मथुरा

मथुरा। थाना शेरगढ के गांव पैगांव में ब्याही एक विवाहित को ससुरालीजनों ने दहेज न मिलने पर फांसी लगाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना जब गांव के लोगों को लगी तो उन्होंने विवाहिता के परिजनों को इससे अवगत कराया। घटना के बाद ही ससुरालीजन गांव छोड़कर फरार हैं। मिली जानकारी के अनुसार हुलवाना होडल के रहने वाले भीम सिंह ने अपनी पुत्री 20 वर्षीय पूजा की शादी 16 माह पूर्व शेरगढ के गांव पैगांव में रहने वाले ओमी के पुत्र मनोज से की थी। शादी के बाद से ही मनोज विवाहिता को आये दिन शराब पीकर मारता-पीटता था और पैसे की मांग करता रहता था। शराब पीने के चलते उसने मृतका के परिजनों से दहेज में मिले सोने-चांदी के जेवरातों को भी बेच दिया था और आये दिन मृतका के परिजनों से पैसे की मंाग करता रहता था। सोमवार मनोज ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी पत्नी पूजा की हत्या कर दी और गांव छोड़कर पूरा परिवार भाग गया।  घटना की सूचना जब पड़ोसियों और ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने मृतका की मौत की खबर उसके परिवारीजनों को दी जिसके बाद परिवारीजन गांव में आ गये। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पंहुच गयी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Read More

गोवर्धनसोमबार की साम आयी तेज आधी ने गोवर्धन तहशील के गांव झपरा में कहर बरपा  दिया। तेेज आधी के साथ कच्चे मेंदानी भटटे की आग आधी के कारण गांव में फैल गयी। जिसके कारण लगभग पचास से साठ मकान जलकर खाक हो गये। कच्चे मकानो में बधे पशु काफी तादाद में झुलस गये तो वही ग्रामीणों लाखो रूप्ये का नुकसान हो गया। घटना की सूचना पाकर जिले के आला अधिकारी मोके पर पहुचे। गांव में लगी भयंकर आग को बूझाने के लिए जिले भर की दमकल भी कम पड गयी। आग पर काबू पाने के लिए पडोसी राज्य राजस्थान से अधिकारियों ने दमकलो को मगबाया। आग इतनी भयंकर थी कि आग पर काबू पाना नामुकिन लग रहा था। कई घन्टे में आग पर काबू पाने के लिए दर्जनों दमकलो के साथ सैकडो ग्रामीणें ने बामुस्किल आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गरीबो के आशियाने जलकर खाक हो चुके थे। गांव का यह दर्दनाक मंजर देख जिले के आलाधिकारी भी शिहर उठे। मंजर कुछ एसा था कि जिधर देखो उधर चीख पुकार और हाहाकार ।  गांव में लगी आग मंगलवार की सुवह कही जाकर ठन्डी हुई लेकिन गांव झपरा के लोगो में रात्रि में हुए खोफनाक मंजर को देखकर आंखों के आंशू नही रूक पा रहे है। वही तहशील दार ब्रजपाल यादव ने गांव झपरा पहुचकर पीडितो को शासन से मदद दिलाने का आश्वासन दिया। तो वही गांव प्रधान देवी सिह ने आगजनी से पीडित ग्रामीणों के लिए भेजन इत्यादि की व्यवस्था करायी है। पीडित ग्रामीणो की मदद के लिए कुछ सामाजिक संस्था भी पीडितो के दर्द पर मरहम लगाने के लिए आगे आयी है।  राधाकृष्ण सेवा समिती के सचिब पूरन कोशिक व समाजसेवी महादेव पान्डे  ने गांव झपरा पहुचकर पीडित ग्रामीणों से मुलाकात की तथा ग्रामीणों को राधाकृष्ण सेवा समिती की तरफ से हर संम्भव मदद करने का आश्वासन दिया है।  इस आपदा में लगभग 50 परिबार प्रभावित हुए है। जिनके पास आज की तारीख में अन्न का दाना तक खाने को नही है। वही आग से प्रभावित हुए पशु भी गांव में दर दर की ठोकरें खा रहे है। वही  महिलाओं व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। आपदा के शिकार हुए लोगो में डर का माहोल है। 

Read More

मथुरा। थाना क्षेत्र के अयेराखेड़ा के खेरिया में मिलावटी आइसक्रीम खाने से दर्जनों बच्चों के बीमार होने की खबर से स्वाथ्य विभाग सकते है। विभाग के लोगों ने गांव पहुंचकर लिए रबड़ी व आइसक्रीम के सेम्पल लिये है। ग्रामीणों में आइसक्रीम विक्रेताओं के खिलाफ आक्रोश है। इसके बाद भी राया क्षेत्र में धड़ल्ले से आइसक्रीम की बिक्री हो रही है। देखा जाये तो वैसे तो रबड़ी का मूल्य 250 रुपये है वही ये खोमचे वाले दूसरे क्षेत्र में बनी रबड़ी को लाकर मात्र 80 रुपये किलो में बेच रहे है। स्वाद के लालच में लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे इन आइसक्रीम विक्रेताओं पर स्वाथ्य विभाग व खाद्य  विभाग की नजर नही हे? ये लोग खुले आम मिलावटी आइसक्रीम बेच रहे है। राया के बलदेव रोड, हाथरस रोड, मथुरा रोड, माँट रोड आदि स्थानों पर मिलावटी आइसक्रीम की बिक्री जोरो पर है।  

Read More

परिजनों ने काटा हंगामा  क्लीनिक संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज मथुरा। बलदेव कस्बे में संचालित एक क्लीनिक में अपना इलाज करा रही गर्भवती महिला की डाॅक्टरों की लापरवाही के चलते मौत हो गयी। इसे लेकर परिजनों ने काफी हंगामा काटा और क्लीनिक संचालक के खिलाफ थाना बलदेव में रिपोर्ट दर्ज करायी है। जानकारी के अनुसार बलदेव के गांव लोहरा अवैरनी के रहने वाले नारायन सिंह की 23 वर्षीय पत्नी मंजू गर्भवती थी और इसका इलाज बलदेव में स्थित लव क्लीनिक पर चल रहा था। कई दिन से विवाहिता को डाॅक्टरों ने क्लीनिक में भर्ती कर रखा था। बताते हैं कि कल शाम कोई गलत दवा देने के कारण अचानक विवाहिता की हालत बिगड़ गयी और कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका की मौत की खबर लगते ही परिवारीजनों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर इकटठा हो गये। परिजनों ने मृतका की मौत पर जमकर हंगामा काटा। इस संबंध में मृतका के पति नारायन सिंह ने क्लीनिक संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।  

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली में पानी और बिजली की किल्लत को लेकर बीजेपी ने मंगलवार सुबह सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर विरोध-प्रदर्शन किया। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने यहां प्रदर्शन के दौरान मटके भी फोडे।    प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का उपयोग करना पडा। इसी बीच सीएम केजरीवाल ने बिजली कटौती के मुद्दे पर सभी तीन बिजली वितरण कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक बुलाई है।    साभार-khaskhabar.com 

Read More

वाशिंगटन। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पूरी तरह बेईमान होने का आरोप लगाते हुये उनके मित्र से विरोधी बने प्रशांत भूषण ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के नेता व्यक्तिगत हित के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी से भी हाथ मिला सकते हैं।    अमेरिका के निजी दौरे पर आए भूषण ने भारतीय-अमेरीकियों और भारतीयों के एक समूह को सोमवार रात संबोधित करते हुये कहा, वह (केजरीवाल) पूरे बेइमान हैं, जिस दिन उन्हें रास आए, वह मोदी से हाथ मिला लेंगे। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है। भूषण की यह टिप्पणी ऎसे समय में आयी है जब केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार और मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के बीच पिछले एक साल से अधिक समय में कई मुद्दों पर टकराव देखने को मिला है।    पिछले साल आम आदमी पार्टी (आप) से निकाले जाने के बाद योगेन्द्र यादव के साथ स्वराज अभियान की नींव रखने वाले भूषण ने कहा कि केजरीवाल के इस फितरत के बारे में उन्हें पहले पता नहीं चल पाया, इसका उन्हें अफसोस है। उन्होंने कहा, उन्होंने मेरे और योगेन्द्र जैसे लोगों का इस्तेमाल विश्वसनीयता बढाने के लिए किया और इस दौरान उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि आप के निर्णय लेने वाले निकायों में उनका बहुमत हो ताकि वह अपने एजेंडे के साथ आगे बढ सकें।    एक सवाल के जवाब में भूषण ने आरोप लगाया कि केजरीवाल की दिलचस्पी भ्रष्टाचार से लडने में नहीं है। आप विधायकों को लेकर भ्रष्टाचार के कई मामलों के बारे में सुने जाने का आरोप लगाते हुये भूषण ने कहा, वह खुद के लिए जवाबदेही नहीं चाहते हैं। भूषण ने आरोप लगाया, अरविंद का हाल मनमोहन सिंह जैसा ही है जिन्होंने खुद कभी रूपया नहीं लिया लेकिन अपने इर्द-गिर्द के लोगों को रूपया लेने की अनुमति दी।      पंजाब विधानसभा चुनाव के बारे में भूषण ने बताया कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार कांग्रेस की तुलना में कहीं ज्यादा बुरी होगी। पंजाब में आप को एक विश्वसनीय विकल्प मानने से इंकार करते हुए उन्होंने कहा, यह सिद्धांतविहीन और अराजक होगी। दरअसल पंजाब में कांग्रेस कहीं अच्छी पसंद साबित होगी। मेरे विचार में वह आप से बेहतर होगी। वे (कांग्रेस) अनुभवी हैं। आप में कोई सिद्धांत नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि स्वराज अभियान राजनीति में कूदने के लिए तैयार नहीं है।    एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, इसमें एक साल का समय लगेगा। उन्होंने बताया कि चुनावी राजनीति में शामिल होने से पहले स्वराज अभियान खुद के भीतर पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतंत्र के सिद्धांत स्थापित करना चाहती है। आप के मामले में हमने जो गलतियां की हैं, हम उन्हें दोहराना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने मेरे जैसे लोगों का इस्तेमाल किया।       साभार-khaskhabar.com 

Read More

म्यूनिख। निशानेबाजी विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का खराब प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। भारत के जीतू राय, गुरप्रीत सिंह और प्रकाश नांजप्पा 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। वहीं, महिला निशानेबाजों में अंजुम मुदगिल और लज्जा गोस्वामी राइफल तीन पोजिशन के फाइनल दौर में जगह बनाने से चूक गईं।   क्वालीफाइंग रिले में आठवां स्थान प्राप्त करने वाले जीतू मंगलवार को 579 का स्कोर कर 22वें स्थान पर रहे। वहीं, गुरप्रीत ने 578 का स्कोर कर 32वां स्थान हासिल किया। एक और भारतीय निशानेबाज ओमकार सिंह 574 का स्कोर कर 52वें स्थान पर रहे। यूक्रेन के ओलेह ओमेलचुक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।    टर्की के इस्मेल केलेस को रजत और वियतनाम के युआन विंह होअंग को कांस्य पदक मिला। महिलाओं के क्वालीफाइ दौर में अंजुम और लज्जा ने 582 का स्कोर किया और क्रमश: 15वें और 17वें स्थान पर रहीं। यह मुकाबला काफी करीबी रहा।    फाइनल में जगह बनाने वाली चार महिलाओं का स्कोर 583 रहा। क्रोएशिया की स्नेजाना पेजकिक को स्वर्ण पदक हासिल हुआ। इस्टोनिया की अंजेला वोरोनोवा ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। इटली की पेट्रा जुब्लासिंग को कांस्य पदक मिला। बुधवार को महिला 10 मीटर एयर पिस्टल और पुरुष 50 मीटर राइफल तीन पोजिशन फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे।   टामपिनेस से हारकर मोहन बागान एएफसी कप से बाहर   गुवाहाटी। सिंगापुर के फुटबॉल क्लब टामपिनेस रोवर्स ने अतिरिक्त समय में किए गए गोल की बदौलत भारत के फुटबॉल क्लब मोहन बागान को एशियन फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) कप के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मंगलवार को 2-1 से हरा दिया। टामपिनेस के अफीक युनुस ने 117वें मिनट में गोल कर टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया।    निर्धारित समय में 1-1 के स्कोर के बाद मैच अतिरिक्त समय में गया था। अतिरिक्त समय से पहले मेहमान टीम के तरफ से जोर्डन वेब ने 63वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिला दी थी। लेकिन नौ मिनट बाद ही ब्रिकमजीत सिंह ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।    इसके बाद दोनों टीमों ने गोल करने के काफी प्रयास किए, लेकिन कामयाब नहीं रहीं। मैच के 53वें मिनट में टामपिनेस की टीम 11 खिलाडिय़ों की जगह 10 की रह गई। रैफरी ने मुहम्मद शाकिर को उनकी गलती के लिए रेड कार्ड दिखाया।       साभार-khaskhabar.com 

Read More

मुंबई । देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में बुधवार को तेजी का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.59 बजे 322.38 अंकों की तेजी के साथ 25,627.85 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 105.75 अंकों की तेजी के साथ 7,854.60 पर कारोबार करते देखे गए।   बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 126.63 अंकों की तेजी के साथ 25,432.10 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 62.95 अंकों की तेजी के साथ 7,811.80 पर खुला।       साभार-khaskhabar.com 

Read More

सैफ अली खान से विवाह करने के बाद से ही करीना कपूर खान के मां बनने की अफवाहों के समाचार आते रहते हैं। इन अफवाहों का नतीजा सिफर होता है, हां न चाहते हुए भी करीना कपूर खान चर्चाओं में जा आती हैं। बिना किसी काम के भी चर्चा मिलना सितारों की व्यस्तता को दर्शाता है। ऐसी ही अफवाह एक बार फिर उडी है कि करीना कपूर खान मां बनने वाली हैं।    इस बार पहले की तरह करीना कपूर खान ने अभी तक इस अफवाह का कोई जवाब या खण्डन नहीं किया है। वरना पहले वे तुरन्त मीडिया को बुलाकर कह देती थी कि वे अभी मां नहीं बनने वाली हैं या इस बारे में तो सैफ ही जाने। समय-समय पर उनके मां बनने की अफवाहें जोर पकड़ती रही हैं और एक बार फिर कहा जा रहा है कि सैफ और करीना का पहला बच्चा आने वाला है। करीना प्रेगनेंट हैं और फिल्म साइन करना उन्होंने बंद कर दी है। पिछले दिनों करीना को डॉक्टर के यहां देखा गया तभी से अफवाहों को बल मिल गया है। अब यहां यह नहीं कहा जा सकता कि वे किस डॉक्टर से मिलने गई थीं। सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि यह सिर्फ अफवाह है और कुछ नहीं।       साभार-khaskhabar.com 

Read More

दोस्तों के साथ हरियाणा के कैथल से गिर्राज परिक्रमा करने आया हुआ था मृतक श्रद्घालु  गोवर्धन। हरियाणा के कैथल से अपने दौस्तों के साथ गिर्राज प्रभु की सप्तकोसीय परिक्रमा करने गिर्राज धाम आये अशोक जिंदल उम्र करीव 45 बर्ष की गिर्राज परिक्रमा करते समय पंचमुखी हनुमान के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिस घटना की सूचना मृतक श्रद्घालु के दोस्तों ने थाना पुलिस को दी तो घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुॅची गोवर्धन थाना पुलिस ने मृतक परिक्रमार्थी श्रद्घालु के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।  हरियाणा के गॉव गोहला जिला कैथल निवासी अशोक जिन्दल अपने दौस्त सुरेन्द्र चैहान, राजवीर गर्ग, जसप्रीत दिलवाग, के साथ गिरार्ज धाम की सप्तकोसीय परिक्रमा करने के लिये रविवार रात्रि को आया था। जहॉ रात्रि को दोस्तों के साथ परिक्रमा करते समय अशोक जिन्दल की राधाकुण्ड कच्ची परिक्रमा मार्ग स्थित जहाजघर के निकट अचानक तबियत खराब हुई और कुछ समय बाद ही अशोक जिन्दल की मौत हो गई। घटना की जानकारी दोस्तों ने मृतक श्रद्घालु अशोक जिन्दल के परिजनों को दी तो परिजन भी गोवर्धन आ गये। जहॉ थाना पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।    

Read More