मथुरा

मथुरा। पहली पत्नी के होने के बावजूद भी दूसरी शादी करने और पहली विवाहिता को जान से मारने की धमकी देने का एक वर्ष पुराना मामला एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ है। बताया गया कि कालीचरन निवासी जरौलिया हसनपुर थाना नौहझील ने रिपोर्ट लिखाई है कि महेश पुत्र भगवान सिंह निवासी बहज डीग भरतपुर आदि आठ लोगों ने उसकी पुत्री रजनीश को साथ लेकर घुमाने के उद्देश्य से ले गया और उसका गर्भपात करा दिया तथा षडयंत्र के तहत पहली पत्नी होने के बावजूद भी उसने दूसरी शादी कर ली। अब वह रजनीश को जान से मारने की धमकी दे रहा है। घटना 9 फरवरी 2014 की बतायी गयी। लड़की के पिता ने एसएसपी को जब फरियाद सुनाई तो उन्हांेने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।  

Read More

मथुरा। थाना राया अंतर्गत गांव कटैला में नामजद सहित चार लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से मारपीट कर तेजवीर पुत्र रघुवीर को घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में इन्द्रराज पुत्र बाबूलाल निवासी कटैलिया राया आदि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुयी है।

Read More

ग्रामीण के घर में लगी आग मथुरा। जतीपुरा कस्बा स्थित जाटव मौहल्ला मंे एक घर में रात्रि में आग लग जाने से घर का सारा सामान जलकर रखा हो गया। इस अग्निकांड में घर में उधारी चुकाने को रखे तीस हजार रूपये भी जल गये। मिली जानकारी के अनुसार जतीपुरा कस्बे के जाटव मौहल्ला में मानसिंह पुत्र भगवान सिंह जाटव के मकान में बीतीरात्रि करीब साढे दस बजे अचानक आग लग गयी। बताया गया कि मकान स्वामी मानसिंह कल रात्रि खाना खाकर मजदूरी के लिये रिक्शा लेकर यात्रियों को परिक्रमा कराने गया था वहीं उसकी पत्नी अपने मायके गयी हुयी थी। पीछे से मकान में अचानक आग लग गयी। आसपास के लोगों ने उसके घर से धुंआ उठता देखा तो ग्रामीण इकटठे हो गये और आग पर काबू करने का प्रयास किया। बमुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक घर में रखा अधिकतर सामान जलकर राख हो चुका था। ग्रामीण ने बताया कि घर का सारा सामान व फर्नीचर आदि इस अग्निकांड में जलकर राख हो गया है। घर में 25 से 30 जोड़ी कपडे और 30 हजार रूपये नगद जो कि मानसिंह ने अपने लड़के की शादी में किसी से उधार लिए थे, वो पैसे चुकाने के लिए वो उसने कपड़े में बांधकर अलमारी में रखे थे वो सब जलकर राख हो गए। ग्रामीण ने बताया कि लगभग ढाई लाख का नुकसान हुआ है। घर में लगी आग की सूचना भाजपा महामन्त्री गोवर्धन देहात श्याम सुन्दर उपाध्याय, सत्तो मैम्बर ने उप जिलाधिकारी गोवर्धन को दी जिस पर उपजिलाधिकारी कानूनगो और लेखपाल को भेजा। दोनों ने मौके पर पहुँच मौका मुआयना किया व आर्थिक सहयोग दिलाने का आस्वासन भी दिया।

Read More

मथुरा। रामायण प्रचारिणी समिति द्वारा चित्रकूट मसानी पर रामकथा समारोह भरत शरण महाराज द्वारा किया जा रहा है। अपनी संगीतमय ओजस्वी वाणी में मानस के भक्तिप्रसंग की चर्चा करते उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने जिस सरल और सुबोधगम्य ढंग से भक्ति के स्वरूप को प्रतिपादित किया वैसा अन्यत्र कहीं भी प्राप्त नहीं होता। कार्यक्रम का संचालन करते आकाशवाणी के उदघोषक राधाबिहारी गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम 19 नवंबर तक चलेगा। संयोजक लक्ष्मण यादव ने सभी से कार्यक्रम में पंहुचने की अपील की है।

Read More

इस बार भव्य होगा कृष्ण-बलराम विजय महोत्सव पूरे चार दिन होंगे विविध कार्यक्रम मथुरा। माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा आयोजत वार्षिक कृष्ण-बलराम विजय मोहत्सव कंस वध मेला की तैयारियां व्यापक रूप से चल रही हैं। देश-विदेश से चतुर्वेदी परिवार के लोगों का आना शुरू हो गया है। इस संबंध में माथुर चतुर्वेद परिषद कार्यालय पर परिषद के उपाध्यक्ष अरविन्द चतुर्वेदी भूरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी बैठक में परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने कहा कि मेले में जो भी झाकियां रखी जायें उनकी संख्या अधिक नहीं हो। अध्यक्ष दिनेश पाठक द्वारा इस बार मेले को और भव्य बनाते हुये झाकियों की संख्या तो सात ही रखी गयी है लेकिन प्रत्येक झांकी में कलाकारों की संख्या 15 से बीस रखी गयी है। जिसमें राजस्थानी नृत्य, मयूर नृत्य, चरकुला नृत्य, महारास, अर्द्धनारीश्वर और गंगा, यमुना, सरस्वती, कृष्ण सुदामा चरित्र एवं कंस वध की झाकियां मुख्य आकर्षण होंगी। परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी ने बताया कि त्रिदिवसीय कृष्ण महोत्सव कंस मेले के अंतर्गत 19 नवंबर को प्रातः नौ बजे विश्रामघाट पर गौचारण लीला का आयोजन होगा और उसी दिन सायं चार बजे गली सेठ भीकंचद से भगवान श्रीकृष्ण बलराम शोभायात्रा के साथ गौचारण के गोपाल बाग पुराने बस स्टैण्ड के पास जायेंगे। वहां से एक शोभायात्रा के रूप में विश्रामघाट लौटेंगे। इस दिन सायं आठ बजे से अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन विश्रामघाट पर रखा गया है। बीस नवंबर को सायं पांच बजे अक्षय नवमी के दिन कंस वध लीला का आयोजन विश्रामघाट पर किया गया है और 21 नवंबर को कंस वध मेले का आयोजन है। बैठक की अध्यक्षता करते माथुर चतुर्वेद परिषद के उपाध्यक्ष अरविन्द चतुर्वेदी भूरा ने बताया कि इस बार मेले को और भव्य बनाने के लिये सर्व समाज से अपील की गयी है कि वे इस मेले में पारंपरिक वेषभूषा में पधारें और मेला की शोभा बढायंे।  बैठक में योगेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, संजीव चतुर्वेदी, मनोज पाठक, ब्रजेश चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार चऊअन, अनुराग चतुर्वेदी, अभिनय चतुर्वेदी, अमित कृष्ण, विशाल चतुर्वेदी, राधाबल्लभ, अमित, अरविन्द चतुर्वेदी, आशीष पांडे, विशेष चतुर्वेदी, दीपक, मोहित चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। आज दोपहर पुलिस हवालात से सीजेएम कोर्ट में लाया गया एक शातिर लुटेरा पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। बताया गया कि प्रदीप राठौर पुत्र अमर सिंह निवासी भिंड मुरैना मध्यप्रदेश जिस पर शहर कोतवाली, हाईवे और आगरा क्षेत्र में कई लूट के मामले चल रहे हैं। वह मथुरा के जिला कारागार में निरूद्ध था। आज कांस्टेबिल रतन सिंह की अभिरक्षा में यह कैदी सीजेएम कोर्ट लाया गया। उसी समय यह सिपाही से छूटकर फरार हो गया। ताज्जुब की बात है कि पुलिस के जिम्मेदार एसपी सिटी ने घटना से इंकार कर दिया और कहा कि मैं कोसी थाने में बैठा हूँ। एक बड़े अधिकारी की इस प्रकार नकारात्मक और खबर छिपाने की बात अब तक सामने नहीं आयी। बताया गया कि यह शातिर अपराधी है और काफी समय से जिला कारागार में निरूद्ध था। अक्सर हवालात से कैदी भागने का मथुरा में सिलसिला जारी है। पूर्व में भी कई कैदी पुलिस अभिरक्षा से भाग चुके हैं। भागे शातिर अपराधी पर लूट के दर्जनों मुकदमे बताये गये हैं। इस घटना में पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एक तरफ देश के राष्ट्रपति वृन्दावन आ रहे हैं और दूसरी ओर पुलिस सुरक्षा के ये हाल हैं।

Read More

 दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते राज्यपाल राम नाइक   छात्रों को पीचडी की उपाधि से सम्मानित करते राज्यपा  मथुरा। पं. दीनदयाल पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में आज पांचवां दीक्षांत समारोह में आये प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने 68 छात्र-छात्राओं को बैचलर और पीएचडी उपाधि से सम्मानित किया। इस अवसर पर बोलते हुये राज्यपाल ने कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है और छात्रों को कड़ी मेहनत करनी चाहिये। आज जब हमने कुल सचिव से इसके आंकड़े लिये तो उन्होंने बताया कि 68 में से 20 लड़कियांे को मानद उपाधि एवं 6 लड़कियों को गोल्ड मैडल से सम्मानित किया है तथा 3 छात्र गोल्ड और सिल्वर मैडल प्राप्त कर सके हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग में लड़कियां लड़कों से आगे हैं। कहीं ऐसा न हो कि छात्र छात्राओं से पीछे रह जायें। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिये कृषि का विकास होना जरूरी है।  कृषि और पशुपालन पर विशेष ध्यान देने पर जोर देते कहा कि कृषि के क्षेत्र में उत्पादन की आवश्यकता बहुत जरूरी है। देखने में आ रहा है कि अधिकतर भूिम पर जो उपज होनी चाहिये वह नहीं हो पा रही। इसकी मुख्य वजह यह रही है कि पहले पशुओं के द्वारा खेती की जाती थी लेकिन आज हर घर में ट्रैक्टरों के द्वारा खेती हो रही है इससे उर्वरक संख्या में कमी आ रही है। राज्यपाल ने कहा कि छात्रों के वेश का भारतीयकरण होना चाहिये और मुझे खुशी हो रही है कि विवि प्रबंधक ने हमारी बात को ध्यान में रखते हुये भारतीय संस्कृति के लिये छात्रों को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्य वक्ता एमएल मदान ने अपना भाषण अंग्रेजी में दिया लेकिन उन्हें चाहिये था कि वे अपना भाषण हिन्दी में देते तो सभी लोग उनके इस भाषण से प्रभावित होते। उन्होंने कहा कि अब तक बहुत कुछ हुआ है और अभी बहुत कुछ करना बाकी है। इसके लिये शिक्षक और छात्रों को चाहिये कि वे अपने जीवन में ऊंचाईयां प्राप्त करें। इससे पूर्व पांचवें दीक्षान्त समारोह का शुभांरभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रोगे्रस रिपोर्ट पेश की गयी।  वेटरनरि विवि के दीक्षान्त समारोह में आज नौ छात्र-छात्राओं को गोल्ड और सिल्वर मैडल प्रदान किये गये। इनमें कु. आकांक्षा सिंह, कु. लवीना, कु. आकांक्षा सिंह, सुधीर सिंह को गोल्ड मैडल प्रदान किया गया। वहीं सिल्वर मैडल आनंद कुशवाह और अर्चना यादव को दिया गया। ब्राॅन्ज मैडल देश दीपक को मिला वहीं वाइस चांसलर मेडल कु. दीपांका और सरस्वती ओझा को दिया गया।

Read More

मथुरा। चैकी जैंत के गांव अरहेरा में आज दो पक्षों के बीच विवाद हो गया जिसमें बड़ा रूप ले लिया। इस दौरान जमकर लाठी, डण्डे, फरसे और बल्लम चले वहीं फायरिंग से क्षेत्र में दहशत मच गयी। इस हमले में एक पक्ष के दो लोग घायल हुये हैं जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कल क्रिकेट के मैच में दो पक्षों में विवाद हो गया था जिसे कल शातत कर दिया गया। आज सुबह बाजना के रहने वाले रामवीर पुत्र विप्पो और हरगोविन्द पुत्र बलराम मघेरा दर्शन के लिये जा रहे थे तभी अरहेरा के पास जगवीर, जयदत्त, जगत पुत्रगण वीरो और छत्तो पुत्र लक्ष्मण निवासीगण अरहेरा और इनके साथियों ने दोनों को घेर लिया और लाठी डण्डों से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। यह लोग इनके पास से 15 हजार रूपये, सोने की चेन और मोबाइल भी लूटकर ले गये। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना था कि मामला बीडीसी चुनाव से संबंधित बताया जा रहा है।

Read More

मथुरा। शहर के डैम्पियर नगर में एक टैंट व्यापारी ने घर के कमरे के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि 42 वर्षीय विजय बंसल उर्फ पप्पू जो बंसल टैंट हाउस के नाम से टैंट का काम करते थे। उसने अपने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा तो नहंी हो पाया है लेकिन स्थानीय लोगों में इस बात की चर्चा थी कि वह काफी समय से तनाव में था जिसके चलते उसने यह गंभीर कदम उठाया। घटना की सूचना पर पंहुची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Read More

मथुरा। वृन्दावन परिक्रमा मार्ग स्थित भजनकुटी पर भूमाफियाओं द्वारा किये गये हमले में लापरवाी बरतने पर पांच सिपाहियों को निलंबित किया गया है। इनमें ब्रजनंदन, उमेश, कुलदीप, शिशुपाल और राजवीर के नाम हैं। अभी दो और सिपाहियों पर गाज गिर सकती है। विदित रहे कि इस मामले में तत्कालीन इंस्पैक्टर कोतवाली वृन्दावन उदयराज सिंह को भी निलंबित किया जा चुका है।

Read More