मथुरा

हाथरस के गन हाउस में चोरी हुई 12 बंदूकों को इंटेलीजेंस विंग की टीम ने धर दबोचा। दो चोर पकड़े और दर्जनभर बंदूक बरामद हुई। इसकी जानकारी प्रेस को देते एसएसपी  मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में एसपी क्राइम अशोक राय द्वारा जनपद में बढ़ रहे अपराध को लेकर इंटेलीजैंस विंग को सक्रिय किया गया। इंटेलीजैंस विंग ने मुखबिरी सूचना के आधार पर राजस्था जा रहे हथियारों के जखीरे को कोसी खुर्द नहर के नजदीक मगोर्रा पुलिस की मदद से वाहन चैकिंग के दौरान दबोच लिया। पुलिस ने मौके पर 12 बंदूक लाइसेंसी 12 बोर व एक रिवाल्वर 32 बोर वेलवैल स्काॅट व दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आज घटना के संबंध में प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह ने बताया पकड़े गए अभियुक्त ताज मोहम्मद पुत्र कल्लू निवासी दुबई थाना हंसायन हाथरस व हामीद पुत्र रनधीर खांन निवासी कौड़ियागंज थाना अकराबाद अलीगढ़ से सात सिंगल बैरल व पांच डबल बैरल, 12 बोर बंदूक के अलावा एक रिवाल्वर बैवलै स्काॅट बोरे में बंद पैक मिली। अभियुक्तों के कब्जे से दो मोटर साइकिल सं. यूपी81 एबी 0689 टीवीएस स्टार, यूपी 81 एएक्स 5835 हीरो स्पलैण्डर जब्त की गई है। पूछताछ में इन युवकों ने अपने साथी सगीर पुत्र मुन्ना खांन निवासी दुबई हाथरस व कालिया पुत्र नामालूम निवासी पिलखना थाना अकराबाद अलीगढ़ को अपना साथी बताते हुए हाथरस कोतवाली क्षेत्र के गनहाउस से बरामद असलाहों की चोरी की बात स्वीकार की। पकड़े गए लोगों ने यह भी बताया कि वे हथियारों को अलवर ले जाकर बेच देते हैं। राजस्थान में संभवतः उनके एजेंट बने हुए हैं, जो इस तरह के असलाहों को खफाने का काम करते हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों के अपराधिक रिकाॅर्ड की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस को इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश है। घटना के सृजन में इंटेलीजैंस विंग प्रभारी शम्भूनाथ, थाना प्रभारी बबलू सिंह आरक्षी गोपाल सिंह, अभिनव यादव, विपिन कुमार, सुरेन्द्र सिंह, राजकुमार, सतेन्द्र पाल, की भूमिका सराहनीय रही। एसएसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का नगर ईनाम देने की घोषणा की। 

Read More

किसान मजदूर सभा संघ के साथ किसान कलक्टेªट पर प्रदर्शन करते हुए  मथुरा। किसान सभा ने किसान मजदूरों की मांगों को लेकर आज धरना दिया। आज कलक्टेªट पर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पूरनमल शर्मा और प्रांतीय सचिव राधा चैधरी के नेतृत्व में प्रशासन को ज्ञापन दिया जिसमें भूमि अधिग्रहध अधादेश एवं देशव्यापी प्रगतिशील भूमि पर सुधार लागू कराने तथा राष्ट्रीय स्तर पर भूमि प्रयोग नीति बनाई जाए। किसान खेत मजदूर, ग्रामीण दश्तकारों को केन्द्र राज्यसरकारों द्वारा तीन हजार रुपए प्रति पेंशन कृषि भूमि को भूमाफियाओं से बचाने, खेत मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त कृषि लागत को जोड़कर किसानों को स्वामीनाथन आयोग संस्तुति के आधार पर दाम देते हुए कृषि उपज का लाभकारी मूल्य निश्चित किया जाए। 15 सूत्रीय मंागों का ज्ञापन आज प्रशासन को भारी नारेबाजी और धरना प्रदर्शन करके सौंपा गया। इस अवसर पर भारी संख्या में खेत मजदूर और किसान मौजूद रहे। 

Read More

तहसील दिवस सीडीओ मनीष कुमार वर्मा शिकायतों को सुनते हुए  148 शिकायतें प्राप्त हुई आठ का मौके पर ही निस्तारण लम्बित शिकायतों का निस्तारण अधिकारी त्वरित गति से करें: सीडीओ   मथुरा।  मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से कहा है कि एक माह व एक माह से अधिक लम्बित शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से किया जाय। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। श्री वर्मा आज तहसील मांट में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे थे। मंगलवार के तहसील दिवस में कुल 148 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश के साथ दे दिया गया। विगत तहसील दिवसों में प्राप्त एक माह अथवा एक माह से अधिक लम्बित शिकायतों को त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने कहा कि शिकायतों का सत्यापन अवश्य किया जाय और निस्तारित शिकायतों की जानकारी शिकायत कर्ता को अवश्य दी जाय।इस अवसर पर श्री वर्मा ने सभी अधिकारियों को जानकारी दी कि जनपद में दो चरणों में 07 व 10 सितम्बर को 0-5 वर्ष तक के बच्चों के वजन किये जाने हेतु एक अभियान चलाया जायेगा ताकि जनपद में कुपोषित तथा अतिकुपोषित बच्चों की वास्तविक संख्या का पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस अभियान को चुनाव की तरह एक चुनौती के रूप में लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में जिन अधिकारियों की ड्यूटी नहीं लगाई गई है वे अधिकारी भी आंगनबाडी केन्द्रों पर अवश्य जायें और ये देखें कि 0-5 वर्ष के बच्चों का वजन सही ढंग से हो रहा है कि नहीं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा विवेक मिश्र, उप जिलाधिकारी अन्जनी कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए डा एके बाजपेयी, समाज कल्याण अधिकारी डा. उमाशंकर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी केपी मिश्र, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी श्याम सुन्दर इकनौरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर कल देर रात सड़क एक अनियंत्रित मेटाडोर डिवाइडर से जा टकराई। इससे मेटाडोर में सवार एक युवक की मौत हो गयी तथा करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार माइल स्टोन 92 पर देर रात एक तेज रफ्तार मेटाडोर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में मृतक की पहचान मैनपुरी निवासी धीरेंद्र के रूप में हुई है। इस हादसे में 12 लोग जख्मी हैं। पुलिस ने राहगीरों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, यहां दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More

मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनगर तिराहे के पास तेजगति से आते एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों में टक्कर मार दी जिससे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिये अस्पताल में भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार सुलदीप ;18द्ध पुत्र साुरेश चन्द्र निवासी नगला राना सिहोरा अपनी बाइक संख्या यूपी 85 एजे 7944 पर सवार होकर मथुरा में किताब लेने के लिये जा रहा था तभी तेजगति से आते ट्रक संख्या यूपी 85 एटी 0536 ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह पर भेजा है।  

Read More

गोवर्धन में नवसृजित तहसील का उदघाटन करते समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव। साथ हैं जिलाधिकारी राजेश कुमार।   मथुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने आज गोवर्धन में नवसृजित तहसील के अस्थाई भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया और गोवर्धनवासियों को तसहील सौंपी। इस अवसर पर उत्साहित सपा नेता ने कहा कि गोवर्धन जैसे परम धाम में आज तहसील के शुभारंभ का मुझे जो मौका मिला, उसके लिये मैं ब्रजवासियों का आभारी हूँ।  यूपी सरकार ने सबसे पहले मथुरा, वृन्दावन क्षेत्र में ही विकास की घोषणाएं कीं। गोवर्धन के तहसील बनने से आसपास के गांवों के किसानों को अब मथुरा नहीं जाना पड़ेगा। उनकी परेशानियां कम होंगी, वरना 25 किमी उन्हें चलना पड़ता था। उन्होंने कहा कि डीएम और तहसील के कर्मचारियों को किसान और जनमानस से अच्छा व्यवहार करना होगा, जिससे किसानों के मन में सरकार के प्रति भावना जागृत हो। प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि फिलहाल दो वर्ष तक इसी भवन में गोवर्धन तहसील का काम शुरू हो रहा है लेकिन बाद में नये भवन का निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने नयी तहसील बनाने के लिये सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया और जिलाधिकारी से कहा कि वे तहसील से संबंधित विभागीय अधिकारियों से कहें कि वे जनमानस से मधुर व्यवहार करें। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह ने कहा कि हम किसी भी प्रकार की असुविधा यहां नहीं होने देंगे। हमारा कार्य जो होगा उसे हम करेंगे। अब जनता को जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं है। पूरी तरह से यहां सुरक्षा व्यवस्था चैकस रखी जायेगी। किसी भी ग्रामीण भाई को कोई परेशानी नहीं होने देंगे। डीएम राजेश कुमार ने कहा कि यहां पर 58 लेखपाल, 2 नायब तहसीलदार, एसडीएम, सीओ की तैनाती जल्द ही की जायेगी। उन्होंने बताया कि यहां चार न्याय पंचायतों को जोड़ा गया है जिनमें सौंख, गोवर्धन, राधाकुण्ड, बरसाना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यहां से मुख्यालय करीब 25 किमी होने से किसानों को भारी परेशानी होती थी लेकिन अब नई तहसील बनने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने की। इस अवसर पर राज्यमंत्री राकेश यादव, विधायक रामवीर सिंह, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप, सचिव एसबी सिंह, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. किशोर सिंह, पूर्व विधायक कुशलपाल सिंह, गोवर्धन नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि रामधन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल, सतीश अग्रवाल ‘ब्रजवासी’, गोवर्धन विधानसभा अध्यक्ष मुकेश सिकरवार, पंडित खेमचंद शर्मा, वीरे अग्रवाल ड्यूक पैलेस, मथुरा के सभासद प्रदीप यादव पप्पन, तनवीर अहमद, सहित भारी संख्या में सपाई मौजूद थे।   पेड़ा खाकर दो दिन रहा हूँ बीमारः रामगोपाल गोवर्धन की नई तहसील भवन के उदघाटन के मौके पर आज सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि वे वृन्दावन में दर्शन करने आये थे। बिहारीजी के दर्शन के बाद उन्हें प्रसाद में पेड़ा मिला, जिसे खाकर वे दो दिन तक बीमार रहे। इसीलिये मैंने जिलाधिकारी से कहा है कि वे खाद्य विभाग को सचेत करें कि कोई भी ऐसा सामान प्रसाद में न बेचे जिससे श्रद्धालुओं को रोगी बनना पड़े और वे गलत भावना और संदेश लेकर अपने घर पंहुचें। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे भगवान के लिये अर्पित किये जाने वाले प्रसाद और दूध में शुद्धता बनाये रखें। क्योंकि यह भगवान के निमित्त जाता है। फायदा आपको और भी हो सकता है लेकिन भगवान के काम में मिलावट और धोखाधड़ी न करें।   परिक्रमा मार्ग के आसपास बड़े जलाशय का होगा निर्माण रामगोपाल यादव ने इस दौरान कहा कि मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप ने मुझे बताया कि गोवर्धन परिक्रमा मार्ग को चमन कर दिया गया है। अब रात्रि में भी रोशनी रहती है। वे परिक्रमा मार्ग के आसपास एक बड़े जलाशय का निर्माण कराने जा रहे हैं ताकि परिक्रमा के आसपास से गुजरने वाले वाहनों से भी निजात मिल जायेगी। पूरे परिक्रमा मार्ग को बीसी की देखरेख में अच्छा बनाया जा रहा है।    जल्द मिलेगी जाम की समस्या से निजात गोवर्धन एक प्रमुख धार्मिक स्थल है और यहां भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं यहां से जुड़ने वाली सभी सड़कें अच्छी होनी चाहिये। यहां जाम की समस्या का निदान जल्द ही किया जायेगा। जल्द ही गोवर्धनवासियों और श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से निजात मिल सकेगीं राजस्व विभाग इसको लेकर बहुत जल्द ही नया कदम उठाने वाला है।

Read More



Mediabharti