मथुरा

ऐसा लगता है कि अपने खास स्टाइल स्टेटमेंट और खूबसूरती के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री सनी लियोन अपने बालों के साथ प्रयोग करने के मूड में हैं।   फिल्म ‘मस्तीजादे’ की अभिनेत्री ने अपने बालों का रंग गुलाबी करा लिया है। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में उन्होंने अपने बालों को ब्लू और पर्पल रंग में रंगाया था।  अभिनेत्री ने ट्विटर पर अपने गुलाबी रंग के बालों वाली एक तस्वीर साझा की और अपने हेयर स्टाइलिस्ट को नया लुक देने के लिए धन्यवाद भी दिया।   सनी ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, पिंक! नीना सागरी को अच्छे मेकअप और थॉमस मोक्का को गुलाबी बालों के लिए धन्यवाद। प्यारा प्रयोग।    साभार-khaskhabar.com 

Read More

गुवाहाटी । असम में सर्बानंद सोनोवाल के शपथ लेने के साथ ही बीजेपी की नॉर्थ ईस्ट में पहली सरकार बन गई है। यह जीत कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इस खास मौके पर पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। शपथ समारोह वेटरनरी कॉलेज परिसर में हुआ।   सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। समारोह में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, गुजरात की सीएम आनंदीबेन पटेल, राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया, पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रेलमंत्री सुरेश प्रभु और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद थे।  गौरतलब है कि सोनोवाल मोदी सरकार में खेल मंत्री रह चुके है। असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 60 सीटें जीती हैं। वहीं, एजीएम को 14 और बीपीएफ को 12 सीटों पर जीत हासिल हुई है।   समारोह में पूर्व सीएम तरुण गोगोई ने भी शिरकत की। सर्बानंद ने तरुण गोगोई को निजी तौर पर निमंत्रण भेजा था और उनका आशीर्वाद मांगा था।   हिमांता बिस्वा सरमा समेत 10 मंत्रियों ने शपथ ली। बिस्वा कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे और इन चुनावों में वह अहम रणनीतिकार साबित हुए। इसमें छह मंत्री बीजेपी से और चार गठबंधन दलों से हैं। इनमें से दो एजीपी और दो बीपीएफ से हैं।  

Read More

नई दिल्ली। नजफगढ़ में एयर एम्बुलेंस की क्रैश लैंडिंग हुई है। यह पटना से आ रही थी। इसमें सात लोग सवार थे,जिनमें से पांच लोग सुरक्षित हैं और दो घायल हुए हैं।   दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित हैं। C90 विमान फार्मा कंपनी का है। इसमें बेतिया के रहने वाले विजेंद्र राय को इलाज के लिए लाया जा रहा था।। इसमें एक मरीज के अलावा दो डॉक्टर और बाकी मेडिकल स्टाफ सवार थे।   अलकैमिस्ट एयरलाइंस की यह एयर एम्बुलेंस पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी, लेकिन 2.45 मिनट पर खेत में इसकी इमजरेंसी लैंडिंग हुई। पायलट ने इसे बेहद सावधानी से लैंड करवाया, नहीं तो नुकसान ज्यादा हो सकता था।    गांव वालों ने इसमें फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि प्लेन के दोनों पायलटों ने काफी सूझबूझ का परिचय दिया। 3जानकारी के मुताबिक एयर एंबुलेंस विमान पटना से दिल्ली आ रहा था। प्लेन में सात लोग सवार थे। प्लेन के इंजन में तकनीकी गड़बड़ी के बाद इसे खेत में उतारा गया। इस दौरान यह क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि प्लेन ने खुले खेत में क्रैश लैंडिंग की। रिपोर्ट्स के मुताबिक घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   राहत की बात यह रही कि प्लेन के पायलट में सूझबूझ दिखाते हुए खेत में प्लेन की क्रैश लैंडिंग करवाई। बताया ज रहा है कि जमीन के सपाट न होने से यह विमान उतरते हुए क्रैश हो गया। हालांकि, गनीमत यह रही कि सभी 7 लोग सुरक्षित हैं। हालांकि दो लोग घायल हुए हैं।    साभार-khaskhabar.com 

Read More

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सोमवार को हुए दो अलग-अलग आतंकी हमलों में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए है। पहला हमला सुबह जडिबल में हुआ और दूसरा हमला तंगपुरा में दोपहर को हुआ। जडिबल पुलिस स्टेशन शहर के भीतर स्थित है और यहां पर हमले से सभी लोग चौंक गए हैं। यहां पर हमले में दो पुलिसवालों को आतंकियों ने मार दिया। पुलिसवालों की मौत के बाद आतंकी उनकी राइफल भी छीन कर ले गए। श्रीनगर में हुए आतंकी हमलों की जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिद्दीन ने ली है। बताया जा रहा है कि यहां पर हमला कर बंदूकधारी फरार हो गए। वहीं दूसरा आतंकी हमला तंगपुरा इलाके में हुआ। यहां पर हमले में एक पुलिसवाला शहीद हो गया है। पुलिस स्टेशन और तंगपुरा में हुआ आतंकी हमला सुरक्षा बलों के लिए बडी चुनौती है। कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस स्टेशन पर हमले के दौरान धमाके की आवाजें भी सुनी गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब पुलिस वाले नाके पर चाय पी रहे थे तभी मोटरबाइक पर आए दो आतंकियों ने अंधाधुंध फाइरिंग शुरू कर दी। कुछ लोगों का कहना है कि एक हथियार बंद वहां से भागने की कोशिश कर रहा था। यहां पर पांच मिनट तक फायरिंग की आवाजें आई हैं।    साभार-khaskhabar.com 

Read More

तेहरान। ईरान के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी का सोमवार को राजधानी तेहरान में राष्ट्रपति हसन रूहानी ने औपचारिक स्वागत किया। पीएम मोदी 15 वर्षों के दौरान ईरान की द्विपक्षीय यात्रा पर जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री के रूप में अटलबिहारी वाजपेयी ने ईरान की द्विपक्षीय यात्रा की थी। ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने सादाबाद पैलेस के प्रांगण में मोदी की अगवानी की।   सेना के बैंडों ने दोनों देशों के राष्ट्रगान की धुन बजाई, जिसके बाद मोदी ने गार्ड ऑफ ऑनर का अवलोकन किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ईरान के साथ आगे बढ़ रहे हैं। रूहानी द्वारा किए गए औपचारिक स्वागत से आधिकारिक कार्याकलाप का आगाज।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक टिकाऊ भागादारी का निर्माण कर रहे हैं। मोदी व रूहानी ने एक सीमित एकांतिक वार्ता में विचारों का आदान-प्रदान किया।’’   चाहबार बंदरगाह के विकास पर समझौता   इसके बाद दोनों नेताओं ने रणनीतिक और कारोबारी महत्व के द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए 30 मिनट तक सीमित बैठक की। फिर प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई, जिसमें ईरान के दक्षिणी तट पर चाहबार बंदरगाह के विकास, एल्युमिनियम स्मेल्टर संयंत्र और रेल लाइन स्थापित करने से संबंधित समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। यह समझौता भारत के लिए कई मायने में काफी महत्वपूर्ण है। इस बंदरगाह के विकास के बाद भारत का ईरान से पेट्रोलियम का आयात दुगुना हो जाएगा, वहीं ईरान जाने के लिए भारत को पाकिस्तान का रास्ता नहीं अपनाना पडेगा। ईरान और पाकिस्तान के बीच यह समझौता एक तरह से पाकिस्तान और चीन के बीच हुए ग्वादरबल बंदरगाह समझौते का जवाब माना जा रहा है।   इस दौरे के दौरान मोदी के एजेंडे में शीर्ष पर कनेक्टिविटी, ऊर्जा सुरक्षा व द्विपक्षीय व्यापार है। मोदी ईरान में एक भारतीय सांस्कृतिक उत्सव का भी उद्घाटन करेंगे। वह यहां देश के प्रमुख नेता अयातुल्लाह सईद अली हुसैनी खमेनी और राष्ट्रपति हसन रूहानी से मुलाकात करेंगे। मोदी का यह दौरा ईरान के ऊपर लगे प्रतिबंध हटाए जाने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के ईरान से दोबारा ताल्लुक रखने के चार माह बाद हो रहा है।  साभार-khaskhabar.com 

Read More

मुंबई। भारत के स्टार क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने अबु धाबी में एशियन 6 रेड स्नूकर का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। आडवाणी इस तरह एक ही समय पर 6 रेड स्नूकर का विश्व व महाद्वीपीय खिताब अपने खाते में रखने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आडवाणी ने एक बार फिर स्नूकर के छोटे फॉर्मेट में अपना प्रभाव दिखाया।    उन्होंने फाइनल में टॉप सीड मलेशिया के कीन होह मोह को 7-5 से हराया। आडवाणी ने पहला फ्रेम 39-4 से जीतने के बाद दूसरा 6-51 से गंवा दिया। दूसरे फ्रेम में मोह ने 51 का ब्रेक जमाया। आडवाणी ने तीसरा फ्रेम 40-14 से जीता और फिर चौथा फ्रेम 0-37 से खो दिया। 30 वर्षीय आडवाणी को पांचवां व छठा फ्रेम जीतने में ज्यादा जोर नहीं आया।  आडवाणी ने पांचवां फ्रेम 41-7 व छठा फ्रेम 44-8 से अपने नाम किया। सातवें फ्रेम में मोह ने 38-21 से बाजी मारी, जबकि वे अगला फ्रेम 24-45 से हार गए। मलेशियाई खिलाड़ी ने 9वां फ्रेम आसानी से जीत लिया और 10वां फ्रेम भी 45-36 से जीतने में सफल रहे।    11वां फ्रेम भी 38-15 से उनके पक्ष में रहा। आडवाणी ने 12वां फ्रेम 53-24 से जीतते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। आडवाणी अब टीम स्पर्धा में आदित्य मेहता, मनन चंद्रा व कमल चावला के साथ चुनौती पेश करेंगे।   साभार-khaskhabar.com 

Read More

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के खिलाफ कमर कस ली है। स्वामी लगातार राजन पर हावी होते जा रहे है। स्वामी ने अब दावा किया है कि राजन को हटाने के उनके प्रयास को पार्टी का भरपूर समर्थन मिल रहा है। केंद्र सरकार भी राजन को हटाना चाहती है। स्वामी ने कहा है कि राजन के हटाने के उनके प्रयासों को लेकर पार्टी की तरफ से कोई भी विरोध सामने नहीं आया है जिसका मतलब है कि उन्हें पार्टी का मौन समर्थन हासिल है।   स्वामी ने राजन को देश के निवेशकों के लिए ख़तरा बताते हुए पीएम मोदी को कुछ दिनों पहले ही खत लिखा था, जिसमें उन्होंने मांग की है कि या तो राजन को पद से हटा दिया जाए या फिर सितंबर में खत्म हो रहे उनके कार्यकाल के बाद उन्हें दोबारा मौका न दिया जाए।    हालांकि, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने स्वामी को खत पर सीधे कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है। जेटली ने दावा किया था कि राजन के कार्यकाल के सिलसिले में कोई भी निर्णय बाहरी प्रभाव से मुक्त रहेगा। इसके अलावा जेटली ने यह भी भरोसा दिलाया था कि वित्त मंत्रालय और आरबीआई के बीच पर्याप्त सामंजस्य और सहयोग बना हुआ है। गौरतलब है कि राजन के दूसरे कार्यकाल को लेकर अनिश्चितता के चलते निवेशक पशोपेश में पड़े हुए हैं।     साभार-khaskhabar.com 

Read More

इस वर्ष दर्शकों के सामने रॉकी हैण्डसम के जरिए आने वाले जॉन अब्राहम इस वर्ष एक और फिल्म में नजर आएंगे। निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की यह फिल्म ‘फोर्स’ का सीक्वल है, जिसमें उनके साथ इस बार सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी। मूल फिल्म ‘फोर्स’ का निर्देशन निशिकांत कामथ ने किया था, जबकि इस बार इसका निर्देशन अभिनय देव कर रहे हैं। फोर्स से बॉलीवुड में जहाँ विद्युत जामवाल ने डेब्यू किया था, वहीं इसके सीक्वल में ‘मर्दानी’ से डेब्यू करने वाले ताहिर भसीन नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के एक्शन दृश्य पिछली फिल्म से कहीं ज्यादा तेज और हैरत अंगेज होंगे। सोनाक्षी सिन्हा भी जॉन के साथ एक्शन करती नजर आएंगी।      साभार-khaskhabar.com 

Read More

जिला सहकारी बैंक के चेयमैन जगदीश नौहवार के आवास पर केबिनेट मंत्री हुए पत्रकारों से मुखातिब मथुरा। प्रदेश के आरईएस मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय नेता पारसनाथ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मीडिया के द्वारा बनाये गये प्रधानमंत्री हैं और उन्होंने दो वर्ष के कार्यकाल बीत जाने के बाद भी जनता के हित में कोई कार्य नहीं किया है। सपा ने चुनावों के समय जो वायदे किये थे वो पूरे किये जा रहे हैं। २०१६ तक गांवों व शहरों में २४ घण्टे बिजली दी जायेगी।  आरईएस मंत्री पारसनाथ यादव आज मथुरा में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन व मांट विधानसभा से सपा प्रत्याशी जगदीश नौहवार के निवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार के निर्देश पर हर विभाग काम कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़कों को लेकर सरकार विशेष काम कर रही है। समाजवाद लोकतंत्र की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के लिए पार्टी अभी से ऐसे प्रत्याशियों की घोषणा कर रही जो जनता से सीधा संवाद रखते हैं और समाजसेवी की भूमिका में हमेशा तत्पर रहते हैं। ऐसे ही हमारे जगदीश नौहवार सहाब हैं जिन्हें इस जिले की मांट विधानसभा से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। इन्होंने बैंक का चेयरमैन रहते जनता के बीच अच्छा कार्य किया है। इसी का परिणाम है कि इनकी धर्मपत्नी सुनीता नौहवार हाल ही में जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं।  श्री यादव ने कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि उप्र देश का सबसे बडा राज्य है, फिर भी सपा सरकार द्वारा कानून व्यवस्था को सुधारने में पूरी तरह काम किया जा रहा है। उप्र की अन्य प्रांतों से तुलना की जाये तो उप्र की कानून व्यवस्था ठीक है। फिर भी कोई अधिकारी, कर्मचारी तथा अराजक तत्व कानून का उल्लंघन करेगे तो सरकार उनके खिलाफ कठोर कदम उठायेगी। उन्होंन ठा०अमर सिंह के सपा में शामिल होने पर कहा कि मुलायम सिंह यादव हमारे सर्वमान्य नेता हैं और उनका फैसला ही अंतिम फैसला है। इसे सभी स्वीकार करते हैं।  इस अवसर पर जिला जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन व मांट विधानसभा से सपा प्रत्याशी जगदीश नौहवार, जिला पंचायत सदस्य सुनीता नौहवार, जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष रामधन गुर्जर, जिला प्रवक्ता इं.वीरभान सिंह, नीटू चौधरी, योगेश चौधरी, सुभाष जरेलिया आदि अनेक नेताओं-कार्यकर्ताओं ने मंत्री पारसनाथ का जोशीला स्वागत किया।

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन क्षेत्र के जतीपुरा गांव के परिक्रमा मार्ग स्थित शमशान घाट में लगे पड़े पर आज प्रातः एक युवक का फांसी से लटका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना व कस्बा गोवर्धन क्षेत्र स्थित जतीपुरा-आन्यौर परिक्रमा मार्ग के पास शनिवार आज कस्बे के लोग सुबह करीब साढ़े छह बजे शौंच को निकले तो उन्होंने वहां स्थित डूंगर के पेड़ पर लटके शव को देखा तो आश्चर्यचकित रह गये। घटना की सूचना लगते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। इलाका पुलिस को सूचना दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भर लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस क्षेत्र में अक्सर कई घटनायें हो चुकी हैं। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। लोगों में चर्चा थी कि हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटकाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More