मथुरा

मथुरा। लोगों में बढ़ती विभिन्न प्रकार की बीमारियों के निदान को आगरा- दिल्ली नेशनल हाईवे-2 स्थित केडी मेडिकल कालेज, हाॅस्पीटल एवं रिसर्च सेंटर वरदान साबित हो रहा है। यहां के सुयोग्य चिकित्सक हर रोग अतिआधुनिक पद्धति से इलाज करके रोगियों को ही नहीं बल्कि उनके परिजनों को राहत प्रदान कर रहे हैं। केडी मेडिकल कालेज, हाॅस्पीटल एवं रिसर्च सेंटर में चल रहे निशुल्क चिकित्सा कैम्प में हड्डी रोग , शल्य चिकित्सा, मेडिसन, स्त्री एवं बाल रोग विभाग में मरीजों की जांच को लम्बी कतारे देखी गई। हड्डी रोग विभाग के डाॅ. डीआर गलफत, डाॅ. मनोज मलिक की टीम ने एक सड़क दुर्घटना में हाथ की हड्डियां जो काफी जर्जर हो गई थी उनको सफलता पूर्वक जोड़कर पीड़ित को राहत की सांस प्रदान की। अस्पताल में लगे निशुल्क शिविर का लाभ लेने को मथुरा जनपद ही नहीं आगरा, अलीगढ़, हाथरस, भरतपुर, फरीदाबाद आदि जनपदों से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज अपना उपचार कराने को पहुंच रहे हैंय प्राचार्य एवं डीन डाॅ. अशोक कुमार धनविजय ने बताया कि मेडिकल कालेज हाॅस्पीटल में प्रतिदिन तीन दिन में यहां दो हजार से अधिक रोगी हृदय, पथरी, हड्डी, स्त्री रोग, बाल रोग, आदि का अपना उपचार करा चुके हैं। मंगलवार को 650-750 रोगियों की ओपीडी की गई। इनमें से 20 रोगियों का सफलता पूर्वक आपरेशन किए गए। इनमें से जो भी मरीज भर्ती होने के योग्य पाए जा रहे हैं उनकी निशुःल्क ब्लड, बलगम, पेशाव आदि की जांचें, एक्सरे, डिजीटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सर्जीकल आईसीयू, कार्डियक आईसीयू, आपरेशन आदि की सुविधाएं दी जा रही हैं। सिर्फ मरीज को यहां आकर 10 रुपये का एक पर्चा बनवाना होता है। भर्ती होने वाले मरीज को अपनी दवाईयांें का खर्चा स्वयं वहन करना होता है इसके अलावा अन्य कोई खर्चा यहां नहीं हो रहा है। आरके गु्रप के चेयरमैन डाॅ. रामकिशोर अग्रवाल व प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने बताया केडीमेडिकल काॅलेज, हाॅस्पीटल एवं रिसर्च सेंटर की मरीजों को चिकित्सा क्षेत्र की आधुनिक सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। अब मरीजों को दिल्ली आगरा की भीड़ भाड़ भरी जिंदगी से जहां छुटकरा मिल रहा है। वहीं उनके समय और पैसा दोनों की बचत हो रही है। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि निशुल्क चिकित्सा शिविर का लोगों को लाभ उठाना चाहिए।

Read More

मथुरा। श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मन्दिर में मनोहर लाल बंसल सभागार में विलेज पार्लियामेण्ट ग्राम संसद का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आये जिला पंचायत सदस्य नितिन दिवाकर ग्राम सभा प्रधान सुरेन्द्र सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमलता ने किया। कार्यक्रम संयोजक डाॅ. राकेश चन्द्र चतुर्वेदी ने कहा कि गांव संसद मथुरा जिले के लिये नींव का पत्थर साबित होगी। क्योंकि यह कार्यक्रम छात्रों एवं नवनिर्वाचित जिले के युवा प्रतिनिधियों का संगम है। हमारा देश कृषि प्रधान देश है देश के 70 प्रतिशत लोग गांव से कृषि से एवं कृषि आधारित उद्योग धन्धों से जुड़े हुये हैं। विद्या मन्दिर के छात्रों की डिजिटल इण्डिया की पहल का एक सजीव उदाहरण साबित हो रही है क्योंकि ये छात्र अपनी पढ़ाई के साथ गांव का चिंतन एवं समस्याओं का अध्ययन कर रहे हैं। और ऐसे जुझारू प्रतिनिधि इन छात्रा के उत्कण्ठा को शान्त कर रहे हैं। कार्यक्रम में भैयाओं ने अनेक कार्यक्रम में भैया लकी पाठक अनूप चैधरी उत्कर्ष शर्मा, गौरांग अग्रवाल, नये प्रश्न कर सबको चैंका दिया। जन प्रतिनिधि के रूप में नितिन दिवाकर जिला पंचायत सदस्य, सुरेन्द्र सिंह ग्राम प्रधान, हेमलता क्षेत्र पंचायत सदस्य, अपने अपने तरीके से गांव की समस्या समाधान एवं योजनाओं की जानकारी दी, कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. अजय शर्मा ने की अन्त में आये हुये अतिथियों को धन्यवाद कृष्णकान्त मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में अनूप, अनुराग, नितेश, सुशान्त पाण्डेय आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। अंतिम अनुबद्ध केवली श्री 1008 जम्बूस्वामी भगवान की सिद्धक्षेत्र चैरासी स्थित निर्वाण स्थली में हार्षोल्लास के साथ भगवान का निर्वाण महोत्सव व वार्षिकोत्सव मनाया गया। निर्वाण महोत्सव के कार्यक्रम के अन्तर्गत श्री जम्बूस्वामी विधान का आयोजन एवं अभिषेक-पूजन आदि के साथ 108 किलो का निर्वाण लड्डू भगवान के चरणों में समर्पित किया गया। कार्यक्रम में सकल जैन समाज मथुरा के साथ-साथ विभिन्न स्थलों से पधारे श्रद्धालुओं ने भी प्रातःकाल भगवान का अभिषेक-पूजन, विधान एवं निर्वाण लड्डू चढ़ाया एवं भक्तिमय हो कार्यक्रम स्थल जम्बूस्वामी की जयकारों की दिव्यध्वनि से गुंजायमान हो रहा था। कार्यक्रम अंतिम अनुबद्ध केवली श्री 1008 जम्बूस्वामी दि. जैन मंदिर के विशाल प्रांगण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सकल जैन समाज मथुरा, श्रमण ज्ञान भारती के समस्त छात्रगण एवं भारतवर्ष के विभिन्न अंचलों से पधारें श्रद्धालुआंे ने सम्मिलित होकर श्री जम्बूस्वामी के जीवन चरित्र को जानकर अपने आप को धन्य माना। सिद्धक्षेत्र पर अष्टान्हिका महापर्व के अवसर पर जिनेन्द्र जैन शास्त्री के निर्देशन एवं रमेश चन्द्र जैन राधा पुरम के सौजन्य से श्री 1008 सर्वतोभद्र महामण्डल विधान का आयोजन हो रहा है जो आगामी 8 दिवसों तक धर्म प्रभावना के साथ सम्पन्न होगा।

Read More

मथुरा। 68वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के लिए मथुरा से दिल्ली गए निरंकारी श्रद्धालु निरंकारी बाबा हरदेवसिंह महाराज के ‘दीवार रहित विश्व’ का संकल्प लेकर लौट आये।  मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण ने बताया कि दिल्ली में हुए समागम में जिला संयोजक हरविंद्र कुमार के नेतृत्व में सैंकडों स्थानीय श्रद्धालु भक्तों ने महाराज का पावन आशीर्वचन प्राप्त किया। तीन दिवसीय समागम के आध्यात्मिक सत्संग में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज ने भक्तों को मानव को मानव के करीब लाने वाला पुल बनने का आह्वान किया।  उन्होंने कहा कि आज संसार में नफरतए ईर्ष्या तथा असहनशीलता का वातावरण बना हुआ है। जाति-धर्म, भाषाएं प्रान्त तथा संस्कृति के आधार पर दीवारें  खड़ी की जा रही है। मानव को मानव से दूर किया जा रहा है। हमें इन दीवारों को गिरा कर प्रेम तथा सहनशीलता के पुल बनाना होगा, इसके लिए ब्रह्मज्ञान एक महान साधन बन सकता है।

Read More

मथुरा। कार्तिक मास, चार्तुमासों में सबसे अहम मास है जिसमें लक्ष्मीनारायण का आर्शीवाद प्राप्त करने हेतु अपने परिवार की शुभकामनाओं हेतु एवं ग्रहस्थ जीवन सुखपूर्ण मनाने हेतु महिलायें इस मास में सूर्योदय से पूर्व स्नान करके तुलसी सालिगराम की कथायें सुनती हैं और तुलसी सालिगराम को अर्पित करते प्रकाश देने हेतु दीपक जलाती प्रभु से परिवार की शुभकामना की प्रार्थना करती हैं। धर्मालु महिलायें जहां घरों में तुलसी के पौधों को रखकर उसका पूजन व कथा कहकर दीप जला रही है वहीं काफी महिलायें यमुना किनारे आकर रोजाना यमुना स्नान करके तुलसी पौधों को सामने रखकर दीप जलाकर कथा कह रही हैं। वहीं काफी महिलायें प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में तुलसी सालिगराम की कथा कर पूजन कर रही हें। वृन्दावन, राधाकुण्ड, गोवर्धन, गोकुल, महावन, दाऊजी में भी धर्मालु महिलायें इस पुण्य व्रत को कर रही हैं। प्रातः बेला में यमुना के किनारे भव्य दीपों की श्रृंखलायें लगने से बड़ा मधुर दृश्य देखा जा रहा है। वहीं इस मास का और पुण्य प्राप्त करने हेतु मथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन की परिक्रमा भी लगाकर पुण्य कमा रहे हैं।

Read More

मथुरा। कार्तिक मास, चार्तुमासों में सबसे अहम मास है जिसमें लक्ष्मीनारायण का आर्शीवाद प्राप्त करने हेतु अपने परिवार की शुभकामनाओं हेतु एवं ग्रहस्थ जीवन सुखपूर्ण मनाने हेतु महिलायें इस मास में सूर्योदय से पूर्व स्नान करके तुलसी सालिगराम की कथायें सुनती हैं और तुलसी सालिगराम को अर्पित करते प्रकाश देने हेतु दीपक जलाती प्रभु से परिवार की शुभकामना की प्रार्थना करती हैं। धर्मालु महिलायें जहां घरों में तुलसी के पौधों को रखकर उसका पूजन व कथा कहकर दीप जला रही है वहीं काफी महिलायें यमुना किनारे आकर रोजाना यमुना स्नान करके तुलसी पौधों को सामने रखकर दीप जलाकर कथा कह रही हैं। वहीं काफी महिलायें प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में तुलसी सालिगराम की कथा कर पूजन कर रही हें। वृन्दावन, राधाकुण्ड, गोवर्धन, गोकुल, महावन, दाऊजी में भी धर्मालु महिलायें इस पुण्य व्रत को कर रही हैं। प्रातः बेला में यमुना के किनारे भव्य दीपों की श्रृंखलायें लगने से बड़ा मधुर दृश्य देखा जा रहा है। वहीं इस मास का और पुण्य प्राप्त करने हेतु मथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन की परिक्रमा भी लगाकर पुण्य कमा रहे हैं।

Read More

मथुरा : “अनेकता में एकता ही हमारे देश की सांस्कृतिक पहचान है। दूसरे देशों को इसे देख हैरानी होती है, चैतन्य महाप्रभु एक अच्छे संत थे। उन्होंने विश्वभर में लोगों को प्रेम का संदेश दिया। मुझे भी ब्रज से विशेष प्रेम है। यही कारण है कि एक वर्ष के अंतराल में मैं दूसरी बार यहां आया हूं…” यह बात वृंदावन में देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में श्री चेतन्य महाप्रभु ब्रज वृंदावन आगमन पंचशती महोत्सव के उद्घाटन के दौरान कही। 

Read More

मथुरा। थाना रिफाइनरी अंतर्गत बल्देवकुंज कालोनी रांची बांगर में एक युवक ने मजदूरी की कहकर एक महिला को बुला लिया और खाली मकान के अंदर बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दो माह बाद एसएसपी के आदेश पर दर्ज करायी गयी है। बताया गया कि नामजद पप्पू निषाद पुत्र प्रेम सिंह निवासी औरंगाबाद थाना सदर बाजार मजदूर महिला सुनीता पत्नी कैलाश निवासी चैथी पुरवा थाना चांदला छतरपुर मध्यप्रदेश जो वर्तमान में गोपालपुरा थाना रिफाइनरी में किराये के मकान पर रहती है, उसे 15 सितंबर को पप्पू निषाद मजदूरी की कहकर बुला ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। दो माह बाद एसएसपी के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज हुयी है।

Read More

मथुरा। पहली पत्नी के होने के बावजूद भी दूसरी शादी करने और पहली विवाहिता को जान से मारने की धमकी देने का एक वर्ष पुराना मामला एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ है। बताया गया कि कालीचरन निवासी जरौलिया हसनपुर थाना नौहझील ने रिपोर्ट लिखाई है कि महेश पुत्र भगवान सिंह निवासी बहज डीग भरतपुर आदि आठ लोगों ने उसकी पुत्री रजनीश को साथ लेकर घुमाने के उद्देश्य से ले गया और उसका गर्भपात करा दिया तथा षडयंत्र के तहत पहली पत्नी होने के बावजूद भी उसने दूसरी शादी कर ली। अब वह रजनीश को जान से मारने की धमकी दे रहा है। घटना 9 फरवरी 2014 की बतायी गयी। लड़की के पिता ने एसएसपी को जब फरियाद सुनाई तो उन्हांेने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।  

Read More

मथुरा। थाना राया अंतर्गत गांव कटैला में नामजद सहित चार लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से मारपीट कर तेजवीर पुत्र रघुवीर को घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में इन्द्रराज पुत्र बाबूलाल निवासी कटैलिया राया आदि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुयी है।

Read More