मथुरा

यमुना मिशन यमुना की शुद्धता, हरियाली, और सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा के लिये कटिबद्ध है। इसका उदाहरण विगत कई माह से कृष्ण गंगा घाट, गउघाट, चक्रतीर्थ घाट, सरस्वती कुण्ड, के साथ साथ 30 फुटा रोड, गोवर्धन के कुण्डो तथा गोकुल में निरन्तर यमुना मिशन के नेतृत्व चल रहा कार्य है। जहाॅ यमुना मिशन द्वारा कराये गये कार्यो से स्थिति बदलती जा रही है। अब वह कुण्ड, सरोवर, घाट सुन्दर दिखने लगे है। दिनांक 29 सितम्बर मंगलवार को यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने कृष्णगंगा घाट घाट के पास मथुरा परिक्रमा मार्ग पर सफाई की।  यमुना मिशन के सूर्यभान गोयल जी ने कहा कि अपने घर को साफ स्वच्छ रखना जैसे हमारी जिम्मेदारी है ऐसे ही अपने मौहल्ले अपने जिले और देश को स्वच्छ बनाने का जिम्मा भी हमारा है और इसकी शुरूआत हमें अपने ओर पास के वातावरण को स्वच्छ रखकर करनी होगी।  यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि हमारा मिशन ब्रज के साथ साथ पूरे देश में हरियाली लाना, यमूुना को स्वच्छ करना और अपनी सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा करना है और इसके लिये हम कटिबद्ध है।  इस दौरान यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, लपुटी पंडित, मुकेश ठाकुर, मीरा गोस्वामी, रिचा शर्मा, राजेश तिवारी, बलराम, गोविन्दा ठाकुर, गोपाल, पंकज कौशिक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। ़  

Read More

कालिन्दी का कालुष्य दूर हो उसकी कल कल निनाद ध्वनि उसका निर्मल मधुर जल कर्णो व कण्ठ को रसाभोर कर दे यह चाह हर वैष्णव भक्त के मन में प्रबल वेग से है और इसी प्रबल इच्छाशक्ति का परिणाम है कि सोलह कलाओं के स्वामी भगवान श्री कृष्ण के ब्रजधाम से अनेको जनान्दोलन समय समय पर उठते रहे है। विगत कुछ माह पूर्व मार्च में भी एक ऐसा ही जन सैलाब उमड़ कर दिल्ली में जा केन्द्र की राजनीति की नींव को हिलाने लगा था। जीवन और आस्था से जुड़ा यह अति महत्वपूर्ण विषय उस आन्दोलन के बाद राजनेताओं के संज्ञान में आने लगा और इसी के चलते उस वक्त केन्द्र सरकार ने आन्दोलन कारियों की दोनो मांगे मानकर उन्हे शान्त किया। परन्तु आन्दोलन के समय प्रदत्त समय सीमा पूर्ण होने पर भी यमुना का कार्य न होने पर यमुना मुक्तिकरण अभियान के पदाधिकारियों ने गम्भीरता से गहन चर्चा की। यमुना जल्द अविरल निर्मल बहे इसके लिये यमुना मुक्तिकरण अभियान कटिबद्ध है। इसी को लेकर गीतामनीषी सन्त ज्ञानानन्द जी महाराज के आश्रम कृष्णकृपा धाम में यमुना मुक्तिकरण अभियान के मुख्य पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता पूज्य ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा की गई।  बैठक की अध्यक्षता करते हुये पूज्य श्री ज्ञानानन्द जी महाराज ने बताया कि आन्दोलन के पश्चात् से ही यमुना के लिये हर सम्भव प्रयास उनके द्वारा किये जा रहे है। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व जलसंसाधन मंत्री उमाभारती से उनकी और अभियान के पदाधिकारियों की कई बैठके होती रही है जिसमें केन्द्रसरकार ने अपनी वचनबद्धता दोहराई है। उमाभारती जी ने कहा कि एन. जी टी के आदेश के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर अन्य प्रदेशों मुख्यमंत्रियों के सम्पर्क में है और पर्याप्त जल प्रवाह बनाये रखने पर निति तैयार की जा रही है। उन्होने बताया कि अक्टूबर माह में उमा भारती जी को वृन्दावन आश्रम में बुलाकर सारी वर्तमान स्थिति से अवगत कराया जायेगा। उन्होने बताया कि यमुना की शु़द्धता को लेकर केन्द्र सरकार सकारात्मक है यदि एक प्रतिशत भी ऐसा लगता है कि तो संत और यमुना भक्त मिलकर पुनः दिल्ली को घेर लेंगे।  यमुना मुक्तिकरण अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने कहा कि यदि सरकार द्वारा अन्यथा वाली स्थिति लायी जाती है तो हमारे मृदुलकान्त शास्त्री जी सभी मूर्धन्य सन्तो एवं व्यासाचार्यो से संपर्क साधे हुये है। अभियान के पदाधिकारी निरन्तर यमुना भक्तों के संपर्क में है दिल्ली को पुनः घेरने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। बैठक में यमुना के लिये गहन चर्चा हुयी सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने विचार प्रस्तुत किये।  पूज्य ज्ञानानन्द जी महाराज ने अभियान के जिलाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी द्वारा मसानी नाले को बन्द कराने को लेकर चल रहे प्रयासों की सराहना करते हुये कहा कि यमुना का आना तो निश्चित ह ैअब तो हमें उनके पथ की साफ करना है।  अभियान के प्रदेश अध्यक्ष श्याम चतुर्वेदी एवं पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि दिल्ली में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की मदद से यमुना की किनारें की सफाई की जायेगी इसी कदम की ब्रज को भी आवश्यकता है ब्रज में भी वृन्दावन मथुरा और गोकुल मे गिरते नाले बन्द होने चाहियें। और इसकी शुरूआत हम मसानी नाले से करना चाहते है। उन्होने बताया कि यमुना में सीधे बिना ट्रीट किया गन्दा पानी जा रहा है जो अब नहीं होने दिया जायेगा। यमुना मुक्तिकरण अभियान की जिला ईकाई एवं भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता इसको लेकर आन्दोलन करेगे। इस अवसर पर मसानी नाले को लेकर होने वाले आन्दोलन की कमान बैठक में अभियान के प्रदेश संयोजक श्याम चतुर्वेदी, जिला संयोजक पंकज चतुर्वेदी एवं मनोज पाठक जी को सौंपी गई।  इस दौरान व्यासाचार्य मृदुलकान्त शास्त्री, कैप्टन हरिहर शर्मा, डाॅ यमुना देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।   

Read More

मथुरा : बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में मथुरा-वृन्दावन विधानसभा क्षेत्र से योगेश द्विवेदी को पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। 

Read More

प्रोफेसर बालकृष्णा  की पुस्तक 'दी रोल ऑफ़ दी प्रेसिडेंट ऑफ़ इंडिया' का विमोचन मुंबई प्रेस क्लब में श्री बी के शर्मा के द्वारा किया गया  मुम्बई। श्री बृज किशोर शर्मा(राजा राममोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन के अध्यक्ष, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा प्रोफेसर बालकृष्णा (भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद  के  प्रेस अताशे)द्वारा लिखित पुस्तक 'दी रोल ऑफ़ दी प्रेसिडेंट ऑफ़ इंडिया' का विमोचन प्रेस क्लब, सीएसटी, मुंबई में 26 सितंबर, 2015 को किया गया।पुस्तक का प्रकाशन 'फ्रंटियर इंडिया टेक्नोलॉजी' द्वारा श्री जोसेफ पी चाको द्वारा किया गया है।     सन् 1990 में लिखा, पुस्तक में उनकी भूमिका और शक्तियों के बारे में भारत के पहले राष्ट्रपति को सौंपी गई एक रिपोर्ट पर आधारित है। संविधान 26 जनवरी, 1950 को अस्तित्व में आया है, जब राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद द्वारा दिया गया प्रावधानों के आधार पर उनकी भूमिका की व्याख्या करने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने भारत तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और अटार्नी जनरल एम.सी. सीतलवाड़ से भी प्रेसिडेंट के पावर के बारे पूछा लेकिन कोई भी जवाब उन्हे सही नहीं लगा।बाद में वे इस मामले आगे की जांच की जरूरत महसूस किया।स्वर्गीय प्रोफेसर बालकृष्णा को डॉ राजेंद्र प्रसाद के एक निमंत्रण मिलने के बाद वे भारत की संविधान सभा के सचिवालय में शामिल हो गए। उन्हे हिन्दी में संविधान तैयार करने का काम सौंपा गया था। बाद में वे प्रेस अताशे के रूप में राष्ट्रपति के निजी स्टाफ में शामिल हो गए, और बाद में उसकी उप सचिव के रूप में कार्य किया। उसके बाद गोपनीय आधार पर प्रो बालकृष्णा को प्रेसिडेंट के पावर के बारे जांच का काम सौंपा गया।   इस अवसर पर श्री बृज किशोर शर्मा ने पुस्तक 'दी रोल ऑफ़ दी प्रेसिडेंट ऑफ़ इंडिया' के बारे में लोगों को बताया और अपनी राय लोगों को बताया। भारत के प्रख्यात संवैधानिक वकील से श्री फाली एस नरीमन, जो किसी कारणवश यहा आ नहीं सके। उनके द्वारा भेजा सन्देश और पुस्तक के बारे में प्रतिक्रिया पढ़ कर लोगों को सुनाया गया। स्वर्गीय प्रोफेसर बालकृष्णा   के बेटे श्री धर्मेन्द्र कुमार, कमोडोर श्री अरुण कुमार, श्री हेमंत कुमार, बेटी प्रभा राव भी आये थे और उनके सहयोग की वज़ह से इस बुक का प्रकाशन हुआ। इस अवसर पर पुस्तक का प्रकाशन 'फ्रंटियर इंडिया टेक्नोलॉजी' द्वारा श्री जोसेफ पी चाको और उनकी पत्नी, सुमित मेहता इत्यादि लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर को सफल बनाया।       

Read More

मथुरा। पुलिस ने चुनावी रंजिश में हत्या करने जा रहे तीन बदमाशों को एक पुख्ता सूचना के आधार पर हथियार सहित गिरफ्तार किया है। वृन्दावन पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से बड़ी घटना होने से बच गयी। जानकारी के अनुसार मथुरा गेट चैकी प्रभारी सुधर तोमर ने प्रधानी की प्रतिद्वंदिता के चलते हत्या करने जा रहे तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनसे तमंचा, कारतूस बरामद हुये हैं। पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि वह राजपुर गांव में प्रधानी की रंजिश को लेकर अपने प्रतिद्वंदी पर हमला बोलने वाले थे। पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है।  

Read More

मथुरा। राजस्थान पुलिस ने आज वृंदावन छटीकरा स्थित निधिवन गैस्ट हाउस में एक लड़का-लड़की के होने की सूचना पर छापा मारा लेकिन वहंा दोनों में से कोई नहीं मिला। बताया गया कि पाली राजस्थान निवासी शंकर लाल मेघवाल की पुत्री ममता को हरीमोहन करौली से भगाकर लाया था। ममता के पिता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद हरीमोहन की लोकेश छटीकरा में मिलने पर पुलिस ने गैस्ट हाउस पर छापा मारा लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। गैस्ट हाउस में पुलिस को युवक और युवति नहीं मिले जिसके बाद राजस्थान पुलिस बैरंग लौट गयी। वृन्दावन पुलिस दोनों प्रेमी युगल को पकड़ने के लिये वृन्दावन के कई स्थानों पर छापे मार रही है।  

Read More

नौ वैष्णवों के पालों से लाखों की नगदी, जेवर और सामान चोरी गुंसाईं पैसा लेने के बाद खुला छोड़ देते हैं यात्रियों को मथुरा। ब्रज चैरासी कोस परिक्रमा अभी भी सुरक्षित नहीं है। पूर्व के वर्षों में जहां एक श्रद्धालु की हत्या कर लूट की गयी, उसके बाद इस बार फिर शुरू हुयी ब्रज चैरासी कोस यात्रा में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी है जिससे यात्री अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ब्रज यात्रा के गुंर्साईं केवल यात्रियों से धन वसूलने तक सीमित रहते हैं। उन्हें सुरक्षा और सुविधाओं से कोई सरोकार नहीं है। केवल पैसा लेकर तीर्थयात्रियों को ब्रजयात्रा के नाम पर परेशान किया जाता है। पहले ऊंचे ख्बाव दिखाते हैं फिर श्रद्धालु जब हकीकत से वाकिफ होता है तो उसे इन घटनाओं का सामना करना पड़ता है। ब्रज यात्रा में फिर हुयी चोरी बताती है कि कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। श्रद्धालुओं का मन खराब हो रहा है और कई श्रद्धालु यात्रा छोड़कर जाने की बात कह रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार जतीपुरा कोटा वाले गोपाल लाल महाराज की ब्रज चैरासी कोस ब्रज यात्रा चल रही है। बीतीरात्रि यात्रा जतीपुरा स्थित गंगाधाम के पीछे यात्रा का पड़ाव स्थल था। चोरेां ने 12 में से 7 पालों में चोरेां ने चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। ब्रज यात्रा कर रहे शान्ति भाई निवासी जूनागढ़ ने बताया कि चोरी करीब रात्रि 12 से 2 बजे बीच हुई है। अज्ञात चोर दीवार के सहारे नसैनी लगाकर पालों में आये थे। इन चोरों ने रात्रि में लाखों रुपये, कपडे़, बर्तन, ठाकुर जी का श्रंृगार, वस्त्र, आभूषण आदि पर हाथ साफ कर दिया।  शांतिभाई जूनागढ़ के पाल से करीब 1 लाख रुपया, कपडे, ठाकुर जी के गहने, कागजात, बैंक की पासबुक बैग आदि चोरी कर ले गये। वहीं दीपा रस्तोगी के 4 हजार रुपये, कपडे़, सुनील रस्तोगी का 1 मोबाइल और रूपये, शीतल बेन अहमदाबाद के कपड़े, 9 हजार रुपये, कान के सोने के टाॅप्स, हंसा बेन जामनगर गुजरात के 11 हजार रुपये, 5 साड़ी, जोत्स्ना बेन के 6 हजार रूपये, साड़ी, बाबू भाई राईचोरा जामनगर के 8 हजार रूपये नगद, चाँद बेन लखनऊ और हेमलता गोयल आदि का सामान ले गए। वहीं दूसरे पालो में भी चोर करीब 2 लाख का सामान और नगदी चुराकर ले गये।

Read More

 पुलिस लाइन स्थित प्रेसवार्ता में तीनों अपराधियों के बारे में मीडिया को जानकारी देते एसएसपी डा. राकेश सिंह चिकित्सक और एक अपराधी फरार मथुरा। फर्जी तरीके से फायरिंग कर छर्रे प्लांट करने वाले गिरोह और चिकित्सक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गत 23 सितंबर को भरत सिंह पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी चैमुहा द्वारा अपने भाई नरेश कुमार को जान से मारने की नीयत से गोली मारने के संबंध में मुकदमा बच्चू आदि के खिलाफ थाना गोवर्धन में दर्ज कराया गया था। इस संबध में घायल को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले की जांच और चिकित्सकीय परीक्षण में पुलिस को पता चला कि घायल नरेश का अपने गांव के बच्चू पुत्र धूरिया आदि से आपसी दुश्मनी व मुकदमेबाजी चल रही है जिसके सम्बन्ध में चैकी जैंत में मुकदमा भी पंजीकृत है। इसी क्रम में इनके द्वारा छर्रे प्लान्ट कराकर झूठा मामला दर्ज कराया गया है। इस प्रकरण में एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सदर द्वारा जांच के निर्देश दिये गये थे जिसमें पता चला कि भरत ंिसह द्वारा अपने भाई नरेश के सीने में डाक्टर अशोक निवासी सासनी अलीगढ द्वारा कन्हैया के मकान गोवर्धन में ही छरे प्लान्ट किये गये थे और छटीकरा रोड पर 23 सितंबर की शाम केा स्वयं ही फायर करके झूठी घटना बना दी गयी थी। इस संबध में गोवर्धन पुलिस ने तीनों अभियुक्तों नरेश पुत्र विजेन्द्र निवासी चैमुहा, कन्हैया पुत्र बाबू निवासी राल व संतोष पुत्र केशव निवासी सेही को अवैध असलाह व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस को अभी भरत ंिसह पुत्र विजेन्द्र निवासी चोमुहा और फर्जी छर्रे प्लांट करने वाले डाक्टर अशोक अग्रवाल निवासी साथनी इगलास अलीगढ अभी फरार है जिसकी पुलिस को तलाश है।

Read More

मथुरा। आज जिला पंचायत के पहले चरण के नामांकन में छाता, चैमुहा और नंदगांव ब्लाॅक के प्रत्याशियों ने जिला पंचायत सदस्य हेतु नामांकन किये। कुल 31 लोगों ने नामंाकन किया। इस क्रम में वार्ड नं. 8 से हेमराज सिंह, नरमान सिंह, निर्दलीय सहीद अहमद, वार्ड नं. 9 से बसपा समर्थित कल्याण सिंह जादौन, निर्दलीय गीता पत्नी रामवीर, निर्दलीय मंजू पत्नी मोहन श्याम, निर्दलीय तिहेन्द्र पाल, निर्दलीय कुमरपाल, वार्ड नं. 10 से भाजपा समर्थित नरदेव चैधरी, बसपा समर्थित मोहन श्याम बघेल, निर्दलीय भूप सिंह, वार्ड 11 से बसपा समर्थित श्याम सुन्दर कर्दम, निर्दलीय राजू, बीजेपी समर्थित ओमप्रकाश, निर्दलीय राजवीर, वार्ड 12 से भाजपा समर्थित ममता चैधरी, बीएसपी समर्थित जबर सिंह, निर्दलीय दिनेश उर्फ दीपक चैधरी, रालोद समर्थित करन कुमार, वार्ड 13 से बसपा समर्थित जयवीर सिंह, शिवसेना समर्थित मुकेश कुमार वाल्मीकि, निर्दलीय मधु उर्फ राजरानी, वार्ड 14 से भाजपा समर्थित मनोज चैधरी, बीएसपी समर्थित अंगद सिंह बंजारा, निर्दलीय जैद, निर्दलीय साबिर, वार्ड 15 से बसपा समर्थित सुधा सिंह, सपा समर्थित गोविन्द, वार्ड 16 से रालोद समर्थित हरिओम सिंह, बसपा समर्थित मोहन सिंह गूजर, शिवसेना समर्थित रामनिवास ने आज सायं चार बजे तक नामांकन किया। इस प्रकार आज सुबह से लेकर अब तक कुल 31 जिला पंचायत प्रत्याशियों ने छात्रा क्षेत्र से अपने नामांकन भरे हैं।

Read More

भाजपा समर्थित ममता चैधरी वार्ड नं. 12 से नामंाकन दाखिल करती हुयीं साथ हैं उनके पति चै. लक्ष्मीनारायण चैधरी तथा एसके शर्मा मथुरा। जिला पंचायत चुनावों को लेकर आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी। आज छाता क्षेत्र से जिला पंचायत के सदस्य के रूप में बसपा और भाजपा के अलावा समर्थित और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपने नामांकन दाखिल किये। इस दौरान समर्थकों की भीड़ के साथ बड़े नेता भी इसमें शामिल हुये। आज पूर्व मंत्री और छाता क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के नेता चै. लक्ष्मीनारायण की धर्मपत्नी ममता चैधरी ने वार्ड नं. 12 से नामांकन किया, जबकि उनके भतीजे नरदेव चैधरी ने वार्ड नं. 10 से नामांकन किया। मनोज चैधरी द्वारा वार्ड नं. 14 से भारतीय जनता पार्टी से जिला पंचायत सदस्य हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया गया। ओमप्रकाश ने वार्ड नं. 11 से भाजपा की ओर से नामांकन दाखिल किया। पूर्व मंत्री चै. लक्ष्मीनारायण के समर्थकों के नामांकन में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। समर्थकों की काफी भीड़ थी। स्थिति यहां तक आयी कि निर्वाचन कार्यालय के लोगों को अधिक लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगानी पड़ी। जद्दोजहद भी हुयी, समर्थको की काफी संख्या थी। वहीं बहुजन समाज पार्टी की ओर से छाता के वर्तमान विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह की धर्मपत्नी सुधा सिंह ने वार्ड नं. 15 से नामांकन किया। वहीं बसपा समर्थित मोहन श्याम ;आंजनोंखद्ध ने वार्ड 10 से नामांकन किया। वार्ड 9 से कल्याण सिंह बुखरारी, श्याम सुन्दर कर्दम ने 11 से, चैधरी जबर सिंह ने 12 से, अंगद सिंह बंजारा ने वार्ड 14 से, मोहन सिंह गूजर ने वार्ड संख्या 16 से, हेमराज रांधेरा ने वार्ड 8 से, नरभान सिंह शेरगढ ने वार्ड नं. 08 से नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं राष्ट्रीय लोकदल की ओर से हरीओम चैधरी ने वार्ड नं. 16 से भारी दल बल सहित नामांकन किया। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वार्ड नं. 10 से भूप सिंह सांचैली ने नामंाकन पत्र दाखिल किया।

Read More