मथुरा

कृष्ण गंगा घाट से गउ घाट तक यमुना मिशन के सतत् प्रयासों से कृष्णगंगा घाट से गउघाट तक निकाली गई घाटों वाली यमुना की स्वच्छता का पूरा खयाल यमुना मिशन द्वारा रखा जा रहा है। यमुना मिशन द्वारा घाटों के सामने स्वच्छ जल हिलोरे मारे इसका पूरा खयाल रखा जा रहा है।  यमुना मिशन के संयोजक पं अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि घाटों वाली यमुना की स्वच्छता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए कृष्ण गंगा घाट के सामने उग आई खरपतवार को जेसीबी मशीनों द्वारा हटाया जा रहा है पानी को निकाल घाटों के सामने वालू की लेबलिंग की जा रही है यदि घाटों वाली यमुना में कोई गंदगी है तो उसको कार्यकर्ताओं द्वारा निकाला जा रहा है। यमुना मिशन द्वारा यह सुनिश्चित  किया जा रहा है कि कृष्ण गंगा घाट से लेकर गउघाट तक घाटों पर यमुना भक्तों को स्वच्छ जल मिले। इस अवसर पर गीता रानी, श्री मति कान्ता, सोमवती, मीरा गोस्वामी, राजेश तिवारी, रिचा शर्मा, लपुटी पंडित, मुकेश ठाकुर, बलराम, गोविन्दा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।   

Read More

जीएलए विश्वविद्यालय में आयोजित सृजन कार्यक्रम के दौरान विजयी टीम को पुरूस्कृत करते हुए प्रशासनिक अधिकारी दीपक गौड़, सहा प्रशासनिक अधिकारी धर्मेन्द्र कुलश्रेष्ठ एवं क्रीड़ाधिकारी आशीष कुमार सिंह। -‘‘सृजन 2015‘‘ कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के हजारों विद्यार्थियों ने लिया भाग मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय में ‘सोशल इनीशिएटिव-प्रयास’ और यूथ स्ट्रांग मिशन के तत्वावधान में ‘सृजन 2015-सीजन 3’ कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘इंटर स्कूल कॉम्पटीशन’ का रंगारंग आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के दो हजार से ज्यादा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में श्रीजी बाबा विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सीबीएसई के जिला कॉर्डिनेटर डॉ. अजय शर्मा, निदेशक प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, रजिस्ट्रार अशोक कुमार सिंह, गायक कलाकार हेमंत ब्रजवासी, ‘‘यूथ स्ट्रांग मिशन’’ के अध्यक्ष प्रो. निर्भय मिश्रा ने माँ सरस्वती व विश्वविद्यालय के प्रेरणास्रोत स्व. श्रीगणेशीलाल अग्रवाल के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि आज प्रतियोगिता के इस युग में श्रेष्ठता हासिल करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलत होना काफी उपयोगी है। ‘‘सृजन 2015‘‘ कार्यक्रम के युवा आकर्षण का केंद्र रहे हेमंत बृजवासी ने ‘‘हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिन क्या वजूद मेरा‘‘ गाकर अपनी मनोहारी आवाज से उपस्थिजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीन दिवसीय चले इस कार्यक्रम में दिल्ली, नोएडा, आगरा, टूंडला, फीरोजाबाद, मेरठ, हाथरस, लखनऊ, अलीगढ, कानपूर, इटावा और झाँसी से आये प्रतिभागियों ने विभिन्न सांस्कृतिक, वैज्ञानिक एवं खेल-कूद प्रतियोगिताओं में शिरकत की। ये हुईं प्रतियोगिताएं मंथन, दौड़, चैस, संवाद, क्रिकेट, कलाकृति, मेधा, नुक्कड, बॉलीवॉल, टेबिल टेनिस, फुटबॉल, मुद्रा, बॉस्केट बॉल, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिता का आयोजन जीएलए विश्वविद्यालय में सृजन 2015 कार्यक्रम के अन्तर्गत किया गया।   ये विद्यालय रहे विजयी श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर, डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल आगरा, ज्ञानदीप शिक्षा भारती मथुरा, सेन्ट डॉमनिक मथुरा, रामलाल स्कूल, आरएलएम. स्कूल, परमेश्वरी देवी स्कूल, हनुमान प्रसाद धानुका स्कूल, एसटी पिटर्स आगरा, कृष्णा इंटरनेशनल, सेंट डॉमनिक, होली पब्लिक स्कूल, रमनलाल शोरावाला स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, प्रतियोगिता में जोहन मिल्टन पब्लिक स्कूल, आार्मी पब्लिक स्कूल, द आर्यांस स्कूल ने विभिन्न प्रतियोगिता में विजय प्राप्त की। 

Read More

मथुरा। जनपद न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी न्यायालयों में दाखिल होने वाले समस्त प्रकार के नये वादों का दाखिला सैन्ट्रलाइज्ड फाइलिंग सिस्टम के अन्तर्गत आई,सी,टीध् सी,आई,एस, सेन्टर से आज से प्रारम्भ किया जा रहा है। नये वादों के दाखिले का समय प्रातरू साढ़े 10 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक रहेगा। श्री सिंह ने सम्बन्धित न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने कार्यालय के लिपिकध्मुंसरिमध्पेशकार को निर्देशित कर दें कि वे नये दाखिल होने वाले वादों की सन्ट्रलाइज्ड फाइलिंग कराना सुनिश्चित करें।

Read More

मथुरा। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम लीला के तत्वाधान में देर रात्रि तक कस्बा शेरगढ़ नगर में भव्य रामबरात निकली। जिसमें घोडों पर श्री राम, लक्ष्मण आदि का जगह-जगह बरात का स्वागत किया गया था। राम बरात गोपीनाथ मन्दिर से मुख्य बाजार होती हुई बलराम कुण्ड स्थित जनक पुरी पहुॅची। जहॉ पर तरह-तरह की फूल मालाओं से जनकपुरी को सजाया गया था। शोभा यात्रा के दौरान रामलीला अध्यक्ष मनीष जैन,रोहताश पांचाल,हंसराज शर्मा,गोपीचन्द आदि सहित हजारों बारातियों ने आन्नद लिया।

Read More

बीएसए कालेज में युवा सप्ताह के समापन अवसर पर प्रतियोगिता में भाग लेती महाविद्यालय की छात्रा बीएसए कालेज में युवा सप्ताह का समापन मथुरा। बाबू शिवनाथ अग्रवाल महाविद्यालय में युवा सांस्कृतिक सप्ताह के समापन पर छात्र-छात्राओं से अपने आर्शीवचनों में प्राचार्य डा. अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि वे अपने सर्वांगीण विकास पर ध्यान केन्द्रित करते हुए अपना व्यक्तित्व निर्माण करें व अपनी शिक्षा-दीक्षा और प्रस्तुतियों को पूर्ण मनोयोग एवं निष्ठा के साथ उत्कृष्ठ परिणामों की अपेक्षा के साथ महाविद्यालय की कीर्ति पताका को क्षितिज का स्पर्श करा समय का सद्पयोग करें। कार्यक्रम समन्वयक डा. प्रवीण अग्रवाल ने संचालन करते हुए बताया कि डा. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले युवा महोत्सव में विजेता छात्र-छात्रायें डा. विजय शर्मा व डा. रुचि अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिभाग कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाने में योगदान करेंगे। जिस प्रकार पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मोत्सव मेला में आयोजित हुई प्रश्नमंच प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं प्रशान्त वार्ष्णेय, गोविन्द लवानियां व निहारिका गोयल ने महाविद्यालय को (द्वितीय) स्थान प्राप्त कराया। प्रतियोगिताओं के निर्णायकों डा. मधुबाला गर्ग, डा. बरखा अग्रवाल, डा. सुजाता मलिक, डा. उमा रानी, डा. आनन्द वीर सिन्धु, डा. नीलेश पाण्डेय ने रंगोली में बाल सुधा, कार्टूनिंग में रानी वरुण, पेन्टिंग में दीक्षा अग्रवाल, फोटोग्राफी में जयन्त यादव, काव्य-पाठ में चित्रांगदा मिश्रा, वाद-विवाद में प्रशान्त वार्ष्णेय एकल अभिनय में पवन कुमार, सुगम गायन में दीक्षा गुप्ता को (प्रथम) तथा नृत्य प्रतियोगिता में लक्ष्मी शर्मा को (प्रथम), भारती निषाद (द्वितीय) तथा समान अंक प्राप्त करने पर नितिका गौतम व पूजा कुमारी को (तृतीय) विजेता घोषित किया जिन्हें महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव अन्तर्गत प्रबन्ध समिति द्वारा पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गई।  

Read More

पं. दीनदयाल उपाघ्याय मेले में शिरकत करने आई केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा में पढ़ने वाली विदेशी छात्राओं ने सांसद हेमामालिनी से बात की और खूब फोटो खिचवाए।  मथुरा। प्राचीन लोकगायकी विद्या को बचाने में जीवन को समर्पित करने वाली पांच महिला गायकों को फरह स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मोत्सव मेला में सम्मानित होने का सौभाग्य हासिल हुआ। लोकगीतों को नयी जान देने के अलावा समाज के सेवा कामों में भी हाथ बटा रहीं आगरा, मेरठ की इन महिलाओं को फिल्म अभिनेत्री और सांसद हेमामालिनी ने स्मृति चिन्ह भेंट किए। अंत्योदय उपासक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली में संपन्न तीन दिवसीय जन्मोत्सव मेले के आखिरी दिन आयोजित लोकगीतों की प्रतियोगिता में मेरठ, आगरा, मथुरा और बुदेलखंड से आई कल्पना ने स्थानीय बालिकाओं और महिलाओं के साथ अपने सुरों से लोकगीतों को आवाज दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रसिद्घ गायिका मेरठ निवासी नीता गुप्ता के साथ सिरसांगज फीरोजाबाद निवासी लोकगायिका सितारा बेगम, आगरा निवासी सीमा पोरवाल, शिकोहाबाद निवासी कृष्णकुमारी माथुर और बिचुपरी आगरा की संतोषदेवी कुशवाह को फिल्म अभिनेत्री और सांसद हेमामालिनी ने स्मृति चिन्ह दिए और शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सम्मानित इन पांच विभूतियों ने अपने सुरों से लोकगीत को भी आवाज दी। डीजे बंद करा रहीं लोकगीतों को बढ़ावा   पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मस्थान में सम्मान पाने वाली मेरठ निवासी नीता गुप्ता वर्तमान में भारत विकास परिषद के साथ तमाम सेवा के कामों से जुड़ी हुई हैं। लोकगीत बचाने के साथ छोटे बच्चों की प्रतिमा निखारने में जुटी फिल्म सेंसर बोर्ड दिल्ली की सदस्य नीता गुप्ता ने बताया, वह एक लर्निंग प्वांइट नामकब एनजीओ संचालित कर रही हैं, जिसके माध्यम से छोटे-छोटे बच्चों को संगीत के साथ चित्रकारी, लोकगीत और बाल अभिरुचि के कामों में पारंगत बना रही हैं। उन्होंने बताया, अपने आसपास बज रहे डीजे संगीत को बंद कराने के लिए उन्होेंने लोगों के यहयोग से मुहिम भी चलाई, सफलता मिलने पर अब वहां लोकगीत ही गाए जाते हैं। वे महिलाओें के उत्थान के लिए भी काम रहीं  हैं। विदेशी छात्राओं को भाए लोकगीत, झूमी फरह। पं. दीनदयाल जन्मोत्सव मेला में गांव की संस्कृति और सभ्यता के साथ संस्कारों से रूबरू होने आई केंदीय हिंदी संस्थान, आगरा में अध्यनरत विदेशी छात्राएं लोकगीत आयोजन के दौरान खुश दिखी, तो ढोलक और हारमोनियम के साथ गाए गए लोकगीतों पर झूमती दिखी। इस दौरान विदेशी छात्राओं ने सांसद हेमामालिनी के साथ खूब फोटो खिचवाएं।  मधुकर सभागार में आयोजित लोकगीतों के साथ मेला देखने के दौरान विदेशी और देश के उत्तर-पूर्व की रहने वाली इन छात्राओं ने ग्रामीण महिलाओं से भी बात की। इस दौरान अजरवेजान की अफसाना ने पूछने पर बताया, गांव तो देखे थे, लेकिन देशी गाना यहीं सुनें। इस दौरान आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान में पढ़ने वाली छात्राओं के इस दल ने गांव की बालिकाओं और युवतियों से बात करके दीनदयालजी की प्रतिमा के साथ भी फोटो खींचे। लोकगीत कार्यक्रम के दौरान विदेशी छात्राओं ने फिल्म अभिनेत्री और सांसद हेमामालिनी के साथ भी मेलों की यादों के साथ फिल्म से जुड़ी बातों को याद करके खूब फोटो खिचवाएं। 

Read More

-फसलों का नही मिल रहा समर्थन मूल्य मथुरा। फसलों का समर्थन मूल्य न मिलने से किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। खेतीबाड़ी करने वाले किसानों की लागत दो रूपये आ रही है और आमदनी पचास पैसे है। बैंक एवं बिजली विभाग वसूली में डंडा कर रहा है। राजस्व कर्मी आये दिन तकादा करने गांव में पहुच जाते है। कस्बा छाता के गांव दौताना के किसान जाहिद अली लम्बरदार, मलखान सिंह सैनी, पूर्व प्रधान गिरवर सिंह, गांव चंदौरी के महीपाल चैधरी, गौहारी के पदम सिंह चैधरी,, खायरा के देवो गोस्वामी, ब्रजेश, आदि का कहना कि केन्द्र व राज्य सारकारें किसानो का शोषण कर रही है। किसानी फसलों का रेट निर्धारित नही किया गया है। धन्ना सेठ आणतिया भोले भाले किसानो से औनेपौने रेटों में खरीद रहे है। किसानो ने जिलाधिकारी व प्रदेश सरकार से किसानो फसलों का समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग की है।  

Read More

मथुरा। छाता नगर व देहात में नवरात्रें शुरू होते ही मंदिरों पर श्रदालुओं का जन शैलाब उंमडा। नरीसैमरी देवी मंदिर व खुशहाली बाबा हीरामन बाबा के मंदिरों पर प्रातः से शाम तक जात लगाने वालों का तांता लगा रहा। आदि शक्ति दुर्गा मां का दस दिनो तक चलने वाला नवरात्र महोत्सव मंगलवार से शुरू हो गया। पहले दिन मां शैल पुत्री की उपासना की तथा पूजा अर्चना के सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तो की भीड भरी संख्या में पहुची। शंख, घंटे, और घडियालों की आवाजो से नरी सैमरी देवी मंदिर व खुशहाली बाबा का मंदिर वातावरण गुंजायमान हो उठा।   “

Read More

गोवर्धन की राम बारात में घोड़े पर सवार होकर निकले राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न के स्वरूप राममय हुई गिरिराज जी की तलहटी मथुरा। श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में निकाली गई राम-जानकी विवाह शोभायात्रा में समूची गोवर्धन कस्बे के गिरिराज तलहटी राममय नजर आई। इस अवसर राजा दशरथ के दुलारे राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न घोड़ों पर सवार होकर बैंडबाजे व अन्य झांकियों के बीच मुरारी कुंज स्थित जनकपुरी पहुंचे। जहां भगवान राम का धूमधाम से माता जानकी के साथ विवाह संपन्न हुआ। जनकपुरी में विवाह समारोह की व्यवस्थाएं समाजसेवी भगवान सिंह सैनी, केशव देव सैनी की ओर से की गई। बारात के स्वागत में जगह-जगह पुष्प वर्षा, दूध, फल व आरती उतारकर स्थानीय लोगों ने पुण्य लाभ लिया। स्वागत मेें लक्ष्मी नारायण मंदिर पर प्रदीप कौशिक, दिलीप कौशिक, परिक्रमा मार्ग तिराहे पर पिंटू सैनी, मुकेश सैनी, चक्लेश्वर स्थित मोतीलाल गैस्टहाउस पर दाऊदयाल लवानियां, विनोद कुमार लवानियां एड., विष्णु, शुभम आदि ने स्वागत किया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष हरिओम शर्मा एड., पूर्व चेयरमैन रज्जो भैया, अजय अग्रवाल, रामधन शर्मा पहलवान, विष्णु शर्मा, डॉ. संजीव कौशल, भगवान सिंह सैनी, हेमंत शर्मा आदि थे। 

Read More

डीजल टैंकर में लगी आग को बुझाते फायरबिग्रेड कर्मी मथुरा। थाना राया क्षेत्र में मथुरा-हाथरस मार्ग पर डीजल से भरे टैंकर में आग लग जाने से टैंकर व उसमें भरा डीजल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची दो दमकलों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बताया गया है कि चालक टैंकर में से तेल चोरी कर स्थानीय ढाबों पर बिक्री करने का प्रयास कर रहा था। जिससे ये दुर्घटना हुई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार टैंकर सं. एचआर55 टी 2685 रिफाइनरी से डीजल भरकर जा रहा था, आज मंगलवार प्रातरू करीब नौ बजे चालक ने टैंकर को मथुरा-अलीगढ़ मार्ग स्थित गांव कोयल व पिरसुआ के मध्य खड़ा कर लिया। इस दौरान अचानक टैंकर से आग की लपटें उठने लगी। ग्रामीण व राहगीरों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें बढ़ती ही गई। मार्ग पर दोनों ओर वाहनों का आवागमन रूक गया। किसी तरह सूचना पाकर दो दमकल गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक टैंकर व उसमें भरा डीजल जलकर स्वाहा हो चुका था। स्थानीय लोगों के अनुसार टैंकर चालक यहां डीजल, पेट्रोल एवं गैस की चोरी करते हैं, स्थानीय ढाबा संचालक सस्ती कीमत में इन ज्वलनशील पदार्थों को लेकर ब्लैक में बिक्री करते हैं। जिसके चलते यह घटना घटी।  

Read More