मथुरा

मथुरा। जायंटस ग्रुप आॅफ मथुरा द्वारा आगामी वर्ष 2016 के लिए रंगारंग कार्यक्रमों के बीच अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। इस मौके पर ग्रुप की सदस्याओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जायंस के निर्वाचन अधिकारी डा. ओपी अग्रवाल ने जा. यादवेन्द्र अग्रवाल को आगामी वर्ष के लिए अध्यक्ष घोषित किया। पूर्व अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल, भूपेन्द्र अग्रवाल, अक्षय खण्डेलवाल, आशुतोष गर्ग, महेश मित्तल, संजय अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, धर्मेन्द्र चैधरी सहित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभाकामनाएं दी। कार्यक्रम में लक्ष्मी गुडेरा, उमेश गुडेरा, कल्पना गर्ग, चारू अग्रवाल, साधना अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, पूनम गुप्ता, अंजना अग्रवाल, भाग्यश्री गंगवानी, सोनिया गर्ग, पूनम अग्रवाल, तरूण विसावर वाले, मनमोहन गुप्ता, राजीव अग्रवाल, परेस मित्तल, अवशेष गर्ग सहित बड़ी संख्या में जायट्स सदस्य मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। शहर में व्याप्त गंदगी व नगर पालिका की लापरवाही से आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन देकर शहर में व्याप्त गंदगी को दूर कराने तथा प्रमुख चैराहे पर कूड़े दान लगवाने की मांग की। भाजपा युवा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र सहसंयोजक कौशल बंसल के नेतृत्व में आज नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी उदयराज को दिए ज्ञापन में कहा गया कि शहर में व्याप्त गंदगी जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों का साफ न होना, भाजपानीत पालिका की तो बदनामी कराई रहा है, इससे पार्टी की छवि पर भी असर पड़ रहा है। कृष्णानगर जैसे रिहायसी इलाके में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं लेकिन सफाई नहीं होती। कार्यकर्ताओं ने शहर में कूड़ेदान लगवाने व कूड़े के ढेरों को हटवाने की मांग अधिशाषी अधिकारी से की है। इस दौरान महेश खण्डेलवाल, नरेश, विक्की ठाकुर, छोटू सारस्वत, धवल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Read More

कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए वांछित हत्यारोपी के बारे में जानकारी देते एसएसपी डा. राकेश सिंह  मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वर्ष 2011 से हत्या के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी को दबोचने में सफलता हासिल की है। गत दस वर्षों में कोतवाली क्षेत्र में पुलिस किसी भी इनामी अपराधी पकड़ने में यह पहली सफलता है। इस मामले में जानकारी आज पुलिस लाइन स्थित सभागार में मीडिया को जानकारी देते हुए एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 में कोतवाली क्षेत्र के मानिक चैक बजरिया क्षेत्र में पंकज पुत्र बैकुण्ठ नाथ चतुर्वेदी व रिंकू पुत्र बैकुण्ठ नाथ चतुर्वेदी पर जानलेवा हमला हुआ था जिसमे गोली लगने से पंकज चतुर्वेदी की मौत हो गयी थी वहीं उसका भाई रिंकू घायल हुआ था। इस मामले में तत्कालीन प्रभारी द्वारा हमले में शामिल रंगा को जेल भेजा था वहीं तन्नू उर्फ तरूण चतुर्वेदी पुत्र मुक्की उर्फ मुखराम चतुर्वेदी तभी से फरार चल रहा था। कोतवाली पुलिस ने बीतीरात उसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने इनामी युवक को जेल भेज दिया है।  

Read More

क्षेत्र की बिजली बंद कर लगाया ताला जेई ने की थी पैसों की मांग मथुरा। कई दिनों से फुँके पडे ट्रांसफार्मर को आज तक न बदलवाये जाने से आक्रोशित थाना राया के गांव गंगा नगला रोड राया क्षेत्र की महिलाओं ने बिजली घर का घेराव कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बिजली नहीं मिलने के विरोध मे विद्युत सब स्टेशन राया पर पूरे क्षेत्र की बिजली बंद कराकर ताला लगा दिया। मिली जानकाीर के अनुसार गंगा नगला रोड राया का ट्रांसफार्मर कई दिन से फुंका पड़ा है जिसकी शिकायत कई बार जेई योगेश कुमार से की गई लेकिन जेई द्वारा आज तक कोई सुनवाई नहीं की गई। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने के लिए रुपये की ग्रामीणों से मांग कर दी। इससे आक्रोशित महिलाओ ने आज राया बिजली घर का घेराव कर ट्रांसफार्मर बदलबाये जाने की मांग की। इस दौरान गुड्डी देवी, गीता, अनुराधा देवी, मीना देवी, मुंदरा, साधना, कैलादेवी, मिथलेश, सरोज सहित भारी संख्या में महिलायें और स्थानीय लोग मौजूद थे। महिलाओं का कहना था कि कस्बे मे नागल रोड कालोनी के लोगों को कई दिनों से बिजली नही मिल पा रही है। विद्युत विभाग की इस लापरवाही के चलते स्थानीय लोग अंधकार मे रहने को मजबूर है। 

Read More

 बढ़ती महंगाई भ्रष्ट कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसजन विकास मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे धरना प्रदर्शन करते हुए    मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के सांसदों द्वारा बनाये जा रहे भयावह रूप से असहिष्णुता के माहौल और केन्द्र सरकार द्वारा देश में बढती मंहगाई, किसानों को सूखा राहत, भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था की ओर ध्यान न दिये जाने के विरोध में आज जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे धरना प्रदर्शन कर रोष जाहिर किया। कांग्रेसियों ने कहा कि वर्तमान में केंद्र की एनडीए सरकार ने देश की जनता के साथ लोकतांत्रिक व सामाजिक ढांचे में धार्मिक असहिष्णुता के बीज बोना प्रारंभ कर दिया है जिससे आमजन का राष्ट्रीय विकास के मुददे से विमुख हो केवल भाजपा व उसके सहयोगी संगठनों के बहु प्रचारित व एकमात्र साम्प्रदायितक वादी मुददे को बल मिल सके। केंद्र द्वारा सूखा राहत राशि के चैक प्रदान नहीं किये गये हैं। उप्र सरकार द्वारा कांग्रेस विधायक अजय राय पर झूठे आरोपों के तहत रासुका लगायी गयी है एवं गिरफ्तारी के एक माह बाद भी रिहा नहीं किया गया है। आज तक पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की मांग केा पूरा करने हेतु नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिंसौदिया, शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन, मलिक अरोड़ा, डा. देवेन्द्र यादव, यतेन्द्र मुकददम, विक्रम वाल्मीकि, उमेश शर्मा, मुकेश धनगर, लता सिंह चैहान, मनोज गौड़, राजरानी निमेष आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। थाना राया क्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेस वे पर कैंटर और ट्राॅली की भिड़ंत में कैंटर चालक की मौत हो गयी और क्लीनर घायल हो गया जिसे उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय ओमवीर पुत्र ज्ञान सिंह निवासी नगला सरिया थाना अगौछा मैनपुरी जो कैंटर चलाता था। वह आज यमुना एक्सप्रेस वे से होकर कैंटर लेकर गुजर रहा था तभी ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली और कैंटर की भिड़ंत हो गयी जिसमें ओमवीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि क्लीनर दीपू निवासी कटना फर्रूखाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दीपू की एक आंख क्षतिग्रस्त हो गयी है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Read More



Mediabharti