मथुरा

मथुरा। पिछले दिनों शहर की तीन दुकानों एवं बलदेव में हुयी शोरूम में एलसीडी, एलईडी चोरी की घटनाओं के संबंध में पुलिस ने एक गैंग को पकड़ा है जो मथुरा के साथ अन्य जनपदों में भी इसी प्रकार की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, तीन लोग अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।  आज इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि गत दिनों बलदेव के कैलाश रोड स्थित शिव इलैक्ट्रॉनिक एण्ड फर्नीचर शोरूम से छत काटकर चोर 25 एलसीडी, एलईडी चोरी कर ले गये थे। इससे पूर्व मथुरा के कोतवाली क्षेत्र से भी चोरों ने इसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया था। वहीं मथुरा के निकटवर्ती हाथरस से भी चोरों ने छत काटकर चोरी की थी। इस संबंध में चोरों की तलाश कर रही पुलिस को मुखबिर की सूचना पर बड़ी सफलता हाथ लग गयी। शहर कोतवाली प्रभारी संजय जायसवाल और एसओ बलदेव प्रवीण कुमार मान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यमुना एक्सप्रेस वे के दौलतपुर पुल के पास से गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया इनसे अलग अलग कंपनियों की 52 एलसीडी, एलईडी के साथ चोरी में प्रयुक्त मारूति बैन व शेवरले बीट गाड़ी के बरामद किया है। पुलिस ने इस गैंग के राहुल कुशवाह पुत्र स्व. तहसीलदार निवासी हथौड़ा मौहल्ला थाना जलेसर एटा हाल निवासी कालिन्दी बिहार एत्मातदौला आगरा, मिन्टू उर्फ कृष्णकांत सिकरवार पुत्र रामेश्वर निवासी कुबेरपुर थाना खेरागढ फिरोजाबाद, हाल निवासी हाथ्रास रोड फाउण्ड्रीनगर एत्मादौला आगरा, रविन्द्र बघेल पुत्र रामगोपाल निवासी धनैटा की नगरिया थाना बलदेव हाल निवासी राधानगर कालोनी फाउण्ड्रीनगर एत्मादौला आगरा, धर्मेन्द्र ठाकुर पुत्र वीरेश कुमार निवासी अण्डौली थाना हसायन हाथरस, राजू सिकरवार पुत्र रतन सिंह निवासी इस्सेपुर थाना बरहन आगरा हाल निवासी गढी जीवनराम फाउण्ड्रीनगर आगरा, रंजी दर्जी पुत्र अशोक कुमार निवासी रामबाग सीतानगर चार खंभा थाना एत्मादौला आगरा, भूरा उर्फ देवेन्द्र उपाध्याय पुत्र स्व० रमेशचन्द्र निवासी गढी रंजीता थाना सादाबाद हाथरस हाल निवासी नारायाण बिहार कालोनी टेढी बगिया एत्मादौला आगरा को गिरफ्तार किया है। जबकि बट्टो उर्फ उदयवीर बघेल पुत्र थान सिंह निवासी दघैटा की नगरिया बलदेव, अक्षय सिसौदिया पुत्र रामवीर सिसौदिया निवासी अगरिया बास, खंदौली आगरा, राजेश लंगड़ा दजी पुत्र हाकिम सिंह निवासी अगरिया बास खंदौली आगरा पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गये।

Read More

नवनियुक्त युवा पश्चिमी उप्र अध्यक्ष का जोरदार स्वागत मथुरा। युवा राष्ट्रीय लोकदल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रविन्द्र नरवार ने आज एक स्थानीय होटल में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र नरवार ने कहा कि पूरे पश्चिमी उत्तरप्रदेश में युवाओं का मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा। हरि प्रदूश आंदोलन को गति दी जाएगी। प्रदेश के हर जनपद के महाविद्यालयों में छात्रों को रालोद की नीतियों से अवगत कराकर दल से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। कर्मठशील, निष्ठावान, संघर्षशील युवाओं को प्रदेश की राजनीति में आगे लाया जाएगा। केन्द्र और राज्य सरकार किसान विरोधी सरकारे है। इन सरकारों ने भी युवाओं को गुमराह व कमजोर करने का कार्य किया है। सरकार ने युवाओं को जुमले ही दिए है। आज युवा बेरोजगार भटक रहा है, युवाओं के हक के लिए मजबूती से आवाज उठाई जाएगी। किसान, गरीब, मजदूर की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगे और उनके हक के लिए सड़कों पर उतर कर आंदोलन किए जाएंगे। हरित प्रदेश के लिए युवाओं को जागरूक किया जाएगा। आज हमारा दुर्भाग्य है कि व्यापारी को मूल्य तय करने का हक के लिए सड़कों पर उतर कर आंदोलन किए जाएंगे। हरित प्रदेश के लिए युवाओं को जागरूक किया जाएगा। आज हमारा दुर्भाग्य है कि व्यापारी को मूल्य तय करने का हक है लेकिन किसानों को नहीं संकल्प लेते हुए कहा कि गांव-गांव जाकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। हर बूथ पर दस यूथ का लक्ष्य रखा जाएगा। 2017 के विधान सभा चुनाव में प.उ.प्र. में अहम भूमिका निभायेगा युवा रालोद।  पत्रकारवार्ता में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर रालोद जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिकरवार, विधायक पूरन प्रकाश, पवन चतुर्वेदी, दीपक चौधरी, भगत सिंह जादौन, राजपाल भरंगर, बबलू चौधरी, डा. योगेन्द्र सिंह पचैरा, रवि बाबा, डा. युनूस कुरैशी,तौफीक आढ़ती, बाबूलाल प्रधान, संजू चौधरी, मीना चौधरी, तरूण नरवार, मंगल नरवार, अरविन्द्र पचेरा आदि रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सम्बन्धित अधिकारियों को कडे निर्देश देते हुए कहा कि आगामी पोलियों दिवस 29 मई को कोई बच्चा पोलियो ड्राप पीने से वंचित न रह जाय। उन्होंने कहा कि 23 से 26 मई तक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शत-प्रतिशत आंगनबाडी कार्यकत्रियों को विधिवत प्रशिक्षण दिया जाय तथा 24 मई तक हर हाल में ड्यू लिस्ट पूरी कर ली जाय। जिलाधिकारी आज यहां कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि 29 मई पोलियो दिवस है। पूरी कोशिश करके बूथ दिवस के दिन ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाय। 30 मई से 6 जून तक डोर -टू- डोर कार्यक्रम के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो ड्राप पीने से वंचित न रह जाय। उन्होंने कहा कि इस योजना को सफल बनाने के लिए यह अत्यन्त आवश्यक है कि बच्चों की ड्यू लिस्ट 24 मई तक हर हाल में पूरी कर ली जाय। उन्होंने कहा कि 23 से 26 मई तक चलाये जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में आंगनबाडी कार्यकत्रियों को शत-प्रतिशत हर हाल में प्रशिक्षित किया जाय। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षित आंगनबाडी कार्यकत्रियों की रिपोर्ट 26 मई तक इनके पास आ जानी चाहिए।     उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्र के उप जिलाधिकारियों के साथ तहसील टास्कफोर्स की बैठक आगामी 2 दिन के अन्दर करके क्षेत्र में पड़ने वाले भट्टों व निर्माण स्थलों को चिन्हित कर लें ताकि बच्चें छूटने न पायें। उन्होंने कहा कि वे ड्यू लिस्ट की रैंडम चेकिंग करेंगे जिस प्रभारी चिकित्साधिकारी के क्षेत्र की ड्यू लिस्ट तैयार नहीं मिलेगी उसके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि अगली रिपोर्ट में छूटे हुए बच्चों की संख्या शून्य होनी चाहिए। उन्होंने हिदायत दी कि जिस चिकित्सक के क्षेत्र में छूटे हुए बच्चे पाये जायेंगे उनकी एक वेतन वृद्धि रोक दी जायेगी।      जिलाधिकारी ने संस्थागत प्रसव पर बल देते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं के चिन्हांकन के बाद उनकी नियमित जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभारी चिकित्साधिकारी के क्षेत्र में जितने भी हेल्थ सेन्टर हैं उनकी रंगाई-पूताई अच्छे डंग से कराई जाय तथा एक सेन्टर मॉडल के रूप में विकसित करके दिखाया जाय। उन्होंने आशाओं तथा लाभार्थी महिलाओं के शत-प्रतिशत भुगतान के निर्देश देते हुए कहा कि आशाओं का भुगतान न होने की स्थिति में वह मन लगाकर कार्य नहीं करेंगी। उन्होंने आशाओं के मानदेय भुगतान न किये जाने को गंम्भीरता से लेते हुए कहा कि जिस प्रभारी चिकित्साधिकारी के क्षेत्र की आशाओं का भुगतान लम्बित होगा उस धनराशि पर साधारण ब्याज लगाकर सम्बन्धित चिकित्साधिकारी व बाबू के वेतन से वसूली की जायेगी। गत दिवस जिला महिला चिकित्सालय में नसबन्दी ऑपरेशन कराने आई  महिला की मौत के प्रकरण को गंम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि इस प्रकरण की जांच हेतु टीम गठित करने के लिए उनकी तरफ से अपर निदेशक स्वास्थ्य को पत्र भेजा जाये।     मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विवेक मिश्र, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजेन्द्र सिंह सहित सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकरी, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि व बाल विकास परियोजना अधिकारी आदि बैठक में उपस्थित रहे।

Read More

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ अब किताब के रूप में जल्द ही कॉलेज-यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में नजर आएगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) ने अपनी वेबसाइट पर भी ‘मन की बात’ को नौ पन्नों में पेश किया है। बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अंजिला गुप्ता ने बताया, ‘‘यूजीसी ने वेबसाइट पर सर्कुलर जारी कर जानकारी दी है। आधिकारिक रूप से अभी ई-मेल नहीं पहुंचा है। फिर भी हम पीएम के मोबाइल एप और किताब दोनों को स्टूडेंट तक पहुंचाएंगे। यह बच्चों के भविष्य के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।’’ पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.जी. सिंह ने बताया कि मन की बात पर किताब आने की खबर मिली है। यह छात्रों के साथ देश के सभी नागरिकों के लिए उपयोगी साबित होगी। यूजीसी ने वेबसाइट पर नौ पन्ने भी उपलोड किए हैं। इसे कोई भी आसानी से पढ़ सकता है। मोदी की ‘मन की बात’ को किताब का रूप भाजपा के एक बड़े नेता ने दिया है। इसका विमोचन पिछले दिनों दिल्ली में किया गया। किताब में 3 अक्टूबर, 2014 से लेकर 27 मार्च, 2016 तक की मन की बात का संकलन है। इसे छात्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी यूजीसी को भी दी गई है।   यूजीसी के सचिव प्रो. जसपाल एस. संधू ने 16 मई को देशभर के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को सर्कुलर जारी कर बताया कि ‘मन की बात’ को 9 पन्नों में वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इसे छात्रों तक पहुंचाने के लिए कहा गया है। साथ ही इस पर फीडबैक भी मांगा गया है।  बिलासपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जी.डी. शर्मा का कहना है,  ‘‘प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ काफी प्रभावशाली और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। इसमें सामाजिक बुराई को दूर करने के साथ युवाओं को प्रेरित करने पर जोर होता है। डिजिटल किताब या कागज की किताब, हम लाइब्रेरी में रखेंगे।’’ यूजीसी पहले चरण में मन की बात को डिजिटल बुक के माध्यम से प्रस्तुत करेगा। इसे ई-लाइब्रेरी के माध्यम से पढ़ा जा सकेगा। मोदी की मन की बात को मोबाइल नंबर 8190881908 पर मिस्ड कॉल करके भी सुना जा सकता है। इस समय इसे केवल हिंदी में सुना जा सकता है। यूजीसी अन्य भाषाओं में भी इसका अनुवाद कराने जा रहा है।    साभार-khaskhabar.com 

Read More

नई दिल्ली। तेजस लड़ाकू विमान का पहला स्क्वाड्रन इस साल दिवाली से पहले उड़ान भरेगा। यह भारतीय वायु सेना के बेड़े के लिए लड़ाकू विमानों की स्वीकृत संख्या के निकट पहुंचने की ओर एक कदम होगा। यह बात रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कही। आकाशवाणी के साथ साक्षात्कार में रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि अगले पांच साल में रक्षा क्षेत्र के आयात में 30 से 35 प्रतिशत की कमी होगी। पर्रिकर ने कहा, ‘‘भारतीय वायु सेना में 1994 से कोई नया लड़ाकू विमान शामिल नहीं किया गया है। विगत 32 वर्षों से तेजस अटका हुआ था। अब दो विमानों की आपूर्ति की गई है और अगले दो महीने में कुछ और तेजस की आपूर्ति की जाएगी।’’ मंत्री ने कहा कि सितम्बर-अक्तूबर तक तेजस का पहला स्क्वाड्रन तैयार हो जाएगा और यह दिवाली से पहले उड़ान भरेगा।   वायु सेना में लड़ाकू विमानों के स्क्वाड्रन की संख्या में कमी पर पर्रिकर ने कहा कि यह कमियां शीघ्र पूरी हो जाएंगी। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘लड़ाकू विमानों के स्वीकृत स्क्वाड्रन की संख्या 42 है, लेकिन शत प्रतिशत कभी हासिल नहीं हुआ है। अगले तीन से चार वर्षों में तेजस के चार से पांच स्क्वाड्रन वायु सेना में शामिल किए जाएंगे। साथ ही सुखोई के भी कुछ और स्क्वाड्रन आ जाएंगे। तब तक राफेल के भी दो स्क्वाड्रन आ जाएंगे।’’    बहुभूमिका वाले लड़ाकू जेट विमान के देश में उत्पादन के सवाल पर पर्रिकर ने कहा, ‘‘इस साल के अंत तक यह निर्णय कर लिया जाएगा कि किस लड़ाकू विमान का उत्पादन देश में होगा। हमने अभी तक यह तय नहीं किया है कि हम एफ-18, यूरोफाइटर, राफेल या ग्रिफ्फिन में कौन सा बनाएंगे।’’ रक्षा के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने और आयात कम करने के बारे में रक्षा मंत्री ने कहा कि रक्षा उपकरणों के आयात में 30 से 35 प्रतिशत की कमी करना अच्छा आंकड़ा है जबकि कुछ चीजों के आयात सस्ते हो सकते हैं। पर्रिकर ने कहा कि सैन्य उपकरणों का आयात 70 से घट कर 63 प्रतिशत हो गया है।     साभार-khaskhabar.com 

Read More

लिस्बन। पुर्तगाल के मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पिछले काफी समय से पूरी दुनिया पर छाए हुए हैं। रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मैसी के बीच हमेशा नं.1 की जंग चलती रहती है। हालांकि दोनों ही खिलाड़ी अभी तक अपने देश को फीफा विश्व कप का खिताब नहीं दिला पाए हैं।    रोनाल्डो स्पेनिश लीग में जहां रियल मैड्रिड की जान हैं, वहीं मैसी बार्सिलोना के लिए कमाल करते हैं। इस बीच 12 साल पहले रोनाल्डो द्वारा बनाया गया एक रिकॉर्ड टूट गया है। पुर्तगाल टीम में सबसे कम उम्र में किसी मेजर टूर्नामेंट के लिए चुने जाने का रिकॉर्ड रोनाल्डो के नाम था, लेकिन अब रेनाटो सांचेज ने इस पर कब्जा जमा लिया है।    सांचेज को महज 18 वर्ष की उम्र में यूरो कप के लिए टीम में चुना गया है। इससे पहले 2004 में रोनाल्डो को पुर्तगाल टीम में इसी टूर्नामेंट के लिए चुना गया था। उस समय रोनाल्डो की उम्र 19 साल और चार महीने थी। सांचेज की उम्र 18 साल और 10 महीने है। मोनाको मिडफील्डर बर्नार्डो सिल्वा पिछले सप्ताह चोटिल हो गए जिसके चलते सांचेज को चुना गया। इसके अलावा सांचेज की तुलना भी रोनाल्डो से की जा रही है लेकिन अब आने वाला वक्त ही बताएगा कि क्या वे रोनाल्डो जितने सफल होते हैं या नहीं।    इसी महीने सांचेज ने जर्मन फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख के साथ पांच साल का करार भी किया है। पुर्तगाल को यूरो कप में ग्रुप एफ में आइसलैंड, ऑस्ट्रिया और हंगरी के साथ रखा गया है।      साभार-khaskhabar.com 

Read More



Mediabharti