मथुरा

 मतदेय स्थलों का निरीक्षण करते डीएम राजेश कुमार एवं एसएसपी डा. राकेश सिंह  पोलिंग पार्टियां को दिशा निर्देशित करते हुये किया रवाना डीएम, एसएसपी और प्रेक्षक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा मथुरा। जिला पंचायत के चैथे और अंतिम चरण का मतदान आज गुरूवार राया और बल्देव ब्लाॅक में होने जा रहा है। इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह चैकन्ना बना हुआ है। इसको लेकर पोलिंग पार्टियों को क्षेत्रों मंे रवाना कर दिया गया है। डीएम और एसएसपी अंतिम चरण के मतदान को शांतिपूर्ण तरीके के संपन्न कराने के लिये जुटे हुये हैं। कल अंतिम चरण के मतदान के लिये आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने क्षेत्र में जाकर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की जानकारी ली और वहां किसी भी प्रकार की घटना न हो इसके लिये स्थानीय पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश भी दिये। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिये जिला प्रशासन के अधिकारी काफी गंभीर हैं। मतददेय स्थलों के बाहर लगने वाले प्रत्याशियों के बस्तों को मतदेय स्थल से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर रखने के निर्देश भी जिला प्रशासन ने दिये हैं।  कल के चुनाव को लेकर आज बुधवार चुनाव प्रेक्षक अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह ने राया क्षेत्र में जाकर मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया और पोलिंग पार्टियांे को रवाना करते हुये उन्हें आवश्यक निर्देश दिये।  राष्ट्रीय इंटर कालेज से निकला पोलिंग पार्टियों का रेला आज होने वाले ग्राम पंचायत के अंतिम चरण के लिए राया के राष्ट्रीय इण्टर कालेज से सभी पोलिंग पार्टियों को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। सुबह से ही कालेज पर बसों व मतदान अधिकारीयों की भारी भीड़ जमा हो गयी थी जो शाम होते होते रवाना कर दी गयी। चुनाव प्रेक्षक अभिषेक प्रकाश, जिला अधिकारी राजेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कालेज का निरीक्षण किया। गौरतलब ही कि इसी कालेज में चुनाव के बाद मतपत्र जमा किये जायेंगे। जिसे लेकर स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया गया।   

Read More

‘भूजल बचाओ’ आन्दोलन का आगाज मथुरा। राक्षसी प्रवत्तियों के चलते जहरीले हो रहे धरती माता की कोख के अमृत भूजल की हिफाजत के मद्देनजर रविवार को विश्रामघाट क्षेत्र में ‘भूजल बचाओ’ आन्दोलन के जरिये प्रदूषकों पर कार्रवाई का मुद्दा उठाया गया। डा. रमेश चन्द्र शर्मा स्मारक शोध एवं सेवा संस्थान के तत्वावधान में आन्दोलन के मूर्तन पर संस्थापक अध्यक्ष डा. सुरेश चन्द्र शर्मा ने आरोप लगाया कि भूजल रक्षा पर बने कानूनों की धज्जियां इस हद तक उड़ायी जाने लगी हैं कि कारखानों के जहरीले रसायनों के साथ-साथ शैतानी ताकतें बोरिंग पाइपों के जरिये मल-मूत्र तक भूजल में प्रवाहित करने लगी हैं जिसे जयसिंहपुरा खादर, राधिका विहार काॅलोनी समेत कई इलाकों के लोग पीने को बेबश हो रहे हैं। बताया कि हैवानियत का यह मंजर सिर्फ कृष्णनगरी ही नहीं बल्कि अन्य शहरों में भी देखा गया है। डा. शर्मा ने रोष जताया कि प्रजातांत्रिक स्तम्भों ने जहां सीवरों के बजाय देव प्रतिमाओं को नदियों का प्रदूषक तत्व करार दिया, वहीं भूजल की रक्षा के लिए कानून होने के बावजूद प्रतिमा विसर्जन पर रोक जैसी सक्रियता नहीं दिखाई है। गौरतलब है कि पंचमहाभूतों के प्रमुख घटक जल की रक्षा के लिए पूरा वैदिक दर्शनशास्त्र खड़ा किया गया जिसके आधार पर ही आधुनिक युग मेें भी 1993 में संविधान में किये गये 73 वें और 74 वें संशोधन एवं अनुच्छेद 30 डी, परम्परा से चलते आये जल कानूनों के संरक्षण व अधिकार की ही वकालत करते हैं। मगर जनाधार केन्द्रित शासन पद्धति में पारिस्थिति की मूल्यों को नजर अन्दाज किया जा रहा है।  डाॅ0 शर्मा ने क्षोभ जताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी जितनी तवज्जो विघटनकारी ताकतों को दी है, उतनी प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्द्धन को नहीं दी। उसी का नतीजा है कि भारत में सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ प्राकृतिक विरासत के संरक्षण स्थल बहुत कम बनाये जा सके जबकि प्रकृति हमेशा अपनी परवाह किये बगैर संस्कृति को सींचती रही है। डा0 शर्मा ने प्रधानमंत्री समेत राज्य सरकारों से जहरीली हवा, पानी और भोजन के मौलिक अधिकार की रक्षा की मांग की। बताया कि जब जीवन के मौलिक आधार ही खतरों से घिर जायेंगे तो फिर लोग किस भरोसे जी सकेंगे। चेतावनी दी कि यदि सरकारों ने इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाये तो उग्र आन्दोलन किया जायेगा।  इससे पूर्व उपस्थितों ने मां यमुना के चित्रपट पर पुष्पार्चन से आयेजन की शुरूआत की, तत्पश्चात आयोजन स्थल देश प्रेम के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर स्वेता पान्डेय, बलिया, प्रियंका देवरिया, आभा पटेल अम्बेडकर नगर फैजावाद, ललिता देवरिया, कमली चतुर्वेदी, विपिन चतुर्वेदी, देवेन्द्र चतुर्वेदी, संतोषी, मंनशोला चतुर्वेदी, सुनील शर्मा पत्रकार, वीरेन्द्र चतुर्वेदी .उपस्थित थे।  

Read More

-नेत्र रोगियों से उपचार कराने की अपील  मथुरा। भक्ति वेदांत हाॅस्पीटल एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा बरसाना में लगाए गए नेत्र चिकित्सा शिविर में एक हजार से अधिक मरीजोें की जांच के बाद 500 मरीज आॅपरेशन के लिए चिन्हित किए गए। जिनके आॅपरेशन का क्रम लगातार चल रहा है। दिसम्बर 2015 तक 500 मरीजों के आॅपरेशन का लक्ष्य तय किया गया है।  शेयर योर केयर के डा. के वैंकट रामन व नेत्र चिकित्सक डा. रंजित बागले द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बरसाना क्षेत्र में 120 गांवों में प्रतिवर्ष 3500 से अधिक लोग अंधे हो जाते हैं। अभी भी 25000 से अधिक आंखों के मरीज उपचार के लिए प्रतिक्षारत हैं। संस्था अब तक एक लाख 30 हजार मरीजों की नेत्र जांच करने के बाद 28 हजार से अधिक मरीजों का मोतिया बिंद का आॅपरेशन कर चुकी है। स्थाई रूप से बरसाना में संस्था शीघ्र ही आंखों का अस्पताल शुरू करेगी। जिससे प्रतिदिन मरीजों की जांच व आॅपरेशन संभव हो सके। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी फरवरी 2016 में बरसाना में एक विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। जिसमें तीन हजार से अधिक रोगियों की जांच के साथ एक हजार मरीजों के आॅपरेशन का लक्ष्य तय किया गया है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।   

Read More

मथुरा। थाना गोविन्द नगर क्षेत्र की पुलिस चैकी बिरला मंदिर पर तैनात एक उपनिरीक्षक पर किशोरी के अपहृर्ताओं को संरक्षण देने व बरामदगी न करने का आरेाप लगाते हुए क्षत्रिय महासभा ने निश्चित कालीन धरने की चेतावनी देते हुए आज अपर पुलिस अधीक्षक प्रशासन से मुलाकात कर, दूसरे समुदाय के युवक द्वारा भगा कर ले जाई गई युवती की बरामदगी की मांग की।  अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासभा के मोहन सिंह राजपूत एवं जिलाध्यक्ष ठा. सतेन्द्र सिंह द्वारा एडीएम प्रशासन को दिए ज्ञापन में मांग की गई है कि बिरला मंदिर पुलिस चैकी थाना गोविन्द नगर के मौहल्ला किशोरीनगर निवासी एक युवती को दूसरे समुदाय का युवक साबिर पुत्र मुन्ना व उसकी बहिन शबनम मां शमीना निवासी लक्ष्मीनगर बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं। जिसका मुकद्मा 25 अक्टूबर को अपराध सं. 582/2015 धारा 366 थाना गोविन्द नगर में दर्ज है। लेकिन इलाका पुलिस युवती की बरामदगी में लापरवाही कर रही है। क्षत्रिय महासभा के मोहन सिंह राजपूत ने एडीएम प्रशासन से गुहार लगाई है कि यदि 30 अक्टूबर तक युवती की बरामदगी नहीं हुई, बिरला मंदिर पुलिस चैकी पर अनिश्चित कालीन अनशन व आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। 

Read More

मथुरा। जवाहर विद्य़ालय इंटर कालेज मथुरा पर जनपदीय एथलैटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन आज 29 अक्टूबर को प्रातः दस बजे से होगा। प्रतियोगिता संयोजक केवी सिंह के अनुसार इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में तहसील मथुरा क्षेत्र के अधिक से अधिक माध्यामिक विद्यालय अपने प्रतियोगियों को प्रतिभाग के लिए भेंजे। कार्यक्रम का समापन अगले दिन 30 अक्टूबर को होगा।   

Read More

बिना पानी लिये ही आग बुझने के भी काफी देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड गोवर्धन। थाना क्षेत्र मगोर्रा के गांव नगला शेरा में विगत रोज हुए भीषण अग्निकाण्ड की बार बार सूचना देने पर भी फायर ब्रगेड समय पर नहीं पहुँची। वहीं काफी देरी से मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की गाड़ी में इस दौरान पानी  भी नहीं था। लेकिन समय रहते लोगों ने आग पर काबू पा लिया था लेकिन यदि फायर ब्रगेड के भरोसे ही रह जाते तो पता नहीं ये अग्निकाण्ड क्या गुल खिलाता। इस घटना के बाद से फायर ब्रिगेड सेवा की भारी लापरवाही का सच सबके सामने खुल कर आ गया है। विदित हो विगत रोज थाना क्षेत्र मगोर्रा के नगला शेरा में सुभाष, राज कुमार पुत्रगण होती लाल के प्लाॅट में अचानक किन्ही कारणों से भयंकर आग लग गयी। धीरे धीरे आग ने भयंकर रुप ले लिया और आग काफी तेजी के साथ बढ गयी। पूरे गाँव के महिला पुरुष तत्काल अपने अपने साधनों और प्रयासों से आग पर काबू पाने के प्रयास करने लगे। लेकिन फिर भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिस पर तत्काल लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी लेकिन काफी प्रयास के बावजूद फायर ब्रिगेड सर्विस का नम्बर ही नहीं मिल सका। जिस पर पुलिस कंट्रोल रूम को आग की सूचना देकर फायर ब्रगेड को बुलवाया गया। लेकिन जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच पाती आग बढती ही जा रही थी तो लोगों ने मिलकर संयुक्त प्रयास कर भारी मशक्कत कि बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक इस आग से उस गरीब परिवार की 3 कीमती दुधारू भैंसों की जलकर मौत हो गई उसके और उसके अलावा एक अन्य बुर्जी बिटोरा करव भी जलकर राख हो गई। आग पर काबू पा लेने के काफी देर बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब मौके पर पहुंची तो गाड़ी चालक ने बताया कि उसमें पानी नहीं है। पहले पानी भरवाओं तब काम हो पायेगा। लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि आपके आने मंे काफी देर हो चुकी है आग पर काबू पाया जा चुका ह ैअब न तो पानी की जरूरत है और न ही दमकल की। वहीं ग्रामीणों में फायर ब्रगेड की इस ढुलमुल कार्यप्रणाली को भारी रोष व्याप्त है। यदि आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो आज पूरा गाँव जल कर राख हो जाता। वहीं लोगों ने इस मौके पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना भी की हैै। आग लगने की खबर मिलते ही जिला पंचायत के प्रत्याशी सुरेश भगत जी वसंता आदि बहुत से लोग गाँव में पीडित परिवार से मिलने जा पहुंचे। वहीं आग की खबर पर उप जिलाधिकारी गोवर्धन विश्व भूषण मिश्रा ने भी तत्काल तहसील प्रशासन की टीम को नगला शेरा में नुकसान का आँकलन करने को मौके पर भेजा है।

Read More

पढ़ने की उम्र में बीनते है कूड़ गोवर्धन। गिरिराज तलहटी गोवर्धन में आपको हर जगह छोटे छोटे बच्चे या तो आपको भीख माँगते हुए नजर आयेगे या फिर फिर गन्दगी में से कूड़ा करकट उठाते हुए नजर आयेगे। ऐसा ही एक नजारा गोवर्धन में देखने को मिला। जहाँ तीन छोटे छोटे बच्चे अपनी माँ के शराब पीने के शौक को पूरा करने और अपना पेट भरने के लिए कूड़े के ढेर में कचरा इकठ्ठा कर रहे थे। जब हमने इनसे बात की तो बच्चों ने बताया की माँ को दारू पीने की लत है। उनकी दारू के लिए और अपना पेट भरने के लिए हम ये काम करते है। बच्चों ने बताया की हम पढ़ते थे पर हमारे मम्मी पापा ने हमारा स्कूल में से नाम कटवा दिया है। हमारी भी बहुत इच्छा की हम औरो की तरह पढ़ने जाये।

Read More

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र की कॉलोनी मोतीकुंज में आस पास के क्षेत्र के मनचले आशिक हाईवे पुलिस की अनदेखी से चारो तरफ चक्कर काटते रहते है।कॉलोनी में अपने अपने घरो से निकलने वाली लड़कियो और स्कूल से आते और जाते भक्त लड़कियो् पर कसते है टिप्स।उन लड़कियो के इर्द गिर्द अपनी अपनी बाइको से चक्कर लगाते है। इसी कॉलोनी में स्थित मोतीकुंज मार्किट में ये मनचले आशिक दारू का सेवन करके जुआ भी खेलते है।इसी मार्किट में कुछ दिनों पूर्व गोली की घटना भी हुई थी। फिर भी इस और हाईवे पुलिस का कोई भी ध्यान नही है। न ही हाईवे पुलिस का कोई गस्त होता है। इन मनचले आशिको के भय से लडकिया अपने घरो से निकलने में भी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। देखना होगा की इस और हाईवे पुलिस का कोई ध्यान होगा या नही। इस सम्बन्ध् में कैंटोमेन्ट बोर्ड के उपाध्यक्ष ने भी अपने पत्र के माध्यम से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया है और इसी कॉलोनी में स्थित सेक्रेड हार्ड स्कूल भी स्थित है उसकी सुबह के समय और दोपहर में छुट्टी के समय ये मनचले आशिक स्कूल से निकलने वाली छात्राओ से करते है अपद्रता और अपनी दबंगई के चलते उनको धमकाते है। इस सम्बन्ध् में भी स्कूल की प्राचार्य ने भी सम्बन्धित थाने और जिला पुलिस प्रशासन् से ज्यादा नही तो छुट्टी के समय पुलिस के चक्कर लगाने हेतु अपना पत्र भी प्रेषित किया है। लेकिन सम्बंधित थाना हाईवे पुलिस के कानो में कोई भी जू नही रेंगता है। कॉलोनी में रहने वाली लड़कियो में इतना भय व्याप्त हो गया है की वे घर से बहार निकलने और स्कूल तक जाने में इन मनचलो से असुरक्षित महसूस कर रही है।

Read More

मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मुकेरियन मौहले में बच्चो के विवाद को लेकर विगत रोज 2 पक्षो में झगडा हो गया। इस झगड़े में कई लोग घायल भी हो गये। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और पुलिस ने दोनों पक्षों के घटनाकारी 4 लोगो को हिरासत में ले लिया है। वहीं घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण एवं उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया है।

Read More

मथुरा। रिफाइनरी पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर पकड़े है। जो की दो सप्ताह पहले बल्लभगढ़ फरीदाबाद से चोरी किये गए टेंकर को बेचने की कोशिस कर रह थे। पुलिस ने इन्हें रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। ये शातिर पहले भी दर्जनों वाहन चोरी की घटनाओ में शामिल रहे है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को इस सफलता पर पाँच हजार रुपए का इनाम दिया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर शैलेष पाण्डेय भी रहे मौजूद रहे।

Read More