मथुरा

घर-घर पूजे गये कन्या-लांगुरा मथुरा। शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन आज देवी मंदिरों में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। दुर्गा नवमी को लेकर आज सुबह से ही ब्रज के देवी मंदिरों के साथ साथ घर-घर देवी पूजा के साथ कन्या, लांगुराओं को प्रसाद वितरित किया गया। देरशाम देवी मंदिरों में आकर्षक सजावट के साथ विशेष दर्शनांे के आयोजनों में भी किया गया है। आज नवरात्रि की नवमी के साथ दशमी भी है।  वहीं आज रात्रि में जगह-जगह देवी जागरण की भी धूम रहेगी। शाम को शहर के प्रमुख मंदिरों में लोग मां भगवती के दर्शनों के लिए पहुंचेंगे। आज शहर के महाविद्या, कंकाली, चामुण्डा, कैला देवी, रंगेश्वर काली देवी, बंगला मुखी, कैलादेवी मंदिर, चर्चिका देवी आदि शहर के विभिन्न मंदिरों पर पूजा-अर्चना  करने वाले भक्तों का सुबह से ही तांता लगा रहा। पूजा-अर्चना के बाद घरों में भी मां भगवती की स्त्री-पुरुष बच्चों ने भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना की और कन्या लागुराओं को भोजन कराया। सुबह से ही कन्या लागुंराओं के लिए लोगों को उनकी तलाश में देखा गया। 

Read More

मथुरा। वृन्दावन कोतवाली में एक लंबे समय से कार्यरत कोतवाल के हमराह को एसएसपी ने शिकायतों के आधार पर लाइन हाजिर कर दिया है। बताते हैं कि हमराह रनवीर करीब साढे तीन वर्ष से कोतवाली में तैनात था आरोप है कि वह लोगों से पैसे उगाही का काम करता था। इसकी शिकायत एसएसपी से की गयी। इसे संज्ञान में लेते हुये एसएसपी ने उसे लाइन हाजिर कर दिया है। 

Read More

कोतवाली पुलिस में साधु ने दी लिखित शिकायत मथुरा। देश-विदेश से गायों के नाम पर पैसा इकटठा करने वाले और फर्जी ट्रस्ट चलाने के मामले में वृंदावन कोतवाली में एक साधु ने लिखित शिकायत दर्ज कराकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। गौरक्षा संघ के बाबा नागरी दास ने आज कोतवाली प्रभारी को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि क्षेत्र में फर्जी गौशाला और ट्रस्ट के नाम पर कुछ लोग देश विदेशों से गायो के नाम पर पैसा वसूल रहे हैं। ये गायों की सेवा नहीं करते। केवल गायों के नाम पर पैसा इकटठा कर उसे अपना काम चलाते हैं। जबकि ब्रज में गायों की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है। आये दिन गौ पर अत्याचार हो रहे हैं तो गाय चोर बुरी तरह सक्रिय हैं। रोजाना गायों को लेकर धार्मिक संगठन उनकी सुरक्षा की बात करते हैं जबकि ऐसे फर्जी ट्रस्ट चलाने वाले लोगों ने गायों के नाम पर लाखों रूपया इकटठा कर लिया है उनकी सेवा में एक पैसा भी खर्च नहीं करते। आज साधु ने ऐसे लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग वृन्दावन पुलिस से की है।

Read More

मथुरा।  भारतीय किसान यूनियन के नेता और अज्ञात मृतकों का अपने पैसे से अंतिम संस्कार और धार्मिक क्रियायें कराने वाले पं. ओमप्रकाश पचैरी ने विद्युत विभाग की मनमानी और खराब नीतियों के चलते चेतावनी दी है कि वे सुधार लायें वरना मुझे आत्मदाह के लिये मजबूर होना पड़ेगा। विद्युत विभाग श्री पचैरी का निरंतर विद्युत बिलिंग के नाम पर उत्पीड़न कर रहा है।

Read More

मथुरा। मोहर्रम कमेटी मथुरा शहर के तत्वावधान में अलम का जुलूस घीया मंडी से निकाला गया। मातम के इस पर्व पर जुलूस में चल रहे अखाड़ेदारों ने अपने पट्टेबाजी के हुनर दिखाए। जुलूस में कमेटी के अध्यक्ष हनीफ आलू वाले, सचिव अबरार खांन बारसी, इमरान खांन, सुयैद कुरैशी, शाहबाद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Read More

भरतपुर गेट पुलिस मामले को दबाने में जुटी मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित केआर डिग्री कालेज के गेट पर आज एक दबंग ने युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप् से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस का उपनिरीक्षक मामले को दबाने के प्रयास में पीडि़त को ही हड़काने लगा। घायल युवक के परिजनों ने उपचार कराने के बाद पुलिस के आलाधिकारियों को उक्त घटना की जानकारी दे दी।  प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली की पुलिस चैकी बागबहादुर क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी राहुल उर्फ मन्नू पुत्र मुकेश चैरसिया बुधवार सायं करीब तीन बजे बाजार से घर लौट रहा था, इसी दौरान केआर डिग्री कालेज के सामने उसे नंदन पुत्र लौहरे निवासी नानकनगर नामक दबंग युवक ने रोक लिया और गाली गलौज करते हुए उस पर चाकू से वार कर दिया। युवक ने पेट पर मारे जा रहे चाकू का बचाव किया। तो उसका हाथ गंभीर रूप से कटकर घायल हो गया। घायल राहुल की चीख सुनकर पड़ौस के लोगों को उधर आते देख हमलावर मौके से भाग निकला। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा तथा घटना की जानकारी भरतपुर गेट चैकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी मामले को मामूली व आपसी घटना बताते हुए सुलहनामा करने की बात कह मौके से चले गए। घायल व उसके परिजनों को इस दबंग का डर सता रहा है तथा आलाधिकारियों को घटना की जानकारी दे आरोपी के विरुद्घ कार्रवाई की मांग करने की बात कह रहे हैं। 

Read More

 पुलिस दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को नमन करते पुलिस अधिकारी मथुरा। आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारियों ने शहीद पुलिस कर्मियों को नमन कर उन्हें भावभीनी श्रद्घांजलि अर्पित की। प्रदेशभर में मनाए जा रहे पुलिसदिवस के अवसर पर जनपद में भी पुलिस दिवस मनाया गया। जहां पुलिस के आलाधिकारियों ने शहीद पुलिस कर्मियों को नमन कर उन्हें अपने श्रद्घासुमन अर्पित किए। 

Read More

मथुरा। संस्कार भारती के महामंत्री सुरेन्द्र सक्सैना ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था का वार्शिक अधिवेषन एवं महारास कार्यक्रम 27 अक्टूबर षरद पूर्णिमा को चन्द्रमा की धवल चांदनी में संध्या सात बजे से रीजेंसी गार्डन, बीएसए कालेज के सामने आयोजित होगा। जिसमें विभिन्न विद्यालयों की नवोदित कलाकार छात्राएं सांस्कृतिक नृत्यों की प्रतिस्पर्धात्मक प्रस्तुतियां देकर द्वापर का चित्रण प्रस्तुत करेंगी। अंत में सभी विद्यालयों की छात्राएं 51 राधा-कृश्ण के जोड़ों में संयुक्त रूप् से महारास की प्रस्तुतियां देंगी। संस्था के अध्यक्ष ने सभी आमंत्रितों से समय पर आने की अपील की है।

Read More

मुफ्त चिकित्सा सुविधा के नाम पर मरीजों का हो रहा है शोषण मथुरा। महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में व्यवस्थायें सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। उप्र सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा के नाम पर जिला अस्पताल के डाॅक्टरों द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है। यहां तक कि अधिकतर डाॅक्टर ओपीडी के समय अपने कक्षों में उपस्थित न होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि दंत चिकित्सक और नेत्र परीक्षण अधिकारी द्वारा जमकर मरीजांे का शोषण किया जा रहा है। आंख टैस्ट कराने के बाद पीके रंगेश्वर मंदिर के सामने बने पीके आॅप्टीकल के यहां उन्हें चश्मा बनवाने के लिये भेजा जा रहा है। जहां दुकानदार द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है। वहीं जिला अस्पताल के डाॅक्टरांे को चश्मा बनवाने वाले लोगों का कमीशन पंहुचाया जा रहा है। दंच चिकित्सक अस्पताल में डाॅक्टरी परीक्षण कराने आने वाले लोगों के दांतों को तोड़कर उनके द्वारा रिपोर्ट लगा दी जाती है जिससे पुलिस द्वारा विभिन्न धारायें बना दी जाती हैं। विभागीय लोगों का कहना था कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने जिला अस्पताल में कार्यभार संभालने के बाद व्यवस्थाओं को सुधारने का दावा किया था लेकिन अस्पताल की व्यवस्थायें जस की तस बनी हुयी हैं। अस्पताल के वार्डों में न सफाई है और न शौचालयों में पानी की व्यवस्था है। जिला अस्पताल के शौचालय गंदगी से अटे पड़े हुये हैं। वहीं मैडिकल वार्ड में एक गेट के टूट जाने के बाद भी अभी तक उसे सही नहीं कराया गया है जिससे यहां भर्ती मरीजों को जिला अस्पताल में रहने वाले बंदरों की समस्याओं से भी सामना करना पड़ता है। बंदर इनके सामान को उठाकर ले जाते हैं। इससे मरीज काफी परेशान हैं। देखने मंे आया है कि जिला अस्पताल के डाॅक्टर अब पर्चों पर ही बाहर से दवाईयों को लिख देते हैं जबकि प्रदेश सरकार के सख्त निर्देश हैं कि वे मरीजों को जिला अस्पताल में मिलने वाली दवाईयों को ही वहां से दें लेकिन इसका डाॅक्टरों द्वारा अनुपालन नहीं किया जा रहा है। हडडी विशेषज्ञ मरीजों को प्लास्टर चढाने के नाम पर पैसा वसूलते हैं तथा 270 रूपये की रसीद को भी अपनी जेब में रख लेते हैं तथा इसके बाद उनसे पैसों की मांग करते हैं। इससे जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों में डाॅक्टर के प्रति काफी रोष है लेकिन सीएमएस का ध्यान जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को संभालने की ओर नहीं है।

Read More

मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र के नौहझील राया मार्ग पर एक टाटा 407 अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससें टाटा 407 में बैठे एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई वहीं करीब आधा दर्जन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। वहीं मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।   मिली जानकारी के अनुसार थाना नौहझील क्षेत्र के नौहझील राया मार्ग पर एक अनियंत्रित टाटा 407 अचानक पलट गई जिससें टाटा 407 में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुन आसपास के लोग घटना स्थल पर दौड़ पड़ें जहाॅ टाटा 407 में दवें लोगों को वचाने में जुट गये इसी दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर शव ट्रक में नीचें दवें लोगों को वाहर निकाला लेकिन तब तक राया निवासी सल्लू की मौजू हो चुकी थी वहीं करीब आधा दर्जन लोग रामवती, परसोती, मेघश्याम, लालाराम, बच्चू सिंह सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में पहुंचाया वहीं मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More