मथुरा

मथुरा । परिक्रमा मार्ग स्थित एक कुटी में 10 सितंबर की रात पड़ौसी लोगों ने हमला कर दिया। लोगों ने यहां निवास कर रहीं एक साध्वी सहित नाबालिग लड़कियों के बलात्कार का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर आए एक साधु को मारपीट कर घायल कर दिया। कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर तीन नामजद दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साध्वी का आरोप है कि 10 सितंबर की रात सभी लोग अपने अपने कमरों में सो रहे थे। तभी गांव राजपुर निवासी बिहारीलाल, मुरारीलाल, विक्की और दो अज्ञात लोग हाथों में लाठी, डंडे, सरिया लेकर आश्रम में घुस आए। लोगों ने दरवाजा खटखटाया। साध्वी के द्वारा दरवाजा खोलने पर हमलावर कमरे में घुस आए। हमलावरों ने साध्वी सहित दो नाबालिक बच्चियों को पकड़ लिया और जबरन बलात्कार का प्रयास किया। चीखने पर पास के कमरे में सो रहा 75 वर्षीय साधु ने सभी को आरोपियों से बचाने का प्रयास करने लगे। इस पर हमलावरों ने डंडों से साधु की पिटाई की। डंडों के प्रहार साधु के सीधे पैर की हड्डी टूट गई। हमलवार जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल साधु को उपचार के लिए सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  पीडिघ्ता साध्वी ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीडित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

Read More

मथुरा । थाना हाइवे क्षेत्र स्थित इंडट्रीयल एरिया में सोमवार देर सायं बेसन फैक्ट्री स्वामी की पत्नी को लूटने के बाद धारदार हथियार से प्रहार करते हुए नौकर भाग गया, सूचना पर पहुंचे एसएसपी एवं पुलिसबल मौके पर पहुंच गए तथा एसएसपी ने हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की, पुलिस ने बुधवार को आरोपी नौकर सिंडीकेट बैंक के पास से चैकिंग के दौरान गिरफ्तार करते हुए कड़ी पूछताछ की तथा मीडिया के सामने पेश किया।  विदित हो कि थाना हाइवे क्षेत्र की इंडिस्ट्रीयल एरिया में रहने वाले बेसन मिल स्वामी नरेन्द्र कुमार गुप्ता की पत्नी मुन्नी देवी विगत सोमवार को देर सायं मकान पर अकेली थी, उसी दौरान उनके यहां काम करने वाला नौकर कृष्णा उर्फ प्रताप पुत्र राम सिंह निवासी गांव सिंर थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस मकान में रखे एक जोड़ी पायल, 47 हजार 680 रूपए की नगदी लेकर भागने लगा तभी मुन्नी देवी ने देख लिया, नौकर कृष्णा ने धारदार फावड़ा से उसके ऊपर प्रहार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतका के पति नरेन्द्र कुमार गुप्ता जब घर में आए तो उन्होंने फोन द्वारा इसकी सूचना एसएसपी तथा हाइवे थाना प्रभारी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं मु.अ.सं. 1220/16 धारा 302, 392, 411 में दर्ज कर लिया तथा कई जगह दबिशें दी, बुधवार को चैकिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी राजीव सिंह, उ.नि. वीरेन्द्र सिंह व सर्विलांस टीम ने हत्यारोपी कृष्णा को दबोच लिया।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में बुधवार को एसएसपी मोहित गुप्ता ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि हत्यारोपी कृष्णा को नरेन्द्र कुमार गुप्ता की पत्नी घरेलू काम के लिए डाटती-फटकारती रहती थी, क्रोध में आकर उसने मौका देखकर मुन्नी देवी को घर में रखे फाबड़ा की मूद के सिर पर कई बार प्रहार कर हत्या करके घर में रखे रूपए व सोने चांदी व मोबाइल फोन लेकर भाग गया, फोन को उसने फेंक दिया। एसएसपी के अनुसार आरेापी के पास से 47 हजार 680 रूपए तथा एक जोड़ी पायल बरामद हुई है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार का नगद पुरूस्कार देने की घोषणा की है।

Read More

मथुरा । कर्ज मुक्ति संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को एडीएम प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि विगत नौ नम्बर को 11 बजे टैंक चैराहे से डीएम कार्यालय तक प्रदर्शन किया गया था तथा नोटबंदी के कारण कारोबार ठप्प होने की जानकारी दी गई थी। विदित हो कि माइक्रो फाइनेंस कंपनियां महिलाओं पर ऋण अदायगी का निरंतर दबाव बना रही है। इसी दबाव की वजह से तनाव में आई महिला के पति की सदमें में मौत हो गई थी। आज बुधवार को इस कंपनी से ऋण लिये हुई महिलाओं का एक प्रतिनिधि मंडल दल जिला प्रशासन के समक्ष पहुंचा तथा इस मामले की जांच करवाने के लिए मांग की है। इस मामले में एडीएम प्रशासन ने कहा कि इनके इस ज्ञापन को मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा तथा कानून के दायरे में रहते हुए फाइंनेस कंपनी के नियमों का देखकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से गफ्फार अब्बास, राधा चैधरी, पूजा, राजबाला, आरती देवी, राधा, भावना, मीरा, रतना, राजकुमारी, नारायणी, ओमा, अनीता, कुंती, राजकुमारी, शारदा, मोटी, मंजू, विमलेश, भगवान देई, ब्रजलता, लौहरी, सीमा, आरती, संगीता, शांती, गीता और पावर्ती मौजूद रहीं। 

Read More

मथुरा । उपजिलाधिकारी छाता गुलाबचन्द की अध्यक्षता में पी.सी.पी.एन.डी.टी कार्यशाला का आयोजन तहसील सभागार हाल में किया गया। जिसमें सभी आगनवाडी कार्यकत्रियाॅ ,समस्त ए.एन.एम, आशा उपस्थित रही। जिसमें कन्या भूण हत्या को रोकने, लिंग अनुपात को बढाने,  के बारे में विस्तार से बताया गया। कोई भी अल्ट्रासाउन्ड सेन्टर, जन्म से पूर्व लिंग परीक्षण के बारे में बताता है तो उसे 3-5 साल तक की सजा व जुर्माना किया जायेगा। ऐसी सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। इस मौके पर डा.पी.के गुप्ता एसीएमओ, डा. मुनेन्द्र चैधरी, डा. करीम अख्तर कुरेशी, अशोक सिसौदिया, चन्द्रेश अग्रवाल, मनीष उपाध्याय, आदि लोग उपस्थित रहें। 

Read More

मथुरा । छाता कस्बे की  तहसील सभागर हांल में बुध्रवार को उ0प्र0 राजस्व संग्रह अमीन संघ ने 57वाॅ बर्ष पूर्ण होने पर 58वाॅ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। जिसमें संगठन की कार्यशैली पर प्रकाश डाला गया तथा मिष्ठान वितरण किया गया। जिसकी अध्यक्षता संग्रह अमीन कमलसिंह एवं संचालन दीपक भारद्वाज ने किया। इस मौके पर संजय सिंह, रामस्वरूप शर्मा, दौलतराम, डालचन्द शर्मा, मोहनश्याम शर्मा, मनोजसिंह, राधारमन, सतीश, खेमचन्द आदि उपस्थित थें।

Read More

मथुरा । छाता के बीज ग्राम योजना के अन्तर्गत राजकीय बीज भन्डार छाता पर एक किसान गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में एसडीओ सुषमा सूद ने कहा कि मिटटी की जांच कर ही किसान अपनी फसल बोये जिससे की पैदावार बढाई जा सकें ।पूर्व एसडीओ आर.पी. गुप्ता ने किसानों को प्रशिक्षण के दौरान बीज बुबाई, सतुंलित उर्बरक, जैविक खाद्य का प्रयोग, मिटटी की जांच व किसानों के पंजीकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर अमित तर्रार, सुरेन्द्र सिंह, वेदप्रकाश, देशराज जादौन, हरिओम सिंह, अमरसिंह, दीपेश, सोनू पारिक, हवासिंह, दुर्गपाल, दिगम्बर सिंह,, हरीसिंह आदि उपसिथत रहें। 

Read More



Mediabharti