मथुरा

मथुरा। कोतवाली सुरीर के गांव कराहरी में गत ढाई माह पूर्व एक लड़की द्वारा संदेश नामक युवक को पड़ोस की लड़की के साथ नाजायज संबंध बनाते देख लेने पर अभियुक्तों ने उसकी लड़की को जान से मारने की धमकी देते मिटटी का तेल डालकर आग लगा ली जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। लड़की के पिता रंगजीत निवासी कराहरी ने इस संबंध में संदेश पुत्र हरीप्रसाद आदि चार लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।

Read More

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेस वे पर आज अपनी बेटी का शव लेकर भोपाल जा रहे एक पिता की सड़क हादसे में मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के भोपाल के रहने वाले मुकेश पुत्र आनंदराम दिल्ली से अपनी बेटी मनका का शव लेकर भोपाल जा रहे थे तभी यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर के निकट आगे खडत्रे ट्रक में अनियंत्रित एम्बूलेंस घुस गयी। घटना में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। वहीं आगे बैठे मुकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना लगते ही सुरीर पुलिस मौके पर पंहुच गयी। शव का पंचनामा भर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। घटना के विषय में पुलिस ने मृतक के परिजनों को भोपाल में सूचना दे दी है। बेटी की मौत के बाद शव लेकर अपने पैतृक आवास जा रहे पिता की मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक परिजन पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी लेने में लगे हैं।

Read More

मथुरा। सोमवार को कस्बा कोसीकलां के कोटवन स्थित स्वास्तिक फैक्ट्री में हुयी एक मजदूर की मौत के मामले में मृतक की पत्नी लीलावती निवासी शिवचक थाना रामगढ जिला बलिया ने कंपनी के सभी प्रबंधकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके पति से अन्य व्यक्तियों से अधिक भारी वजन की मशीन को अकेले उठवाया गया जिसका वजन नियंत्रित न कर पाने के कारण मशीन की काॅइल उसके पति के ऊपर गिर गयी जिससे उसकी मौत हो गयी। 

Read More

मथुरा। सौंख क्षेत्र के निवासियों ने पंचायत अध्यक्ष सौंख पर टैण्डरों में अनियमितता और चहेतों को काम दिलवाये जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होने अपर जिलाधिकारी वित्त को एक शिकायती पत्र भी दिया है। पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि नगर पंचायत सौंख में अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा ने षडयंत्र के तहत उच्च अधिकारियों को गुमराह कर नगर पंचायत सीमा से बाहर ‘कुण्डा’ तालाब पर पहले से बनी इण्टर लाकिंग सड़क व कमरे का जेई से एस्टीमेट बनवाकर निविदा निकाल दी है। इस कार्य की राशि लगभग सत्रह लाख रूपये है। इस कार्य को अध्यक्ष अपने परिचित ठेकेदारों को सौंपने की तैयारी में हैं।  इस कार्य की राशि लगभग सत्रह लाख रूपये है जिसकी वह हड़पना चाहते हैं। यह पूर्व में इस तरह कई बार गुप्त रूप से लाखों रूपये के फर्जी टैण्डर उठाकर हड़प चुके हैं। ग्रामीणों ने उक्त टैण्डर को डालने व खोलने से रोकने की मांग की है तथा साइड पर जाकर शिकायतकर्ताओं के समक्ष हकीकत को देखकर कार्य कराये जाने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। एसडीएम को शिकायत करने आये ग्रामीणों ने जो शिकायती पत्र दिया उसमें योगेश कुमार, बनवारी, लाीरो, सुनिया पहलवान आदि के नाम हैं।

Read More

मथुरा। थाना हाईवे और बरसाना पुलिस ने दो बाइक और तमंचों सहित दो लोगों को पकड़ा है। इनमें से एक बाइक चोरी की बतायी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार बरसाना कस्बे के हाथिया चैराहे से उपनिरीक्षक जयसिंह ने दिनेश पुत्र पप्पू निवासी तातरपुर बरसाना को आदि दो लोगों को चोरी की बाइक बेचते पकड़ा है। वहीं थाना हाईवे के एआरटीओ कट से उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश ने संजय पुत्र रमेश निवासी गोपालपुरा हाईवे के कब्जे से चैकिंग के दौरान एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस, एक बाइक पल्सर संख्या यूपी 16 1982 सहित गिरफ्तार किया है।

Read More

मथुरा। विकास एजेण्डा वर्ष 2015-16 के अन्तर्गत कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में (कल) 5 नवम्बर को अपरान्ह 2 बजे कलेक्टेªट सभागार में आहूत की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने बताया है कि विकास कार्यक्रमों की माह अक्टूबर15 की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। उक्त के क्रम में अनुरोध है कि कृपया उक्त एजेण्डा के अनुसार कार्यक्रमों की अपने विभाग से सम्बन्धित माह अक्टूबर 2015 की प्रगति एवं तत् सम्बन्धी प्रगति के अनुसार टिप्पणी एवं सम्बन्धित सूचनाओं के साथ बैठक में निर्धारित तिथि व समय पर प्रतिभाग करने का कष्ट करें। 

Read More

-आज से 14फरवरी2016 तक चलेगा टीकाकरण कार्यक्रम  मथुरा। आज बुधवार इन्द्र धनुष मिशन कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पालिका परिषद अध्यक्षा श्रीमती मनीषा गुप्ता द्वारा जिला महिला चिकित्सालय, मथुरा स्थित टीकाकरण केन्द्र पर किया गया जिसमें उन्होंने कार्यक्रम से सम्बन्धित जानकारी दी एवं क्षेत्र से सम्मानित सभासद बन्धुओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का भी अनुरोध किया तथा कार्यक्रम की सफलता एवं अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा गर्भवती महिलाओं एवं दो साल के बच्चों को टीकारण कराने का भी आग्रह किया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विवेक मिश्रा एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि भारत सरकार के द्वारा मिशन इन्द्र धनुष कार्यक्रम सात जानलेवा बीमारियों से, सात टीकों के माध्यम से, सात दिन तक एवं आगामी चार माह तक विशेष मिशन के रूप में शून्य से दो साल तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का पूर्ण प्रतिरक्षण किया जाना है। यह कार्यक्रम तीन नवम्बर से 9 नवम्बर तथा 7 दिसम्बर से 14 दिसम्बर, इसी प्रकार 7 जनवरी से 14 जनवरी तक तथा 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने आम जनमानस से अनुरोध किया है कि वे अपने घर के प्रत्येक बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं को लेकर बूथ पर पहुॅचें एवं सम्पूर्ण टीकाकरण करायें। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सज्जन सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके गुप्ता, डा. देवेन्द्र अग्रवाल, डा. सचिन गुप्ता, डा. प्रवीन कुमार भारती सहित जिला महिला चिकित्सालय मथुरा के कर्मचारी आदि थे। 

Read More

मथुरा। यमुना मिशन के कार्यकर्ता जहाॅ एक ओर यमुना के घाटों और यमुना किनारों को स्वच्छ करने के कार्य में लगा हुआ है जिससे वहाॅ की स्थिति बदलने लगी है वही दूसरी ओर यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने आगामी त्यौहारों की तैयारियां भी प्रारम्भ कर दी है। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने बताया कि मिशन के कार्यकर्ताओं ने अगामी अहोई अष्टमी एवं दिपावली पर लक्ष्मी यमुना पूजन किया जायेगा। यमुना मिशन से जुडे सभी भक्त एक साथ दीपावली के शुभ अवसर पर यमुना मिशन के कार्यालय पर लक्ष्मी गणेश पूजन करेगें एवं देश के प्रत्येक व्यक्ति के घर धन धान्य एवं सुख समृद्धि आये इसके लिये प्रार्थना करेगे। लपुटी पंडित एवं मुकेश ठाकुर ने बताया कि दीपावली तक यमुना मिशन के कार्यकर्ता स्वच्छता और सफाई का संदेश घर घर पहुॅचा कर यमुना मिशन के संकल्प पत्र भरवायेगें। जिसमें लोगो द्वारा यमुना की रक्षा के साथ साथ देश में हरियाली और स्वच्छता के लिये कटिबद्ध होगेे।

Read More

मथुरा। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के एक बाद फिर वृन्दावन आगमन को लेकर नगर में तैयारियां शुरू हो गयी हैं। हालांकि अभी उनके आने का कार्यक्रम पूरी तरह निश्चित नहीं है और कार्यक्रम की तिथि में भी एक पखवाड़ा बाकी है लेकिन अभी से ही नगर में उनके आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। नगर पालिका, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग सभी सचेत हैं और व्यवस्थायें सुधारने में लगे हैं। आज इसी क्रम में नगर पालिका चैराहे पर विद्युत कर्मचारी जर्जर विद्युत लाइनों को बदलते हुये देखे गये जिससे अबाध विद्युत आपूर्ति राष्ट्रपति के आगमन पर मिल सके।

Read More

मथुरा। दिनो दिन पर्यावरण के साथ हो रहे खिलवाड से बिगड़ते पर्यावरणीय असंतुलन के कारण पृथ्वी पर मौजूद जीवन पर खतरा मंडराने लगा है। बढ रहे पर्यावरणीय असंतुलन के कारण वर्तमान में कई प्राकृतिक आपदाओं एवं भयानक परिणामों का मनुष्य जाति को सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही हमारे भविष्य की नींव हमारी युवा पीढी में दिनो दिन हो रहे नैतिक मूल्यों के हृास आदि को रोकने के लिये ग्लोबल नैतिक शिक्षा केन्द्र द्वारा समाज में जाग्रति लाने का कार्य किया जा रहा है। इसी उद्देश्य के चलते ग्लोबल नैतिक शिक्षा केन्द्र द्वारा मथुरा में पर्यावरण एवं युवा पीढी के विषय को लेकर एक दिवसीय विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के साथ साथ अध्यापक एवं समाज के विद्वत जन भी भाग लेगें। ग्लोबल नैतिक शिक्षा केन्द्र के स्वामी नारायण बाबा ने बताया कि विचार संगोष्ठी का आयोजन आज 4 नबम्बर को कृष्णानगर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में प्रातः 11ः30 से 2ः00 बजे तक किया जायेगा। इस विचार संगोष्ठी में भाग लेने जल जंगल जमीन आन्दोलन के प्रणेता संगठन एकता परिषद के संस्थापक पीवी राजगोपाल भाग लेंगे। संगोष्ठी में प्रकृति के साथ की जा रही खिलवाड़ को रोकने, नदियों को प्रदूषण से बचाने, झील झरने, जंगल आदि को बचाने के साथ साथ पेयजल के बढते संकट इत्यादि अनेक समस्याओं पर प्रकाश डाला जायेगा। 

Read More