मथुरा। सपा नेता डाॅ. अशोक अग्रवाल को वैश्य एकता परिषद द्वारा राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किये जाने पर सभी वर्ग में खुशी है। लोगों ने उनके निवास पर पंहुचकर उनका स्वागत किया और बधाई दी। इस क्रम में महोली के प्रधान मुनेश गौतम, किशोरी श्याम जादौन, सभासद पवन अग्रवाल, छैलबिहारी त्रिपाठी, केपी गर्ग ने दुपटटा पहनाकर उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जितेन्द्र सेंगर, भगवती चतुर्वेदी, गिर्राज शर्मा, शैलू पंडित, ताराचंद अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, नईम, सुनील, रामरक्षपाल, असलम, जावेद पहलवान, नरेन्द्र गौतम, शिवचरन सैनी आदि काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
Read More




