मथुरा

गोवर्धन । बेशक देशभर में सोशल मीडिया पर भाजपा के लोग नोटबंदी को अर्थव्यवस्था पर बड़ा लाभ का सौदा बता रहे हांे, लेकिन नोटबंदी का प्रभाव किसी से छिपा नही है। नोटबंदी को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में भी कहीं न कहीं रोष है। लेकिन जेल जाने के भय से बिरोध करने से कतरा रहे है। उक्त बिचार समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव पिछडा बर्ग प्रकोष्ठ प्रदीप चैधरी ने कस्वा राधाकुण्ड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ब्यक्त किये।  राधाकुण्ड की पाल काॅलोनी में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पिछडा बर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी ने प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा की केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को नोटबंदी का मुहूॅ तोड जवाव गोवा, पंजाब, यूपी सहित पांच राज्यों में होने जा रहे चुनावों में जनता देगी। भाजपा को बड़ा झटका लगेगा। खासकर आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को इस नोटबंदी के कारण हार का सामना करना पडेघ्गा। नोटबंदी को लेकर आम जनमानस परेशान है और भाजपा के नेता हवाई यात्रा कर रहे है। देश में व्याप्त जन समस्याओं की तरफ किसी का कोई ध्यान नही है। उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को चुनकर केन्द्र भेजा है लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के बिकास के लिये कोई बिकास योजनाऐं नही दीं। उत्तर प्रदेश का बिकास समाजवादी पार्टी की अखिलेश सरकार ने कराया है। तदुपरान्त प्रदीप चैधरी ने लोगों की समस्या सुनते हुए भरोसा दिलाया कि पाल काॅलोनी मेें विधुत खम्बा, तार, पोल कनेक्शन, और ट्रांसफार्म की समस्या जल्द दूर हो जायेगी। फाइल विधुत विभाग के अधिकारियों के पास पहुॅच चुकी हैं। कालोनियों वासियों ने प्रदीप चैधरी का स्वागत किया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊजी ठेकेदार, भोला दुवे, जिला सचिव कृष्ण मुरारी, प्रधान मुकेश बघेल, श्याम सुन्दर दास, मुन्ना ,बृजकिशोर, विशाखा नगर अध्यक्ष, गौरव गोस्वामी, अमर खान, बांके गोस्वामी, मुरारी लाल शर्मा, अनिल वार्मा, आदि लोग मौजूद रहे। 

Read More

सौंख । ग्राम पंचायत बछगांव के नगला शेरा के शहीद हरेन्द्र सिंह हवलदार 12 दिसम्बर 2014 को दिल्ली स्थित ड्यूटी के दौरान शदीह हो गया था। 25 दिसम्बर रविवार को नगला शेरा में शहीद हरेन्द्रसिंह हवलदार की प्रतिमा का अनावरण और श्रद्धाजंलि सभा कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहेगें। यह जानकारी शहीद की पत्नी सुनीतादेवी ने दी।

Read More

सौंख । सपा के स्थानीय कार्यकार्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। और सपा के गोवर्धन विधानसभा के प्रत्याशी ठा. किशोर सिंह ने बताया कि किसानों के मसीहा चरण सिंह का जन्मदिन किसान दिवस के रूप आगामी 23 दिसम्बर को 11 बजे रामलीला मैदान पर मनाया जायेगा। कार्यक्रम दौरान मुख्यअथ्ति प्रदेश के मंत्री और एमएलसी राकेश यादव क्षेत्रीय शहीदों के परिजनों और किसानों को सम्मानित किया जायेगा। और इससे पूर्व नरदेव और राजबाला द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगें। इस मौके पर सपा के जिला सचिव लक्ष्मन कुशवाह, राजेद्या प्रधान, कप्तान सिंह, नीरज शर्मा, पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह, अंसार कुरैशी, भूपेन्द्र चौधरी, राजभान सिंह, चन्द्रपाल सिंह, हरपाल सिंह आदि कार्यकार्ता मौजूद रहे।

Read More

मुंबई । देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में बुधवार को मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.49 बजे 49.28 अंकों की मजबूती के साथ 26,357.26 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 11.55 अंकों की बढ़त के साथ 8,093.95 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 60.9 अंकों की बढ़त के साथ 26368.88 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 23.45 अंकों की तेजी के साथ 8,105.85 पर खुला।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

पिछले दो दिन भारतीय खेल इतिहास में स्वर्णिम इतिहास की संरचना कर गए। रविवार 18 दिसंबर को लखनऊ में जूनियर विश्व कप मे पंद्रह साल बाद परचम फहराकर युवा खिलाडिय़ों ने देश को यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारतीय हाकी के रूपांतरण में देर नहीं। पुराना गौरव लौटाने के लिए इन बच्चों ने दमखम ठोककर जता दिया कि भविष्य उनका है, दूसरी और सोमवार को चेन्नई में एक 25 बरस के बल्लेबाज करुण नायर ने टेस्ट क्रिकेट की अपनी जुमा-जुमा तीसरी ही पारी में हैरतअंगेज अजेय तिहरी शतकीय पारी खेलते हुए यह साबित किया कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुनहरा है। पहले लोकेश राहुल के 199 और फिर करुण के रिकॉर्डतोड़ नाबाद 303 रन क्या इस दावे की पुष्टि नहीं करते? रणजी फाइनल में भी तिहरा शतक ठोक चुका यह कर्नाटकी, जो मां के पेट से आठ महीने में ही बाहर आ गया था और जिसकी पिछले दिनों नौका दुर्घटना में जान जाते-जाते बची थी, किस फौलादी मनोदशा का स्वामी है, यह भी क्रिकेट जगत ने चिन्नास्वामी स्टेडियम चेपक में आंखें फाडक़र देखा। आम तौर पर देखा गया है कि कोई नया खिलाड़ी जब पहली बार तीन अंकों तक अपनी पारी ले जाने में कामयाब रहता है तो वह खुद को चांद पर पाकर बेपरवाह हो जाता है। यह सोचता है कि उसने मैदान मार लिया लेकिन महान गैरी सोबर्स और बॉबी सिम्पसन की तरह करुण भी अपवाद थे। वे उस बुलंदी पर पहुंच गए जहां देश में सिर्फ सहवाग का ही नाम खुदा हुआ था। करुण वर्षों से राष्ट्रीय टीम के लिए मजबूत दावेदारी पेश करते रहे हैं। यह बात दीगर है कि औसत दर्जे के सुरेश रैना और रोहित जैसों की न जाने कितनी बार पुन: वापसी चयनकतार्ओं ने कराई हो मगर नायर, मनीष पांडे जैसे उपेक्षित होते रहे। तीसरे टेस्ट में चोटिल राहुल की जगह उनको बुलाया गया और वहां मिली असफलता ने उनको टीम से लगभग बाहर कर ही दिया था कि रहाणे की चोट करुण को न सिर्फ बचा पाई बल्कि उसने करुण को रातोंरात सुपर स्टार भी बना दिया। करुण के खजाने में हर तरह के स्ट्रोक्स हैं। यह हम वर्षों से आईपीएल में देखते चले आ रहे हैं लेकिन इस करिश्मायी पारी में सबसे चौंकाने वाली बात जो दिखी वह थी स्वीप में विविधता और साथ ही शैली में गजब की आक्रामकता। एक दिनी अंदाज वाकई उनका शिद्दत से नजर आया। राहुल द्रविड़ के इस शिष्य ने अपने उस्ताद को कितना आह्लादित किया होगा, इसकी सहज ही कल्पना की जा सकती है। मुश्किल होगी रोहित शर्मा जैसों के लिए टीम में वापसी। आठ बरस हो गए पर अकूत प्रतिभा के धनी होने के बावजूद रोहित ने कभी अपने विकेट की कीमत नहीं समझी और यही वजह है कि वह अब भी टेस्ट में अपना स्थान पक्का नहीं कर सके। उन्हें सीखना चाहिए राहुल और करुण जैसों से जिन्होंने मिले मौके को दोनों हाथों से दबोच लिया।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

अहमदाबाद । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। दरअसल गुजरात में कांग्रेस अपनी जमीन मजबूत करने की जुगत में है। राहुल गांधी का मकसद प्रधानमंत्री के गृहराज्य में नोटबंदी को भुना कर ज्यादा से ज्यादा राजनीतिक फायदा उठाना हैं। कांग्रेस नोटबंदी के मुद्दे को भुनाकर आगामी विधानसभा में पूरे दमखम से नए सिरे से जनता का दिल जीतने की कोशिश में है। गुजरात में राजनीतिक समीकरण की बात करें तो एक ओर जहां पाटीदार सरकार के खिलाफ आगे बढ़ रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर दलित और ओबीसी समाज भी इस बार सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहा हैै। ऐसे में राहुल गांधी पाटीदारों के गढ़ मेहसाना में जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल पाटीदारों की कुलदेवी मां उमिया के दर्शन कर उनका आर्शीवाद भी लेंगे। यानि राहुल पाटीदारों के वोटबैंक को कांग्रेस के पक्ष में करने की तैयारी में हैं। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली से एक दिन पहले मेहसाणा के पास सडक़ पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए पोस्टरों को कुछ अज्ञात लोगों ने फाड़ दिया। आपको याद होगा कि वड़ोदरा में लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान उनके नेता मधुसूदन मिस्त्री खंभे पर चढ़ गए थे और नरेंद्र मोदी के पोस्टर को फाड़ा था।   साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti