मथुरा

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए अमर सिंह ने अपने पुराने दोस्त अमिताभ बच्चन पर तंज कसा है। अमर सिंह ने अमिताभ को एक ऐसा एक्टर बताया जो कई अपराधों में उलझे हुए हैं और जिनका नाम पनामा पेपर्स में भी आया है।   अमर सिंह ने कहा कि वह अमिताभ बच्चन के लिए प्रार्थना करेंगे। अमर सिंह बोले, वह अब पनामा पेपर्स में भी उलझे हुए हैं। उनके नाम का गलत इस्तेमाल हुआ और उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। सिंह ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका के बाद सीबीआई जांच हो रही है। काले धन पर एसआईटी जांच कर रही है।   सिंह बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली की बनाई एसआईटी भी जांच कर रही है। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि अमिताभ को इस असहनीय झटके को सहने की हिम्मत दे।   इस बीच अमर सिंह के प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले आजम खान ने उन्हें (अमर सिंह को) राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने को ‘दुखद प्रकरण’ बताया। उत्तर प्रदेश के चर्चित मंत्री आजम ने कहा, जहां तक मेरी निजी राय है, यह एक दुखद प्रकरण है। लेकिन चूंकि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) पार्टी प्रमुख हैं और उन्होंने यह फैसला लिया है, इसलिए इस पर टिप्पणी नहीं की जा सकती।        साभार-khaskhabar.com         

Read More

नई दिल्ली। भारतीय पुरातत्व सर्वे यानी एएसआई के मुताबिक करोडों भारतीयों की आस्था का केंद्र और चार धामों में से एक पुरी का जगन्नाथ मंदिर खतरे में है। मंदिर कभी भी गिर सकता है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक एएसआई की तकनीकी कोर समिति के अध्यक्ष जीसी मित्रा ने कहा है कि सदियों पुराना यह मंदिर हाई रिस्क पर है,समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो ये मंदिर ध्वस्त हो सकता है।  ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर की मरम्मत के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगी है। पटनायक ने कहा है कि मंदिर के बीम में दरारें पड गई हैं जिससे मंदिर के ढांचे को खतरा हो सकता है। उन्होंने केंद्र से तुरंत एएसआई (आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) के इंजीनियरों और टेक्निकल एक्सपर्ट की टीम भेजने को कहा है।  पटनायक ने केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्री महेश शर्मा को चिटी लिख कर मदद मांगी है। उन्होंने लिखा है कि यह लोगों की आस्था से जुडा मामला है इसलिए मैं इस मुद्दे पर आपका ध्यान दिलाना चाहता हूं।    ओडिशा सरकार ने मंदिर के भवन की जांच के लिए इंजीनियरों की एक टीम बनाई है। इस टीम ने मंदिर के मेन भवन को देखने के बाद एक्स्ट्रा बीम डालने की सिफारिश की है। इस बाबत नवीन पटनायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी खत लिखकर जल्द से जल्द कदम उठाने की मांग कर चुके हैं।    साभार-khaskhabar.com 

Read More

इन दिनों श्रद्धा कपूर के साथ अपने डांस और वॉशरूम में एक साथ देखे जाने से चर्चाओं में आए निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, गायक फरहान अख्तर एक और बड़ी फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं, जिसमें वे स्वयं मुख्य अभिनेता के तौर पर नजर आएंगे और इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी बिजय नाम्बियार को सौंपी गई है। अनुराग कश्यप की खोज रहे बिजय नाम्बियार ने इस वर्ष विधु विनोद चोपड़ा के लिए ‘वजीर’ का निर्देशन किया था। फरहान और बिजय का दोस्ताना इसी फिल्म से शुरू हुआ है। अब फरहान उन्हें अपने बैनर की बड़े बजट की बड़ी फिल्म देने जा रहे हैं। इस फिल्म की पटकथा बिजय ने दो साल पहले ही लिख ली थी, लेकिन अब यह फिल्म के रूप में आ रही है। ‘वजीर’ की शूटिंग के दौरान फरहान से उनकी इस विषय पर बात हुई थी। अब फरहान ने उन्हें फिल्म बनाने का संकेत दे दिया है।   साभार-khaskhabar.com 

Read More

देहरादून। गढवाल में हिमालय की ऊंची पहाडियों पर स्थित पंचकेदार श्रृंखला के चौथे मंदिर रूद्रनाथ के कपाट बुधवार को श्रद्धालुओं के दर्शन करने के लिए खोल दिये गये। सुबह परम्परागत पूजा-अर्चना के साथ रूद्रनाथ मन्दिर के पुजारी प्रयागदत्त भट्ट ने मन्दिर के कपाट खोलने की रस्म अदा की। इस मौके पर ब़डी संख्या में देश के विभिन्न भागों से आये तीर्थयात्रियों ने भगवान रूद्रनाथ के निर्वाण दर्शन तथा अखण्ड ज्योति के दर्शन किए।  सबसे पहले नौ मई को केदारनाथ और 11 मई को तुंगनाथ मंदिर के कपाट खोले गये थे। पंचकेदार श्रृंखला में तृतीय केदार के रूप में विख्यात मध्यमहेश्वर के कपाट 20 मई को खुलेंगे, जबकि श्रृंखला के अंतिम केदार के रूप में मान्यता प्राप्त उर्गम घाटी में स्थित कल्पेश्वर महादेव के कपाट साल भर खुले रहते है।  साभार-khaskhabar.com 

Read More

मथुरा। हाइवे एनएच 2 पर स्थित नयति मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पीटल में आज मंगलवार हाइपरटेंशन दिवस मनाया गया, जिसमें लोगों को उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) का शुरूआती दौर में पता लगाने और उसकी रोकथाम के बारे में जागरूक करने की कोशिश की गई। वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे 2016 की थीम है ‘‘नो योर नंबर्स’’ नयति हॉस्पीटल की टीम द्वारा कार्डियक सर्जिकल समस्या से पीड़ित 15 से ज्यादा मरीजों का कार्डियक सर्जरी के माध्यम से सफलतापूर्वक उपचार किया गया है। हाइपरटेंशन दिवस पर  चिकित्सकों ने बताया कि अगर उच्च रक्तचाप को नज़रअंदाज किया जाता है और उसका सही उपचार नहीं होता है तो इसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक पक्षाघात (स्ट्रोक-पैरालाइसिस), किडनी फेल्योर्स और अन्य विकार होने का खतरा रहता है।  इस अवसर पर कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग के प्रमुख और कार्डियक साइंसेज के चेयरमैन डॉ. वेणुगोपाल राम राव ने कहा ‘‘उच्च रक्तचाप को हाइपरटेंशन के नाम से भी जाना जाता है और यह एक जानलेवा स्थिति है, जिसमें रक्त का दबाव सामान्य दायरे से ज्यादा होता है। इससे लाखों भारतीय प्रभावित हैं। अनुमान के मुताबिक हाइपरटेंशन की वजह से हर साल करीब 11 लाख लोगों की मौत होती है, जिनमें से करीब 11 प्रतिशत मौत के मामले भारत में होते हैं। इससे पीड़ित लोगों को इस जटिल बीमारी से बचाव एवं निजात दिलाने के लिए आज बुधवार और कल बृहस्पतिवार को निःशुल्क जांच शिविर लगाया जा रहा है।  नेफ्रोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. कृष्ण मोहन ने कहा, ‘‘उच्च रक्तचाप और किडनी का अन्योनाश्रय संबंध है। उच्च रक्तचाप जहां किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है और क्रोनिक किडनी डिज़िज (सीकेडी) का कारण हो सकता है, वहीं किडनी की बीमारियों की वजह से उच्च रक्तचाप हो सकता है। 

Read More

दो लोगों की हुयी मौत, तीन घायल मथुरा। थाना व कस्बा मांट के गांव कराहरी से भात देकर वैगनार गाड़ी में सवार होकर घर लौट रहे लोगों में कोसीकलां कोटवन चौकी के निकट आज ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भेजा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय जावेद पुत्र हीरे खां निवासी नगला डुबोकर थाना जुहंदा भरतपुर राजस्थान, 40 वर्षीय रत्ती  पुत्र अतर खां निवासी गांव पाही और तीन अन्य लोग मांट के गांव कराहरी में आज मंगलवार शादी का भात देने गये थे। बताते हैं कि कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद वे वापिस अपने गांव लौट रहे थे तभी कोसीकलां से आगे कोटवन चौकी के निकट वैगनार गाड़ी में तेजगति से आते ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार जावेद और रत्ती की मौके पर ही मौत हो गयी तथा गाड़ी में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज, गंभीर रूप से घायल लोगों को उपचार के लिये अस्पताल भेज दिया।  

Read More