मथुरा

मथुरा । थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित गोकुल बैराज के पास गोली लगने से घायल हुए बाइक सवार युवक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस इस घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। इससे यह घटना संदिग्ध प्रतीत होती हुई नजर आ रही है।  इस संबध मे एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि बाइक सवार युवक घायल हुआ है लेकिन जिस प्रकार उसकी जैकेट मे पूरा का पूरा कारतूस खून से सना हुआ मिला है, उससे घटना संदिग्ध लग रही है, उन्होने बताया कि जिंदा कारतूस को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है और पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। घटनाक्रम के अनुसार सुल्तान पुत्र सन्नू खां निवासी मुंशीपुरम, गिरधरपुर थाना हाइवे पिछले रविवार को बाइक द्वारा गोकुल बैराज की ओर घर जा रहे थे। उसी दौरान अचानक  बाइक सवार दो युवकों द्वारा गोली मारकर उसे घायल कर दिया था। उस समय बाइक सवार हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। इस संबध मे पीडित के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है।

Read More

मथुरा । कोतवाली वृंदावन क्षेत्र स्थित श्रोत मुनि आश्रम के पास से पुलिस ने तीन शातिर चोरों को एक चोरी की बाइक समेत दबोच लिया। पुलिस के अनुसार चैकी प्रभारी बांकेबिहारी संजय शुक्ला ने गश्त के दौरान श्रोत मुनि आश्रम के पास से संदिग्ध अवस्था मे जा रहे बाइक सवार रंजीत पुत्र कैलाश निवासी गंाधीनगर, वृंदावन और इसके साथी कलम उर्फ कन्नी तथा सुरेश उर्फ लाला को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों ने बरामद हुई बाइक को पूछताछ के दौरान चोरी की होना स्वीकार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

Read More

मथुरा । गुजरात के लोगों को मंदिर दर्शन कराने के बहाने बुलाकर नामजदों ने लूट लिया। पुलिस के अनुसार एटी भिंडा जिला जामनगर, गुजरात निवासी दैसूर भाई पुत्र रनमल भाई के यहां पर गोवर्धन निवासी रामलाल शास्त्री पुत्र कुशाव शास्त्री भागवत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के लिए जाता रहता है। पिछले दिनों रामलाल शास्त्री ने फोन कर उन्हें फोन करके मंदिर दर्शन करने के बहाने वृंदावन बुलाया था। गुजरात निवासी श्रद्धालु दैसूर भाई अपने एक साथी के साथ पिछले रविवार को वृंदावन पहुंचे थे। वहां रामलाल शास्त्री अपने दो साथियों के साथ मिला और उन्हें वैगनआर कार से बिहारी जी के दर्शन कराने के बाद कार मे बिठाकर ले गए और छटीकरा चैराहा के पास गुजरात के श्रद्धालु दैसूर भाई तथा उनके साथी से 75 हजार रूपए,दो सोने की जंजीर और सात सोने की अंगुठी लूटने के बाद उन्हें कार से उतारकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक मौके पर पहुंच गए और पीडित श्रद्धालुओं को कोतवाली ले जाकर उनसे तहरीर लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिशें दे रही है।

Read More

अवैध हथियार और भारी मात्रा मे नशीला पाउडर बरामद मथुरा । थाना शेरगढ क्षेत्र के अंतर्गत अगरयाला तिराहा से पुलिस ने मुठभेड़ दौरान एक शातिर बदमाश को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार उप निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा क्षेत्र मे गश्त कर रहे थे,उसी दौरान अगरयाला तिराहा के पास संदिग्ध परिस्थती मे जा रहे एक व्यक्ति को रूकने के लिए आवाज लगाई तो उसने पुलिस की गाड़ी देखते ही फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए शातिर बदमाश लाखन सिंह उर्फ खलनायक पुत्र हरिओम सिंह निवासी ग्राम अगरयाला थाना शेरगढ को घेराबंदी करके दबोच लिया। पकड़े गए शातिर के पास से एक तमंचा, कारतूस और 750 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करके जेल भेज दिया है।

Read More

पुलिस ने मौके से बरामद किये बिषाक्त पदार्थ के पाउच तथा सुसाईनोट मथुरा । गोवर्धन कस्वा के बडा बाजार स्थित सोमवंश गैस्ट हाउस में अवरन काॅपेरेटिव बैंक अलवर के कर्मचारी झम्मन पुत्र शंभू सिंह के सुसाईट नोट छोड़ खुदकुसी करने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुॅची थाना पुलिस ने मृतक बैंक कर्मी के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्डम के लिये भेज दिया।  घटनाक्रम के अनुसार मृतक युवक झम्मन पुत्र शंभूसिंह 26 दिसंबर की रात्रि करीब 7,30 बजे निज निवास ऊपला सोनवा गाॅव जनपद अलवर राजस्थान से गिरिराज प्रभु की परिक्रमा लगाने के लिये गोवर्धन आया बताया। रात्रि को झम्मन कस्वा गोवर्धन बडा बाजार स्थित सोमवंश गैस्ट हाउस के कमरा नम्वर एक में आकर बिश्राम करने गया। जहाॅ बैंक कर्मचारी झम्मन ने कमरे में बिषाक्त पदार्थ का सेवन कर खुदकुसी कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार सुवह गैस्ट हाउस मेनेजर को हुई तो मेनेजर घवरा गया और उक्त मामले की जानकारी मेनेजर द्वारा थाना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुॅची थाना पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी निरीक्षण किया जहाॅ मृतक युवक झम्मन गैस्ट हाउस के कमरा में नग्न अबस्था में मृत पड़ा हुआ मिला तथा मौके पर बिषाक्त पदार्थ का एक पाउच व एक पन्ना सुसाईट नोट सहित बैंक आईकार्ड आदि पुलिस ने बरामद किये। सुसाईट नोट में बैंक से सम्बधित कुछ हिसाव किताव लिखा हुआ बताया जाता है। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुॅच गये। जहाॅ परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने मृतक झम्मन के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्डम के लिये भेज दिया है।

Read More

मथुरा । स्थानीय मुकुन्द रिसोर्ट, कृष्णानगर पुलिस चैकी के सामने अखिल भारतीय काॅग्रेस कमेटी का स्थापना दिवस विशाल स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मथुरा-वृन्दावन विधान सभा क्षेत्र के समस्त जिला, शहर, फ्रन्टल संगठन एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रताओं के सम्मेलन के रुप में आयोजित किया गया है। आयोजित कार्यक्रम में श्री जुबैर खान, अखिल भारतीय काॅग्रेस कमेटी के सचिव तथा सहप्रभारी उत्तर प्रदेश काॅग्रेस कमेटी, प्रदीप माथुर नेता काॅग्रेस विधान मण्डल दल एवं विधायक मथुरा-वृन्दावन तथा श्री प्रदीप कंसल, उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश काॅग्रेस कमेटी तथा प्रभारी आगरा मण्डल, सम्मेलन को संबोधित करेंगे एवं वरिष्ठ नेताओं के अलावा मथुरा-वृन्दावन के अन्य काॅग्रेसजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मथुरा-वृन्दावन विधान सभा क्षेत्र के समस्त जिला काॅग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यक्रता तथा शहर काॅग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तथा कार्यक्रताओं एवं महिला काॅग्रेस कमेटी, युवक काॅग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, काॅग्रेस सेवा दल एवं समस्त फ्रन्टल संगठन एवं प्रकोष्ठों एवं कार्यक्रताओं को बूथ स्तरीय कार्यक्रताओं के साथ सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया गया है। श्री माथुर ने अपील की है कि उपरोक्त सम्मेलन में अधिक से अधिक काॅग्रेसजन उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये एवं कार्यक्रम की तैयारी की व्यवस्था हेतु पूर्ण जोश एवं खरोश के साथ समस्त काॅग्रेसजन अपनी-अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहें है।  सम्मेलन को सफल बनाने की अपील करने वालों में सर्वश्री प्रदीप माथुर, सोहन सिंह सिसौदिया, आबिद हुसैन, नूतन बिहारी पारिक, चै0 रणवीर सिंह पाण्डव, मलिक अरोड़ा, उमाकान्त चतुर्वेदी, अब्दुल जब्बार एड., देवेन्द्र यादव, महेश रावत, बिहारीकान्त तिवारी, कृष्णकुमार शर्मा टुनटुन, इंद्र बजाज, सुरेश सक्सैना, हरीश गर्ग, डा. सी.एल शर्मा, नवीन अस्थाना, राजू चतुर्वेदी, एम.एम शर्मा, श्रीचंद्र अग्रवाल, मनोज गौड़, ठा. बिहारी लाल, चै. श्याम सिंह, दिलीप चैधरी, डा. राणा प्रताप, अनूप श्रीवास्तव, विक्रम बाल्मीकि, जहीर आलम एड., अजय सक्सैना, अरविंद चतुर्वेदी, जितेन्द्र मणि, कीर्ति कुमार कौशिक, अजय शर्मा एड., विनोद शर्मा, आनंद शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, चै. कृष्णवीर सिंह, मौ. तोफीक कमरे वाले, आशुतोष भारद्वाज, भगवान सिंह वर्मा, जहीर आलम एड., सभासदगण उमेश शर्मा, निजामुददीन, दिनेश मौर्या, सैययद साबिर, प्रकाश शर्मा, अरविंद चतुर्वेदी, दीपक वर्मा, राजरानी निमेष, रवि यादव, प्रीति यादव, सत्येन्द्र शर्मा, काजल यादव, भारत यादव, दिव्यांशी सक्सैना, मनोज सक्सैना, लच्छो देवी, नेत्रपाल प्रजापति, डिम्पल चैधरी, कृष्णवीर सिंह चैधरी, गिर्राज धरण,  रामभरोसी, विनय कुमार आर्य, तथा अन्य काॅग्रेसजन है। 

Read More



Mediabharti