मथुरा

मथुरा। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन आज शहर कांग्रेस कार्यालय पर सुबह ग्यारह बजे मनाया जायेगा। यह जानकारी शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने दी। उन्होंने सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पंहुचने की अपील की है। वहीं युवक कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि द्वारा हरिजन बस्ती और मदरसे में बच्चों को भोजन सामग्री वितरित की जायेगी।  

Read More

धार्मिक कार्य सर्वसाधारण को ध्यान मंे रखकर किये जाते हैंरू स्वदेश 18 दिन चलने वाले यज्ञ की 25 दिसम्बर को होगी पूर्णाहुति मथुरा। संसार के उपकार को ध्यान में रखते हुए गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मसानी स्थित श्री गुरूविरजानंद आर्ष गुरूकुल वेद मंदिर में अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश जी महाराज के सानिध्य में सोमवार से चतुर्वेद परायण यज्ञ का शुभारंभ हो गया। प्रथम याज्ञिकों द्वारा ऋग्वेद के मंत्रों से आहुति दी गईं। इस अवसर पर आचार्य स्वदेश महाराज ने कहा कि धार्मिक कार्य सर्वसाधारण के कल्याण को ध्यान में रखकर किये जाते हैं। बिना सर्वसाधारणजनों के सहयोग से इनका पूरा होना असंभव है और सबकी सहभागिता के बिना यह कार्य निरर्थक है। यज्ञ के ब्रम्हा आचार्य ब्रजेश शास्त्री ने यज्ञ की महिमा पर प्रकाश डालते हुए यज्ञ का महत्व समझाया। वेदपाठ गुरूकुल विश्वविद्यालय के ब्रम्हचारियों द्वारा सस्वर किया गया। ब्रम्हचारियों द्वारा गाये ईश्वर भक्ति भजनों ने सबका मन मोह लिया। आर्य वीर दल के महामंत्री व वेद मंदिर के मीडिया प्रभारी विवेक प्रिय आर्य ने बताया कि 18 दिन तक चलने वाले चतुर्वेद परायण यज्ञ की पूर्णाहुति 25 दिसम्बर को होगा। कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 11.30 तक और सायं 2 बजे से 5 बजे तक रहेगा। श्री आर्य ने बताया कि पूर्णाहुति वाले दिन वेद मंदिर स्थित नव नर्मित सत्य प्रकाशन का भव्य उद्घाटन होगा। तथा सभी श्रद्धालुओं के लिए भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। श्री आर्य सभी याज्ञिकों से यज्ञ में भाग लेने की अपील की है।  प्रथम दिन यज्ञ में आचार्य ब्रजेश शास्त्री, आचार्य शत्रुजित शास्त्री, नवीन शर्मा, विवेक प्रिय आर्य, कृष्णगोपाल गुप्ता, धर्मेन्द्रनाथ सक्सैना, प्रेम सिंह जादौन, राजीव तिवारी, कन्हैयालाल आर्य व गुरूकुल के ब्रम्हचारी उपस्थित थे।

Read More

 आर्मी के कमांडर एके साहनी स्ट्राइक वन कोर के सैन्य गतिविधियों की जानकारी लेते हुए  मथुरा। लेप्टिनेन्ट जनरल ए.के. साहनी, उतम युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ठ सेवा मेडल, आर्मी कमांडर, दक्षिण-पश्चिमी कमाॅंड ने स्ट्राइक वन का दौरा आज किया गया। स्ट्राइक वन कोर के जनरल आॅफिसर कमांडिग लेप्टिनेन्ट जनरल शौकिन चैहान, युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ठ सेवा मेडल ने उनको सैन्य गतिविधियों एंव प्रशासनिक पहलुओं से अवगत कराया। आर्मी कमांडर ने फार्मेशन के आॅंपरेशन तैयारी, टेªनिंग के लिए किये गये, उपायों की प्रशंसा की एवं सैनिको  और उनके परिवारों की जीवन गुणवता के लिए सराहनीय प्रयासों को भी देखा।

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा राया स्थित कोयल रेलवे फाटक पर मृत अवस्था में मिला युवक इगलास अलीगढ निवासी प्रवीण था जिसे दौड़ करने के बहाने नामजद युवक गांव से लेकर आये थे। आज इस संबंध में मृतक के बाबा ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना राया के कोयल गांव रेल फाटक पर मिले शव की शिनाख्त हो गयी है। मृतक प्रवीण नामक युवक के बाबा शंकरलाल निवासी मोहकमपुर इगलास अलीगढ ने इस संबंध में राया थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके नाती प्रवीण को दौड़ लगाने के लिये कहकर श्यामवीर पुत्र वीरपाल व उसके साथी ले गये और हत्या कर शव को पहचान छिपाने के लिये रेल की पटरी पर रख दिया। घटना की रिपोर्ट कल दर्ज हो गयी है। 

Read More

दो युवक घायल, एक गंभीर मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत मेवाती के समीप भरतपुर रोड पर ड्यूटी से लौट रहे दो युवकों को पीछे से आते हुये वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल से भरतपुर के लिये रैफर किया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय संतोष पुत्र करन सिंह और उसका साथी 22 वर्षीय पीतम पुत्र तेर सिंह निवासीगण रामपुर मगोर्रा बाइक पर सवार होकर ड्यूटी कर अपने गांव लौट रहे थे तभी रास्ते मंे पीछे से आती एक प्राईवेट बस ने बाइक में टक्कर कार दी जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल पीतम की हालत गंभीर बनी हुयी थी जिसे देखते हुये जिला अस्पताल के  डाॅक्टरों ने उसे भरतपुर के लिये रैफर कर दिया है।

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा मांट अंतर्गत नगला सुदामा में गृहक्लेश के चलते 35 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। समाचार लिखे जाने तक कारणों का पता नहीं चला है। जानकारी के अनुसार गांववासी मुकेश ने अपने घर में आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो वह मौके पर पंहुच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Read More

मथुरा। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रविकांत गर्ग ने नगर में पर्यटक और दर्शनार्थियों की निरंतर घटती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके मूल कारणों पर मंथन किए जाने का अनुरोध उत्तरदायी प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों से किया है।  श्रीगर्ग का कहना है कि कान्हा की नगरी आने वाले पर्यटक व दर्शानार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध कराए जाने की जरूरत है। लेकिन लगातार इस ओर प्रशासन के संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रही। यहीं कारण है कि 50 प्रतिशत से अधिक पर्यटक और दर्शनार्थी की संख्या घट गई है, जिससे मथुरा के व्यापार और यहां की जीवनशैली पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। तीर्थ पुरोहित परेशान है। समय रहते दर्शनार्थी और पर्यटकों की सुख-सुविधा के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को ध्यान देते हुए चाहिए कि वो पर्यटक और दर्शनार्थियों को होने वाली परेशानी से निजात दिलाएं। 

Read More

मथुरा। सशस्त्र सैनिक झंडा दिवस के मौके पर भूतपूर्व सैनिक संघ के महासचिव खेमचंद शर्मा नगेश ने कहा कि इस एक मात्र दिन सैनिक, पूर्व सैनिक, वीरागंनाओं व उनके परिजनों के योगदान का मात्र एक ही दिन याद न रखें। बल्कि सदैव उनकी सहायता के लिए तत्पर रहें।  सशस्त्र सैनिक झंडा दिवस-07 के मौके पर आयोजित पूर्व सैनिक संघ एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में श्रीनगेश, देवीचरण शर्मा, मोहन लाल व अन्य पूर्व सैनिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी रामसेवक द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र प्रसाद, कोषाधिकारी ब्रजबिहारी कुशवाह व अन्य अधिकारियों को प्रतिचिन्ह लगाकर झंडा दिवस का शुभारंभ किया। अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कैप्टन निरंजन प्रसाद, बीपी सिंह, रामेश्वर, मनोज कुलश्रेष्ठ, जगदीश कुमार, चन्द्रपाल, नीरज, सुमनलता आदि मौजूद थी। 

Read More

 ब्रज चिकित्सा संस्थान में क्यूआरजी हाॅस्पीटल फरीदाबाद द्वारा निःशुल्क हृदयरोग ओपीडी के शुभारंभ अवसर पर बोलते संस्थान के अध्यक्ष  मथुरा। ब्रज चिकित्सा संस्थान में क्यूआरजी हाॅस्पीटल फरीदाबाद द्वारा निःशुल्क हृदयरोग ओपीडी का शुभारंभ किया गया। अग्रवाल शिक्षा मंडल के अध्यक्ष दिनेश चंद विसावर वाले, मंत्री गौरशरण अग्रवाल सर्राफ, संस्थान के मंत्री राजेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा राधा-कृष्ण की युगल छवि के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ब्रज चिकित्सा संस्थान की नींव के पत्थर कह जाने वाले श्रीनिवास सर्राफ ने संस्थान की प्रगति व गतिविधि क्रियाकलाप और मरीजों को उपलब्ध सेवाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।  क्यूआरजी हाॅस्पीटल फरीदाबाद के हृदयरोग विशेषज्ञ डा. राकेश राय ने बताया कि बिना दवाईयों के जीवन शैली में परिवर्तन लगाया जा सकता है। उन्होंने 148 मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया। शिविर शुगर, बीपी, ईसीजी की जांच निशुल्क की गई। क्यूआरजी हाॅस्पीटल से आए पैरामेडीकल स्टाफ ने दरेसी अस्पताल के स्टाफ को पूरा सहयोग प्रदान किया। अस्पताल की यूनिट हैड चिकित्सा अधीक्षिका डा.सीमा पांडे शिविर में मौजूद रहीं।  इस मौके पर किशोर कुमार कोयला वाले राकेश कुमार प्रेस वाले, महेश चंद लोहे वाले, कन्हैयालाल बजाज, नारायण लाल, मोहनलाल देशवाल, खेमचंद शर्मा, अशोक शर्मा, हरिबल्लभ शर्मा, ऋषि कुमार गौड़, रामगोपाल मुखिया, दानी मुखिया, फतेह सिंह, डा. गिरीश चन्द्रा, डा. एके भाटिया, डा. हिमांशु पांडे, डा. जेपी सारस्वत, हेमा ठाकुर, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। जेसी आई मथुरा सिटी की वार्षिक चुनावी सभा स्थानीय होटल में सम्पन्न हुई। जिसका शुभारंभ जेसी निर्भय गर्ग के आस्थावाचन से हुआ। समारोह में कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया, जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया। वर्ष 2016 के चुनाव अधिकारी राजीव अग्रवाल ने रूचिर गोयल को अध्यक्ष, निर्भय गर्ग सचिव, विकास शोरावाला कोषाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम में जेसी कन्हैयालाल, अंशुल अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, राजेश गोयल, मोहनलाल, अनुपम, अंकुर बंसल, गौरव अग्रवाल, डा. टौनी गुप्ता, सुमित अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, चेतन गोयल, मृदुल, तनुज, संजीव, प्रशांत, अमित, कपिल, रवि, विमल, पवन, आदि मौजूद थे। संचालन सुशील अग्रवाल व धन्यवाद ज्ञापन मनीष अग्रवाल ने किया। 

Read More