मथुरा

इन्द्र धनुष योजना का शुभारंभ अवसर पर चिकित्सक टीकाकरण करते हुए   मथुरा। मुख्य चिकित्साअधिकारी डा. विवेक मिश्रा ने सोमवार को औरंगाबाद उपकेन्द्र पर इन्द्र धनुष कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया। उनका कहना था कि टीकाकरण से अनेक बीमारियों से आमजन समुदाय को स्वस्थ्य रखा जा सकता है।  इन्द्रधनुष कार्यक्रम शुभारंभ के मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके गुप्ता, डा. सज्जन कुमार, एसीएमओ डा. संजीव यादव, चिकित्सा अधीक्षक आदि मौजूद थे। इस मौके पर डा. मिश्रा ने बताया कि मिशन धनुष कार्यक्रम 0-2 वर्ष के सभी बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिए शुरू किया गया है। नियमित टीकाकरण के अंतर्गत जो बच्चे छूट गए, अथवा जहां तक पहुंच नहीं हो पाई है उनका इस मिशन के माध्यम से शामिल किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके गुप्ता ने मिशन के बारे में बताते हुए जानकारी दी कि यह कार्यक्रम चार माह तक प्रत्येक माह की सात से 14 तारीख तक विशेष टीकारण अभियान के तौर पर चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सात बीमारियों से बचाव के टीके लगाए जाएंगे। 

Read More

मथुरा। श्रीगोपाल वैष्णव पीठ, गोपाल मंदिर के माध्यम से श्रीगोलोकवासी श्री श्री 1008 श्री विट्ठलेश जी महाराज की पुण्य स्मृति पर आयोजित तथा श्रीगोपाल वैष्णव पीठ के ब्रजयात्रा महोत्सव के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयन्ती अमृतानन्द महोत्सव के रूप में ब्रज चैरासी कोस यात्रा का पड़ाव जतीपुरा, सुरभि कुण्ड पर विभिन्न मनोरथों के साथ हो रहा है। आज इसी क्रम में सुरभि कुण्ड मुखारबिन्द पर श्री गोपाल पीठाधीश्वर पुरूषोत्तमलाल महाराज के सान्निध्य में समस्त गोपाल भक्तों ने श्रीगिर्राज महाराज का पंचामृत अभिषेक किया तथा श्रीसूक्त, पुरू सूक्त, विष्णु सूक्त गोपाल सहस्त्रनाम सहित वैदिक मन्त्रों श्री गिर्राज महाराज का पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात् दुग्धधारा के सहित सप्तकोसीय परिक्रमा सुरभि कुण्ड मुखारबिन्द से प्रारम्भ की। सम्पूर्ण गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र में पग रखने पर ही अश्वमेघ यज्ञ का फल प्राप्त होता है और जो जीव इस क्षेत्र की परिक्रमा करते हैं वह तो जनजन्मतरों से ही मुक्ति प्राप्त कर लेते हैं। ब्रज यात्रा संयोजक श्री यदुनन्दन लाला बाबा के अनुसार आज(मंगलवार) को श्री गोपाल सहस्त्रार्चन एवं कल 9 दिसम्बर को सुरभि कुण्ड पर श्री गिर्राज महाराज का छप्पन भोग उत्सव होगा। जिसमें सभी भक्त श्रद्धालु आमंत्रित हैं। गिर्राज परिक्रमा में श्रीमहाराज के परिवार से कुंजकिशोर जी भूरा बाबा, गोपाल बाबा, मकरन्द बाबा, पीयूष बाबा, हलधर बाबा सहित सैकड़ों भक्तजन सम्मिलित थे। 

Read More

 प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि को लेकर हवन करते गोस्वामी समाज  मंदिर अधिग्रहण हुआ तो सड़कों पर उतरेंगे मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वृंदावन नगर स्थित मंदिर श्री बांकेबिहारी के अधिग्रहण को लेकर पंडा समाज और गोस्वामी समाज के लोगों ने आज बिहारीजी मंदिर गेट के सामने प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिये हवन किया। गोस्वामी समाज व पण्डाओं का कहना था कि यदि प्रदेश सरकार द्वारा मंदिर का अधिग्रहण किया गया तो पण्डा समाज सड़कों पर उतरने के लिये बाध्य होगा। प्रदेश सरकार को पण्डा समाज के विरोध को झेलना कठिन हो जायेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि वह मंदिर अधिग्रहण मामले में पण्डा समाज व सर्वसमाज को ध्यान में रखते हुये उचित कदम उठाये अन्यथा की स्थिति में पण्डा समाज सड़कांे पर उतरेगा और इसका खामियाजा प्रदेश सरकार को उठाना पड़ेगा। विधायक पूरन प्रकाश ने भी पण्डा समाज के बुद्धि शुद्धि यज्ञ मंे भाग लिया और समर्थन देने का आश्वासन पण्डा समाज को दिया। वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रलाल, ओपी मिश्रा, जर्नादन गोस्वामी, विवेक आचार्य ने पण्डा समाज को अपना समर्थन दिया। वहीं उद्योग व्यापार मण्डल के अशोक वाष्र्णेय, जितेन्द्र अग्रवाल, ललित अरोड़ा ने पण्डा समाज को आश्वासन दिया कि यदि प्रदेश सरकार द्वारा मंदिर बांकेबिहरी का अधिग्रहण किया गया तो व्यापार मण्डल इसे कतई बर्दाश्ख्त नहीं करेगी। उन्होंने कल वृन्दावन के बाजारों को बंद कर सभी समाज एवं व्यापारियों से कहा कि वे पण्डा व गोस्वामी समजा के लोगों को अपना पूर्ण समर्थन देने हुये प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे मंदिर अधिग्रहण का विरोध करें।

Read More

मथुरा। थाना कोसीकलां क्षेत्र अंतर्गत कोटवन बैरियर से उपनिरीक्षक हरवेन्द्र मिश्रा ने सतेन्द्र पुत्र जोगेन्द्र निवासी छतारा सादाबाद हाथरस को एक होण्डा सिटी गाड़ी जिस पर फर्जी नंबर प्लेट एचआर 26 6502 अंकित था, उसमें दो हजार क्वाटर देशी शराब हरियाणा मार्का लाते मय गाड़ी सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं महेन्द्र पुत्र मोहन सिंह निवासी गंगवान कस्बा कोसीकलां को चार किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया गया है।

Read More

मथुरा। स्टार प्लस टीवी सीरियज ‘तू मेरा हीरो’ मं मथुरा दास का पात्र निभाने वाले सौरभ बंसल का मथुरा आगमन पर भारतीय जन नाटय संघ इप्टा द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। मथुरा निवासी सौरभ बंसल इप्टा के सचिव रहे हैं और आज भी इसी पद पर कार्यरत हैं। भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा की बैठक मंे सौरभ बंसल के सीरियल में लंबे समय तक किये गये अभिनय पर प्रशंसा व्यक्त की तथा उनकेा और आगे बढाने हेतु अपने सुझाव दिये। सौरभ बंसल ने ये रिश्ता क्या कहलाता है, सीआईडी, सपने सुहाने लड़कपन के, बदतमीज दिल, सावधान इंडिया आदि सीरियलों में भूमिका निभायी है। इस अवसर पर संस्था के देवेन्द्रपाल ने कहा कि इसी प्रकार से कार्य करते हुये और अच्छे-अच्छे रोल आयेंगे। स्वागत करने वालों में गोविन्द बंसल, जेपी, राहुल बघेल, राकेश बघेल, योगेश शर्मा, योगेश पंकज, भगवानदास, सुभाष, बृजराज, सुरेन्द्र पाल आदि मौजूद थे।

Read More

 तीसरे चरण का मतदान रहा 72.56 प्रतिशत  मथुरा। मथुरा। ग्राम पंचायत के तीसरे चरण मे विकाश खंड मथुरा, गोवर्धन व फरह मे मतदान का औसत प्रतिशत 72.56 रहा इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि मथुरा विकास खण्ड में कुल 275137 मतदाताओं में से 194164 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसका प्रतिशत 70.57 रहा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गोवर्धन विकास खण्ड में कुल 145884 मतदाताओं में से 105255 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसका प्रतिशत 72.15 रहा तथा फरह विकास खण्ड में 110904 मतदाताओं में से 86549 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसका प्रतिशत 78.04 रहा। उन्होंने बताया कि तीनों विकास खण्डों में कुल 531925 मतदाताओं में से 385968 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसका औसत प्रतिशत 72.56 रहा। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज सुबह शुरू हो गया। आज हुये मतदान में मतदाताताओं द्वारा मतदान में काफी दिलचस्पी देखी गयी। दोपहर तीन बजे तक तीनों ब्लाॅकों में मिलाकर लगभग 63.97 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मथुरा ब्लाॅक मं जहां 58.15, गोवर्धन में 64.64 और फरह में 69.12 प्रतिशत मतदाताओं ने दोपहर तीन बजे तक वोट डाले। मथुरा, गोवर्धन और फरह ब्लाॅक में प्रधानी पद को लेकर खड़े प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने आज मतपेटिकाओं में कैद कर दिया।  ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव को लेकर आज सुबह से ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान के प्रति रूचि दिखाई दी। गोवर्धन और फरह ब्लाॅक में मतदान को लेकर युवाओं के साथ बुजुर्गों और महिलाओं में काफी दिलचस्पी देखी गयी। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लाइनें भी लगती दिखाई दीं। अपने घरों के कार्य पूरा कर लोग मतदान के लिये निकले और वोट डाले। इससे पूर्व पूर्वान्ह ग्यारह बजे तक तीनों ब्लाॅकों को मिलाकर लगभग 31.26 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इसमें मथुरा ब्लाॅक में 29 प्रतिशत, फरह ब्लाॅक में 32.13 प्रतिशत और गोवर्धन ब्लाॅक में 32.66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों के चुनावों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चाक चैबन्द व्यवस्थायें की गयीं। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। आज सुबह धीरे-धीरे मतदान का प्रतिशत बढा। सुबह दस बजे तक गोवर्धन के जतीपुरा क्षेत्र में 34 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं गांठौली में ग्यारह बजे तक 25 प्रतिशत और भीमनगर में साढे ग्यारह बजे तक 43 प्रतिशत मतदान हुआ। 

Read More

 फर्जी मतदान को लेकर हंगामा काटते लोग  मथुरा। वृन्दावन ग्राम पंचायत चुनावों के तीसरे चरण के मतदान को लेकर आज वृन्दावन और आसपास के क्षेत्रों में कई मतदान केन्द्रों पर फर्जी वोटिंग करते समय पुलिस ने कई लोगों को हिरासत मंे लिया है। वहीं चुनाव को लेकर राजपुर ग्राम में रात्रि में दो पक्षों में फायरिंग हो गयी जिसको लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार आज मतदान के तीसरे चरण में वोट डालने को लेकर वृन्दावन के नौगराबाद क्षेत्र के कैलाश नगर मतदान केन्द्र पर एक दबंग प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा सदस्य पद का चुनाव लड़ रही महिला के पति को वोट डालने से रोका जिससे बबाल बढ गया।  दोनों पक्षों के सैंकड़ों समर्थक आमने-सामने आ गये। तभी किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी और पुलिस तुरंत ही घटनास्थल पर आ गयी और दोनों पक्षों को वहां से हटा दिया। बताया गया कि दोनों पक्षों में पुरानी प्रतिद्वंदता को लेकर आपस में विवाद बन गया है। वहीं फर्जी वोटिंग करते एक प्रत्याशी के आठ समर्थकों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। वहीं बांगर क्षेत्र के संदीपन मुनि स्कूल में फर्जी वोटिंग करने को लेकर चुनाव अधिकाीर पीयूष कुमार ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पंचायत चुनाव को लेकर वृन्दावन में दो गुटों मे विवाद होने को लेकर लोगों का कहना है कि इनके बीच बाद में कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। हालांकि इस सब घटनाओं के बीच वृन्दावन पुलिस मतदान के समय सक्रिय देखी गयी। लोगों द्वारा फोन पर सूचना दिये जाने के बाद वृन्दावन कोतवाली प्रभारी के निर्देशन में कई जगह पुलिस टीम तत्काल मौके पर पंहुच गयी जिससे विवाद बढने से बच गये। पुलिस ने कई स्थानों से फर्जी वोट डालते समय लोगों को तुरंत पकड़ लिया।

Read More

मथुरा। राया कस्बा स्थित कोयल फाटक के पास एक युवक का शव पड़ा मिला है। युवक के शव की खबर लगते ही रेलवे ट्रैक के आसपास ग्रामीणों की भीड़ इकटठी हो गयी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। ग्रामीणों का कहना था कि शव को देखकर लग रहा था कि हत्या कर इसे रेलवे ट्रैक पर फैंका गया है। प्रत्यक्षदिर्शयों के अनुसार युवक की मौत ट्रेन से कटकर नहीं हुयी है।

Read More

मथुरा। मथुरा-गोवर्धन मार्ग स्थित अड़ींग पेट्रोल पम्प के पास आज खड़े ट्रक से एक प्राईवेट बस टकरा गयी जिससे बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिये विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक महिला की हालत को गंभीर देखते हुये उसे आगरा रैफर कर दिया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धन से मथुरा की तरफ आ रही प्राईवेट बस ने अड़ींग पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। बस में सवार एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इन लोगों को उपचार के लिये विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इन घायलों में से 70 वर्षीय हरीसिंह निवासी रामपुर, बच्चू पुत्र सूखा निवासी करहैला डीग राजस्थान, जग्गी पुत्र सूखा करहैला डीग और शीला दासी को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया जिनमें से शीला दासी की हालत को गंभीर देखते हुये डाॅक्टरों ने उसे आगरा के लिये रैफर कर दिया है। 

Read More

 यमुना मिशन के कार्यकर्ता नवनिर्मित मार्ग की सफाई करते हुए  मथुरा। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा चक्रतीर्थ घाट से स्वामी घाट तक मिशन द्वारा बनाये गये नवनिर्मित मार्ग की सफाई का कार्य किया गया। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क पर पड़ी गन्दगी और ईंट पत्थर रोडो को हटाया गया।  यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा मार्ग से गन्दगी हटाकर समाज को अपने ओर पास के पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि जैसे स्वस्थ तन में स्वच्छ मन का वास का होता है ऐसे स्वच्छ वातावरण में सभ्य समाज की नींव रखी जाती है। उन्होने सभी से अपने ओर पास के वातावरण में स्वच्छता बनाये रखने की अपील की। उन्होने कहा कि यमुना मैया की कृपा से यमुना मिशन सतत लगा हुआ है कुछ माह पश्चात् मोक्ष धाम से लेकर स्वामी घाट तक लोगो को हरियाली और स्वच्छता का मनमोहक दृश्य दिखाई देगा। यमुना मिशन के इस पुनीत संकल्प में सभी नगर वासियों के सहयोग की आवश्यकता है। 

Read More