मथुरा

नई दिल्ली। अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा में जब गोलियां चल रही थी और सिटी एसपी और एसओ समेत 21 लोग इसमें मारे गए, सांसद हेमा मालिनी इन सबसे बेखबर रहीं और मुंबई में फिल्म शूटिंग में व्यस्त रहीं। हेमा मालिनी ने खुद ट्वीट कर शूटिंग की जानकारी दी है। इससे पता चलता है कि उन्हें मथुरा में चल रही हिसंक झड़प की खबर भी नहीं है।   शुक्रवार को हेमा मालिनी ने एक के बाद एक 6 ट्वीट कर फिल्म की शूटिंग के बारे में लोगों को बताया, लेकिन जैसे ही लोगों ने ट्विटर पर हेमा मालिनी पर निशाना साधना शुरू किया तो हेमा मालिनी की नींद टूटी और उन्होंने शूटिंग से जुड़े सारे ट्वीट डिलिट कर मथुरा में हुई हिंसा पर दुख जताया।       बता दें कि गुरुवार शाम को मथुरा के जवाहर बाग में पुलिस और जमीन पर अवैध कब्जा जमाए बैठे लोगों के बीच हिंसक भिड़ंत हुई। अतिक्रमण हटाने के दौरान दोनों तरफ से जबर्दस्त गोलीबारी हुई जिसमें थानेदार संतोष यादव और एसपी मुकुल द्विवेदी की मौत हो गई जबकि 40 से 50 पुलिस वाले जख्मी हो गए। 19 दंगाइयों की भी मौत की खबर है।   साभार-khaskhabar.com    

Read More

मथुरा। जवाहर बाग संघर्ष समिति के लोग आज जवाहर बाग खाली कराने के लिए कलक्टेªट परिसर काफी संख्या में पहुंचे। और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहां मौजूद पुलिसबल ने उन्हें अंदर जाने से रोका तो जवाहर बाग संघर्ष समिति के लोग भड़क गए। उन्होंने नारेबाजी और तेज कर दी। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी द्वारा दो दिन का समय मांगा गया जिस पर संघर्ष समिति के नेताओं ने सहमति जताते हुए प्रदर्शन को विराम दे दिया।  जवाहरबाग प्रकरण को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के लोगांे ने भारी भीड़ व महिला कार्यकर्ताओं के साथ हाथों में डण्डे लिये जवाहरबाग के गेट व कलैक्ट्रेट परिसर के पास बुधवार आज जमकर हंगामा काटा।  भारी भीड़ के साथ पंहुचे कार्यकर्ताओं को पेट्रोल पंप के पास ही पुलिस बैरियर लगाकर रोक दिया गया। वहीं महिला संगठनों से आयी कई कार्यकर्ता जवाहरबाग के गेट तक हाथों में डण्डे लिये कूच कर गयीं जहां उन्होंने नारेबाजी कर जवाहरबाग में घुसने की दिखावटी चेष्टा की। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। शुरूआत में तो जवाहरबाग के आंदोलनकारी भी उग्र नजर आये लेकिन जैसे ही जवाहरबाग में मौजूद महिलाओं की टोली आगे आयी तो सभी पीछे हट गये। जवाहरबाग से महिला टोली गेट की तरफ बढने लगी वैसे ही आंदोलन को हवा देने वाली संघर्ष समिति की सदस्यों ने पीछे हटना शुरू कर दिया। मौके पर एक बार तो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे आज बुधवार जवाहरबाग खाली हो जायेगा। पुलिस ने मुख्य मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों का आवागमन रोक दिया। एक-दूसरे को बंदर घुड़की देने के बाद सामान्य हालत पैदा होने लगे। संघर्ष समिति के सभाध्यक्ष रामबाबू कटैलिया ने जिला प्रशासन को तुरंत बाग खाली कराने का अल्टीमेटम दिया जिसका करतल ध्वनि से समर्थन किया गया। आज की सभा में जवाहर बाग की आजादी तक खून बहेगा, सड़कों पर जैसे जोशीले नारे गूंजे। आज प्रदर्शन करने वालों में रालोद नेता कुँ. नरेन्द्र सिंह, रविन्द्र नरवार, जिला पंचायत सदस्य पीयूष धनगर, ताराचंद गोस्वामी, मान मंदिर के सुनील सिंह, राधाकांत शास्त्री, हरेश ठेनुआ, अनू शर्मा, अजय गौतम, अनीता सिंह, पे्रमवती, मायादेवी, मीना देवी, रीतराम सिंह, उदयवीर सिंह, ललित मोहन शर्मा, इन्द्रकुमार वशिष्ठ, खंजान सिंह, सुरेश भगत, आदि ने प्रदर्शन को संबोधित किया। जिला प्रशासन की मांग पर रामबाबू कटैलिया ने दो दिन का समय दिया है, जिसके बाद संघर्ष समिति भूख हड़ताल, और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी। 

Read More

मथुरा। थाना मांट क्षेत्र अंतर्गत राम नगर बिजौली के पास आज दोपहर हुये एक दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार पत्नी के ऊपर ट्रक का पहिया चढ गया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। गुस्साएं लोगों ने मार्ग को जाम कर दिया तथा मार्ग पर स्पीडब्रेकर लगवाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।  मिली जानकारी के अनुसार मांट के गांव जाबरा निवासी कुमरपाल अपनी पत्नी 45 वर्षीय गुलबीरी के साथ बाइक पर सवार होकर राम नगला से अपने गांव जाबरा जा रहा था। रास्ते में मांट के बिजौली के पास सड़क पर लगे ब्रेकर पर उसकी बाइक गिर गयी तभी पीछे से तेजगति से आ रहा ट्रक उनके ऊपर चढ गया। बताते हैं कि बाइक पर पीछे बैठी कुंमरपाल की पत्नी के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पंहुच गये और उन्होंने मार्ग जाम कर दिया तथा स्पीड ब्रेकर की मांग करने लगे। मौके पर पंहुची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। 

Read More

कस्बा व थाना राया क्षेत्र अंतर्गत बेटी के घर जा रही वृद्धा को विषाक्त पद्घार्थ खिला कर लूट लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने चिकित्सालय में भर्ती कराया है।  थाना राया के ग्राम नगला गौंगा निवासी श्रीमती भगवान देवी पत्नी रामरतन गांव से अपनी बेटी की ससुराल सुरीर जा रही थी तभी राया रेलवे स्टेशन के समीप एक महिला मिली जिस ने अपनी बातों में भगवान देवी को फंसा लिया और विषाक्त पद्धार्थ खिला दिया जिस से वह अचेत होकर गिर पड़ी और वह सोने की चेन कुन्डल तीन हजार रूपयें आदि सामान लेकर चली गयी काफी देर तक महिला को अचेत हालत में पड़ा देख कर भीड़ एकत्रित हो गयी और घटना की जानकारी परिजनों को दी परिजनों ने वृद्घा को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। 

Read More

मथुरा। कोसीकलां थाना पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान दो शराब तस्कर को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। जबकि एक युवक भाग जाने में सफल रहा।   थाना कोसी के अन्तर्गत गोपालबाग चैकी प्रभारी प्रदीप कुमार को सूचना मिली कि बुखरारी रोड पर तीन युवक चोरी की बाइक पर अवैध शराब लेकर कोसी की तरफ आ रहे है। कस्बा इंचार्ज लोकेश भाटी, कोटवन चैकी इंचार्ज हरवेन्द्र मिश्रा, संजीव, अनिल आदि पुलिस टीम ने सुपाना मोड पर अपना जाल बिछाया। रात्रि करीब 8 बजे तीन युवक दो बाइक पर आते दिखाई दिये। पुलिस ने जब उन्हें रोका तो रात्रि का फायदा उठाकर एक युवक भाग जाने में सफल रहा। जबकि दो बाइक सवारों को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके कब्जे से देशी शराब के 4 पेटी क्वार्टर बरामद किये हैं। पूछताछ के दौरान उक्त लोगो ने अपना नाम पलवल निवासी दीपक पुत्र राजू, महराना बरसाना निवासी बॉबी पुत्र रमेश बताया। उन्होने भागे हुये साथी का नाम रोहताश पुत्र भगत सिंह निवासी बठैन गेटी कोसीकलां बतााया। पुलिस ने पकडे गये दोनों तस्करों को जेल भेज दिया।   

Read More

मथुरा। अपर जिला मजिस्टेªट प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने तत्काल प्रभाव से आगामी 15 के लिए सम्पूर्ण जनपद में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।  अपर मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के क्रम में कतिपय व्यक्तिध्संगठन शरारती तथा समाज विरोधी तत्व जनपद में शान्ति ध्कानून व्यवस्था प्रभावित कर सकते हैं। अतरू शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से जनपद में तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू कर दी गयी है जो बीच में वापस न ली गई तो आगामी 15 दिन तक प्रभावी रहेगी।  आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कोई भी इसका उल्लंघन करेगा तो उसे बिना किसी वांरट गिरफतार किया जायेगा तथा भारतीय दण्ड विधाान की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।  

Read More

मथुरा। केन्द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भारती सहित भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पाण्डे, मथुरा की सांसद हेमा मालिनी और भाजपा नेताओं की मौजूदगी में आज तमाम केन्द्रीय अधिकारियों के साथ गरीबों को सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभ की घोषणायें की गयीं और प्रतीक स्वरूप उन्हें योजनाओं के लाभ के प्रतीक पत्र भी सौंपे गये। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि दो वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने देश के विकास में चार चांद लगा दिये हैं। भाजपा सबकी सुनती है और करती भी है। उन्होंने कहा कि देश में तरक्की के तमाम अवसर भाजपा सरकार दे रही है। भाजपा की केंद्र सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आज मथुरा में विकास पर्व मनाया गया। मथुरा-वृंदावन के मंदिरों का प्रसाद अब डाक विभाग द्वारा श्रद्धालुओं तक पहुॅच सकेगा। इस नई सेवा की शुरुआत मंगलवार को केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने की। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश-विदेश में करोड़ो श्रद्धालु अब डाक विभाग के जरिए प्रसाद मंगवा सकेंगे और श्रद्धालुओं की आस्था और भावना को दृष्टिगत रखते हुए इस नई सेवा की शुरुआत की गई है। क्योकि मथुरा का पेड़ा बहुत प्रसिद्ध है इसको लेकर मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने मीड़िया से रुबरु होते हुए कहा कि पहल अच्छी है लेकिन इसमें यह देखना भी बेहद जरुरी है कि प्रसाद का पेड़ा कही साल दिन में खराब ना हो जाए। इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री ने मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए वाई-फाई की सुविधा जल्द ही मिलने की बात कही । दरअसल मोदी सरकार के 2 साल पूरे होने पर मनाये जा रहे विकास पर्व का आज मथुरा में भी आयोजन किया गया। इस आयोजन में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और जनसेवाओं की मथुरा में शुरुआत की और लोगों को जानकारी दी । इस आयोजन में केंद्रीय ग्राम्य विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, मथुरा की सांसद हेमा मालिनी और बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पाण्डेय ने भी अपनी सहभागिता कर जनमानस को केंद्रीय योजनाओं और मोदी सरकार की 2 साल की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया । विकास पर्व के तहत रविशंकर प्रसाद ने मथुरा में भी डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए 7 रथ रवाना किये । साथ ही वृंदावन की बंगाली विधवा महिलाओं को भी आधार कार्ड के जरिये नई पहचान देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश की । इसके अलावा वृंदावन डाकघर की एटीएम सेवा का उद्घाटन भी इस आयोजन में किया गया । बृज के धार्मिक महत्व और यहाँ आने वाले देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए रविशंकर प्रसाद ने डाक विभाग द्वारा मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्द मंदिरों का प्रसाद उन तक पहुँचाने की सेवा की शुरुआत भी की । इस सेवा के बारे में मथुरा की बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि ये एक अच्छी पहल है लेकिन इसमें ये देखना भी बेहद जरूरी है कि प्रसाद का पेड़ा कहीं 7 दिन में ख़राब न हो जाये ।

Read More

मथुरा। मथुरा-राया रोड स्थित रघुवीर बिहार कॉलौनी में किराए पर रह रहे दंपत्ति ने मंगलवार तड़के सल्फास खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दंपत्ति करीब एक साल पहले ही मथुरा आया था, घटना के पीछे क्या वजह रही, यह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जमुनापार क्षेत्र अंतर्गत राया-मथुरा मार्ग स्थित रघुवीर बिहार कॉलौनी में किराए पर रह रहे 28 वर्षीय पवन व उसकी पत्नी 28 वर्षीय भावना कॉलौनी के बाहर ही स्थित सिंडीकेट बैंक के पास बेहोश पड़े मिले। दंपत्ति को देखकर राहगीरों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया। भावना के मुंह से सफेद झाग निकल रहे थे। नब्ज टटोलने पर पता चला कि पवन सांसे ले रहा है। दंपत्ति को इस हाल में देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। रास्ते में पवन में दम तोड़ दिया तथा जिला अस्पताल पहुंचे तभी चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।  बताया जाता है कि दंपत्ति ने सल्फास खाकर आत्महत्या की है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह दंपत्ति करीब एक वर्ष पहले ही यहां रहने आए थे उनकी बेटी भी है यह भी बताया जा रहा हैकि पवन व भावना ने करीब तीन-साल पहले नई दिल्ली में कोर्ट मैरिज की थी। पिछले कुछ दिनों से उनमें झगड़ा हो रहा था। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

Read More

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी घूम रहे हैं खुलेआम  मथुरा। थाना व कस्बा मगोर्रा क्षेत्र अंतर्गत एक महिला के घर में घुसकर नामजद आरोपियों ने महिला को निर्वस्त्र कर उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। घर में मौजूद परिजनों के आने पर शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस के पास शिकायत रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद भी आज तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों से न्याय तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।  विदित हो कि थाना मर्गारा 19 मार्च की रात नामजद मुस्लिम आरोपी भोगुना एमल निवासी टीकम सिंह पुत्र श्यामवीर के घर में घुस गए। वहां मौजूद उसकी पत्नी कमला (काल्पनिक नाम ) के साथ जबरदस्ती करते हुए उसके कपड़े उतार दिए तथा उसके साथ दुराचार का प्रयास करने लगे। जब घर में मौजूद कमला की सास सोनदेई तथा बुआ मौके पर पहुंची तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए निकले गए। जब दूसरे दिन पीड़ित थाने पहुंचे तो उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। काफी प्रयासों के बाद 16अप्रैल को आरोपी मुस्लिम नामजदों के खिलाफ मगोर्रा थाने में धारा 354, 506 के तहत मुकद्मा दर्ज कर दिया लेकिन आज तक उन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। क्षेत्रीय पुलिस तथा आरोपियों की मिलीभगत के चलते नामजदों के हौंसले बुलंद हो रहे है। पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों की शीघ्र्र गिरफ्तारी की मांग की है। 

Read More

मथुरा। केन्द्र सरकार गांवों के विकास को कृत संकल्पित है। मोदी राज में गांवों का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। मोदी सरकार के सफल दो वर्षों के कार्यकाल में देश के तेजी से प्रगति की है। सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन को मिल रहा है। सरकारी योजनाओं को सफल करने में जनता भी पीछे नहीं है। पूरे देश में लगभग पांच करोड़ लोगों ने सब्सिडी छोड़ दी है। जन धन योजना के जरिए देश की बैंकों में 35 हजार करोड रुपया जमा हुए है।  उक्त बात आज मंगलवार को केन्द्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अग्रवाटिका में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं से कही।  केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार को दो साल हो गए है इन दो सालों में देश की प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ है। उन्होंने कहा कि अब सरकार सभी महापुरूषों के डाक टिकट जारी करेगी, पंडित जी का टिकट जारी किया गया है, जो डाकघर से मिलेगा। केन्द्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि देश का युवा आगे बढ़े, मोदी राज में देश का युवा , किसान, गांव आगे बढ रहा है। कार्यकर्ता अभी से कमान संभाल ले और मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाए। राष्ट्रीय महासचिव भाजपा सरोज पांडेय ने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि पारदर्शिता है। मोदी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार तेजी से कम हो रहा है। योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मिल रहा है। उन्होंने उज्जवल भविष्य, सुकन्या आदि के जरिए विकास की गंगा बहायी जा रही है।  भाजपा सांसद हेमामालिनी ने भी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा क देश बदल रहा है, कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करने चाहिए, हमारी जिम्मेदारी है कि हम केन्द्रीय योजनाओं को लोगों तक पहुंचाए।  भाजपा जिलाध्यक्ष ठा. तेजवीर सिंह ने आगामी विधान सभा में जनपद की पांचों विधानसभाओं में कमल खिलने का दावा करते हुए कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। मोदी सरकार में जो कार्य हुए है वह अभी तक किसी भी सरकार में नहीं हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जी जान से जुट जाने का आव्हान किया।  इस अवसर पर बांके बिहारी माहेश्वरी, रविकांत गर्ग, चौ. लक्ष्मीनारायण, पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता, मुकेश गौतम, ओमप्रकाश, डा. डीपी गोयल, अजय पोईया, चिंताहरण चतुर्वेदी, देवेन्द्र शर्मा, रघुराज, रामनरेश, संजय गोविल, दीपा अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

Read More