मथुरा

मथुरा। श्रीअग्रवाल मंडल कृष्णानगर के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जी महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ संत श्री सियाराम बाबा ने किया। महोत्सव का दीप प्रज्जवलन संस्था के संरक्षण रमेशचंद कराहरी वाले, संजू मंगला एवं सपा नेता रविकांत गोयल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुम्बई से आए कलाकारों ने मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में फिल्म ईश्क का मंजन के हीरो मुनेश मेहरा, रीना चैधरी, प्रो. सुमीत कुमार के साथ हास्य कलाकार शफीक रंगरेज ने अपनी काॅमेडी से दर्शकों को खूब लोटपोट किया। वहीं सारे गामा पा लिटिल चैंप के रैनर रहे तनमय व तामसी चतुर्वेदी ने अपनी आवाज के जादू से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। शोभायात्रा मंडी समिति से प्रारंभ हुई जहां कुलदेवी माता लक्ष्मी व महाराजा अग्रसेन जी की आरती सपा नेता रविकांत गोयल व अध्यक्ष वेदप्रकाश मंगला उर्फ संजू लाला ने संयुक्त रूप से की। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ तथा लोगों ने महाराजा अग्रसेन की आरती उतार शोभायात्रा में चल रहे लोगोें को स्वल्पाहार कराने के साथ पेयजल की जगह-जगह प्याऊ लगाई। वहीं शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन के साथ उनके 18 राजकुमार आकर्षक परिधानों में सफेद घोड़ों पर सवार थे, लोगों के विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। शोभायात्रा क्षेत्र के प्रमुख बाजार मंडी समिति, सौंख रोड, कृष्णानगर आदि स्थानों पर होते हुए मुकुन्द रिसोर्ट पहुंची जहां स्वल्पाहार के बाद कार्यक्रम समापन का कार्यक्रम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोगों सहित अन्य समाजों के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लघुउद्योग मंत्री हुलास राय सिंघल, भाजपा नेता रविकांत गर्ग, डा. अशोक अग्रवाल, विनोद कसेरे, संत श्रीराधामोहन दास महाराज, वेदप्रकाश मंगला, मग्गीलाल अग्रवाल, शंकरलाल अग्रवाल, गोपाल काजू वाले, गिरधारीलाल बंसल मांट वाले, राजकुमार अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल, अनिल बठैनिया, सोनू मित्तल, अजय घी वाले, अतुल राया, पीयूष जैन, आदि लोग मौजूद थे।   

Read More

महाराजा अग्रसेनजी को भावांजलि देते अग्रसमाज के लोग   मंगल कलश यात्रा में भाग लेती अग्रबंधु की महिलाएं  महाराजा अग्रसेनजी को दी भावांजलि, पुष्प वर्षा से अटी सड़क अग्रसेन शोभायात्रा आज मथुरा।  महाराजा अग्रसेन जी के वंशज होने का गौरव लिये अग्रमहिलाऐं सिर पर मंगलकलश लिये लाल चुन्दरी ओढ़े सजधज कर निकली थीं अपने दानशील पूर्वज अग्रसेन महाराज को भावांजलि देने के लिए और इस उत्साह के साथ कि मंगलकलश षोभायात्रा में हाथों में लड्डू लिये बिराज रहे गणेश भगवान और अग्रवाल समाज पर सदैव कृपा बरसा रही कुलदेवी महालक्ष्मी की आकर्षक रूप से सजी झाॅकियों में बैण्डों की सुमधुर ध्वनि और अग्रसेन की जयजयकार के बीच अग्रसेन की पुष्पांजलि में आभा बिखेर रही थी। श्री अग्रबंधु सभा के तत्वावधान में मथुरा नगर में प्रमुखता से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव का शुभारम्भ मंगलकलश शोभा यात्रा एवं भावांजलि के साथ हो गया। गऊघाट से शुरू हुई मंगलकलश यात्रा कच्ची सड़क होते हुऐ अग्रसेन चैक मसानी स्थित महाराजा अग्रसेन परिसर पहुॅची। समारोह के मुख्य अतिथि व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी अग्रवाल ने अग्रसेन को पुष्पांजलि कर भावांजलि दी तो वातावरण अग्रसेन की जयजयकार से गूंॅज उठा। मुख्य अतिथि मुरारी अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन को दुनिया का सच्चा समाजवादी बताते हुए कहा कि एक ईंट सवा रुपया दान का उनका प्रयास यह बताता है कि अग्रसेन समाज में ऊँच नीच हटाकर सबको बराबरी दिलाने के पक्षधर थे । अध्यक्ष किशोर भरतिया ने बताया मंगल कलश का पूजन नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती मनीषा अग्रवाल ने किया एवं कुलदेवी महालक्ष्मीजी का पूजन नीरज बिसावर, विपिन किरोड़ी ने किया ।  अग्रसेन चैक मसानी पर भव्यता के साथ भावांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ और मंगल गीत गाये गये। इस दौरान बड़ी संख्या में अग्रमहिलाओं और अग्रबंधुओं ने अग्रसेन को पुष्पांजलि अर्पित की ।  महाराजा अग्रसेन जी जयजयकार से इस दौरान वातावरण गुंजायमान होता रहा। बाद में अग्रसेन की भव्य आरती की गई। बाॅक्स  नगर में भव्य शोभायात्रा आज मथुरा। श्रीअग्रबंधु सभा के तत्वावधान में नगर में निकलने वाले प्रमुख अग्रसेन शोभायात्रा आज रविवार को सायं 5 बजे महाराजा अग्रसेन चैक मसानी से प्रारम्भ होगी। 18 धवल सफेद सजे घोड़ों पर 18 गोत्र स्वरूप राजकुमार व जगन्नाथ शैली के रथ पर महाराजा अग्रसेन निकलेंगे, वहीं आगरा, अलीगढ़, ग्वालियर, इन्दौर, गाजियाबाद, दिल्ली के बैण्ड में विदेशी फूलों से सजी झाॅकियां अपनी आभा           बिखेरेंगी।  इस प्रमुख शोभायात्रा के लिए मथुरा नगर को भव्यता के साथ सजाया गया है 51 स्वागत द्वार बनाये गये हैं। यही नहीं षोभायात्रा के मार्ग को फूलों की पंखुड़ियों से पाटे जाने का कार्यक्रम है । अग्रसेन चैक मसानी से शोभायात्रा कच्ची सड़क, लाल दरवाजा, गुड़हाई बाजार, चैक बाजार, मण्डी रामदास, डीग गेट होते हुए अग्रसेन चैक मुकुंद बिहार पर पहुंचेगी। सभा के अध्यक्ष किषोर भरतिया षोभायात्रा संयोजक मनोज चैन वाले, जे.पी. गिलट वाले, जयंती संयोजक मनोज मुकुट वालों ने अग्रबंधुओं से पधारने का एवं शोभायात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह किया है ।   

Read More

मथुरा। श्रीअग्रसेन जंयती महोत्सव के अंतर्गत अग्र राॅयल परिवार के सदस्यों ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष तुलसी गर्ग ने अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा श्रीअग्रसेन जीवन वृत्तांत प्रेरणा लेकर अग्र राॅयल परिवार के सदस्यों ने रक्तदान किया ताकि पीड़ित व उपचार के लिए जरूरत मंद लोगों को रक्त मिल सके। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी आशीष ने बताया की रक्तदान कर समाज हित में युवाओं को आगे बढ़कर रक्तदान करने को आगे आना चाहिए। रक्तदान शिविर में अध्यक्ष तुलसी गर्ग, सचिव प्रशातं अग्रवाल, अशीष अग्रवाल, छैल बिहारी अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अमित शोरा वाले, मोहित गुडेरा, अतुल अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, लोेेकेश तायल, राजीव, मनीष गुडेरा, मनीष अग्रवाल, बृजेश गर्ग, विकास जिदंल आदि द्वारा रक्तदान किया गया। 

Read More

अतीतजीवी होने का अपना अलग आनंद है.   आने वाले कल को सुनहरा बनाने के लिए जरूरी है की हम गुजरे हुए कल को बार बार देखें . केप्टिन कुक के नाम से मशहूर  नौजवान  जेम्स कुक  इंग्लैंड के योर्कशायर के गाँव ग्रेट  येतन में रहता था और २७ साल की उम्र में रायल नेवी में रहते हुए १७६९ में रहस्य रोमांच से भरपूर लम्बी लम्बी समुद्री यात्राएँ की. आस्ट्रेलिया को खोज निकालने वाला केप्टिन कुक ही था. कुक ने अपने जीवन में ३२२०००  कि .मी.की समुद्री  यात्रा कर और इस अभियान में आस्ट्रेलिया की खोज कर दुनिया के इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया. . कुक का जहाज  अप्रेल १७७० में विक्टोरिया में समुद्र किनारे लगा तभी से इंग्लेंड के हाथ आस्ट्रेलिया आया . १८ वी. शताब्दी में इंग्लेंड की हालत पतली थी और गरीबी के कारण अपराध बढ रहे थे,अपराधियों को जेल में रखने के स्थान कम पड़ने लगे.इसी समय में कुक द्वारा खोजी नई जमीन इंग्लेंड को बेहद पसंद आई. .सभी जानते हैं की इंग्लेंड ने  शुरू में इस कोलोनी का इस्तेमाल कैदियों  के लिए किया..भारत में काला पानी नाम से मशहूर  अंडमान -निकोबार दीप का प्रयोग भी जेल के रूप में किया गया था. केप्टिन कुक के इंग्लैण्ड के मकान को जस  का तस उखाड़ कर मेलबर्न में खड़ा कर दिया गया है . आजकल यह पर्यटक स्थल है . अपने मथुरा में फेड्रिक सामन ग्राउस ने म्यूजियम बनाया . पूरी दुनिया में मथुरा की पहचान इस म्यूजियम से है लेकिन ग्राउस का स्मृति चिन्ह बड़े जतन से तलाशने पर म्यूजियम के अंदर मिलता है . खैर . yorkshire  के गाँव great  Ayton  में कुक के पिता के मकान को जस का तस उखाड कर मेलबर्न में स्थापित कर दिया गया है. यह योजना १९३४ में बनी.मेलबर्न के एक इतिहास प्रेमी सर Russell  Grimwade ने  इस मकान की कीमत चुकाई और छोटे से मकान की इंटों को  सावधानीपूर्वक अलग कर ,उन पर नंबर डालकर २५३ कंटेनरों में बंद कर जहाज से मेलबर्न लाया गया था .जब इस कॉटेज को मेलबर्न लाने की आवाज उठी तो सरकार ने अपने हाथ ऊपर  खड़े कर दिए .तब एक इतिहासकार ने जीवन में अर्जित की सारी सम्पदा एक  श्रेष्ठ लक्ष्य के लिए सपर्पित कर दी . इंग्लेंड में  १८ वीं शताब्दी के मकानों की बनाबट आज से एकदम भिन्न थी. .मकान के चारोँ ओर  फुलवारी और ऐसे पेड़-पोधे होते थे जो किसी रोग के उपचार में काम आते थे. हैरत  की बात यह है कि  कुक की काटेज की ईट पत्थर  ही नहीं  काटेज की फुलवारी  भी  यहाँ इंग्लेंड से लाकर   रोप दी गई है. यह काटेज   इतिहास प्रेमी पर्यटकों  को बेहद  लुभा रही है. यह स्मारक  १८ वीं शताब्दी इंग्लेंड की जीवन शैली  के दर्शन करा रहा है . सवाल यह है ---- संस्कृति, सभ्यता और इतिहास के स्मारकों को हम सम्पन्नता के अवशेष माने या सम्पन्न सोच के ?

Read More

परिजनों ने लगाया रिश्तेदार पर हत्या का आरोप  मथुरा। एक सप्ताह पूर्व गायब हुए युवक का शव आज पड़ौस की ही धर्मशाला में मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव बुरी तरह सड़ चुका था। परिजनों का आरोप है कि एक रिश्तेदार ने ही युवक की हत्या कराई है। आरोपी ने मृतक की पत्नी को भी जबरन अपने बेटे के साथ अपने घर में रखा हुआ है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गोविन्द नगर क्षेत्र की मंडीरामदास स्थित गली पातीराम में पीपल वाली धर्मशाला में आज पड़ौस के ही 26 वर्षीय सागर उर्फ राजकुमार पुत्र श्याम पाराशर का सड़ा हुआ शव बरामद हुआ है। परिजनों के अनुसार मृतक सागर 08 अक्टूबर आगरा रामबारात देखने के लिए जाने की कह घर से निकला था और तब से ही लापता चल रहा था। सूचना पाकर पुलिस उपाधीक्षक शहर चक्रपणि त्रिपाठी एवं थाना गोविन्द नगर पुलिस मौके पर पहुंच गए और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक सागर की मां व बहिन द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार सागर की पत्नी किरण को पड़ौस में ही रहने वाले रिश्तेदार रामबाबू ने अपने लड़के के साथ जबरन अपने घर में रख लिया है। आए दिन रामबाबू और उसका बेटा सागर को अंजाम भुगतने की धमकी देते थे तथा उनके कहने पर किरण ने सागर पर जबरन दुराचार का मुकद्मा भी दर्ज करा दिया था। इसी के चलते रामबाबू ने सागर की हत्या कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल के बाद मुकद्मा दर्ज करने एवं आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कह रही है। 

Read More

 माधवी दिवस पर अपना हुनर दिखाती अग्र समाज की बहिनें  मथुरा। अग्रवाल सभा द्वारा अग्रसेन जयंती के पांच दिवसीय महोत्सव में आज सभा की महिला समिति द्वारा बीएसए डिग्री कालेज मैदान पर माधवी महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल की पत्नी डा. मंजूलता अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि नयती हाॅस्पीटल की चेयरपर्सन नीरा राडिया, डा. अंजू गुप्ता, ज्योति मिश्रा रही। कार्यक्रम की शुरूआत महालक्ष्मी वंदना से हुई। इस दौरान अग्रवाल समाज की बेटियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शैक्षिक प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। हाईटी स्नेक्स प्रतियोगिता में सोनाली अग्रवाल, सपना बिंदल, शिखा अग्रवाल ने बाजी मारी। वहीं पशोक बनाओं प्रतियोगिता में प्राची अग्रवाल, सीमा अग्रवाल व रेनू अग्रवाल ने पुरूस्कार प्राप्त किए। इस दौरान वरिष्ठ माता सम्मान एवं प्रतिभाशाली शिक्षिका सम्मान भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रंजनी तायल, ऊषा अग्रवाल, रंजनी स्वीटी सुपारी, वंदना बंसल, संगीता, सुनीता, रीता, माधवी, बबीता, आभा, जूली, चारू, छाया, आदि ने प्रमुख रूप से भाग लिया। 

Read More



Mediabharti