का रूख लिए पूर्ववत बंद हुई। चांदी तैयार की कीमत भी 500 रूपये की गिरावट के साथ 38,500 रूपये प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 415 रूपये की गिरावट के साथ 38,450 रूपये प्रति किलो पर बंद हुई।    कहा जा रहा है कि अमेरिका में ब्याज दर बढने की संभावना के कारण डॉलर मजबूत हो गया और बहुमूल्य धातुओं की मांग कमजोर पड गई जिससे वैश्विक सर्राफा बाजारों में कमजोरी का रूख रहा।   साभार-khaskhabar.com

Read More

टेलीविजन धारावाहिक ‘बालिका वधु’ के हिंदी टेलीविजन जगत का सबसे लंबे समय तक चलने वाला धारावाहिक है और अब यह लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हो गया है।  सामाजिक मुद्दों को दर्शाता यह धारावाहिक 2,000 एपिसोड पूरा कर चुका है। मूल रूप से बाल विवाह जैसे सामाजिक मुद्दों पर आधारित इस धारावाहिक में एक बालिका वधु आनंदी के जीवन के उतार-चढ़ाव को दर्शाया गया है। अपने जीवन के अनुभवों से सीख लेती आनंदी समाज की पिछड़ी सोच वाले लोगों और परंपराओं के खिलाफ संघर्ष करती है और अब इस धारावाहिक की कहानी आनंदी की बेटी नंदिनी पर केंद्रित है, जो स्वयं बाल विवाह का शिकार रही। टेलीविजन चैनल ‘कलर्स’ के कार्यक्रम प्रमुख मनीष शर्मा ने अपने एक बयान में कहा, ‘‘धारावहिक की कहानी, अच्छी पटकथा और प्रेरणादायक पात्रों ने दर्शकों पर खासा प्रभाव डाला है। लिम्का बुक ऑफ रिकॉड्र्स में शामिल होना धारावाहिक के लिए एक नई उपलब्धि है। मैं इसके लिए अपने दर्शकों द्वारा दिए गए समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं।’’    साभार-khaskhabar.com

Read More

होटल ब्रजवासी रॉयल में आयोजित होगा समारोह, तैयारियां पूर्ण मथुरा। तीस मई को उपजा शताब्दी समारोह एवं गणेश शंकर विद्यार्थी की याद में पत्रकारिता दिवस पर एक संगोष्ठी आयोजित की जायेगी। समारोह में प्रदेश के केबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय, हाईकोर्ट के पूर्व जज एसएस कुलश्रेष्ठ, एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी तथा उप्र राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त संवाद समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी भी भाग लेंगे। आधुनिक दौर में पत्रकारिता कार्य चुनौतीपूर्ण है, इस संबंध में सुझावों पर विचार होगा। पत्रकारिता की आगे दिशा-दशा क्या होगी, इस पर चर्चा होगी। उप्र जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री, जिले के सभी दलों के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, समाज के सभी क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक आमंत्रित हैं। श्री उपमन्यु ने बताया कि समारोह 30 मई को होटल ब्रजवासी रॉयल में उपजा शताब्दी समारोह एवं पत्रकारिता दिवस पर आयोजित संगोष्ठी 10 बजे से प्रारंभ होगी। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने सभी इलैक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के सभी पत्रकारबंधुओं से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। 

Read More



Mediabharti