मथुरा

मथुरा। सामाजिक परिवर्तन मंच गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के संयोजक सूरजपाल ने बताया कि कल सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की बैठक आगरा, अलीगढ जोन के प्रधान संयोजक डा. भगवान सिंह के आवास पर बुलायी गयी है जिसमें जिला पंचायत और बीडीसी के चुनावों में कार्यकर्ताओं को लड़ाने पर विचार विमर्श किया जायेगा। सामाजिक परिवर्तन मंच के राष्ट्रीय संयोजक दददू प्रसाद ने जिला पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारने का अहम निर्णय लिया है। 

Read More

मथुरा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी 21 सितम्बर को मथुरा में होंगे। राहुल गांधी यहां प्रदेश कांग्रेस के लोगों को टिप्स देने के साथ ही उनसे चर्चा कर कांग्रेस की मजबूती के उपाय तलाशेंगे। शहर के मसानी दिल्ली वाईपास स्थित होटल ड्यूक पलैस में 21 सितम्बर को होने जा रही कांग्रेस कार्यशाला में राहुल गांधी भाग लेंगे। इस कार्यशाला में करीब पांच सौ से 600 लोग भाग लेंगे। जिनमें प्रदेशभर के कांग्रेस, जिला व शहर अध्यक्ष तथा प्रदेश संगठन के उपाध्यक्ष, महामंत्री व संगठन मंत्री एवं कोषाध्यक्ष शामिल होंगे। 

Read More

लावारिस हालत में फतेहपुर पुलिस ने गाड़ी की बरामद मथुरा। थाना महावन के गांव पीपरी से गत 26 अगस्त को बुकिंग में गाड़ी लेकर गया युवक अभी तक घर नहीं लौट पाया है। युवक प्रदीप पुत्र कमल सिंह किसी व्यक्ति के फोन करने पर अपनी गाड़ी ईको संख्या यूपी 85 एबी 2078 लेकर गया था। ईको गाड़ी लावारिस हालत में फतेहपुर सीकरी पुलिस ने नहर के पास से बरामद कर ली लेकिन युवक का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना के सम्बन्ध में युवक के परिजनों ने एसओ महावन विनोद मिश्रा को भी घटना की सूचना दी लेकिन महावन पुलिस ने लापता व्यक्ति के विषय में किसी भी नतीजे पर जाने में रूचि नहीं दिखाई। आज लापता युवक प्रदीप के परिजनों ने एसपी क्राइम से मिलकर घटना के विषय में अवगत कराते हुये अपराध दर्ज करोन के साथ घटना के पटाक्षेप की गुहार लगायी है। परिजनों का ये भी कहना है कि प्रदीप के साथ किसी अनहोने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस मामले के सम्बन्ध में रूचि नहीं ले रही है।  

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा विप्रों को एकजुट करने के लिये एक समारोह मुरलीधर जूहा जनरलगंज में आयोजित किया जिसमें सपा अध्यक्ष पं. तुलसी राम शर्मा, लक्ष्मी ग्रुप के चेयरमैंन पं. गजेन्द्र शर्मा यशभारती कु. गीतांजली शर्मा, उद्योगपति एस.के. शर्मा व प्रमुख समाजसेवियों को प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित किया । पं. गजेन्द्र शर्मा ने कहा कि सेवा कार्यों का ही फल है कि उन्हैं राजीवगांधी अवार्ड, चार देशों के शिखर सम्मेलम में गोल्ड मैंडल सहित आज 146वां सम्मान मिला है और कहा कि मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं मेरा जीवन सेवा कार्यों में ही व्यतीत हो। तुलसी राम शर्मा ने कहा कि मुझे लगा था कि मेरी समाज मुझे भूल गयी है लेकिन आज ब्राह्मण सभा द्वारा जो मेरा स्वागत और सम्मान किया उसे मैं कभी नहीं भूलूगा साथ ही कहा कि अब तक मैं 16 घंटे कार्य करता था लेकिन आज से 18 घंटे कार्य करूंगा। यश भारती पुरूष्कार प्राप्त कु. गीतांजली शर्मा ने कहा कि आज समाज को एकजुट होने की आवष्यकता है गोत्रवाद पर कोन बडा कोन छोटा आकने से समाज में एकता नहीं हो पाती हम सभी सप्त ऋषियों की संतान हैं। एस. के. शर्मा ने कहा कि आज की परिस्थितियों को देखते हुए बहुत आवष्यक है कि लोकसभा व राज्य समा में अपने ब्राह्मण प्रतिनिधियों को जिता कर भेजें हर पार्टी विप्रों में फूट डालकर बोट हांसिल करने का काम करती है। इस कार्यकृम में छोटे छोटे वच्चों ने सम्मान गीत व सांस्कृतिक झलकिया,नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में महासभा के पदाधिकारी जगदीश कोशिक, पन्नालाल गौतम, राधामोहन शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, डा. सुरेन्द्र शर्मा सहित सैकडों विप्रोंने भाग लिया।

Read More

मथुरा। रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल में स्कूली शिक्षा का महत्व तथा 10 प्लस टू के बाद कैरियर विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें रिसोर्स परिसर गुरूगोविन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ यूनीवर्सिटी की प्रोफेसर एवं एनसीईआरटी व सीबीएसई की इनोवेशन रिसर्च आॅफीसर डा. रितू नारंग रही। आॅक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी प्रेस द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में डा. रितू नारंग एवं एएसएम आशीष कुमार वं सुवांशु श्रीवास्तव ने सीनियर विंग के छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने व कैरियर के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इस अवसर पर स्कूल के अकेडमिक डायरेक्टर पुष्पलता गुप्ता, प्राचार्या शैला माथुर, उप प्रधानाचार्य आरके शर्मा, अमित बंसल, प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अंत में डायरेक्टर लता गोयल ने आगंतुकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापन किया।   

Read More

पांच लोग व तीन बाइक डूबी गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाया लोगों को  मथुरा। आज यमुना नदी में मथुरा के बंगाली घाट के निकट एक नाव के डूबने से उसमें सवार पांच लोग व तीन बाइक डूब गए, जिन्हें बामुश्किल घाट पर मौजूद मल्लाहों ने सुरक्षित बचा लिया। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने यमुना के नए पुल को एक महीने के लिए आवागमन के लिए पुनः सुचारू करा दिया।  ज्ञात रहे कृष्णापुरी स्थित यमुना पुल के क्षतिग्रस्त होने पर उसके निकट ही नए पुल के निर्माण का कार्य चल रहा है। हाल ही में इस पुल में दरार आ जाने और अधिक क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण जिलाधिकारी ने पुल से आवागमन बंद करा दिया था। जिसके चलते लोगों को पांच सौ मीटर की दूरी तय करने के लिए करीब 12 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ रहा था। या फिर लोग यमुना नदी को पार करने के लिए नाव का सहारा ले रहे थे। जिसके चलते आज प्रातः बुधवार को यमुना पार स्थित लक्ष्मी नगर से शहर आने के लिए पांच लोग नाव में सवार हुए, जिनमें तीन लोग अपनी बाइक भी नाव में लेकर चल रहे थे। नाव बंगाली घाट पर आने के लिए यमुना के बीच धार में पहुंची ही थी, कि नाव पलट गई और उसमें सवार पांचों लोग तथा तीनों बाइकें यमुना में डूब गए। घाट पर मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाए जाने पर वहां मौजद मल्लाह युवकों ने नदी में छलांग लगा दी और पांचों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। लेकिन बाइकों को ढूंढने में उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। समाचार लिखे जाने पर मल्लाह बाइकों को तलाश करने में जुटे हुए थे। नाव डूबने की जानकारी जिला प्रशासन को मिली तो जिलाधिकारी ने एक माह के लिए दोपहिया वाहन और पैदल लोगों के आवागमन के लिए खोलने के निर्देश दिए हैं। 

Read More

ब्राह्मण महासभा विप्रो का सम्मान करते हुए  मथुरा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा विप्रों को एकजुट करने के लिये एक समारोह मुरलीधर जूहा जनरलगंज में आयोजित किया जिसमें सपा अध्यक्ष पं. तुलसी राम शर्मा, लक्ष्मी ग्रुप के चेयरमैंन पं. गजेन्द्र शर्मा यशभारती कु. गीतांजली शर्मा, उद्योगपति एस.के. शर्मा व प्रमुख समाजसेवियों को प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित किया । पं. गजेन्द्र शर्मा ने कहा कि सेवा कार्यों का ही फल है कि उन्हैं राजीवगांधी अवार्ड, चार देशों के शिखर सम्मेलम में गोल्ड मैंडल सहित आज 146वां सम्मान मिला है और कहा कि मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं मेरा जीवन सेवा कार्यों में ही व्यतीत हो। तुलसी राम शर्मा ने कहा कि मुझे लगा था कि मेरी समाज मुझे भूल गयी है लेकिन आज ब्राह्मण सभा द्वारा जो मेरा स्वागत और सम्मान किया उसे मैं कभी नहीं भूलूगा साथ ही कहा कि अब तक मैं 16 घंटे कार्य करता था लेकिन आज से 18 घंटे कार्य करूंगा। यश भारती पुरूष्कार प्राप्त कु. गीतांजली शर्मा ने कहा कि आज समाज को एकजुट होने की आवष्यकता है गोत्रवाद पर कोन बडा कोन छोटा आकने से समाज में एकता नहीं हो पाती हम सभी सप्त ऋषियों की संतान हैं। एस. के. शर्मा ने कहा कि आज की परिस्थितियों को देखते हुए बहुत आवष्यक है कि लोकसभा व राज्य समा में अपने ब्राह्मण प्रतिनिधियों को जिता कर भेजें हर पार्टी विप्रों में फूट डालकर बोट हांसिल करने का काम करती है। इस कार्यकृम में छोटे छोटे वच्चों ने सम्मान गीत व सांस्कृतिक झलकिया,नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में महासभा के पदाधिकारी जगदीश कोशिक, पन्नालाल गौतम, राधामोहन शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, डा. सुरेन्द्र शर्मा सहित सैकडों विप्रोंने भाग लिया।

Read More

 एसएसपी कार्यालय का घेराब करते वकील एवं उन्हें एसपी सिटी शैलेष समझाते हुए  वकीलों ने फिर घेरा एसपी कार्यालय मथुरा। पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करने के विरोध में आज वकीलों ने बार एसोसिएशन में बैठक की तथा इसके उपरांत एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। अधिवक्ताओं का कहना था कि पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया था कि वकीलों के खिलाफ लगाये गये फर्जी मुकदमों को वापिस लिया जायेगा लेकिन अभी तक उनके मुकदमे समाप्त नहीं किये गये हैं। यदि वकीलों के खिलाफ मुकदमों को वापिस नहीं लिया गया तो अधिवक्ता इसका पुरजोर विरोध करेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने वकीलों को आश्वासन दिया कि 48 घंटे के अंदर जांच कराकर इन मुकदमों को वापिस ले लिया जायेगा। वकीलों ने कहा कि यदि 48 घंटे के बाद भी अधिवक्ताओं के खिलाफ लगे मुकदमों को वापिस नहीं लिया गया तो मथुरा से इलाहाबाद तक अधिवक्ता चक्का जाम करेंगे। अधिवक्ताओं ने सबसे पहले कलैक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्रीय कार्यालय पर तालाबंदी की जायेगी और फिर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। वकीलों की हड़ताल आज भी जारी रही। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह तौमर, सचिव राघवेन्द्र सिंह, शिवचरन सिंह, अमित ठाकुर, सुनील चैधरी, मनोज गौतम, राजकुमार उपाध्याय, ब्रजेश गुप्ता, एलके गौतम, राममूर्ति सहित भारी संख्या में वकील मौजूद थे।

Read More

मथुरा। आज बुधवार भारतीय जनता पार्टी की महारैली को लेकर पार्टी के नेता पूरी तैयारी में जुट गये हैं। कल आज पार्टी की बड़ी रैली होने की संभावनायें व्यक्त की जा रही हैं। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कई दिनों से रैली की तैयारी में जुटे हुये हैं। जिलाध्यक्ष डीपी गोयल और नगर अध्यक्ष संजय शर्मा अपने-अपने क्षेत्रों मंे कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जन-जन से रैली में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। दूसरी ओर इस रैली में इस बार पूर्व मंत्री और छाता क्षेत्र के विधायक चै. लक्ष्मीनारायण का विशेष योगदान समझा जा रहा है। श्री चैधरी के समर्थक देहात क्षेत्रों में रैली की अलख जगाने के लिये कई दिनों से मेहनत कर रहे हैं। उसी लिहाज से समझा जा रहा है कि कल होने वाली रैली बड़ी होगी। 

Read More

मथुरा। ज्ञानदीप शिक्षा भारती में विद्या और वाणी की देवी सरस्वती का माल्यार्पण कर हिन्दी सप्ताह का शुभारम्भ करते हुए ज्ञानदीप के संस्थापक सचिव मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के 68 वर्श पश्चात भी भारत की मातृभाषा हिन्दी संवैधानिक रूप से राष्ट्रभाषा नहीं हो सकी है जब कि संसार के 150 करोड़ लोग हिन्दी के प्रंशसक हैं। उन्होंने पीड़ा के साथ कहा कि हिन्दी अपने ही देश में उपेक्षित हैं जब कि हिन्दी राष्ट्रभाषा थी, है और रहेगी।  कार्यक्रम में कक्षा 11 की छात्रा शिखा सोलंकी ने ‘हिन्दी भाषा तुझे प्रणाम, देश की भाषा तुझे प्रणाम’ के साथ काव्य गोष्ठी का प्रांरभ किया और 11 छात्र- छात्राओं ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया। शैक्षिक निदेशक केजी माहेश्वरी तथा प्रधानाचार्या निधि भाटिया ने कहा कि सभी भाषाओं के अध्ययन से निश्चय ही ज्ञानवर्धन होता है किन्तु अपनी मातृभाषा को निरन्तर समृद्ध करने के लिए यह आवश्यक है कि हर क्षेत्र में हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोंग हो। हिन्दी सप्ताह संयोजिका शशि टंडन ने कहा कि हिन्दी भारत के माथे की बिन्दी है, राष्ट्र के सौभाग्य की प्रतीक है

Read More