मथुरा

मथुरा। गोवर्धन में यमुना मिशन द्वारा किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया, जिसमें तलहटी परिक्रमा मार्ग, कुण्डों का जीर्णोद्धार, आदि कार्य जोर-शोर से चल रहा है। सतीश प्रधान आन्यौर, सत्तो प्रधान जतीपुरा, ठा. मेघश्याम माधुरी कुण्ड के प्रधान सकीतरा के प्रधान मेघश्याम जी अवलोकन कर जो कमियां शेष रह गई हैं उनको शीघ्र दूर कर लिया जायेगा। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से आज शुक्रवार शाम 5 बजे चरर्णामृत कुंड पर उपस्थित होने को कहा है, क्योंकि गुरू पूर्णिमा नजदीक आ रही है। इस कारण सभी श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए शासन प्रशासन के सहयोग से सभी कार्यों को समय से पूर्व पूर्ण कर लिया जाएगा। संस्थापक प्रदीप बंसल के आगमन से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर लिये जायेंगे। अदृश्य शक्ति की सोच एवं मिशन के संस्थापक जी की सोच एक समान है। यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल की सोच समय से पूर्व ही साकार होने जा रही है। उन्होंने ब्रज की प्राचीन धरोहर एवं संस्कृति को बचाने का जो वीणा उठाया था उसे वह पूरा करके ही दम लेंगे।  5000 वर्ष पूर्व की अंतरग्रही तलहटी परिक्रमा का शुभारंभ परम पूज्य गुरू शरणानंद महाराज के करकमलों द्वारा किया जाएगा।

Read More

महिला की मौत के बाद परिजनों ने काटा जिला अस्पताल में हंगामा  मथुरा। जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही और अव्यवस्थाओं से अस्पताल में आने वाला हर मरीज परिचित है। आये दिन जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते कई घटनायें हो चुकी हैं।  ऐसा ही एक मामला आज शुक्रवार को प्रकाश में आया, जिसमें नसबंदी का ऑपरेशन कराने आयी एक महिला की इंजैक्शन लगाने के बाद उसकी मौत हो गयी। इस घटना को लेकर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। आक्रोशित परिजनों को देखते हुये कार्यवाही सीएमएस डॉ. वीलाल ने फोन का पुलिस बुला ली। कोतवाली प्रभारी संजय जायसवाल मय पुलिसबल के जिला महिला चिकित्सालय पंहुच गये और परिजनों को समझाने का प्रयास करते देखे गये। परिजनों ने लापरवाह डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय राधा पत्नी अशोक निवासी सहजूआ थोक 2 सौंख आज शुक्रवार सुबह काजल का नगला में रहने वाली आशा कार्यकत्री के साथ नसबंदी का ऑपरेशन कराने के लिये जिला महिला चिकित्सालय आयी थी। जब दोपहर महिला को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया तो वहां डॉक्टर ज्योत्सना सिंह ने जैसे ही उसके इंजैक्शन लगाया, तो महिला की हालत बिगड़ गयी और उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। परिजन लापरवाह डॉक्टरों और कार्यवाही सीएमएस के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे। कोतवाल द्वारा समझा बुझाए जाने के बाद ही हंगामा शांत हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Read More

मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ग्राम कंचनपुरा सकरवा में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय लोकदल नेता कुँवर नरेंद्र सिंह का सैनी समाज के लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। ग्राम वासियों द्वारा अपनी क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया, जिसमें पानी की समस्या मुख्य थी। इस अवसर पर रालोद नेता ने कहा की वे जलनिगम के अधिकारियों व एक्सईएन से मिलकर एक माह के भीतर समस्याओं का निराकरण व पूर्व सांसद जयंत चौधरी द्वारा अपनी सांसद निधि से ग्राम सकरवा में बनवाई गई पानी की टंकी का पानी कंचनपुरा पहुँचवाने की कोशिश करूंगा। श्री सिंह ने कहा कि कोशिश करूँगा की पाइपलाइन सम्बंधित विभाग डालदे अन्यथा उन्होंने अपने पास से एक माह के भीतर डलवाने का समय गाँववासियों से लिया। इस अवसर पर नत्थो प्रधान, लालाराम सैनी, हरीराम सैनी, विपती सैनी, राम सैनी, परवाती सैनी, गोपाल सैनी, हरी सैनी, बांके सैनी, कुशाग्रराज, बिहारी ठाकुर, रवी ठाकुर, पंकज ठाकुर, राजू ठाकुर आदि उपस्थित थे। सभा का संचालन अमर सिंह सैनी ने किया।

Read More

मथुरा। विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने अल्पकाल के दौरान जनपद में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत खुले में शौच मुक्त गांव के अच्छे कार्य के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। साथ ही इसे और गति देने के लिए तकनीकी बिन्दुओं की जानकारी देते हुए अधिकारियों को अभियान से दिल से जोडने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि बदलाब शर्म या डर से होता है। उन्होंने संस्थाओं पर 200 करोड़ देय के बावजूद परिणाम न आने पर शासकीयतंत्र के सहारा लिये जाने की जानकारी देते हुए बताया कि भारत से प्रारम्भ इस प्रयोग से बंगलादेश सहित विश्व के आज 62 देश ओडीएफ में हैं। उन्होंने देश में हिमाचल एवं सिक्किम जैसे राज्यों के ओडीएफ होने की भी जानकारी दी। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने काशीराम योजना का प्रकरण बताते हुए कहा कि जांच में शौचालय चौक होने पर लोगों द्वारा तोडे गये पाइप सीवेज नाली में जाने और नाली के सहारे पानी की पाइप लाइन लीक होने पर उसके माध्यम से सीवेज का पानी सप्लाई होने से गन्दगी के कारण हैजा से जनहानि हुई। उन्होंने कहा कि तत्परता से कार्यवाही के कारण उसे नियंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि जनपद में अभी ग्राम विकास एवं पंचायत राज विभाग ही काम कर रहा है, कुछ विभागीय अधिकारियों को गॉव के नोडल अधिकारी के रूप में काम सौंपे गये हैं। उन्होंने आव्हान किया कि विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अधिकारी एक-एक, दो-दो गॉव गोद लेकर स्वेच्छिता का कार्य करें। साथ ही कहा कि ओडीएफ के अनुसार अधिकारियों को इसबार विशेष प्रवृष्टि दी जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि अभियान में जो कमियां हैं उनपर चर्चा कर दूर करने के प्रयास किये जायें। साथ उप जिलाधिकारी तहसील में अपने लीडरशीफ में कार्य कराते हुए सकारात्मक परिणाम दिलायें। 

Read More

मथुरा। नगर मजिस्ट्रेट रामअरज यादव द्वारा उच्चतम न्यायालय के तेजाब/एसिड बिक्री सम्बन्धी दिशा निर्देशों के अनुपालन के सम्बन्ध में विचार विमर्श हेतु बुलाई गई बैठक में सूचना के वाबजूद अनुपस्थित रहने वाले विक्रेता विक्कैम कैमीकल जयगुरूदेव इण्डस्ट्रीयल एरिया, सीताराम हाथी वाले की दुकान, लाल दरवाजा ;गोदाम राजीव एकेडमी के पासद्ध, स्वास्तिक कैमीकल गोकुल रेस्टोरैंन्ट एवं गैस गोदाम के पास तथा रतन चन्द्र एण्ड सन्स, गणेशरा रोड़ राधा आर्चिट के सामने खेद जनक गम्ंभीर स्थिति पर स्पष्टीकरण प्राप्त कर इनके विरू( नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही प्रस्ताविक किये जाने का निर्णय लिया गया। आदेश के क्रम में तेजाब की बिक्री तब तक प्रतिबंधित रहेगी,जब तक तेजाब का कारोबार करने वाला थोक/फुटकर विक्रेता तेजाब बिक्री की एक लॉकबुक/रजिस्टर बनाकर बिक्री किए गये तेजाब की मात्रा, क्रेता का नाम व उसका पता उसमें दर्ज नहीं करेगा। साथ ही क्रेता से एसिडध्तेजाब खरीदने का उद्देश्य एवं उसे क्रय करने के उपरांत सुरक्षित रूप में रख-रखास किस व्यक्ति द्वारा किया जायेगा तथा प्रयोग करने का संक्षिप्त विवरण भी संबंधित विक्रेता द्वारा ससमय ही लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि आदेशों के क्रम में इसके अतिरिक्त शैक्षिक संस्था, शोध/प्रयोगशालाओं, अस्पताल, सरकारी विभाग एवं सार्वजनिक उपक्रम जिन्हें तेजाब रखने तथा उपयोग करने की आवश्यकता पड़ती है वे इसका एक रजिस्टर बनाकर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/मजिस्ट्रेट के यहां दाखिल करेंगे, तेजाब के रख-रखाव व उसकी सुरक्षा के लिए एक जिम्मेदार व्यक्ति नियुक्त करेंगे और सारा तेजाब ऐसे व्यक्ति की संरक्षा में रखा जायेगा और प्रयोगशाला अथवा तेजाब के अन्य स्थान को छोड़ते समय प्रत्येक छात्र-कर्मचारी की तलाशी ली जायेगी।

Read More

मथुरा। विश्व सग्रहालय दिवस के अवसर पर राजकीय सग्रहालय मथुरा की शैक्षिक प्रसार सेवा अन्तर्गत डाक टिकटों में विरासत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।  प्रदर्शनी का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरूण कुमार सिंह ने दीप जलाकर किया। प्रदर्शनी में मथुरा, लखनऊ, कुशीनगर सग्रहालयों के धरोहरों को डाक टिकटों में समाहित किया गया तथा गौतम बुद्व, वंशी वजाती स्त्री, नटराज राधकृष्ण, आदि मूर्तियों के चित्रा प्रमुख हैं। इसके अलावा आगरा का लालकिला, ताजमहल, उत्तर प्रदेश विधनमंडल, कपिल वस्तु, रामपुर की रजा लाइब्रेरी सहित तानसेन, जयसिंह, राहुल सांस्कृत्यायन जय प्रकाश नारायण, गोपाल कृष्ण गोखले, भगनी निवेदिता, डा. वाई शुव्वारॉव, दधिची शंकराचार्य आदि के चित्रा भव्यता प्रदान करते आये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विश्व विरासत के ऊपर प्रकाश डालतें हुए कहा है कि यह हमारी विरासत ही है जो भारत को विश्व में उंचा स्थान दिलाती है और भारत को जगत गुरू की सज्ञा दी जाती हैं। आरसी भाटिया ने भी सग्रंह और विरासयत से सम्बिन्धत डाक टिकटों पर प्रकाश डाला। सभा में डा. प्रेमदत्त, बच्चू सिंह, डा. ताराचन्द्र, श्याम सुन्दर गोस्वामी, विजय कुमार, मानसिंह, शत्राध्न शर्मा, वीएस सक्सैना, डा. नटवर नागर, आदि के साथ सग्रहलय कर्मी उपस्थित थे। सभा का संचालन एवं आभार डा. एस.के. सिंह ने किया।

Read More

अदृश्य शक्ति ने यमुना कुण्ड पर दिखाया चमत्कार, जल óोत फूट पड़े, झरने बहने लगे, लोगो का उमड़ा हुजूम मथुरा। अदृश्य शक्ति ने फिर दिखाया अपना चमत्कार। मराठवाड़ा के बाद गोवर्धन जतीपुरा स्थित यमुना कुंड पर अदृश्य शक्ति का चमत्कार देखने को मिला। जीर्णोद्धार कार्य के दौरान अचानक यमुना कुंड में जल óोत फूट पड़े, झरने बहने लगे। स्थानीय लोगों ने जब यह खबर सुनी तो वह देखने के लिए यमुना कुण्ड की ओर दौड़ लिया। थोड़ी देर बाद यमुना कुण्ड पर लोगों का हुजूम एकत्र हो गया। जो लोग झरने देखने के लिए मंसूरी एवं पहाड़ों पर घूमने जाते हैं उन्हें अब वहां जाने की जरूरत नहीं। जिन्हें झरने देखने का शौक है वह जतीपुरा स्थित यमुना कुण्ड पर आकर देख सकते हैं। गोवर्धन स्थित जतीपुरा यमुना कुण्ड स्थित गिर्राज कुंड पर आकर झरने का लाभ उठायें। गिर्राज कुंड के अंदर कार सेवकों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई है। लोगों का विश्वास है कि यमुना महारानी यमुना कुण्ड में साक्षात प्रकट हुई है। अधिक से अधिक संख्या में कारसेवा कर महापुण्य के भागीदार बन यमुनारथी बनें।  यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, राखी, सत्तो प्रधान जतीपुरा, सतीश प्रधान आन्यौर, मेघश्याम प्रधान, चेतराम प्रधान, अरविन्द प्रधान, मुकेश ठाकुर, हरीश शर्मा, शिवा, दीपक चतुर्वेदी, पुष्पेन्द्र चतुर्वेदी, गीतम, मनीष राज आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। 

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास सितंबर, 2014 के बाद एक बार फिर खुश होने और जश्न मनाने का मौका गुरुवार को आया। उस समय भाजपा ने विधानसभा चुनावों में हरियाणा, मध्य प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र को फतह किया था। जश्न का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कर रहे थे, जिनके लिए बिहार और दिल्ली की हार के बाद असम की जीत बहुत बड़ी राहत लेकर आई। चुनाव प्रबंधन के रूप में बनी उनकी साख का बहुत बड़ा इम्तिहान थे ये चुनाव। यदि हार मिली होती, तो उन पर दबाव बहुत ज़्यादा बढ़ जाना लाजिमी था। इस जश्न के पीछे दिख रही खुशी का एक और बडा कारण था - कांग्रेस का सिमटते हुए दिखाई देना। कांग्रेस के हाथ से न सिर्फ केरल निकल गया, बल्कि तमिलनाडु में भी उनकी हालत द्रमुक  से तालमेल के बावजूद बेहद खस्ता रही और बंगाल में लेफ्ट के साथ मिलकर लडऩे के बावजूद उनके हाथ खास कुछ नहीं आया। कांग्रेस और संप्रग में सहयोगी उनकी पार्टियों के कब्जे में कुल सात राज्य हैं, जिनमें देश की कुल आबादी का सिर्फ 15.5 फीसदी हिस्सा बसा हुआ है, जबकि भाजपा और उनके सहयोगियों के कब्जे में 13 राज्य हैं, जिनमें देश की 43 फीसदी आबादी रहती है।   गुरुवार को आए इन चुनावी नतीजों से एक और रोचक तथ्य सामने आया है। भाजपा वहां जीत रही है, जहां उनका मुकाबला सीधे कांग्रेस से है, लेकिन वहां उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा, जहां किसी क्षेत्रीय या गैर-कांग्रेस पार्टी से टक्कर हुई। तमिलनाडु में जयललिता की अन्नाद्रमुक, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और केरल में वाममोर्चा एलडीएफ इसके उदाहरण हैं। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और बिहार में नीतीश कुमार के खिलाफ मिली हार का पैटर्न भी मिलता-जुलता था। यह साबित करता है कि भाजपा को क्षेत्रीय पार्टियों के खिलाफ जीत हासिल करने का फॉर्मूला ढूंढना होगा, जिनके कब्जे में इस वक्त 11 राज्य और 41 फीसदी आबादी है। और भाजपा के लिए अगली लड़ाई दरअसल यही है। क्षेत्रीय पार्टियां भाजपा की मित्र नहीं हैं।   गुरुवार को जीत के बाद ममता बनर्जी ने कहा, हम विचारधारा के स्तर पर भाजपा के खिलाफ हैं, वे बांटने की राजनीति करते हैं। हम केंद्र सरकार को सिर्फ उन मुद्दों पर समर्थन दे सकते हैं, जिनमें वोटरों का फायदा हो। भाजपा और कांग्रेस - दोनों से दूरी रखने वाली धर्मनिरपेक्ष क्षेत्रीय पार्टियों का मोर्चा बनाने के लिए काफी सक्रिय रहे जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शरद यादव ने कहा, अन्नाद्रमुक तथा तृणमूल कांग्रेस की जीत साबित करती है कि भाजपा को हराया जा सकता है। ऐसी पार्टियां विपक्ष की भूमिका निभाती रहेंगी, भले ही कांग्रेस गिरावट की ओर बढ़ रही है।   वर्ष 2014 में भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था, लेकिन वह ओडिशा में बीजेडी, तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक और तेलंगाना में टीआरएस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकी थी। सितंबर, 2014 में उन्होंने महाराष्ट्र जीत लिया, लेकिन उत्तर प्रदेश में हुए लगभग सभी उपचुनाव हार गए। जम्मू एवं कश्मीर में भी भाजपा सत्ता में तभी पहुंच सकी, जब उन्होंने पीडीपी के साथ गठबंधन किया, और मुख्यमंत्री पद भी उन्हीं को (पीडीपी को) देना पड़ा।    साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली। राज्यों में मिल रही लगातार हार ने कांग्रेस में राहुल गांधी की भूमिका पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। लेकिन, कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बावजूद राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसे लेकर इशारा किया। एक पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि क्या चुनाव नतीजों की पृष्ठभूमि में राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की योजनाओं को अभी टाल दिया जाएगा, सुरजेवाला ने कहा, आपका सुझाव शानदार है, हम इसे सीधे सीधे खारिज करते हैं। वहीं, राहुल के करीबी समझे जाने वाले एक दूसरे कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल को आप जितना सोचते हैं उससे जल्दी पदोन्नति दी जाएगी। माना जा रहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिवालय में भी जल्द ही फेरबदल हो सकता है।     साभार-khaskhabar.com   

Read More

बाइक खरीदने से ज्यादा मुश्किल काम है बाइक लोन, जिसके लिए पचासों पेपर वर्क करने पड़ते हैं। एजेंट छोटे से बाइक लोन के लिए कई बार तो अपना हिस्सा भी मांग लेते हैं। लेकिन होंडा टू-व्हीलर्स (Honda Two wheelers) ने अब इस ग्राहकों को इस परेशानी से छुटकारा दिलाने की तैयारी कर ली है। अब आपको होंडा की कोई भी बाइक और स्कूटर खरीदना हो तो केवल डीलरशिप पर जाए और मॉडल पसंद करें। होंडा आपको केवल एक घंटे में लोन कराएगा। होंडा टू-व्हीलर्स (Honda Two wheelers) और इंडसंड बैंक के बीच हुए एक करार में कोई भी होंडा (Honda) मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदने पर टू-व्हीलर की पूरी कीमत के 90 फीसदी तक लोन की सुविधा ग्राहकों को दी जाएगी। यह लोन 3 साल यानि 36 महीने के लिए दिया जाएगा और इसके लिए कोई एक्स्ट्रा फीस नहीं ली जाएगी। 0 फीसदी प्रोसेसिंग चार्ज वाले इस लोन की प्रक्रिया में एक घंटे से भी कम समय लगेगा। लोन की यह सुविधा होंडा (Honda) की सभी डीलरशिप पर उपलब्ध है।   कंपनी के मुताबिक 60 हजार रूपए की बाइक या स्कूटर खरीदने पर करीब 7500 रूपए की प्रोसेसिंग फीस लगती है, जो अब 0 हो जाएगी। इससे ग्राहकों को ही फायदा होगा। गौरतलब है कि हीरो से पार्टनरशिप टूटने के बाद होंडा (Honda) की पोजिशन हीरो मोटोकॉर्प के मुकाबले थोड़ी कम हो गई है। इस तरह की स्कीम देकर होंडा (Honda) का मकसद ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों के बीच अपनी पैठ मजबूत बनाना है।       साभार-khaskhabar.com   

Read More