मथुरा

अयोग्य व्यक्तियों द्वारा गलत रिपोर्ट से कई हो चुकी थी मौत  मथुरा। मसानी हाइवे स्थित माहेश्वरी हॉस्पीटल में संचालित पैथोलॉजी फर्जी पाए जाने पर सीएमओ की टीम ने ताला मार दिया तथा जांच के आदेश देकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गोविन्द नगर क्षेत्र क्षेत्र अंतर्गत मसानी हाइवे स्थित माहेश्वरी हास्पीटल में सॉउथ एंड के नाम से पैथोलॉजी काफी समय से संचालित चल रही थी, पैथोलॉजी एवं डाक्टरों की लापरवाही से विगत दिनों एक महिला का पांच महीने के गर्भस्त शिशु की मौत हो गई। महिला के पति रमेश द्वारा थाना गोविन्द नगर में तहरीर दी गई। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस व मीडिया के संयुक्त तत्वावधान में बीतीरात सीएमओ डा. बृजेश खन्ना, डा. मुकेश लवानिया, मेडीसन ऑफीसर डा. भूदेव सिंह ने वहां पहुंचकर पैथोलॉजी के कागजात की जांच की, जिसमें साउथ एंड नाम से संचालित पैथोलॉजी पूरी तरह से अवैध गैर पंजीकृत पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पैथोलॉजी को सील कर दिया तथा माहेश्वरी हॉस्पीटल के संचालक एवं पैथोलॉजी संचालक के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही है। इसी पैथोलॉजी के गलत रिपोर्ट की शिकार हुए रमेश ने अपना बच्चा खो दिया। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सभी पत्रकारों ने स्वास्थ्य विभाग से कार्यवाही करने की मांग की है। 

Read More

महिला श्रद्धालु सहित दो की मौत एक महिला की हालत गंभीर, आधा दर्जन चुटैल मथुरा। बरसाना से गोवर्धन जा रहे तीथछयात्रियों से भरे एक टैम्पो में बस ने टक्कर मार दी जिससे ड्राइवर और एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गयी तथा एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी वहीं कई लोगों को चोटें आयी हैं। हादसा इतना भयंकर था कि बस से टक्कर के बाद टैम्पो बुरी क्षतिग्रस्त हो गया।  मिली जानकारी के अनुसार बरसाना-गोवर्धन रोड स्थित बंबे के निकट आज तेजगति से आती एक बस ने जयपुर से आये श्रद्धालुओं से भरे टैम्पो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे टैम्पो पलट गया और उसमें बैठी सवारियां उसमें बुरी तरह दब गयीं। इस हादसे में टैम्पो चालक और महिला श्रद्धालु शकुंतला पत्नी सूर्यप्रकाश शर्मा निवासी वैशाली जयपुर की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की चीखपुकार सुनकर वहां आये लोगों ने घायलां को टैम्पो से निकाला और उपचार के लिये भेजा। इस हादसे में शशि भूषण पत्नी राजीव भूषण निवासी वैशली नगर जयपुर गंभीर रूप से घायल हुयी हैं जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुयी है। वहीं इस हादसे में कई और लोग घायल हुये हैं जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिये भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक टैम्पो चालक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी। घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। बताते हैं कि जयपुर से आये सभी श्रद्धालु यहां आयोजित किसी सत्संग में भाग लेने आ रहे थे।

Read More

मथुरा। कोसी पुलिस ने समीपवर्ती गांव मे पिछले दिनों गाव के ही कुछ युवकों द्वारा बनायी गयी बालिका की अश्लील क्लिपिंग मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। विदित हो कि करीब एक सप्ताह पूर्व समीपवर्ती गांव में एक बालिका की नहाते समय गाव के ही कुछ युवकों द्वारा बनायी गयी अश्लील क्लिपिंग का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद बालिका के परिजनों ने कुछ लोगों के खिलाफ थाना कोसीकलां में नामजद रिर्पोट दर्ज करायी थी। जिसमें कार्यवाही करते हुए शनिवार को थाना पुलिस ने गावं के प्रदीप पुत्र रतन, नीरज पुत्र बाबू, कृष्ण पुत्र रतन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Read More

मथुरा। वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र के प्रसाद के रूप में जहरखुरानी करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया गया कि ये बिहारीजी का प्रसाद बताकर नशीला पेड़ा खिलाकर परदेसियों को लूट लेती थीं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर ने जानकारी की दी ऐसी दो महिलायें बिहारीजी मंदिर क्षेत्र में घूम रही हैं। शिकायत पर रज्जो पत्नी लक्खा और सीमा उर्फ गुम्मा पुत्री कन्नेर सिंह निवासी गांव जिलान थाना सिंगूर को पुलिस ने हिरासत में लिया। जब पूछताछ की गयी तो इन्होंने बताया कि यह बिहारीजी का प्रसाद बताकर पेड़े में नशीला पाउडर मिला देती थीं।  

Read More

मथुरा। वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पारिवारिक गृहक्लेश के चलते एक युवती ने शनिवार तेजाब पी लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। उसे गंभीर अवस्था में गोकुल रैस्टोरेंट के पास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुयी है। मिली जानकारी के अनुसार आरती पुत्री जयनारायन निवासी रामेश्वर धाम टैम्पो स्टेण्ड के पास वृन्दावन ने कल रात्रि करीब नौ बजे परिवार में गृहक्लेश से क्षुब्ध होकर तेजाब पी लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। आनन फानन में युवती के परिजनों ने उसे एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुयी है।

Read More

मथुरा। जनपद के दो अलग अलग स्थानों पर हुये सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली वृन्दावन अंतर्गत निर्फाद हॉस्पीटल के पास तेजगति से आते अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते मीरा देवी में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतका के पति सियाराम निवासी मौरा वृन्दावन ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं जीएलए स्कूल के पास तेजगति से आते अज्ञात वाहन चालक ने 40 वर्षीय दतरू निषाद में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पत्नी ललिता निवासी बिलासपुर छत्तीसगढ ने रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।  

Read More

पशु चोरी कर कटवाने वाले गिरोह ने दिया था घटना के अंजाम मथुरा। महावन क्षेत्र के गांव किशनपुर में हुयी डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुये चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस डकैती की घटना के दौरान बदमाश 18 भैंसों को को लूटकर ले गये थे तथा विरोध करने पर गृहस्वामी की हत्या कर चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया था। आज इस संबंध में जानकारी देते हुये एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि पकड़े गये चारों लोगों में समीर उर्फ समीरा उर्फ ठेकेदार निवासी इसलाम नगर कस्बा सादाबाद जिला हाथरास मुख्य सरगना है। इस घटना में पुलिस ने समीर सहित शनि पुत्र नूर मौहम्मद निवासी इसलाम सादाबाद हाथरस, खलील पुत्र अलाउददीन निवासी इसलाम नगर सादाबाद हाथरास, अकबर पुत्र रघुवीर निवासी इस्लाम विद्यौनी थाना सुरीर को गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि इस घटना में पकड़े गये बदमाशों के अलावा ईशू पुत्र वीरू निवासी मैनपुर, रफीक पुत्र हरजू, जुम्मा पुत्र पीरू, सिकन्दर पुत्र राजू निवासी घिरोर मैनपुरी, हारून पुत्र नेम्मे निसी पिजूआ एटा, खालिद पुत्र नेक्से, सल्लू पुत्र नेक्से, मुकेश पुत्र सियाराम बाल्मीकि, आलम पुत्र नेक्से, जावेद पुत्र मुन्ना एटा आदि १६ लोगों का हाथ था। जो पशी चोरी कर कटटी में कटवा देते हैं और आपस में रकम बांट लेते हैं। सीओ महावन सुरेन्द्र यादव ने बताया कि पकड़े गये लोगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और लूट व डकैती से सम्बन्धित तमंचों व लूट से सम्बन्धित 33 हजार रूपये की नगदी सहित क्वालिस गाड़ी संख्या यूपी 86 पी 1186 को पुलिस ने बरामद किया है। भैंस बरामद नहीं कर सकी पुलिस किशनपुर डकैती मामले में भले ही पुलिस ने प्रेस वार्ता कर चार लोगों की गिरफ्तारी व तामझाम दिखाते हुये अपनी पीठ थपथपा ली हो लेकिन किशनपुर के ग्रामीणों के गले में यह बात नहीं उतर रही है। लोग यही कह रहे हैं कि जब उनकी भैंस बरामद हो जाती तो वे मानते कि पुलिस ने कुछ काम किया है। वहीं लोगों में यह भी चर्चा थी कि एक मंगी की चोरी हुयी भैंस पुलिस ने बरामद कर ली लेकिन जहां डकैती और हत्या के बाद भी पुलिस अभी कुछ नहीं कर पायी। ज्ञात रहे कि किशनपुर में हुयी डकैती में बदमाशों ने छत के रास्ते घुसकर परिवार के स्वामी की हत्या कर दी थी और चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जाते-जाते बदमाश उसकी 18 भैंसों को भी खोलकर वाहन में डालकर ले गये थे। गैंग लीडर ने खुद को बताया निर्दोष महावन के किशनपुर में हुयी डकैती की घटना का खुलासा करते हुये पुलिस ने जहां इस घटना का मास्टरमाइंड समीर उर्फ समीरा को बताया है वहीं डकैती मामले में घिरे गैंग लीडर समीर उर्फ समीरा ने पुलिस से अलग बताया कि वह वेवजह फंसाया गया है। वह अपने क्षेत्र का सभ्रांत व्यक्ति है। उसके विषय में जानकारी करनी है तो विधायक देवेन्द्र अग्रवाल, रामजीलाल सुमन के अलावा जिला पंचायत सदस्य रामवती भूआ हाथरस से पूछ लें।  

Read More

मेला परिसर को ३५ सेक्टरों में विभाजित  मथुरा। बाई पास स्थित जयगुरुदेव आश्रम पर बाबा जयगुरुदेव महाराज का चतुर्थ वार्षिक भण्डारा महापर्व आगामी 21 मई से शुरू हो रहा है, जो 21 मई तक चलेगा। भण्डारे का पूजन व प्रसाद वितरण 18 मई को रात्रि में साढ़े नौ बजे से प्रारम्भ होगा। भण्डारा 19 मई को मनाया जायेगा। मेले में नित्य प्रातः साढ़े पांच बजे व सायं पांच बजे से सत्संग होगा।  यह जानकारी आज आश्रम पर आयोजित एक पत्रकार-वार्ता में जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था व ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष पंकज महाराज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये दी। उन्होंने बताया कि जयगुरुदेव महाराज के 18 मई 2012 को निजधाम गमन की पुण्य स्मृति में प्रति वर्ष वार्षिक भण्डारा सत्संग-मेला आयोजित होता है। इस वर्ष चतुर्थ वार्षिक भण्डारे का सत्संग-मेला १७ मई से २१ मई  तक लग रहा है। मेला प्रभारी चरन सिंह एडवोकेट के अनुसार मेले की सभी तैयारियों का आखिरी चरण चल रहा है। देश के सभी प्रान्तों व नेपाल राष्ट्र से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की सूचनायें मिल रही हैं। मेला व्यवस्थापक सन्त राम चौधरी के अनुसार मेला परिसर को 35 सेक्टरों में विभाजित करके प्रान्त व जिलेवार आवासीय व्यवस्था की गई है। संगतों द्वारा पानी व शर्बत प्याऊ भी चलाये जायेंगे। प्रेस वार्ता में संस्था के उपाध्यक्ष मनुभाई डी. पटेल, कोशाध्यक्ष डा. केके मिश्रा, मंत्री विनय कुमार सिंह, रा. उपदेशक बाबू राम, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, आनन्द बहादुर सक्सेना, पीसीकाले, डीडी शुक्ला, रोहिताश कुमार गुप्ता, उदय राज सिंह, अनिल ठाकुर, सुभाष मास्टर आदि उपस्थित रहे।

Read More

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार मथुरा।  जमीन के लेनदेन को लेकर शनिवार वृन्दावन में मथुरा निवासी एक व्यापारी को मथुरा के ही रहने वाले व्यापारियों के तीन पुत्रों व एक अन्य ने गोली मार दी जिससे व्यापारी घायल हो गया। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने चौक बाजार की गली दुर्गाचंद निवासी दो नामजदों को गिरफ्तार किया है जबकि नामजद सहित एक अन्य फरार हैं। घटना को लेकर मथुरा शहर में जबरदस्त चर्चा है। पीड़ित ने इस संबंध में वृन्दावन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली वृन्दावन अंतर्गत मदनमोहन मंदिर घेरा वाली गली में मथुरा के घीयामण्डी निवासी आलोक गुप्ता पुत्र रमेश चन्द्र को मथुरा के चौक बाजार अंतर्गत गली दुर्गाचंद निवासी रोहित पुत्र रविकांत, राजरतन पुत्र रविकांत, राघव पुत्र रजनीकांत उर्फ पप्पू व एक अन्य ने जमीनी लेनदेन को लेकर गोली मार दी। बताया गया कि एक करोड़ रूपये की जमीन का कोई लेनदेन था जिसको लेकर आलोक पर गोलियां चलायी गयीं। वृन्दावन पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के बाद गली दुर्गाचंद निवासी रोहित और राजरतन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य नामजद फरार हैं। 

Read More

अहमदनगर। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। रविवार को उनके कार्यालय में उन्हें जान से मारने की धमकी वाला एक पत्र मिला। धमकी देने वाले ने अन्ना पर समाज में अशांति फैलाने का दोषी बताया। अन्ना हजारे के प्रवक्ता श्याम असवा ने कहा कि रालेगण सिद्धि गांव स्थित कार्यालय में रविवार दोपहर मराठी भाषा में हाथ से लिखा पत्र मिला। पत्र के बारे में पूछने पर उन्होंने पत्र पढ़ा, ‘आप समाज में अशांति फैला रहे हैं, इसलिए आपको मिटा दिया जाएगा। पत्र भेजने वाले ने अपने को नेवासे का ‘अंबादास लश्खरे’ लिखा है, नेवासे यहां से 65 किमी दूर है। श्याम असवा ने पुलिस को भी यह पत्र मिलने की पुष्टि की। हालांकि, उन्होंने इस संबंध में ज्यादा जानकारी देने से इंकार कर दिया। अन्ना को पहले भी इस प्रकार की धमकी भरे पत्र मिले हैं। इससे पहले मिले एक पत्र में उन्हें 26 जनवरी के दिन मारने की धमकी दी गई थी। असवा ने बताया, ‘पुलिस इन पत्रों को भेजने वाले का पता नहीं लगा सकी है। अन्ना के निजी सहायक श्याम पथाडे ने पहले कहा था कि गांधीवादी इस तरह की धमकियों से नहीं डरते हैं। अन्ना हजारे को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।   साभार-khaskhabar.com 

Read More